आंवला/बरेली: रामलीला ग्राउंड के सामने नाले में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में कोहराम

थाना अलीगंज, तहसील आंवला। ग्राम कैनी इंचौर झूनानगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।

आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे इसी गांव के रहने वाले तेजपाल लोधी राजपूत का 2 वर्षीय बेटा घर के पास खेलते समय रामलीला ग्राउंड के सामने बने गहरे नाले में अचानक गिर गया।

नाला गहरा और पानी से भरा होने के कारण बच्चा डूब गया। परिजन और आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के सामने बना नाला काफी गहरा और खुला हुआ है, जिस कारण पहले भी हादसे का डर बना रहता है

Leave a Comment