शेरगढ कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां चाक-चौबंद की हुई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारी भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा निरन्तर ले रहे हैं। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डॉक्टर तेजबीर सिंह ने शेरगढ थाना प्रभारीविक्रम सिंह के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और साथ ही कांवड़ियों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी ने कांवड़ियों से उनकी यात्रा के बारे में जानकारी करते हुए कावड़ियों के ऊपर फूल बरसाए और फूलों की मालाएं भी पहनाई क्षेत्राधिकारी बहेड़ी डॉक्टर तेजबीर सिंह ने कहा…
Category: रुझान
जौनपुर: गैस सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
शाहगंज (जौनपुर): युवक द्वारा चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। आनन-फानन में घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना थाना क्षेत्र के अर्सियाँ गांव का निवासी 25 वर्षीय शिवकांत पुत्र महेंद्र प्रसाद अपने घर पर रविवार की सुबह छोटे सिलेंडर पर लगे चूल्हे पर चाय बना रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट जाने से आग फैल गई और युवक आग…
मैनपुरी: जिला मैनपुरी ब्लाक घिरोर के ग्राम पंचायत नाहिल कठेगरा के गांव नगरिया का बहुत बुरा हाल है
नगरिया में विकास की बहुत बड़ी गंगा बह रही है। सड़को पर पानी बह रहा है। नया इंटरलॉक हो गया है बो भी टूट गया है। 2साल के में कुछ भी नहीं किया है केबल दलाली करना शीखा है। पूरे मौजा के अंदर कोई काम नहीं कराया। प्रधान अजय कुमार
बरेली :लाखों की संख्या मे जलाभिषेक करने के कारण आज डीएम के आदेश पर बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
बरेली में सावन के तीसरे साेमवार पर करीब पांच लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक को देखते हुुए बरेली डीएम ने सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।जिसके तहत बरेली में सोमवार को सभी स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे।इसके अलावा डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कांवड़ियों के जलाभिषेक करने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए है।मुस्तैद प्रशासन, शहर में होंगे पांच लाख कांवड़िए सावन के तीसरे सोमवार को बरेली में पांच लाख से अधिक कावंड़ियां जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी को अलर्ट जारी कर…
बरेली :सन्धिग्ध अवस्था मे फांसी पर झूलती मिली 2साल पहले की विवाहिता
बरेली :देवकोला की रहने वाली नीरज पत्नी राजवीर का शव उसके घर में कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला। राजवीर का कहना है कि उसकी पत्नी नीरज बीमार रहती थी और आए दिन वो अपने जीजा के घर जाने को कहती थी। शनिवार को कमरे के अंदर कुंडे में रस्सी डालकर फांसी लगाकर उसने अपनी जान दे दी कमरे को अंदर से बंद कर लिया था पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर आकर दरवाजा तुड़वाकर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा
बरेली :दूसरी शादी का विरोध करने पे पत्नी को दिया नफ़रतनामा, रिपोर्ट दर्ज कराने गयी पहली पत्नी
थाना किला क्षेत्र के आनंद विहार की खालदा अंजुम पत्नी अनवर अली पुत्री सैयद मुनव्वर अली ने जिला विद्यालय निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देते हुए अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। खालदा अंजुम ने बताया कि उसका पति अनवर अली ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी की और जब दूसरी शादी का उसे पता चला तो उसने अपने पति अनवर अली का विरोध किया।
बरेली :काँवरियों के जत्थे पर आज फेंका गया पत्थर
बरेली :बरेली के नबावगंज मे आज फिर कवंरियो के साथ बदसलुकी करने की बात सामने आई है बताया गया है ज़ब कावंरियो का जत्था जा रहा था तो अन्य समुदाय ने जत्थे पर पत्थर फेंका जानिए मामला नवाबगंज के मिश्रित आबादी वाले जरेली में हंगामा, कांवड़ जत्थे पर पत्थर फेंके जाने से गुस्साए कांवड़िए, मंदबुद्धि बच्चे की गलती बता रहे गांववाले, हंगामा जारी, विधायक डॉ. एमपी आर्या कांवड़ियों को समझाने में जुटे।
बरेली :हरियाली तीज पर महिलाओ ने सजाए मेहंदी से अपने हाथ
देवरनिया/बरेली : सावन मे हरियाली तीज का अपना अलग ही महत्व है। रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर मेंहदी लगाकर हरियाली गीत गाये।और झुले झुले।जगह-जगह हरियाली मेले भी लगे,जिनमे बच्चों ने खुब लुप्त उठाया। छोटी-छोटी बच्चीयों ने भी अपने हाथों पर मेंहदी लगाई।और एक-दुसरे हरियाली तीज की बधाई दी।महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र, चूडी पहनकर पूजा- अर्चना की।
बरेली :देवरनिया के गांव पखुर्नी के मुस्लिम व्यक्ति ने पेश की समता समानता की मिशाल
बरेली : कोतवाली देवरनिया हल्का न० चार के गांव पखुर्नी मे रविवार को मंहत ओम प्रकाश के नेतृत्व मे भोले प्रदीप,राजू, क्रिशना,पंकज,महावीर धर्म प्रकाश,गुड्डू,वेद प्रकाश का जत्था कछला घाट जल लेने काबड यात्रा लेकर रवाना हुआ। यह काबड यात्रा टैक्टर-ट्राली से रवाना हुई। गांव निवासी सगीर अहमद ने अपनी टैक्टर-ट्राली को निशुल्क दिया है। और मुस्लिम समाज के अन्य लोगों के साथ स्वागत कर काबड यात्रा को विदा किया है।
उतर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में 18 सॉल्वर अरेस्ट भेजा जेल
यूपी के 12 मंडलों में रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा थी। परीक्षा देते हुए 18 सॉल्वर को यूपी STF ने पकड़ा है। वाराणसी में 4, कानपुर में दो, बरेली में एक और मुरादाबाद में 4 सॉल्वर कैंडिडेट की जगह परीक्षा देते पकड़े गए हैं। अभ्यर्थियों के पास पकड़ी गई ब्लूटूथ डिवाइस में सिमकार्ड भी लगे मिले हैं। अभी तक की जांच में पता चला कि प्रयागराज में बैठा सॉल्वर का सिंडीकेट नकल करा रहा था। अब STF पूरे रैकेट का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। कानपुर में दो…
बरेली :वर्ल्ड विजन के सौजन्य से कुंजिका अंत्योदय सेवा समिति ने अदिति प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा महिलाओ के लगाई मेहंदी
बरेली : तीज के शुभ अवसर पर अदिति प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा ग्रीन पार्क में सभी महिलाओं के मेहंदी लगाई गई जो बालिका प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही हैं उन्हीं बालिकाओं द्वारा मेहंदी का प्रोग्राम किया गया इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष संगीता सक्सेना द्वारा सभी महिलाओं का धन्यवाद किया ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आई और अपने अपने सखियों के साथ मेहंदी लगवाई इस मौके पर संस्था की सभी सदस्य उपस्थित रहे
बरेली – दबंगों ने किया रास्ते पर कब्जा एक दर्जन घरों में घुसा पानी।
आँवला – भमौरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपुर में एक रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप मंत्री धर्मपाल सिंह व ब्लाक प्रमुख यशवंत से लेकर एसडीएम आँवला तक के चक्कर काट लिए पर अब तक कोई भी मदद नहीं मिल पाई है दबंगों ने चकरोड पर कब्जा कर रखा है इस समय बारिश के मौसम में गांव दलीपुर में बारिश के पानी का निकास ना होने के कारण करीब एक दर्जन घरों में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है दबंगों की दबंगई से ग्रामीण बारिश…
रायपुर:- श्री शनिदेव भगवान की जयंती मनाई गई
(सौरभ यादव)तिल्दा नेवरा:- नेवरा के गांधी चौक के पास स्थित शनि देव की मंदिर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शनि देव के पुजारी व नगर के भक्तो के सहयोग से दिन बुधवार दिनांक 28 जुलाई को धुमधाम व हर्षोंउल्लास पूर्वक श्री शनिदेव भगवान की जयंती मनाई गई। जो की शनि देव की मंदिर को जन्मोत्सव के पूर्व इलेक्टानिक लाइटो, झालरों, व अनेको प्रकार के फूलो के साथ मंदिर को बहुत ही सुंदर रूप से सजाया गया था । उसके उंपरात मंदिर के चारो ओर झालरो से जगमग…
बरेली :मेरा सगा भाई मुझे प्रताड़ित करता है, इसलिए दे रहा हूं जान -बुजुर्ग
जनपद बरेली _ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने वीडियो बनाकर अपने सगे भाई पर लगाया प्रताड़ित करने आरोप, फिर सल्फास की गोली खाकर अपनी (जान दे दी) जीवन लीला समाप्त कर ली, _ वीडियो में पदम सिंह ने अपने भाई सुभाष का नाम लेते हुए इस सबके पीछे उसे दोषी बताया है। कहा है कि मैं पदम सिंह जीवन हार गया। मेरे भाई ने पच्चीस साल से मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं आज जिस स्थिति में हूं उसका जिम्मेदार मेरा भाई सुभाष सिंह है। बरेली में थाना सुभाष नगर की बीडीए कॉलोनी…
पीलीभीत: पेपर देने गई छात्रा को बहला फुसला कर ले गया युवक
पूरनपुर।कॉलेज में परीक्षा देने गई छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।तलाश करने पर उसका पेपर और आई कार्ड माधोटांडा रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की पुत्री पूरनपुर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।28 जुलाई को छात्रा अपने ताऊके साथ कॉलेज में परीक्षा देने गई थी।स्कूल में छोड़ने के बाद उसके ताऊ बाहर आ गए।छुट्टी के बाद जब ग्रामीण छात्रा को लेने पहुंचा…
पीलीभीत: भट्टा स्वामी ने श्रमिकों की मजदूरी के छह लाख हड़पे
पूरनपुर।ईंट भट्टे पर पथाई का काम करने के बावजूद मजदूरों की मजदूरी नहीं दी गई।इसके चलते उनको परिवार के भरण-पोषण की समस्या से गुजरना पड़ रहा है।मजदूरों ने बताया कि भट्ठा मालिक पर कुल छह लाख रुपये मजदूरी के हैं।पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन के मजदूरों ने क्षेत्र के ही एक ईंट भट्टे पर ईंट पथाई का कार्य किया था। महीनों तक सभी मजदूरों ने भट्टे पर काम किया।उसके बाद भट्ठा स्वामी ने अपने रिश्तेदारों की फसल भी…
पीलीभीत: दुष्कर्म पीडित युवती को खुलेआम धमकी दे रहा आरोपी
पूरनपुर।शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मुकदमा पंजीकृत होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।इस पर आरोपी पीड़ित पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि गांव के एक युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फसा लिया।निकाह का झांसा देकर युवक ने दो साल तक उसको अपनी हवस का शिकार वनाया।निकाह करने की वात पर वह टाल…
पीलीभीत-पुन्नापुर गांव में देखी संदिग्धों की चहलकदमी
पीलीभीत पूरनपुर।बीती रात सिमरिया और पुन्नापुर गांव में कुछ संदिग्धों की चहल कदमी देखे जाने से ग्रामीण दहशत में आ गए बड़ी संख्या में एकत्र होकर ग्रामीणों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके और दबे पांव वापस लौट गए।लगातार बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।कोतवाली क्षेत्र मैं बीते दो सप्ताह से बदमाशो की आवाजाही देखी जा रही है।सूचना के बावजूद पुलिस गश्त में खानापूरी कर रही है।बीती रात सिमरिया और पुन्नापुर गांव के बाहर कुछ लोगो ने संदिग्ध…
पीलीभीत : बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर झोंका फायर
पूरनपुर।चोरी की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।इससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।घेराबंदी करते हुए पुलिस ने बदमाशों को असलहों व चाकूओं सहित धर दबोच लिया।सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पिछले दो सप्ताह से नगर से लेकर देहात क्षेत्र में चोर और बदमाशों की आवाजाही की चर्चाएं हो रही है। रोजाना बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।हालांकि पुलिस को अफवाह मान रही है। ग्रामीणों…
बरेली – दबंगों ने मंदिर की जमीन पर किया कब्जा, पुलिस से की शिक़ायत।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगांवा के राधा कृष्ण मंदिर की जमीन पर गांव के दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। समिति के सदस्यों ने थाने में तहरीर देकर दबंगों द्वारा कब्जा की गई जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। इस जमीन पर कब्जे हटवाने को पंचायत भी बुलाई गई पर दबंगों ने पंचायत की बात ठुकरा दी। पंचायत का कहना था कि जब पांचों भाइयों का रास्ता अलग है तो मंदिर की जमीन पर कब्जा क्यों किया है। लेकिन दबंगों ने किसी की बात…
