फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले के 3 आरोपी अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

लखनऊ: ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, 1 जुलाई से नई व्यवस्था होगी लागू

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह व्यवस्था आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी होगी। राजस्व परिषद द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पंचायतीराज विभाग द्वारा पूर्व में ग्राम सचिवालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्राम स्तर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को एक…

प्रयागराज : थाना नवाबगंज क्षेत्र के चौकी आनापुर अन्तर्गत पुलिस बल पर हमला करने वाला वांछित 01 अभियुक्त थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का बांका बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-252/20026 धारा-109/115(2)/121/132/190/191(2)/191(3)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र स्व0 रमजान अली निवासी ग्राम ठेगहा आनापुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत आर0के0 यदुवंशी इण्टरमीडिएट कॉलेज…

फर्रुखाबाद:भोलेपुर के व्यापारियों ने अतिक्रमण कार्रवाई पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 भोलेपुर क्षेत्र के व्यापारियों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने बताया कि भोलेपुर फतेहगढ़ स्टेशन रोड पर वर्षों पुरानी दुकानों को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की जद में लिया जा रहा है, जबकि वास्तविक अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई छोटे और पुराने व्यापारियों के उत्पीड़न का कारण…

फर्रुखाबाद: गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव, बिहार निवासी की हुई पहचान, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे स्थित बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस हत्या की आशंका के दृष्टिगत जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे किनारे स्थित बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक युवक…

दालचीनी-हल्दी को ग्रीन टी में कैसे करें शामिल, इम्युनिटी बढ़ाने समेत कई फायदे होते हैं हासिल

ग्रीन टी स्वास्थ्य के अनगिनत फायदे की वजह से पीनेवालों का पसंदीदा पेय रही है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. जिससे शानदार डिटोक्स ड्रिंक तैयार किया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, ग्रीन टी में पोलीफेनोल्स बड़ी मात्रा में शामिल होती है. इसका सकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है. नियमित ग्रीन टी का सेवन पाचन को बढ़ाने, वजन कम करने, कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखने और इम्युनिटी समेत स्टेमिना को मजबूत करने का काम करता है. पोलीफेनोल्स और फ्लेवोनोआएडस की वजह से ग्रीन टी सूजन, मौसमी ठंड…

गया: अर्जक संघ ने कराया अंतरजातीय शादी, उपेन्द्र पथिक ने वर वधु को कराया विवाह का शपथ

गया: जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित ओरैल निवासी सीताराम प्रसाद और रामप्यारी देवी के बड़े पुत्र राहुल कुमार की शादी बीती रात्रि गयाजी के घुघरीटांड स्थित एक मैरेज हॉल में शेरघाटी के नवादा निवासी विजय सिंह और नीलम देवी की पुत्री रिंकी कुमारी के साथ अर्जक पद्धति से सम्पन्न हुई। वर-वधु को विवाह का प्रतिज्ञापन अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कराया। विवाहोपरांत वर वधु को विवाह प्रतिज्ञापन की एक एक प्रति दोनों वर वधु को दिया गया। जिसमें वर वधु के अलावा विवाह प्रतिज्ञापन…

प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी करछना व कोरांव के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के तार को हटाये जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के ऊपर से जाने वाले हाईटेंशन लाइनों से किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिशासी अभियंता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई विद्यालयों…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27.06.2026 को जनता इण्टर कालेज रूदापुर सहसों में विकास खण्ड फूलपुर के 15 जोड़ों, बहरिया के 31 जोड़ों, बहादुरपुर के 24 जोड़ों, एवं सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 नवदम्पत्तियों को उपहार सामग्री प्रदान करते हुए विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है, जिसमें उपस्थित श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों व अन्य अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ‘‘क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति’’ की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन करें-जिलाधिकारी प्रयागराज 27 जून। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनआरएल शमा सिंह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं उसकी प्रगति के बारे में विस्तार…

अगर तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा, तो खत्म हो जायेंगे बचे हुए ग्लेशियर

पृथ्वी पर बढ़ते हुए तापमान के कारण विज्ञान जगत में खलबली मची हुई है। क्योंकि तापमान कम होने की बजाय बढ़ता ही चला जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध के माध्यम से वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे ही तापमान बढ़ता रहा तो एक शतक के भीतर (सन् 2100 तक) पुरी दुनियां में बचे हुए आधे से ज्यादा हेरिटेज ग्लेशियर पिघल जायेंगे। इनके पिघलने के साथ ही पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है और ग्लेशियर के पिघलने से समुद्र में पानी का…

प्रयागराज: ऊर्जा एवं विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री श्री ए के शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रयागराज,26जून 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस सभागार में ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग एवं विकास प्राधिकरण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत का…

प्रयागराज :थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 04 सोलर पैनल की बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-247/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त रजनीश पटेल पुत्र राम कैलाश पटेल निवासी ग्राम मानी उमरपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-25.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़िहार स्थित धरनीधर का पुरा के…

औरैया:भारतीय नौसेना में चयनित अभिषेक शाक्य का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने किया सम्मानित

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 विधानसभा विधूना क्षेत्र के ग्राम कवा में भारतीय नौसेना में चयनित हुए अभिषेक शाक्य को सम्मानित करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य उनके आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अभिषेक शाक्य को भारतीय नौसेना में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने अभिषेक शाक्य के पिता श्री रामवीर शाक्य एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की सफलता न केवल उनके…

फर्रुखाबाद: मोहर्रम पर्व पर जिलेभर में पुलिस रही मुस्तैद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिले भर में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए प्रभावी ड्यूटी का निर्वहन किया। मोहर्रम के दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कानून…

धीरे-धीरे किडनी में पथरी बना देते हैं रोजाना के ये 5 काम, लड़कियां ज्यादा करती हैं तीसरा काम

किडनी शरीर का मुख्य अंग है जिसका काम खून साफ करना, अनावश्यक जहरीले पदार्थों को पेशाब द्वारा बाहर निकालना, अपशिष्ट उत्पादों को निकलना, अम्ल एवं क्षार का संतुलन बनाना, खून के दबाव पर नियंत्रण रखना, हड्डियों को मजबूती प्रदान करना है। खराब खानपान के कारण किडनी से जुड़ीं कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसमें से एक है किडनी की पथरी। किडनी की पथरी खनिज और लवणों से बने कठोर पदार्थ होते हैं। किडनी की पथरी के कई कारण होते हैं और आपके मूत्र मार्ग के किसी भी हिस्से…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश प्रयागराज 25 जून। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में सम्भावित बाढ़ की तैयारियों के सम्बंध में स्टीयरिंग ग्रुप/स्टेक होल्डर के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश सभी सम्बंधित विभागों को दिए है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ चौकियों को चिन्हित करते हुए उनमें सभी…

फर्रुखाबाद में 22 संविदा डॉक्टरों की होगी भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिले में चिकित्सकों की भारी कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 डॉक्टरों की संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि चयन के लिए साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। जनपद में डॉक्टरों के स्वीकृत 130 पदों के सापेक्ष वर्तमान में मात्र 30 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से…

पीलीभीत: पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, प्रशासन अलर्ट।

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के ब्लॉक बरखेड़ा के परतासा-कुंवरपुर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 28-29 जून को दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पीलीभीत प्रशासन अलर्ट मूड में है। वहीं प्रशासन द्वारा पतरासा-कुंवरपुर में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। तथा जन स्थल सजाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ पीलीभीत अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं का लगातार जायज़ा लिया जा रहा है। बता दें कि जो टेंट लगाया जा रहा है फिरोजाबाद के…

फर्रुखाबाद:व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण, विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उपयुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए…