प्रयागराज ; उप कृषि निदेशक प्रयागराज-कृषक उत्पादक संगठन, कृषि में वित्तीय समावेश, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड फसली ऋण, नाबार्ड एवं बैंकों की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा

उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कृषक उत्पादक संगठन, कृषि में वित्तीय समावेश, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड फसली ऋण, नाबार्ड एवं बैंकों की योजनाओं से लाभ एवं फायदे के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति की भरपाई हो सकेतकनीकी सत्र में डा0 मदनसेन सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक शुआट्स नैनी प्रयागराज द्वारा उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने पर विस्तुत चर्चा करते हुए…

RTO की लोकेशन लेकर ट्रकों को चेकिंग से बचाते थे, यूपी एसटीएफ ने पकड़ा

यूपी STF ने सोमवार रात ट्रांसपोर्टर से मिलकर ट्रकों को RTO से चेकिंग से बचाने के नाम पर वसूली करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया।इसके लिए हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से घूमते थे। फिर उनकी लोकेशन ट्रांसपोर्ट को देकर ट्रकों का रास्ता बदलवा देते या कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुकवा देते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह लोग इसके बदले ट्रांसपोर्ट से प्रति महीने प्रति ट्रक के हिसाब से 5 हजार रुपए वसूलते थे। इसके चलते STF ने विभूतिखंड में इस मामले में FIR…

चीन छोड़िए, अब LAC पर परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा, भारत की तैयारी देख थर्रा जाएगा चीन

सेना ने LAC पर इन्फैंट्री बटालियन, आर्टिलरी रेजिमेंट, स्पेशल फोर्स के साथ ही ड्रोन की एक बड़ी रेंज को तैनात करना भी शुरू कर दिया है. उदाहरण के लिए ड्रोन के चार सेटों की डिलीवरी मार्च-अप्रैल में होगी. हर सेट में 50 ड्रोन होंगे और ये अधिकतम 50 किलोमीटर की रेंज तक मार सकते हैं. ये ड्रोन 1 से 5 किलोग्राम उच्च विस्फोटक पेलोड ले जा सकते हैंसेना ने दुश्मन के ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक करने के लिए कम से कम सात सेट ऐसे ड्रोन खरीदने की तैयारी की है.…

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में सीटों के परिसीमन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और संसदीय सीटों के परिसीमन की चुनौती वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि परिसीमन पर उसके फैसले का उन मामलों के एक अलग बैच पर असर नहीं पड़ेगा, जहां संविधान पीठ के समक्ष अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती दी जा रही है. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एएस ओका की पीठ ने कहा, ‘हमने यह शर्त दी…

तीसरा टेस्ट इंदौर शिफ्ट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, सांस तक नहीं आएगी

भारत दौरे पर पहला ही टेस्ट मैच बुरी तरह हारने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है. टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच का वेन्यू अब बदल गया है. इस मैच को धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है. धर्मशाला का मैदान पूरी तरह तैयार नहीं है इसलिए बीसीसीआई को ये फैसला लेना पड़ा. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर तीसरे टेस्ट का वेन्यू बदलना क्यों ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है. दरअसल इंदौर में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार है और वहां…

रायपुर:- निखिल वाधवा बने किसान कॉग्रेस के जिला मिडिया प्रभारी

(सौरभ यादव)तिल्दा-नेवरा :- आज किसान कॉग्रेस की बैठक तिल्दा रेस्टहाउस मे समपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी हिमांशू दीक्षित रायपूर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पप्पू नाम देव की उपस्थिति मे निखिल वाधवा को जिला मिडिया प्रभारी की कार्यभार दिया गया और अमजद खान सोशल मीडिया ज़िला प्रभारी कार्यभार दिया गया साथ ही साथ पवन बघेल को उसकी एकटीवता को देखते हुए पुना:तिल्दा शहर अध्यक्ष बनाया गया है इसमे मुख्य रूप से रायपूर के प्रभारी हिमांशू दीक्षित जी जिला अध्यक्ष पप्पू नाम देव राहुल तेजवानी जी जिला सचिव निरज…

बरेली – राष्ट्रीय योगी सेना ने 8 भैंसों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा किया पुलिस के हबाले।

आंवला – नीरज (राष्ट्रीय योगी सेना के द्वारा एक गाड़ी बोलेरो पिकअप को रोका जिसमें 8 भैंस ठूस ठूस कर भरी हुई थी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स व हमारी टीम के आकाश मौर्य सत्यम गौड मौके पर पहुंचे देखा कि बोलेरो पिकअप में 8 भैंस ठूस कर भरी हुई थी जिसकी गाड़ी नंबर UP82T2606 ड्राइवर का नाम शफगत हुसैन उर्फ पप्पू s/o अजमतउल्लाह निवासी मिल्कीपुर थाना मीरानपुर कटरा को पकड़कर 8 भैंस व बोलेरो पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द किया उसके बाद पशु क्रूरता…

प्रयागराज- थाना खीरी द्वारा 1 वारंटी गिरफ्तार

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस द्वारा एस0टी0 नं0/मु0नं0 1476/05 धारा 379/411 भादवि, माननीय न्यायालय JM III इलाहाबाद से सम्बन्धित 01 वारंटी अनिल कुमार तिवारी पुत्र रामअभिलाष तिवारी उम्र 38 वर्ष नि0 ग्राम जोरवट थाना खीरी कमिश्नरेट प्रयागराज को दिनांक 12.02.2023 को थाना खीरी क्षेत्रान्तर्गत जोरवट से उ0नि0 अनुराग अपने सहयोगी टीम म0 का0 मीना यादव, का0 कौशिक यादव, का0 बिजय पटेल थाना खीरी कमिश्नरेट प्रयागराज के सांथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोराव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858 अन्य…

पीलीभीत : क्रिकेट ग्राउंड का मुआयना करते विधायक

पूरनपुर। जिले में पहली बार डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। एमएलए विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 फरवरी को शाम को होगा।इस प्रतियोगिता में कई टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।जिले में पहली बार रात दिन के होने वाले मैचों की जानकारी पर क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।।शनिवार की देर शाम भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने पिच सहित कई…

इन्वेस्टर समिट में 50 से अधिक जायके…100+ परोसने वाले, खास डिस की खास पगड़ी वाले

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों के लिए खाने का खास इंतजाम किया गया है। टेंट सिटी में 2 सेक्शन खासतौर पर फूड कोर्ट की तरह डेवलप किए गए हैं। यहां मेहमानों के लिए 2 सिल्वर और 2 गोल्ड फूडकोर्ट शामिल हैं। इनमें 50 से ज्यादा तरीके के लजीज पकवान और मिठाइयां सर्व की जा रही हैं। समिट को जायके के लिहाज से भी बेस्ट बनाने के लिए इन्वेस्टर्स को अवध, पूर्वांचल, साउथ इंडियन, राजस्थानी, पंजाबी समेत 50 तरह के पकवानों के अलावा लखनऊ के…

शाइन सिटी से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने पर दरोगा ससपेंड

लखनऊ में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) में तैनात दरोगा सांवल प्रसाद के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू के एएसपी महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक दरोगा पर शाइन सिटी संबंधी केसों से जुड़े आरोपियों से रिश्वत में नकदी और जमीन लेने की बात सामने आई थी। जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उसे निलंबित कर दिया गया है।सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार गिरि ने बताया कि दरोगा सांवल प्रसाद…

फेरा ले रहा था दूल्हा, नाच रहे थे बाराती-घराती, जमीन पर गिरते ही हुआ कांड

उत्तराखंड के रानीखेत में एक दूल्हे की शादी के दौरान ही मौत हो गई. बाराती-घराती बड़े धूम से शादी का जश्न मना रहे थे, तभी दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा और इलाज के दौरान मौत हो गई. शादी के दौरान हुई इस घटना के बारे में हर कोई सुनकर सन्न हो गया है. हल्द्वानी का यह दूल्हा शिव मंदिर स्थित मैरिज हॉल में पहुंचे. धूम-धाम से बारात का स्वागत हुआ, घरातियों ने बारातियों के जमकर स्वागत किया. शादी की सभी रस्में पूरी की गईं…

उमरिया: विकास यात्रा के माध्यम से घर घर पहुंच रही है सरकार- शिवनारायण सिंह

उमरिया – बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सातवे दिन विकास यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत बेलमना से हुआ। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ़ बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने यात्रा का शुभारंभ कन्या पूजन एवं विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करके किया। इस अवसर पर बेलमना में बेलमना मे जनचर्चा, सीसी रोड का लोकर्पण, पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओ पर चर्चा, सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणो को यात्रा के दौरान विकास योजनाओ की जानकारी, जनसभा कार्यक्रम एवं हितलाभ का वितरण, ग्राम सलैया मे जनसभा, संबल कार्ड का वितरण एवं…

राष्ट्रपति समापन कार्यक्रम में आएंगी सीतारमण, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का तीसरा दिन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज तीसरा दिन है। दो दिन में यूपी को 34 लाख करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव मिला है। रविवार को समिट का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी कैसे बने, इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चर्चा करेंगी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2022 पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह इन्वेस्टर के सामने अपनी बात रखेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी ऑन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूचर मोबिलिटी पर आज चर्चा करेंगे। इससे पहले, शनिवार को परिवहन मंत्री…

शॉट सर्किट से लगी चारबाग बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज में आग, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पर खड़ी आलमबाग डिपो की रोडवेज बस में शनिवार रात आग लग गई। आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। हादसा तब हुआ जब बस प्लेटफॉर्म पर लगने जा रही थी। कुछ यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर बस को रोका। वहीं हजरतगंज और आलमबाग फायर स्टेशन की तीन दमकल गाड़ियों ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।चारबाग बस अड्डा परिसर में शनिवार रात आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस खड़ी थी। आधे घंटे बाद उसे सवारियां लेकर…

भारत ने तीन दिन में जीता टेस्ट,भारतीय जमीन पर अपने सबसे कम रन पर ऑल-आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया

भारत ने शनिवार को नागपुर में पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से हरा दिया। भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91-रन पर समेट दिया जो ऑस्ट्रेलिया का भारतीय ज़मीन पर सबसे कम टेस्ट स्कोर है।भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच पारी के अंतर से जीत चुका है।

पूरी फिल्मी है अखिलेश डिंपल की प्रेम कहानी

अखिलेश और डिंपल की प्रेम कहानी में लव, इमोशनल ड्रामा, बगावत और रूठना-मनाना सब कुछ मिलता है। अब दोनों खुशहाल हैं। एक बेहतर कपल की तरह। डिंपल यादव तो अखिलेश के हर कदम में साथ खड़ी दिखती हैं। हर निर्णय के साथ। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव हुआ तो परिवार को एकजुट रखने के लिए अखिलेश यादव ने डिंपल को एक बार फिर राजनीतिक मैदान में उतारने का फैसला लिया। डिंपल ने उनके फैसले का सम्मान किया। मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरी और…

इन्वेस्टर्स समिट में आए कुछ नौजवानों की कहानियां जो आपको झकझोर कर रख देगी, पढ़िए ये रिपोर्ट

आज बताते हैं आपको इंपोसिबल को पॉसिबल बनाने वाली ये कहानियां यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आए उन नौजवानों की है जिन्होंने अपना करियर दांव पर लगाकर नई कंपनी खोली और आज यूपी के चमकते सितारे बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं।22 साल के वैभव मिश्रा अंडर-16 क्रिकेट खेलते थे। एक दिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रैक्टिस के वक्त उनके अंगूठे में चोट लग गई। अस्पताल गए तो डॉक्टर ने क्रिकेट खेलने से मन कर दिया। बोले कि अगर क्रिकेट खेला तो अंगूठा काटना पड़ सकता है। वैभव…

मोदी की तस्वीर के सामने चाय लेकर अखिलेश यादव ने किया चीयर्स

अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर काशी आए हुए हैं। देर रात करीब साढ़े दस बजे संकट मोचन मंदिर से निकलने के बाद स्थानीय सपा रणनीतिकारों ने चाय की दुकान पर अखिलेश यादव को ले जाने का कार्यक्रम बनाया। इसके लिए रविदास गेट के पास सपा कार्यकर्ता पप्पू की चाय की दुकान पर बाकायदा स्थानीय पुलिस को भी बताया गया। चाय दुकान मालिक पप्पू बड़े उत्साह के साथ दर्जनों सहयोगियों के साथ अखिलेश यादव का इंतजार करने लगे। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी दुकान के आसपास तैनात कर दिए गए…

‘UP के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता’ : अमित शाह

इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी में हो रहे विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफल हो चुका है। इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है।”अमित शाह ने कहा, योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है।…