प्रयागराज- जिलाधिकारी ने भारत स्काउट गाइड इन्टर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संपन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिक्षाओं को नकल विहीन एव शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बने कंट्रोलरूम में सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता एवं कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुन्दर लाल जिला…

दूल्हे ने पहनी थी 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश

एक दूल्हे ने 500 रुपये के नोटों की एक माला पहनी थी. बारात निकलाने के दौरान दो बदमाश आए और उसके गले से 1 लाख रुपये के नोटों की माला छीनकर फरार हो गए. बारात के उत्सव का जश्न ही फीका पड़ गया. परेशान दूल्हे ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब जाकर आरोपियों को धर दबोचा है. पुलिस रिपोर्ट के मतुाबिक स्कूटी पर सवार दो लोगों ने 1 लाख रुपये की नोटों की माला लूट ली थी. 20 से 25 साल की उम्र के आरोपियों ने…

’22 लड़कियों को दिया तलाक, 100 शादी का है टार्गेट’, कंगाल पाकिस्तान व्यक्ति का कारनामा

एक तरफ पाकिस्तान जहां आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहा है, वहीं वहां के लोगों के सिर पर अय्याशी चढ़कर बोल रही है. एक 60 साल के बुजुर्ग पर शादियों का खुमार चढ़ा है. वह अब तक कुल 26 शादी कर चुका है लेकिन टारगेट 100 का रखा है. वह 100 शादियां करना चाहता है. उसने कहा है कि वह 100 शादी करेगा और सबको तलाक दे देगा. अब तक 26 शादी कर चुके इस बुजुर्ग का 22 बार तलाक भी हो चुका है. हर शादी से उसे 1-1…

बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव , बोले- ‘मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हताशा का है प्रतीक

उत्तर प्रदेश बजट 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. इस दौरान समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी की. वहीं पत्रकारों के साथ मार्शलों द्वारा दुर्व्यवहार की तस्वीरें सामने आई हैं. इसपर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. अखिलेश यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा का प्रतीक है. जब सत्ता पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ…

रमाबाई मैदान में पहुंचे लगभग 1 लाख शिक्षक, बोले हम 10 हजार में परिवार कैसे चलाएं?

शिक्षामित्रों ने इस प्रदर्शन को महासम्मेलन नाम दिया है। प्रदेश के हर जिलों से न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला शिक्षामित्र बस-ट्रेन और अपनी गाड़ियों से पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि समान काम का समान वेतन दिया जाए। मतलब सहायक अध्यापकों की तरह उन्हें भी 40 हजार रुपए सैलरी दी जाए।फिरोजाबाद से आए शिक्षामित्र अजय यादव कहते हैं, “हमारी मांग है कि हमें स्थायी किया जाए। आज 70% शिक्षामित्र 50 वर्ष के ऊपर हैं। 10 हजार की सैलरी में हम न अपने बच्चों को पढ़ा पा रहे और न ही…

ईको गार्डन में मदरसा अध्यापकों का छलका दर्द , 72 महीने से नहीं मिली सैलरी

आधुनिक मदरसों में गणित-विज्ञान और अंग्रेजी पढ़ाने वाले अध्यापकों को पिछले 72 महीने से सैलरी नहीं मिली है। उन्हें हर महीने 3 हजार रुपए मिल रहे। जबकि 15 हजार रुपए मिलने चाहिए। अपनी सैलरी के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों से कई बार मिल चुके हैं। हर बार आश्वासन मिला लेकिन हक अब तक नहीं मिल सका। शिक्षक अपनी मांगो को लेकर लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देने पहुंचे। दैनिक भास्कर की टीम उनके बीच पहुंची। उनसे बात की। उनकी मांगो को जाना। सरकार से मिल…

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला

. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना को लेकर उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद मौर्य हफ्ते भर में ही अपनी बात से पलट गये. उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ गया. मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद मौर्य हफ्ते भर में ही अपनी बात से पलट गये. आखिर भाजपा का पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ ही गया. सपा का केंद्र में प्रधानमंत्री तो कभी नहीं था, लेकिन आप…

विधानसभा पहुंचे अखिलेश का सीएम योगी पर तंज 

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. बजट सत्र के दौरान सरकार को विधानसभा में घेरने के लिए विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने कमर कस ली है. सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए वहीं, अब विधानसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा पहुंच गए हैं. अखिलेश यादव ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना…

कैदी के पेट से निकला मोबाइल, आखिर क्यों जेल में ही निगल लिया था फोन

बिहार गोपालगंज की जेल में एक कैदी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. एक कैदी जेलर की रेड के दौरान इतना घबराया कि उसने मोबाइल फोन ही निगल लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ी और पेड में भंयकर दर्द शुरू हुआ तो उसे गोपालगंज सदर हॉस्पिटल एडमिट कराना पड़ा. डॉक्टरों ने जब एक्सरे किया तो हैरान रह गए. उसके पेट में फोन नजर आया. सदर अस्पताल में जब कैदी को भर्ती कराया गया तब जाकर पोल-पट्टी खुली. कैदी के एक्सरे जांच में मोबाइल फोन…

लो अब यहां हेलीकॉप्टर से होगी सैकड़ों गायों की हत्या

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी न्यू मेक्सिको सिटी में गायों को मारने का आदेश जारी किया गया है. अब शूटर हेलीकॉप्टरों पर सवार होकर गिला वाइल्डरनेस जंगल में गायों को मारेंगे. उन्हें पहले दूरबीन की मदद से ढूंढा जाएगा फिर उन्हें बंदूक से ढेर कर दिया जाएगा. जंगली गायों की हत्या पर मेक्सिको में घमासान छिड़ गया है. इस मामले में लोगों का कहना है कि जानवरों को मारने का यह तरीका बेहद क्रूर है. गायों को कुछ इलाकों में सीमित भी किया जा सकता है. इसकी जगह कोई और उपाय भी…

यहां शादी से बचने के लिए दूल्हे ने इस्तेमाल की अजीब जुगाड़

कई लोगों को बीमारी के बहाने बनाकर काम से बचते भी आपने कई बार देखा होगा लेकिन इस व्यक्ति ने तो तो बहाना मारने के नाम पर सारी हदें पार कर दीं. आखिर कोई शादी से बचने के लिए ऐसा भी कर सकता है. तेलंगाना के हनमकोंडा के रहने वाले अन्वेश ने अपनी शादी से बचने के लिए बहाना बीमारी का बनाया और हॉस्पिटल में एडमिट हो गए. तेलंगाना के रहने वाले अन्वेश अमेरिका की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने अपने परिवारवालों को बताया कि वह जगतियाल जिला…

गौतमबुद्ध नगर: माहेश्वरी को मिली गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर: माहेश्वरी बनीं गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी: आईएएस रितु माहेश्वरी को एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर डीएम (जिलाधिकारी) का पद की जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, आईएएस सुहास एलवाई (IAS Suhas LY) टूर्नामेंट खेलने के लिए स्पेन गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी का चार्ज मिला है। जब तक सुहास एलवाई वापस नहीं आएंगे, तब तक आईएएस रितु माहेश्वरी डीएम का पद संभालेंगी।

शिक्षामित्र महासम्मेलन के चलते आलमबाग में डायवर्जन, जानिए

सोमवार को राजधानी लखनऊ के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात में परिवर्तन किया गया है। विधान मंडल प्रथम सत्र के चलते सोमवार से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। सत्र समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य रूप से चलेगा। डीसीपी ट्रै​फिक रईस अख्तर ने बताया कि सत्र के दौरान ट्रैफिक से संबं​धित ​समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं, आलमबाग क्षेत्र में शिक्षामित्रों के महासम्मेलन की वजह से चारबाग और रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया…

प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

, प्रयागराज-औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरूबाग में 21 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के मध्य पांच दिवसीय फलोत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन, किया जा रहा है इस कार्यक्रम में अमरूद, आम आंवला केला एवं पपीता आदि के फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीक एवं कीट व्याधि प्रबंधन के साथ-साथ प्रसंस्करण आदि विषयों पर भी चर्चा होगी कार्यक्रम में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के अलावा उद्यान विभाग के उद्यान विशेषज्ञों…

फर्रुखाबाद:त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा की लाभार्थी रेशमा ( काल्पनिक नाम) बनी रोल मॉडल तेजी से बढ़ी अंतरा इंजेक्शन के लाभार्थियों की संख्या

फर्रुखाबाद ,19 फ़रवरी 2023 नवीन गर्भनिरोधक साधनों में महिलाओं की पहली पसंद बना त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा जहां बच्चों के जन्म में अंतर रखने में बेहद कारगर व सुरक्षित है वहीं गर्भाशय, अंडाशय व स्तन के कैंसर से भी रक्षा करता है। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा अपनाने वाली लाभार्थी रेशमा (काल्पनिक नाम) महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी हुई हैं l रेशमा अब तक तीन माह के अंतर पर 16 डोज अंतरा इंजेक्शन के लगवा चुकी हैं l इस साधन के प्रयोग से इनको कोई परेशानी नहीं हुई है lजनपद…

बरेली – अवैध खनन करते हुए टैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया सीज।

आंवला – बिशारतगज थाना क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर अवैध खनन कर रहे टैक्टर ट्रॉली साहित चालक को बिशारतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाकर टैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया उपनिरीक्षक बाबूखान ने बताया मझगंवा के पास सिसौना के रास्ते पर एक मैशी टैक्टर ट्रॉली जिसमे रेत भरा हुआ था जिसका चालक आसिफ पुत्र मुजफ्फर है निवासी मोहल्ला बगिया थाना अलीगंज बरेली का निवासी है योगी विजय देवनाथ ने बताया मैंने इस अवैध खनन की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कानूनी…

गाज़ीपुर :-बिरनो ब्लॉक के आराजी ओडासन गांव में तेरहवीं का बहिष्कार कर हुई श्रद्धांजलि सभा

विरनो ब्लॉक के आराजी ओडासन ग्राम सभा के अभय कुशवाहा जी के पूज्य पिता जी का देहावसान हो गया और फिर इन लोगो ने तय किया की जो की मृत्यु भोज एक कु प्रथा है और उन्होंने मृत्यु भोज न करके बच्चो के लिए सरकारी स्कूल में प्रोजेक्टर , फैन, साउंड बॉक्स देकर पिता जी को याद किए ,परिवार का मानना है कि उनके पिताजी के याद में दिए गए उपकरण से हजारों बच्चों को एक नई दिशा मिलेगी और उनके जीवन मे मददगार साबित होगी, सदियों से चलती आरही…

बदायूं: मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र डूबे गंगा में।

महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री भागीरथी कछला गंगा घाट के तट पर गंगा स्नान करने पहुंचे राजकीय मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र स्नान करते वक्त गहरे पानी में समा गए।हादसे को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तब गोताखोरों ने गंगा नदी में कूदकर 2 छात्रों को जीवित निकाल लिया।लेकिन तीन छात्र गंगा के गहरे पानी में लापता हो गए।जीवित निकाले गए 2 छात्रों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।पुलिस लापता तीनों छात्रों की तलाश गोताखोरों से करा रही है।राजकीय मेडिकल कॉलेज में…

फर्रुखाबाद ; जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का त्योहार

जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का त्यौहार जनपद के शिवालयों में शिव भक्तों का उमड़ा जनसैलाब शहर के पांडेश्वर नाथ शिवालय गांव पुठरी स्थित शिव मंदिर समेंत प्रमुख शिवालयों में शिवभक्त चढ़ा रहे हैं कांवड़ सांसद मुकेश राजपूत ने शहर के रेलवे रोड पर स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर की भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना पुलिस प्रशासन की तरफ से जनपद के शिवालयों समेत भीलवाड़ा बाली जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसमें प्रमुख रुप से रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड समय शिवालय और…

फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे

लखनऊ में भीषण हादसा हो गया है। यहां बेकाबू बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा देर रात एक बजे हुआ।DCP उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी ने बताया, ”रात एक बजे एक बोलेरो बेकाबू होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सूचना पर…