मैनपुरी पुलिस ने चौकी पर की युवकों की पिटाई, चौकी प्रभारी समेत तीन सिपाही निलंबित, छोड़ने के बदले रुपयों की कर रहे थे मांग

मैनपुरी के थाना क्षेत्र की चौकी क्षेत्र में पीड़ितों को चौकी पर बंद कर उनकी पिटाई के मामले में एसपी ने जांच के बाद चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है। पीड़ितों का आरोप था कि उनको छोड़े जाने के बदले पुलिस कर्मी रुपयों की मांग कर रहे थे। जब वह रुपए नहीं दे पाए तो उन लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई। मामला हाई लाइट हो जाने के बाद एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ…

मैनपुरी में सस्ता लहसुन खरीदने को लेकर हुई कहासुनी, व्यापारी ने किसान को पीटा; चेन और नकदी भी लूटी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घिरोर नगर की उपमंडी में रविवार को लहसुन सस्ता खरीदने को लेकर किसान और व्यापारी में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसके चलते व्यापारी के साथ आए युवकों ने किसान के सर पर तमंचे से बार कर दिया जिससे किसान घायल हो गया। किसान के गले से सोने की चैन तोड़ ली गई। वहीं आढ़तिया ने लूटपाट करने साथ गुल्लक में रखी नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। रविवार को इटावा के थाना वेदपुरा क्षेत्र के गांव रेड़जा निवासी रवी यादव अपना लहसुन…

मैनपुरी में बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों की लगी भीड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात तेज बारिश के बीच करहल के सैफई बाईपास मार्ग स्थित रावण फिलिंग स्टेशन पर मछलियों की बारिश का दावा किया गया है। फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव उर्फ रावण ने पेट्रोल पंप परिसर में आसमान से मछलियों की बारिश का दावा किया है। आसमान से मछलियों की बारिश की पूरे दिन कस्बे में जोरों पर चर्चा रही है। फिलिंग स्टेशन के मालिक संजीव यादव ने बताया कि करीब 200 वर्ग फुट जगह में बारिश के साथ आसमान से मछलियां गिरी हैं।…

मैनपुरी आए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, बोले- इंडिया नाम से घबराई भाजपा, कर रही दुष्प्रचार

मैनपुरी में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इंडिया नाम से घबराई भाजपा दुष्प्रचार कर रही है। 2024 में भाजपा का सत्ता से जाना तय है। कांग्रेस विकास की राजनीति करती है जबकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। देश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। पूर्व विदेश मंत्री शनिवार की देर शाम आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में स्वागत समारोह में बोल रहे थे। कांग्रेस की दिलाई सदस्यता मैरिज होम में शनिवार की देर शाम एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने…

मैनपुरी में डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी,गांव का माहौल बिगड़ने की कोशिश, 2 साल में दूसरी बार वारदात

मैनपुरी में आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अराजक तत्वों ने गांव का माहौल बिगड़ने की कोशिश की है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि गांव में लगी प्रतिमा को 2 साल में दूसरी बार तोड़ने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मामला बेवर थाना क्षेत्र की नविगंज चौकी क्षेत्र के गांव भटपुरा से जुड़ा है। जहां बीती रात अराजक तत्वों…

पीलीभीत के बरखेड़ा में भिड़े दुकानदार, एक का फावड़े से सिर फोड़ा

पीलीभीत के बरखेड़ा थाने से सौ मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने चाय-पकोड़ी दुकानदार आपस में झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक का फावड़ा मारकर सिर फोड़ दिया गया। कस्बे के मुख्य बाजार में संजू व बाबूराम की चाय पकौड़ी की दुकान हैं। रविवार को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। संजू ने बाबूराम को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। संजू के भाई सर्वेश ने पास में रखे…

पीलीभीत: हरिद्वार हाईवे पर मिनी ट्रक और बस में आमने-सामने से हुई भिड़ंत

जहानाबाद, हरिद्वार नेशनल हाईवे 730 पर मिनी ट्रक (डीसीएम) और निजी बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस का चालक भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। जहानाबाद के निसरा चौराहे पर सितारगंज से पीलीभीत की तरफ जा रही डीसीएम हरिद्वार की तरफ से…

पीलीभीत में अगवा कर किशोरी से किया दुष्कर्म

पूरनपुर में अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इधर, एक अन्य गांव से बहला-फुसला कर ले जाई गई युवती को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को दूसरे गांव का युवक एक सितंबर को अगवा कर ले गया था। किशोरी छह सितंबर को एक गांव से बरामद हो गई थी। आरोपी भाग गया था। पुलिस ने किशोरी की बहन की ओर से गांव गुलड़िया खास निवासी अजय के खिलाफ रिपोर्ट…

पीलीभीत में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

पूरनपुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग झुलस गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महोलिया के समीप हुई। तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया। गांव ज्ञानपुर महोलिया निवासी मुकीम शाह (55), गांव भैंसासुर निवासी वीरपाल (35) और उनका पुत्र रचित (10) खेत में पास-पास बैठे थे। बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप…

पीलीभीत में कलक्ट्रेट परिसर में मिला रिक्शा चालक का शव

पीलीभीत में कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोपहर बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी 55 वर्षीय याकूब उर्फ बब्बू के रूप में की। भाई जाहिद ने बताया कि याकूब रिक्शा चलाते थे। वह शराब के लती थे। शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए चले गए थे। पुलिस ने परिजनों के कहने पर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव उनके सुपुर्द कर दिया।

पीलीभीत में चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित आज से करेंगे बेमियादी भूख हड़ताल

पूरनपुर में शारदा नदी की बाढ़ से तबाह गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के लोग सोमवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसके लिए गांव चंदिया हजारा के खेल मैदान में मंच तैयार कर लिया गया है। चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी देने, फसल-जमीन को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने और गांवों को बाढ़ से बचाने के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। भूख हड़ताल रोकने के लिए एक दिन…

सतना जिले के नागौद विधान सभा अंतर्गत परसमनिया पठार के तुषगवा ग्राम पंचायत मे

मध्य प्रदेश सहकारी विपणन महासंघ के अंतर्गत 76.62 लाख की लागत से गोदाम दुकान चौकीदार कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद खजुराहो एवं वर्तमान विधायक नागौद माननीय नागेन्द्र सिंह जूदेव के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कामाक्षा कुमारी बहुरानी साहिबा ने किया । विशिष्ट अतिथि के रूप मे कुवर पाशुपतेन्द् सिंह जूदेव विक्की बाबा एवं पंडित रामखेलावन शर्मा जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक तुषगवां के सरपंच कुंवर प्रीतेन्द् सिंह जूदेव प्रीतू…

रायबरेली : संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया की बैठक

दिनांक 09/09/2023 को संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन की बैठक मे लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा जिलाध्यक्ष उमेश यादव को नृत्यत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के निर्देशो का पालन करते हुए बैठक की गई जिसमे संमलित पदाधिकारी लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा जिलाध्यक्ष उमेश यादव उत्तर प्रदेश महासचिव मुनेशर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा प्रसाद मिश्रा जी जिलासचिव महेंद्र प्रताप यादव जी जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला जी जिलासचिव विनोद कुमार जी जिला महामंत्री अमित कुमार जी जिला सदस्य मो रफीक राईन सोनू मिश्रा जिलासदस्य अश्विन मिश्रा संगठन…

बरेली – मंदिरों और घरों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी।

मीरगंज – श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी। मंदिरों से लेकर घरों तक में कान्हा का प्राकट्योत्सव हुआ। रात 12 बजते ही कान्हा के जन्म लेते ही मंदिरों में शंखनाद के साथ घंटा व घड़ियाल बज उठे। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। रात 12 बजते ही बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तब हर घर और मंदिरों में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी समेत…

प्रयागराज : कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन। कुल 199902 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण वादकारियो में फैली खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09.09.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायालय में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया lराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 199902 वादों का निस्तारण किया गया l माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज के द्वारा 05 सिविल वाद निस्तारित किये गये l फौजदारी के कुल 25181 वादों का निस्तारण…

बरेली – बड़ागांव चौकी क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हुआ हादसा एक व्यक्ति बुरी तरह हुआ जख्मी।

आंवला तहसील क्षेत्र के सब सब इस्टेशन पुन्नापुर बिजली घर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूखाड़ा पोस्ट बड़ागांव आंवला बरेली खेतों में फसल को बचाने के लिए गायों की रखवाली करने गए एक व्यक्ति जिनका नाम प्रेमपाल सिंह s/o बदन सिंह के ऊपर 1100 हजार का हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया जिससे बो गंभीर रूप से झुलस गएकई बार सूचित करने के बाद के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं किया गया जिसके चलते आज तार टूट कर नीचे गिर जाने से अपने खेत पर रखवाली कर रहे प्रेमपाल बुरी…

जौनपुर : शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव संपन्न, भुलेन्द्र बने अध्यक्ष

शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें भुलेन्द्र कुमार एडवोकेट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरनाथ सिंह को छह मतों से पराजित कर समिति पर कब्जा जमाया। चुनाव अधिकारी बाबूराम यादव, रमेश चंद द्विवेदी, राम लवट वर्मा, राम मगन, राजदेव यादव, श्याम नारायण सिंह, मो. आसिफ़ की देखरेख में आयोजित चुनाव में कुल सात में पांच पदों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अमरनाथ सिंह व भुलेन्द्र कुमार की आमने सामने कड़ी टक्कर रही।शाम को हुई मतगणना में भुलेन्द्र कुमार 119 मत पाकर विजई घोषित…

मैनपुरी में बाबू डीएम की कुर्सी पर बैठा,दिल तो पागल है, दिल दीवाना है” गाने पर बनाई रील

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात एक बाबू ने ड्यूटी के दौरान “दिल तो पागल है, दिल दीवाना है” गाने की धुन पर डीएम की कुर्सी के साथ रील बनाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है, बाबू पहले डीएम की कुर्सी के बगल में खड़े होकर वीडियो बनाता है। उसके बाद वो कुर्सी पर बैठ जाता है और फोटो खिंचवाता है। वो डीएम की कुर्सी पर बैठकर झूला झूलता रहता है। कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा वायरल…

पीलीभीत के जिला अस्पताल की ओपीडी में 18 सौ मरीज पहुंचे तो ध्वस्त हो गईं व्यवस्थाएं

पीलीभीत में शुक्रवार को जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दरअसल, जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार को ओपीडी खुली तो 1800 मरीज पहुंचे। इनमें 1400 नए और 400 पुराने थे। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने के लिए दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। मरीज खड़े-खड़े थक गए तो फर्श पर ही बैठ गए। मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों की ओपीडी हो रही है। मगर स्टाफ की कमी होने से मरीजों और तीमारदारों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़…

पीलीभीत में बिजली कटौती से नहीं मिल रही निजात, परेशान हैं उपभोक्ता

पीलीभीत में शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। फॉल्ट और कटौती के चलते विभिन्न क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। शहर में बिजली आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना घंटों की कटौती लोगों के लिए नासूर बन गई है। बृहस्पतिवार रात में भी जमकर कटौती की गई। शुक्रवार सुबह से फिर बिजली की आवाजाही शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। जरूरत के मुताबिक बिजली न मिलने से लोगों के…