उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा जारी नए नियम के अनुसार प्रदेश में अब दिन में 35 और रात में 25 से कम सवारी होने पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने इसका आदेश जारी किया है। इस फैसले के पीछे घाटे से बचने का तर्क दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सितंबर में यात्रियों की संख्या कम होती है। सितंबर के अंत में श्राद्ध और उसके बाद नवरात्र शुरू होंगे। इससे यात्री कम हो जाते हैं। ऐसे…
Category: रुझान
बरेली – नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार, इस रेलवे स्टेशन पर होती थी डील।
बरेली/आंवला – एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अफीम की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक, एक किलो 370 ग्राम अफीम और 12597 रुपये बरामद किए। अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। फतेहगंज पूर्वी के रेलवे स्टेशन पर अफीम की डील होती थी। झारखंड समेत अन्य राज्यों से आते थे तस्करटीम को लगातार गैंग के सक्रिय होकर तस्करी की सूचना मिल रही थी। एएनटीएफ और सिरोली थाने की संयुक्त टीम ने मंगलवार…
रायबरेली : गदागंज मे किया गया बाबा अमरनाथ, बाबा बैजनाथ का पंद्रहवा विशाल भंडारे का आयोजन
विकासखंड दीनशाह गौरा क्षेत्र के थाना गदागंज के अंतर्गत स्टेशन रोड, सुपर मार्केट स्थित शिव मंदिर पर दिनांक 12 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को हर साल की भांती इस वर्ष भी किया गया भंडारे का आयोजन जिसमे क्षेत्र के सभी ग्रामवासी भक्तो का भंडारे मे ताता लगा रहा एवं प्रसाद मे भक्तो के लिए पूड़ी, सब्जी का प्रसाद खिलाया गया और भारी संख्या भक्तो ने भोलेनाथ बाबा का प्रसाद चखा आपको बता दे कि भगवान शंकर जी ने कुबेर जी को उपदेश देते हुए कहा था जो भी भक्त मेरा…
‘डरो मत पिरपिटी है, काटेगा नहीं’, मीडिया से बात करने के दौरान CM भूपेश के पैरों में घुसा सांप
छत्तीसगढ़ देश के उन तीन राज्यों में शामिल है, जहां इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राज्य के हर जिले का दौरा कर रहे हैं. सीएम बघेल रविवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां एक अजीब घटना हो गई. दरअसल, सीएम के मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक सांप उनके पैरों में घुस आया. सांप देखकर सब घबरा गए. तभी सीएम ने कहा, ‘डरो मत, यह काटेगा नहीं’. इस घटना का वीडियो…
बरेली – चित्रगुप्त धाम मंदिर पर राज्यसभा सदस्य का वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत।
मीरगंज – कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास चित्रगुप्त (धाम) मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री आर के सिन्हा जी का भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चित्रगुप्त धाम मंदिर के ट्रस्टी शिवकुमार सक्सेना आदि ने फूल माला पहनाकर सोल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा बिहार पटना से बरेली में संगत पंगत कायस्थ महाकुंभ परिवार मेले…
31 किलो चांदी लखनऊ के व्यापारी की हड़प ली, एफआईआर
लखनऊ में चौक सर्राफा बजाार के एक व्यापारी से एक ठग ने वाट्सएप पर सौदा तय करके बहराइच 31 किलो चांदी डिलीवर करने को बुलाया। जहां पैसा मांगने पर मारपटी की। वहीं तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर नाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।नाका निवासी व्यापारी अजीत अग्रवाल के मुताबिक उनकी चौक के महानरायण बाग में चांदी रिफाइनिंग और बुलियन व्यवसाय का काम है।बहराइच निवासी विशाल सोनी की आशा बुलियन ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। जिसके…
लखनऊ में नेपाल मूल की महिला ने की ठगी, एफआईआर
लखनऊ में एक रिटायर आईएएस अधिकारी के डॉक्टर बेटे को नेपाल मूल की महिला ने ब्लैकमेल कर पिछले दस साल में 84 लाख रुपये, 25 लाख रुपये की जमीन और लाखों के जेवर हड़प लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिला एक संगठित गिरोह चला रही है। जिसने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाकर ठगी की है। इंदिरानगर थाना पुलिस निजी मेडिकल कॉलेज में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोमतीनगर के विनीत खंड निवासी निजी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर का कहना…
आजमगढ़ : शीला मौर्य मामले में चौकी प्रभारी निलंबित, पांच के खिलाफ मुकदमा
रौनापार थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरा लख्मी रोहुवार गांव के पास सोमवार को दिन में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी महुला को निलंबित कर दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें की लख्मी रोहुवार पांडेय का पुरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल…
लखनऊ में रात रात भर नशे में लड़के, लड़कियां झूमती दिखीं, पढ़िए रिपोर्ट
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर शराब बंदी को लेकर अभियान चलाते हैं, लेकिन उनके ही घर पर शराब परोसी गई। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यूपी सरकार और आबकारी विभाग का नियम कहता है कि 21 साल से कम उम्र के लोग शराब नहीं पी सकते हैं। क्लब और बार में उनको शराब नहीं परोसा जाएगा। लेकिन, राजधानी लखनऊ के समिट बिल्डिंग के क्लबों के लिए यह नियम कोई मायने नहीं रखता है।इन्हीं नियमों की ग्राउंड तहकीकात के लिए dastak 24 की टीम…
लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर डाला असर
लखनऊ में लगातार 18 घंटे बरसे पानी ने बिजली सप्लाई, ट्रेन सिग्नल, फ्लाइट और बसों के संचालन पर असर डाला। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा से दिल्ली और मुंबई रूट की 6 से ज्यादा फ्लाइट उड़ान देर से भर सकीं। बारिश के कारण दिलकुशा बाराबंकी रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। यहां मैनुएली ट्रेनों का संचालन किया गया। ट्रेनें 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेंगती नजर आईं। वंदे भारत एक्सप्रेस लेट हो गई। बारिश ज्यादा होने से लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, केसरबाग बस…
मैनपुरी की बारिश ने मचाई तबाही, इंटर कॉलेज का कमरा गिरा, कच्चा मकान भी हुआ धराशायी
मैनपुरी में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। घिरोर के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर में कच्चा मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव अजीतगंज में सरस्वती इंटर कॉलेज का कमरा भी गिर गया। त्रिलोकपुर निवासी हरीचंद्र का रविवार को कच्चा मकान बारिश के बीच गिर गया। 15 दिन पहले मकान का एक हिस्सा गिर गया था। हरीचंद्र खोखा में परचून की दुकान चालकर परिवार पालता था। उसका गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। कच्चा…
मैनपुरी में बुखार ले रहा जान: मैनपुरी में महिला की मौत, 15 मरीजों की हालत नाजुक, शहर से लेकर गांव तक फैलावायरल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ित लगातार दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी महिला की बुखार से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार पीड़ित 15 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी हरनाथ सिंह की 65 वर्षीय पत्नी शारदा देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत…
10 रुपये किलो मिलता है भूसा… 50 रुपये में कैसे भरेगा गोवंश का पेट
पीलीभीत में सरकार ने गाेवंश के लिए चारा और भूसे का बजट प्रति पशु 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। बावजूद इसके हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। बाजार में चोकर 25 रुपये किलो और भूसा 10 रुपये किलो है। एक दिन में एक पशु को 10 किलो चारे और चार किलो चोकर की जरूरत होती है। इस हिसाब से एक पशु पर प्रतिदिन 200 रुपये का खर्च आता है। ऐसे में 50 रुपये में उनका पेट कैसे भरेगा। जिले में 54 गोआश्रय स्थल संचालित हो…
पीलीभीत में शिक्षामित्र ने छात्रा से की छेड़छाड़, कक्षा-7 में पढ़ने वाली छात्रा को छुट्टी के बाद रोका, विरोध करने पर पीटा
पीलीभीत में छात्रा के साथ एक शिक्षामित्र ने स्कूल परिसर में ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।विरोध करने पर शिक्षामित्र ने छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है और आरोपी शिक्षामित्र को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला हजारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र का रहने वाला संतोष मिश्रा शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। शनिवार…
मैनपुरी में शराब का क्वाटर न लाने दंबगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, कान पकड़ कराई उठक-बैठक
दो दबंगों ने युवकों को रोका और उसे शराब लेकर आने के लिए कहा। जब युवक ने मना किया तो युवक से कान पकड़ कर कराई उठक-बैठक और डंडे से उसकी पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। मैनपुरी जिले में शराब का क्वाटर न लाने पर दबंगों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। कान पकड़ कर उठक-बैठक लगवाई। घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़ित…
पीलीभीत में बारिश से गिरी पशुशाला की दीवार, दो जानवर मरे
गजरौला में गजरौला क्षेत्र के गांव हटुआ बिजलाही में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर जाने से उसके मलबे में दबकर दो पशुओं की मौत हो गई। पशुशाला स्वामी ने मामले की सूचना लेखपाल को दी है। गांव हटुआ बिजलाही निवासी इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने अपने पक्के मकान से कुछ दूर जानवरों को बांधने के लिए पशुशाला बना रखी है। रविवार रात एक बजे हुई तेज बारिश में पशुशाला की कच्ची दीवार गिर गई। इससे उसमें बंधी एक गाय व बछिया मलबे में दब गईं। परिजनों आसपास के लोगों की…
पीलीभीत में हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
बीसलपुर में क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर 19 सितंबर तक पर्दाफाश न हुआ तो 30 सितंबर को सीओ दफ्तर पर धरना दिया जाएगा। देवस्वरूप पटेल ने कहा कि हरीश हत्याकांड को लेकर पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। धरना स्थल पर निर्णय लिया गया कि यदि 19 सितंबर तक…
रायबरेली : दिमागी संतुलन खराब होने की वजह से घर से गायब हुई महिला
ऊंचाहार क्षेत्र के गांव बीकरगढ की रहने वाली महिला शुशिमा देवी उर्म 55 वर्ष इनका दिमागी संतुलन खराब होने की वजह से 03/09/2023 से लापता है अगर ये महिला कही दिखे ते दिए गए नम्बर पर संपर्क महान कृपा होगी 8882372101 पर संपर्क करे
फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत पुलिस पर लगा हत्या का आरोप
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौतपरिजनों ने दो दारोगाओ समेंत कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी के आवास का पीड़ितों ने किया घेराव, की नारेबाजी। एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज व आवश्यक कार्यवाही का दिया भरोसा। थाना मेरापुर के ग्राम रूपनगर निवासी दिलीप कुमार की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत। परिजनों ने कोतवाली मोहम्दाबाद के पखना चौकी इंचार्ज व मेरापुर थाना पुलिस पर बीते दिन हिरासत में लेने का लगाया आरोप। परिजनों का कहना…
फर्रुखाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
देर शाम युवक मसेनी चौराहा स्थित HAL हॉस्पिटल से देर शाम बघार स्थित जे.एस.मेडिकल कालेज बघार पर जा रहा था। माई कर शोरूम के सामने अज्ञात बहन ने बाइक सवार य क हरिओम पुत्र दिनेश चंद्र उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के करीब आधा घंटे बाद HAL हॉस्पिटल संचालक ने पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया। जहां ईएमओ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रभात वर्मा ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे करनलगंज चौकी इंचार्ज में मामले की जांच…
