जौनपुर: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाहगंज ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

शाहगंज(जौनपुर)खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण मुरारी मौर्य, गुलाब चन्द्र यादव, लालचन्द यादव, जय सिंह यादव और राम विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जौनपुर सत्येन्द्र सिंह राणा रहे।सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं शैक्षिक महासंघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा समस्त सम्मानित शिक्षकों को अंग वस्त्रम, भगवान श्री रामलला का स्मृति चिन्ह, श्री राम चरित मानस, तुलसी माला…

जौनपुर:सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी

शाहगंज(जौनपुर) उड़न दस्ता टीम (एफ.एस .टी.) के मजिस्ट्रेट वीर विक्रम सिंह ने सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौराहों व स्थानों पर पुलिस बल के साथ मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों का चेकिंग अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के रुधौली और खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली, बिशुनपुर ,गोबरहाँ, छित्तूपुर आदि स्थानों पर वाहनों को रोक कर सघन तलाशी ली गई। टीम की सक्रियता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपियों की बात तो…

तमिलनाडु: लाखों में बिके सिर्फ 9 नींबू , वजह हैरान कर देगी

तमिलनाडु के विल्लुपुरम मंदिर में एक धार्मिक आयोजन के लिए सिर्फ 9 नींबू 2.36 लाख रुपये में बिके हैं. इतने पैसों में तो नींबू के बागान खरीदे जा सकते हैं लेकिन ये नींबू इतने महंगे क्यों बिके हैं, हर कोई यही जानना चाहता है. भगवान की मूर्ति के पास लगे भाले पर नींबू चढ़ाया जाता है. भाले पर लगे इन नींबुओं की बोली मंगलवार को लगाई गई. जब इनकी नीलामी हुई तो मंदिर मालामाल हो गया. इन नींबुओं को लोगों ने 2.36 लाख रुपये देकर खरीद लिए. ऐसी धार्मिक मान्यता…

गजब: बस कंडक्टर ने वसूल लिया पैसेंजर के साथ मौजूद तोतों का किराया

तोता पालना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है. लेकिन अब कर्नाटक में तोता पालना आपको मंहगा पड़ सकता है. हाल ही में कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बस में कंडक्टर ने सवारी के साथ तोते का भी टिकट काट दिया. इस कंडेक्टर ने किराए के रूप में तोते के लिए 444 रुपये की पर्ची काटी. ये अजीब घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आपको बता दें कि यह घटना कर्नाटक की है. यहां सरकार ने एक योजना शुरू की है जिसका नाम शक्ति…

कासगंज:जनपद में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए स्वीप अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

कासगंज: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के उद्देश्य से विधान सभावार फेज 18 के अन्तर्गत स्वीप कलेण्डर तैयार किया गया है। आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है, कि जिन विधान सभा क्षेत्रों में गत मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायें।जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु निरंतर कार्यक्रम किया जा रहे…

औरैया: सांड का आतंक युवक पर किया जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र ऐरवा कटरा के ऐरवा पछेला में एक सांड ने प्रदीप पुत्र मुन्नु लाल उम्र 32 साल के युवक पर हमला कर उसे पूर्ण रूपसे घायल कर दिया। परिवारी जनों ने बताया कि प्रदीप सुबह खेत पर गेहूं काटने गए हुए थे तभी अचानक से सांड ने हमला कर दिया कई बार जान बचा कर भागने का प्रयास किया लेकिन सांड ने उनका पीछा नहीं छोड़ा तभी वहां पर आसपास के लोगों ने देखा तो सांड को भगाने का प्रयास किया लेकिन सांड उनको छोड़ नहीं रहा था तब…

बरेली – रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक साथियों ने पगड़ी व माला पहनकर दी विदाई।

आंवला – ब्लाक रामनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार शर्मा को विद्यालय स्टाफ एवं साथी शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर शॉल उड़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर विदाई दी। तो वही उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बैंड बाजे के साथ उनको विद्यालय से रिसीव करते हुए अपने घर सम्मान के साथ ले गए। सेवानिवृत्ति ओंकार शर्मा ने बताया कि आज उन्हें विद्यालय और शिक्षक साथियों ने उन्हें यह सम्मान दिया उसके लिए एक खुशी भी मिल रही है और लगातार लंबे…

अकबरनगर मामले में LDA ने अभियान चलाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा लेटर

अकबर नगर मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चुनाव आयोग से बुलडोजर चलाने का समय मांगा है। इसको लेकर एलडीए की तरफ से चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि 31 मार्च के वहां कोर्ट ने भी कार्यवाही करने की अनुमति दी है। ऐसे में आचार संहिता के दौरान कोई भी काम बिना आयोग के अनुमति के नहीं हो सकता है। अब उनकी तरफ से अगर अनुमति मिलती है तो एलडीए जल्द ही अकबर नगर में एक बार फिर से करीब 1000 से ज्यादा मकान…

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का हुआ कैंपस

आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी में मुसाशी ऑटो पार्ट्स कम्पनी का कैंपस हुआ जिसमे 130 में से 90 का चयन इंटरव्यू के माध्यम से हुआ। सुबह से ही उत्तर प्रदेश के दूर दराज के जनपदों से गोरखपुर,बनारस,बांदा व उड़ीसा, मध्य प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान से अभ्यर्थी कैंपस में शामिल हुए । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने कंपनी के एचआर श्री आशीष शर्मा जी का स्वागत पुष्प भेट करके किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैनपुरी के प्रधानाचार्य श्री रवि भूषण ने सहयोग के लिए सभी का आभार…

मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने भी खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजन ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंच गई। तब तक युवक के परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। ग्रामीणों ने भी घटना को लेकर चुप्पी साध ली। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र का है।…

पीलीभीत लोकसभा सीट की भागदौड़ संभालेंगे PM मोदी, शाह और CM योगी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha Seat) पर टिकट ही नहीं बदला है, बल्कि चुनाव रणनीति को भी बदलकर रख दिया है। गांधी परिवार की परपंरागत समझी जाने वाली पीलीभीत लोकसभा सीट अब भाजपा संगठन के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने तराई की चुनावी रणभूमि पर अपने बड़े स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के…

पीलीभीत :110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन

शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण रविवार को पूरा हो गया। मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने दूसरे दिन माला जंगल से पीलीभीत तक बारीकी से जांच की। स्पीड ट्राॅयल में पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेल इंजन 110 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। वहीं जंगल में 20 प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाया गया। उम्मीद की जा रही है कि अब सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्रियों को पीलीभीत से लखनऊ व दिल्ली तक आसान सफर की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने…

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए चुनाव लड़ने की जानकारी साझा की है। वह आइएनडीआइए गठबंधन से अलग कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगे। साथ ही देवरिया लोकसभा सीट से एस.एन. चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- ‘राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन…

प्रयागराज-आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है ।

आयुष मंत्रालय ने “100 Days Countdown to IDY-2024 कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित योग महोत्सव – 2024 के साथ कर दी है । काउंटडाउन कार्यक्रम का उद्देश्य 100 दिनों में 100 अलग-अलग स्थानों पर योग सेमीनार, वर्कशॉप आदि कार्यक्रम आयोजित करके योग के प्रति जागरूकता फैलाना और देश भर में योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में, रेलवे पैसेंजर्स सेफ्टी एंड एमेनिटीज एसोसिएशन ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय के सहयोग से, चंद्र शेखर आज़ाद पार्क, प्रयागराज…

कौन हैं अपनी स्पीड से पंजाब का सिस्टम हैंग करने वाले मयंक यादव ने एक गेंद 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से डाली? फेंकते हैं ‘आग का गोला’

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मैच बीते शनिवार को खेला गया। दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला, जिसमें जीत लखनऊ की हुई। सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने ठीक 200 रन का टारगेट रखा, जिसका पीछा करते हुए पंजाब 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन ही बना पाई। वहीं इस मैच में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा…

हरदोई : थाना सांडी के परसापुर गांव के खेत में शव मिलने से गांव मची अफरा तफरी

खेत में पड़ा मिला बोरी में बंद महिला का शव, बोरी में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई, मृतक महिला के दोनों हाथ और पैर बंधे मिले, सांडी थाना क्षेत्र के परसापुर में पड़ा मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया