बीते गुरुवार (09 जुलाई) इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. यह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली हार रही. इस हार के बाद भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर दो बड़ी भावुक लाइन लिखीं.
दरअसल सूर्या ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक आज ही के दिन 4 चार साल पहले लगाया था. सूर्या ने 2022 में 10 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 में शानदार पारी खेलते हुए 55 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 117 रन स्कोर किए थे.
सूर्या के इस पहले शतक को याद करते हुए उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हर एंगल से एकदम कड़क!”
एमआई की इस पोस्ट पर सूर्या ने बड़ा ही भावुक जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “इससे टीम इंडिया को जीत नहीं मिल थी. लेकिन यह देश के लिए पहला था.”
भले ही सूर्या ने भारत के लिए तूफानी पारी खेली थी, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी थी. इसी बात पर सूर्या ने अपना दुख जाहिर किया.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए डेविड मलान ने 77 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 42 रन स्कोर किए थे.
रन चेज करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 198 रन तक ही पहुंच सकी थी. इंग्लैंड ने 17 रन से जीत अपने नाम कर ली थी. भारत के लिए सूर्या के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था. श्रेयस अय्यर 28 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. इसके अलावा किसी भी बैटर ने 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया था.
