औरैया:जिले में निरंतर बी पी और हार्ट अटैक के साथ साथ सांस रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है । लोगों से बात चीत करने पर लोगों ने बताया की यह समस्या कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं आपको बताते चलें हाल में ही एक खबर सुर्खियों में चल रही है कॉविड की वैक्सीन कोविडशील्ड बनाने वाली कंपनी ने यह माना है कि वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक की समस्या हो रही है इन मरीजों को अस्पताल पहुंचने में 108 एंबुलेंस सेवा उचित भूमिका निभा रही है आज…
Category: रुझान
लखनऊ: मौर्य शाक्य सैनी कुशवाहा समाज के लोग किंग मेकर की भूमिका में आने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य अधूरे सपने को पूरा करें -गिरीश कुशवाहा
लखनऊ, (द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 24 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन द्वारा आयोजित चंद्रगुप्त मौर्य जयंती पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने राजधानी लखनऊ में जयंती के अवसर पर समाज को संबोधित करते हुए कहा कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी एकजुट होकर जोकर और नोकर की भूमिका को छोड़कर किंग मेकर की भूमिका में आने के लिए समाज के महापुरुष चंद्रगुप्त मौर्य के बताएं और अधूरे सपने को पूरा करने के लिए एक जूट होकर संघर्ष करें। श्री कुशवाहा ने कहा चंद्रगुप्त मौर्य के अधूरे…
बरेली : आंवला लोक सभा क्षेत्र के देवचरा बाजार मैदान में विरोधियों पर दहाड़े पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
बरेली/आंवला – बरेली जनपद की आंवला के देवचरा की बजार में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंवला लोक सभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नीरज मौर्य के लिए एक जन सभा को सम्बोधित किया यहां हजारो की तादाद में जन सैलाब देखा गया अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान बेरोजगार घुम रहे है । उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश के किसान का कर्ज माफ होगा। और अगर भाजपा की सरकार बनी तो अडानी अम्बानी का कर्ज…
फर्रुखाबाद:जन-जन की ये हिस्सेदारी है, मतदान करना भी एक जिम्मेदारी है
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 24 आज राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कड़हार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने,अस्पताल आए हुए समस्त रोगियों उनके परिजनो और अन्य उपस्थित ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श देने के बाद ,उन्हे मतदान के महत्व ,अधिकार और मतदान का देश के विकास पर पड़ने वाले असर के बारे में विस्तृत चर्चा कर उन्हे आगामी 13 मई को जनपद में होने वाले लोक सभा निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अंत में सभी ने चिकित्साधिकारी के साथ उपरोक्त मतदान दिवस पर सपरिवार मतदान…
सीवर में गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया
सीवर में गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। ठेकेदार समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ मजूदरों के परिवार ने मुआवजा का 30 लाख रुपए लेने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब परिवार के सदस्य ही नहीं रहे तो पैसा लेकर क्या करेंगे। उन लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और उनकी सजा की मांग की है। सीतापुर स्थित उनके आवास पर जल निगम की तरफ से कुछ अधिकारी मुआवजा का 30 – 30 लाख…
मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने वैक्सीन पर मोदी सरकार पर दिया बड़ा बयान
मैनपुरी में लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने वैक्सीन पर मोदी सरकार पर दिया बड़ा बयानडिंपल यादव ने कहा जब तक जांच पूरी नहीं होनी थी तब तक वैक्सीन नहीं लगनी चाहिए थी। वैक्सीन की वजह से अब जो युवाओं की मृत्यु हो रही है कहीं न कहीं इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। मैं चाहती हूं कि जितने युवाओं की इस तरह से मौत हुई है उन्हें सरकार मुआवजा दे। क्योंकि जितने भी अंतर्राष्ट्रीय देश हैं, जहां पर वैक्सीन पर सवाल खड़े हुए हैं वहां मुआवजा…
भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे, रोड शो करके जयवीर सिंह को जिताने की अपील की ।
मैनपुरी जिले में तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा का चुनाव होना है। यहां समाजवादी पार्टी अपनी विरासत बचाने में लगी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी उनकी विरासत पर कब्जा करने की पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान रोड शो करके जयवीर सिंह को जिताने की अपील की । यहां रोड शो तो भव्य हुआ जिसमें लोग बीजेपी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते दिखे . मैनपुरी शहर इस वक्त भगवामय दिख रहा है,…
पीलीभीत के खेत में काम कर रहे तीन युवको पर बाघ ने किया हमला, तीनों की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बाघ ने खेत में घुसकर काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया. बाघ के अचानक हमले में खेत में काम कर रहे किसान संभल नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वन विभाग को बाघ के खेतों में घुसने की जानकारी दी गई है. पूरा मामला पीलीभीत के अंतर्गत थाना बरखेड़ा इलाके के जार कल्लिया गांव का है. किसान बुधवार सुबह खेतों में काम कर रहे थे. अचानक एक बाघ ने…
पीलीभीत में बस्ती नेशनल हाईवे पर स्कूली बस की दूसरे वाहन से टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में स्कूल बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार 12 से अधिक छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर अकाल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा गांव की ओर मुड़ रही थी।…
प्रयागराज-नाम निर्देशन के तीसरे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए 07 व 52-इलाहाबाद हेतु 08 नाम निर्देशन पत्र लिया गया
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत बुधवार को नाम निर्देशन के तीसरे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए 07 लोगो ने एवं संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 52-इलाहाबाद के लिए 08 लोगो के द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। इस प्रकार अबतक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर के लिए कुल 39 लोग व 52-इलाहाबाद के लिए कुल 38 लोगो ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। नाम निर्देशन के तीसरेे दिन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह एवं 52-इलाहाबाद हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी…
फर्रुखाबाद: सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सेनापति में वार्षिक पत्रिका “अभ्युदय” का विमोचन हर्षोल्लास से सम्पन्न
(द दस्तक 24 न्यूज़) 1 मई 24 सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सेनापति फर्रुखाबाद की वार्षिक पत्रिका “अभ्युदय” का विमोचन कार्यक्रम हर्षोल्लास से सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सर्वेश जी (विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व नगर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवओम जी “अम्बर” एवं विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष शिवविलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव सिंह चौहान व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह जी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करते हुये प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि अपने भैया-बहिनों में साहित्यक…
आजमगढ़ में18 वर्षीय युवक की हत्या ?
आजमगढ़ की बूढनपुर तहसील के अतरौलिया थाना के धनसिंह पुर ग्राम के सिवान में 18 वर्षीय एक युवक का शव दिखाई दिया। सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर शव की शिवम् सिंह के नाम से शिनाख्त की। पिता अरुण सिंह माता मिथलेश सिंह और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है मृतक शिवम् सिंह एक दिन पूर्व घर से गायब हो गया था परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की लेकिन कहीं पर कोई भी सुराग नाही मिला थक हारकर परिजनों ने इसकी सूचना अतरौलिया थाना पर दी। थाना अतरौलिया के…
KGMU के ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर फुल, स्वास्थ बिभाग का खस्ता हाल
KGMU के ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर फुल हो गए हैं। हालात यह है कि 24 घंटे बाद भी मरीजों को वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह से गंभीर मरीजों को सांसे दे पाने में अड़चन आ रही है।ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 बेड हैं। इसमें आईसीयू, वेंटिलेटर, एनआईसीयू बेड भी शामिल हैं। मेडिसिन, एनआईसीयू, पीआईसीयू, ट्रॉमा सर्जरी, इमरजेंसी मेडिसिन समेत दूसरे विभागों में वेंटिलेटर संचालित हो रहे हैं। बेड भरने की दशा में स्ट्रेचर पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है। रोजाना 30 से 40 मरीज वेंटिलेटर की…
हरदोई में आरोपी को दस साल की सजा
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई में दुष्कर्म के एक मामले में अपर जिला जज (एफटीसी-महिला) यशपाल ने दोषी को दस साल की सजा सुनाई है और 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमलेंद्र सिंह ने बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो दिसंबर 2018 को न्यायालय में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि पांच अक्तूबर 2018 की रात उसकी पुत्री मकान में अकेली थी। इसी बीच…
मैनपुरी : पानी में बह कर आए युवक-युवती के शव, गले पर रस्सी कसे होने का मिला निशान
युवक और युवती की हत्या करने के बाद दोनों के हाथ बांध कर पानी में फेंक दिया गया। सोमवार की रात को औंछा क्षेत्र में नसीरपुर के पास दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। पहचान नहीं होने के चलते स्थानीय पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पहचान को लेकर आसपास के जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। फोटो के जरिए पुलिस क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है। थाना औंछा क्षेत्र में गांव नसीरपुर के पास से होकर गुजरने वाले रजबहा में सोमवार की देर शाम…
पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार, तीन महिलाओं की मौत, 7 लोग घायल ,स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मंगलवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। बरातियों की इनोवा कार हरिपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक बरात सितारगंज के शक्ति फार्म से पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर मजदूर बस्ती जा रही थी। इनोवा कार में दूल्हा पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार सवार थे। रात करीब नौ बजे हरिपुर जंगल में कार अचानक…
प्रयागराज:लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत
लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 52-इलाहाबाद (विधानसभा क्षेत्र 259-मेजा, 260-करछना एवं 263-इलाहाबाद दक्षिणी) के लिए नियुक्त मा0 व्यय प्रेक्षक रवि कांत गुप्ता मो0नं0-8176836257,लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 52-इलाहाबाद (विधानसभा क्षेत्र 264-बारा, 265-कोरांव) के लिए नियुक्त मा0 व्यय प्रेक्षक बी0 नवीन कुमार-9936645566,लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर (विधानसभा क्षेत्र 256-फूलपुर, 262-इलाहाबाद उत्तरी,) के लिए नियुक्त मा0 प्रेक्षक व्यय राज कुमार प्रजापत-9956645567लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 51-फूलपुर (विधानसभा क्षेत्र 254-फाफामऊ, 255-सोरांव, 261 इलाहाबाद पश्चिमी) के लिए मा0 व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार-9956315568 नियुक्त किए गए है।यदि कोई व्यक्ति लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के व्यय से सम्बंधित कोई शिकायत…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 30 अप्रैल 24 को डॉ. वी. के. सिंह जिलाधिकारी एवम विकास कुमार पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार मासिक निरीक्षण किया साथ में महेंद्र सिंह (प्रशिक्षु आईएएस) भी रहे । जिलाधिकारी महोदय द्वारा उन्हे जेल की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया । सर्वप्रथम जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से हाल चाल जाना , उनकी बीमारी एवम उनको मिल रहे उपचार एवम सुविधाओ के बारे में जेल डाक्टर विजय अनुरागी से जानकारी की गई । बैरकों में निरुद्ध बंदियों से भोजन, चिकित्सा एवम अन्य अनुमन्य सुविधाओ के…
लखनऊ में रविवार को रील बनाने के दौरान इंदिरा नहर में गिरी 18 साल की युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया
लखनऊ में रविवार को रील बनाने के दौरान इंदिरा नहर में गिरी 18 साल की युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती अपनी बहन और दोस्तों के साथ इंदिरा नहर घूमने गई थी। वहीं पर रील बनाने दौरान उनका पैर फिसल गया और तेज बहाव में बह गई। पुलिस को दो दिन बाद युवती का शव मिला है। बता दें विकास नगर की रहने वाली मनीषा खान ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। मनीषा के पिता शकील ऑटो ड्राइवर हैं। मनीषा रविवार को इंदिरा नहर घूमने गई…
कासगंज में न्योली, मानपुर नगरिया मण्डल के नबावगंज एवं बढ़ारी शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया।
दोनों नुक्कड़ सभाओं को मुख्य वक्ता प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह एवम क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने सम्बोधित किया। नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य की सरकारों ने भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त , आतंकवाद मुक्त, दंगामुक्त समाज बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश 11 वीं अर्थव्यवस्था से 5 वीं अर्थव्यवस्था बन चुका है हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने का काम भाजपा की सरकारों…
