पूरनपुर। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमे निस्तारण की मांग की है।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के लोग अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर कहा है कि माधोटांडा पावर हाउस में लोगों के साथ अभद्रता व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि माधोटांडा पावर हाउस में एसडीओ के संरक्षण में अवैध रूप से मोटर संचालित की जा रही है। जिसके तार भी नीचे जमीन से छूते जा रहे है। एसडीओ अपनी प्राइवेट गाड़ी से चलते हैं। बिजली बिजली बिल…
Category: रुझान
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न।
पीलीभीत/ 11वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की समस्त जनता को योग के प्रति जागरूक एवं उनकी सहभागागिता कैसे हो इस पर विचार विमर्श किया गया। आयोजन स्थल के चयन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किये। बैठक में योग दिवस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग दिवस को भव्य रूप से मनाने में अपना पूरा…
फर्रूखाबाद:भारत के इतिहास में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय प्रिय शासिका के रूप में दर्ज है-सत्यपाल सिंह
फर्रूखाबाद:(द दस्तक24 न्यूज़) 29 मई 2025 दिन बृहस्पतिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नवाबगंज विकासखंड ब्लॉक में संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं कार्यक्रम के उपरांत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मनरेगा प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उनके आदर्शों एवं विचारों से प्रेरणा लेने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश में…
फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन एवं लाभार्थियों को मनरेगा प्रमाण पत्र वितरित।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक24 न्यूज़) 29 मई 2025 दिन बृहस्पतिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत शमशाबाद विकासखंड ब्लॉक के सभागार में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की उपस्थिति में संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ एवं लाभार्थियों को मनरेगा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी नेतृत्व और लोक कल्याण की मिसाल कायम की। उनका जीवन सेवा न्याय और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने…
लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एसपी ने ली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,सड़क हादसों की रोकथाम पर दिया जोर
लखीमपुर खीरी – सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सीट बेल्ट हेलमेट और ओवर स्पीडिंग की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए…
लखीमपुर खीरी : SJPU व AHTU जनपद खीरी की मासिक समन्वय बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी – आज दिनांक 29.05.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) महोदय की अध्यक्षता में SJPU व A.H.T.U की मासिक समीक्षा एव समन्वय गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें जनपद खीरी के सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष एसपी सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर राकेश कुमार, डीसीपीयू अनुज कुमार चतुर्वेदी, शिक्षा विभाग से रेनू श्रीवास्तव, अभियोजन से एपीओ अखिलेश प्रकाश, चाइल्डलाइन से अंजुमन परवीन , वन स्टाफ सेंटर म0हे0 कांस्टेबल सुधा देवी , एमआई ट्रस्ट से अशोक कुमार, नाज, प्रियंका वर्मा ,जीआरपी से हे०का० नरेंद्र कुमार…
जौनपुर :खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 30 मई 2025 से 10 जून 2025 के मध्य
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह-जून, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 30 मई 2025 से 10 जून 2025 के मध्य किया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 में अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड -धारकों के मध्य प्रति कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा0 फोर्टिफाइड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) का वितरण कराया जायेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 02 किग्रा0 गेहूँ प्रति यूनिट एवं 03…
जौनपुर :शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल की उपस्थिति में डायट के सभागार में (कक्षा परियोजना नेतृत्व) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ने की। बैठक में शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं संकुल स्तरीय शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य मई माह में शिक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और अभियानों की प्रगति की समीक्षा करना था।निरीक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की समीक्षा करते हुए मई माह में विद्यालयों में हुए शैक्षिक निरीक्षणों और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण गतिविधियों की…
जौनपुर :कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से की गयी चर्चा
जौनपुर :कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा द्वारा गुरुवार को विकास खण्ड करंजाकला के जगदीशपुर, डालहनपुर एवं समसपुर गांव में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से आधुनिक तकनीकियों एवं कृषकों के हित में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर किसानों से चर्चा की गई, जिसमें समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा किसानों की आय दूनी करने के उपाय, फार्मर रजिस्टी (किसान आईडी), फसलबीमा, एफपीओ द्वारा विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं…
कासगंज : भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई!
भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई! दिनांक 29 मई 2025 दिन गुरुवार समय प्रात: 11:00 बजे स्थान Rld जिला कार्यालय इन्दिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान दिवस के रूप में मनाई गई!तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद…
रायबरेली : मोहम्मद आलम कुरैशी के शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई
सलोन विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के वित्तीय अधिकारो को सीज करने का मामला सामने आया है बताते चलें कि चंद्रशेखर रस्तोगी शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की है फिलहाल नगर पंचायत के वित्तीय प्रशासनिक अधिकार एसडीएम प्रशासन के पास रहेगे मामला कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी है दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए क्रम मे सलोन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी इस सीट पर पर चंद्रशेखर रस्तोगी ने जीत दर्ज कराईं थी इसके बाद मोहम्मद आलम…
लखीमपुर खीरी : वसलीपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट स्टेडियम का मुख्य अतिथि एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया उद्घाटन
गोला गोकर्णनाथ – गोला के विकासखंड बिजुआ में ग्राम वसलीपुर में स्वर्गीय विधायक अरविन्द गिरी जी द्वारा नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट स्टेडियम की नींव रखी गयीं थी जिसका उद्घाटन आज मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी माननीय श्री अनूप गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक अमन गिरी जी द्वारा किया गया।साथ ही पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता जी,हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा जी व गोला विधायक अमन गिरी जी…
लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन 1 जून को आपके नगर गोला में
गोला गोकर्णनाथ – ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान करें।न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के संचालक पटेल सुशील वर्मा ने बताया रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 1 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नई बाईपास रोड गोला के प्रांगण में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है|आइए…
फर्रुखाबाद:आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर व नवाबगंज के लिये निर्धारित इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा हुई।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभगार फतेहगढ़ में आकांक्षात्मक विकास खंड राजेपुर व नवाबगंज के लिये निर्धारित इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन इंडिकेटर्स में स्टेट एवरेज से पीछे है उनसे संवंधित अधिकारियों से पीछे होने के कारण स्पष्ट करने को कहा जाये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी व संवंधित मौजूद रहे।
फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया-चौधरी भूपेंद्र सिंह
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2025 दिन बुधवार को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जनपद प्रवास के दौरान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने काली नदी पुल खुदागंज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कमालगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सील चंद्र वर्मा…
कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुये कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये मिलजुल कर प्रयास करें। दुर्घटनाओं के लिये संवेदनशील स्थलों की कमियों को अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एवं सम्बंधित निर्माण एजेंसिंया तत्काल सुधार कर अवगत करायें। जनपद में वर्ष 2025 में सडक दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए मा० सर्वाेच्य न्यायालय द्वारा गठित कमेटी रोड सेफ्टी के निर्देशों के अनुसार प्रवर्तन की…
प्रयागराज : राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
दिनांक 28.05 .2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा बाल अधिकारों पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) में आवासित बच्चों के खान-पान, साफ-सफाई, खेल- कूद, पढ़ाई के बारे में समस्त बालको से पूछताछ करते हुए उन्हें उचित दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
मुख्य सचिव व डीजीपी ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन के भव्य उद्घाटन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को माननीय उच्च न्यायालय परिसर में पहुंचकर वहां पर नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन के 31 मई को प्रस्तावित लोकार्पण/उद्घाटन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को देखा। उक्त भवन का लोकार्पण/उद्घाटन माननीय उच्चतम न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा 31 मई, 2025 को किया जाना…
जौनपुर :टी0बी0 टास्क फोर्स कम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुआ संपन्न
राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत लक्ष्यों के ससमय प्राप्ति, कार्यक्रम के क्रियान्वयन, मूल्यांकन कार्यों हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय टी0बी0 टास्क फोर्स कम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में टीबी मरीजों के केस नोटिफिकेशन, यूडीएसटी, उपचार व सफलता दर, मरीजों को निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी का लाभ दिया जाना, मरीजों को गोद दिलाते हुए पोषण सामग्री प्रदान करना आदि विषयों पर जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने समस्त लक्ष्य को ससमय प्राप्त…
जौनपुर :समाचार पत्र दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित हाईस्कुल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
समाचार पत्र दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित हाईस्कुल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बच्चे आने वाले विकसित भारत के कर्णधार है। कहा कि इन मेधावी छात्रों के माता-पिता ने बड़े ही पुण्य कार्य किए होंगे जो इन्हें आज यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा…
