जौनपुर :सर्वोत्तम स्वास्थ्य के साथ लम्बे जीवन के लिए आध्यात्मिक अभ्यास है योग

सर्वोत्तम स्वास्थ्य के साथ लम्बे जीवन के लिए आध्यात्मिक अभ्यास है योग- विशेष सचिव आयुष विभाग ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का शुभारंभ विशेष सचिव, आयुष विभाग श्री हरीकेश चौरसिया द्वारा विकास खण्ड रामपुर के परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होने बताया कि लम्बे जीवन और सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए योग एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से  करना चाहिए। विशेष सचिव द्वारा बताया गया कि इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम एक पृथ्वी और…

मैनपुरी के वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के अश्लील वीडियो मामले में आया नया मोड़, दो महिलाएं पहुंची थाने

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के गैर महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। अब इस प्रकरण ने नया मोड आ गया है और मामले में पुलिस की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही भाजपा नेत्री की पुत्रवधु समेत दो महिलाएं पुलिस थाने पहुंची हैं। दोनों ने ही मामले में शिकायत दर्ज कराई है। गैर महिला के साथ अपने पति की अश्लील हरकतों और वायरल वीडियोज के मामले को लेकर भाजपा नेत्री की पुत्रवधु ने महिला…

फर्रुखाबाद:शातिर भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने पशु चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए चार शातिर भैंस चोरों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक पड़िया और 21,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में की गई। यह गिरफ्तारी श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरीश चंदर, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी…

फर्रुखाबाद:समाजसेवी चन्द्र प्रकाश वाथम ने बाबा नीमकरौरी धाम मंदिर हेतु दिए 5 लाख रुपये, पूर्व में दान किए थे दो मंजिला मकान आयुर्वेदिक चिकित्सालय हेतु

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 जनपद फर्रूखाबाद के सम्मानित समाजसेवी श्री चन्द्र प्रकाश वाथम, निवासी 1/323 हाथीखाना, पुराना जिला अस्पताल रोड, फतेहगढ़ ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने बाबा नीम करौरी धाम मंदिर के निर्माण और विकास हेतु स्वेच्छा से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की धनराशि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को भेंट की। दान राशि सौंपते समय श्री वाथम ने आग्रह किया कि मंदिर में उनके नाम की एक सिलापट्टिका स्थापित की जाए। इस अवसर पर डॉ. सर्वेश कुमार (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं…

फर्रुखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति पर नगर पालिका सम्मेलन आयोजित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 नगर पालिका परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत मधुर मिलन, बढ़पुर में एक भव्य नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय परिषद की पूर्व सदस्य डॉ. रजनी सरीन ने सभा को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी…

फर्रूखाबाद:रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रि-जन्म जयंती पर कमालगंज नगर पंचायत में हुआ भव्य सम्मेलन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2025 कमालगंज नगर पंचायत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रि-जन्म जयंती के अवसर पर एक भव्य नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हिना दवे रहीं। गोष्ठी के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी सशक्तिकरण, न्याय और सुचिता की…

प्रयागराज डॉ प्रभात चन्द्र मिश्रजनसंपर्क अधिकारीप्रदेश के 169 केन्द्रों पर मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार से

उ. प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की सत्र जून 2025 की परीक्षाएं प्रदेश के 169 केंद्रों पर शनिवार 31 मई 2025 से प्रारंभ हो रही हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 6 जिला एवं केंद्रीय कारागार भी शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 72 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि परीक्षाएं 25 जून 2025 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर समय सारणी अपलोड की गई है।उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र तथा डिप्लोमा की परीक्षाएं 31 मई…

पीलीभीत : गांव की समस्या गांव में समाधान, मिशन का शुभारंभ गोमती से करेगा- जेकेएसएस

जन कल्याण सुरक्षा संघ गांव की समस्या गांव में समाधान मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ उद्गम स्थल गोमती माधोटांडा रविवार को 12:00 बजे करेगा जिसमें संगठन के मंडल एवं जिले लेवल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में भाग लेंगे यह मिशन खास तौर से गांव की समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा कराने के लिए प्रयासरत होगा एवं मिशन का गोमती उद्गम से शुभारंभ करने के बाद जनपद के गांव-गांव जन कल्याण सुरक्षा संघ, गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम लगाकर गांव की समस्याओं के लिए कार्य करेगा संस्था के…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने निर्माणाधीन आसाम चौराहा ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज की कुल लागत रू. 126.94 करोड है एवं ओवरब्रिज की लम्बाई 1.086 कि0मी0 है। जिसके अन्तर्गत 19 पियर का निर्माण कराया जा चुका है, फ्लाई ओवर के सभी 18 स्पान में स्थित कुल 126 गर्डर में से 111 गर्डर लॉचिग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मैपलेआउट के माध्यम से भी ओवरब्रिज की जानकारी ली गई। निरीक्षण…

पीलीभीत : जिले की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष

जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास के लिए अहम मांग पत्र सौंपे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी में जनपद में बेहतर स्थिति में बनी हुई है। इसके पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व और सफल रणनीति बताई जा रही है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद थे,जहां…

पीलीभीत : अहिल्या बाई होल्कर जी की जंयती नगर पालिका सभागार में मनाई गई

पूरनपुर। नगर के नगर पालिका परिषद् पूरनपुर के सभागार में शुक्रवार को न्याय,त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक,पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कृष्ण गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे बृज क्षेत्र व मुख्य महिला वक्ता डॉक्टर दलजीत कौर अध्यक्ष जिला पंचायत पीलीभीत मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन परिचय व योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने…

पीलीभीत ; विष्णु महायज्ञ में उमड रही भक्तों की भारी भीड

पूरनपुर। विष्णु महायज्ञ में यज्ञ आचार्य ने यजमानों से विश्व कल्याण के लिए आहुतियां डलवाईं। बड़ी संख्या में लोग यज्ञ की परिक्रमा करने पहुंच रहे है। झांकियां देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जनकापुर के मंदिर पर पंच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। गांव के मुख्य यजमान के अलावा अन्य लोगों से यज्ञ में वैदिक रीति रिवाज के साथ यज्ञाचार्य संजीव दीक्षित ने यज्ञ में आहुतियां डलवाकर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्ति में हो…

पीलीभीत ; संगठन ने किया अलर्ट असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की अपील

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने एक प्रेस नोट जारी कर जनपद पीलीभीत में संगठन के नाम पर की जा रही फर्जी गतिविधियों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व संगठन से जुड़ा होने का झूठा दावा कर आम जनता को भ्रमित कर रहे हैं और स्वयंभू पदाधिकारी नियुक्त कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अवैध व भ्रामक है। श्री क्रोधी ने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा ऐसी किसी नियुक्ति को न तो स्वीकृति दी गई है और न ही यह…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने शारदा नदी के तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्राम गभिया सहराई के शारदा नदी के दांये तट पर स्थित सनेढी तटबंध पर चल रहे बाढ़ से बचाव हेतु कराये जा रहे पिंचिंग, जियो बैग व स्पर कार्यों को मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट में स्वीकृत किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी ली और चल रहे कार्यों को देखा एवं गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना शासन द्वारा भूमि के कटान को सुरक्षित करने हेतु स्वीकृति की गई है, जिसके…

कासगंज: आकांक्षात्मक विकास खण्ड़ अमांपुर की निर्धारित 50 इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज/नोडल अधिकारी श्री ओम प्रकाश आर्य के अवलोकनार्थ आकांक्षात्मक विकास खण्ड़ अमांपुर की निर्धारित 50 इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टेट सभागार में हुई आयोजित।आज कलेक्ट्रेट सभागार में अमांपुर विकास खण्ड में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा सम्बंधित कार्यक्रम/योजना की प्रदेश स्तर पर औसत प्रगति के सापेक्ष इंडीकेटर्स के आधार पर की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज/नोडल अधिकारी द्वारा क्रमशः आकांक्षात्मक…

रायबरेली : गंगा एक्सप्रेस-वे मिट्टी धो रहें डंफरो की चपेट मे आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत

गदागंज थाना क्षेत्र की जमुनीपुर चरुहार गांव के निकट उन्नाव प्रयागराज मार्ग पर आज शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे गदागंज की तरफ से जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के मिट्टी खनन में लगे अज्ञात डंपर ने लालगंज की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय सानु पुत्र बुलारी ग्राम निवासी बांसी रिहायक अपने घर से लालगंज जा रहे थे तभी पीछे से ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल सवार चालक को अज्ञात डंपर ने मारी जोरदार टक्कर डंपर की पहिया के नीचे आ जाने से मौके पर ही हुई युवक की दर्दनाक…

जौनपुर :दोहरा जो मुख कैसर का कारण है, की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो वहा नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति…

जौनपुर :जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव-पत्रकारिता दिवस

शुक्रवार को प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद और फ़िर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ने के बाद मन में सदैव सेवा भाव रहा, कभी उम्मीद नहीं की थी अधिवक्ता के प्रोफेशन से बाहर निकलूंगा लेकिन भाजपा ने मुझे मुख्य स्ट्रीम में लाकर मुझे मन्त्री बनाया तब अपने गृह जनपद जौनपुर को पूर्ण विकसित करने का जज्बा हिलोरें मारने लगा । पहले कार्यकाल में नगरीय विकास की जिम्मेदारी मिली प्रदेश के अन्य जिलों के साथ अपने जनपद पर…

जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 01 जून 2025 को दो चरणों में आयोजित होना है, यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद के 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या…

जौनपुर :ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी को बुके, शाल व मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ओम प्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं…