बदायूं: गांधी जयंती पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज बदायूं जिले के आरपीएम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल रिसौली, बिल्सी में , गांधी जयंती मनाई गई ,इस अवसर पर विद्यालय परिसर में, स्कूल के प्रबंधक एवं समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे, यहां विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया,एवं बच्चों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. यहां स्कूल प्रबंधक ने गांधी जयंती पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी. इसके उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित शाक्य और अन्य अध्यापकों ने गाँधी जयंती…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला कारागार में धूमधाम से मनाई गई जयंती

फर्रुखाबाद, आज 02 अक्टूबर गांधी जी व शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर पूर्ण मान सम्मान के साथ जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने ध्वजारोहण किया । कारागार के स्वच्छता नायक रूप लाल को शाल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया । सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । डा.संजय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे बच्चों को टाफी, फल इत्यादि का वितरण किया । बाल बैरक और…

फर्रुखाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फर्रुखाबाद जिला के कार्यकर्ताओं ने जिले के समस्त शिक्षकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया।शिक्षक भगवान से भी ऊपर दर्जा दिया जाता है अपने हिंदुस्तान में शिक्षक ही एक वह व्यक्ति है जो छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में भरपूर प्रयास करते हैंशिक्षक सम्मान समारोह फर्रुखाबाद जिले के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, विशिष्ट अतिथि फर्रुखाबाद जिले के वरिष्ठ समाज सेवी विकास राजपूत, मुख्य वक्ता के रूप…

पीलीभीत में आयोजित हुई सिखों की राष्ट्रीय महापंचायत, कार्यक्रम में पहुंचे वरुण गांधी, कहा- सिख समुदाय हमेशा देता है जुल्म न सहने का संदेश

पीलीभीत में राष्ट्रीय सिख संगठन के बैनर तले सिख समुदाय द्वारा तमाम समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद वरुण गांधी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में भारी तादाद में भीड़ छूटने की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। इसके साथ ही अतिरिक्त पीएससी को भी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए लगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वरुण गांधी सिख समुदाय की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। इस…

पीलीभीत में तस्करों ने उगले राज, सरगना की तलाश

पीलीभीत में बाघ की हड्डी के साथ पकडे़ गए तस्करी के आरोपियों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। बाघ की हत्या का मामला सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम फरार सरगना की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी भी खीरी जिले का बताया गया है। पूछताछ के बाद तस्करी के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बाघ की हड्डी के साथ पकड़े गए आरोपियों लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र के कंधरहिया गांव निवासी अक्षय पुत्र रामअवतार व रामचंद्र…

पीलीभीत में भागीरथ संग सात फेरे लेकर उजमा बनीं उर्मिला,दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

इसी बीच उर्मिला को जानकारी मिली कि उसके घर वाले उसका रिश्ता देख रहे हैं जिसके बाद से वह परेशान रहने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही भागीरथ को हुई। उसने प्रेमिका से बात की और घर छोड़ने का फैसला कर दिया। रविवार को दोनों बरेली में मढ़ीनाथ स्थित अगत्स्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार की शरण में पहुंचे। बरेली, एक ही गांव के रहने वाले भागीरथ और उजमा के अपने ही दुश्मन बन बैठे। उजमा ने जब घर पर भागीरथ से शादी की इच्छा जताई तो उस…

पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

अखिलेश यादव ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जलालावाद शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का विमोचन किया।लखनऊ में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जलालावाद शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित किताब ‘दलितों एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ का विमोचन किया। बसपा से राजनीति शुरू करने वाले नीरज मौर्य अब सपा में हैं।सुबह 11 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, नवरात्रि के…

मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाग लिया, साफ़ किया गोबर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खाटू श्याम मंदिर, लखनऊ में स्वच्छता सेवा श्रमदान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गाय का गोबर उठाया और सभी से स्वच्छता अभियान में लोगों को भाग लेने की अपील की।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लखनऊ स्थित मॉल के गौशाला में जाकर सफाई अभियान में भाग लिया। डिप्टी सीएम ने गोबर साफ किया। तो वहीं दूसरी तरफ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता महा…

6 साल बाद राजधानी मे होगा नेशनल लेवल का आयोजन, 70 से ज्यादा टॉप डॉक्टर्स होंगे शामिल,

7 और 8 अक्टूबर को लखनऊ में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी और हेपटोलॉजी एक्सपर्ट्स की कांफ्रेंस होगी। इसमें शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट्स लखनऊ आएंगे।इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के यूपी चैप्टर की ओर से आयोजित हो रही ये कार्यशाला पेट और लिवर की गंभीर रोगों और उनके उपचार व बचाव पर केंद्रित होगी। इस दौरान शिरकत करने वाले तमाम एक्सपर्ट अनुभव साझा करने के साथ ट्रीटमेंट और प्रीकॉशन को लेकर भी टिप्स देंगे। इसकी जानकारी KGMU के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के प्रमुख डॉ सुमित रुंगटा ने दी। वो…

क्या 6 स्टेडियम में काम कर सकता है मैच जीतो का फॉर्मूला

वनडे वर्ल्ड कप इस बार भारत में होने जा रहा है। आम तौर पर भारत की पिचें स्पिनर्स के लिए मुफीद होती हैं। हालांकि, डे-नाइट मैचों के दौरान ओस ज्यादा गिरने पर स्थिति बदल जाती है। फिर स्पिनर्स बेअसर हो जाते हैं। मुश्किलें फास्ट बॉलर को भी आने लगती हैं। इससे टारगेट का पीछा करने वाली टीम की स्थिति बेहतर हो जाती है।वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। इन महीनों में भारत के ज्यादातर शहरों में ओस गिरती है। इससे आशंका है कि यह वर्ल्ड…

अब पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनता जा रहा है तालिबान

तालिबान को समर्थन देकर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तख्तापलट कराया था, वही तालिबान अब पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान उनकी सीमा से सटे तालिबान के कुछ ठिकानों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान बालाकोट जैसी एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान में करना चाहता है।उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कुछ ऐसे आतंकी शिविरों की जानकारी हासिल की है जो उनकी सीमा से बेहद करीब हैं। दैनिक भास्कर के हाथ पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के टॉप सीक्रेट दस्तावेज लगे हैं। इनमें साफ-साफ तौर पर अफागानिस्तान…

फुटपाथ पर जा रहे दंपती पर चढ़ी कन्नड़ एक्टर नागभूषण की कार से महिला की मौत

कन्नड़ फिल्म तगारू पाल्या एक्टर नागभूषण राम की तेज रफ्तार कार से बैंगलोर में एक महिला की मौत हो गई। कपल फुटपाथ पर जा रहा था, जब नागभूषण ने उन्हें टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना तेज हुआ कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पति का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक्टर नागभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।शनिवार रात 9:45 बजे नागभूषण उत्तरा हाली से कोंकण कोटा की ओर जा रहे थे, तभी वसंतपुरा मेन रोड…

कभी शाहिद के प्यार में पागल थीं राजकुमार की बेटी

शाहिद कपूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक बार फैंस की यही दीवानगी उन्हें परेशान करने लगी थी। दरअसल, एक बार फैन ने शाहिद का कई दिनों तक पीछा किया था। वो फैन कोई साधारण लड़की नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक लीजेंड्री एक्टर राजकुमार की बेटी वास्तविकता पंडित थीं।वास्तविकता, शाहिद को पसंद करती थीं। वो इस कदर उनके लिए जुनूनी थीं कि वो शाहिद को अपना पति बताती थीं। उनका यही पागलपन उन पर भारी पड़ा गया था। उनसे परेशान होकर शाहिद ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।कोरियोग्राफर श्यामक…

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सनी और आमिर को 95 करोड़ रुपए का ऑफर दिया

सनी देओल अपनी अगली फिल्म के लिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से बात कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म को आमिर खान अपने बैनर तले प्रोड्यूस कर सकते हैं। फिल्म के एक्सक्लूसिव राइट्स के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सनी और आमिर को 95 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है।हालांकि, अभी तक इस मामले में सनी देओल ने कोई फैसला नहीं लिया है। कहा जा रहा है कि आमिर और सनी 19 अक्टूबर को अपने इस कोलैबोरेशन…

गोरखपुर- जिला कारागार में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सरकार ने देश से स्वच्छता अभियान चलाये जाने की अपील की जिसके चलते कारागार प्रशासन ने 1 अक्टूबर को जिला कारागार में स्वच्छता का अभियान चलाया कारागार के बाहर जेल लाइन परिसर में कारागार अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पांडे जेलर श्रीअरुण कुमार कुशवाहा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनय कुमार राय फार्मासिस्ट एसके शर्मा उपकारापाल एवं कारागार के समस्त स्टाफ ने परिषद की सफाई की कारागार के अंदर बंदियो ने कारागार के विभिन्न भागों में बैरको अहातो नालियों मार्गो गोदाम पाकशाला आदि की संपूर्ण सफाई की गई कारागार स्टाफ एवं बंदियो के…

बरेली – आंवला शाहाबाद रोड हरदासपुर के समीप खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को कार ने कुचला, मौत।

आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र गांव हरदासपुर में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को एक कार ने रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया है।थाना सिरौली के गांव हरदासपुर के विशाल 18 तथा पुरषोत्तम 38 , अपने खेत की पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। रविवार रात दस बजे वह आंवला शाहबाद रोड के किनारे बैठे…

इटावा: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह का हृदय गति रूकने से हुआ निधन

सैफई : समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह का हृदय गति रूकने से हुआ निधन बताते चलें उनके ही पैतृक गांव में निज आवास में उन्होंने आखरी सांस ली बताया जाता है की सफाई परिवार में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति लगभग 98 वर्ष के अतर सिंह यादव का निधन हो गया उनके भाई रामगोपाल यादव नई दिल्ली से सैफई के लिए चल दिए हैं वहीं शिवपाल सिंह यादव भी लखनऊ से सैफई के लिए रवाना हो गई है कल सोमवार सुबह 10:00 बजे अंतिम संस्कार…

प्रदेश अध्यक्ष का गाजीपुर जनपद में जगह- जगह हुआ, जोरदार स्वागत

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण यादव का रविवर को वाराणसी से मऊ एक कार्यक्रम में जाते समय जनपद में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जनपद के सीमा में प्रवेश करते ही सिधौना में दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ जिला अध्यक्ष भरथ यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम विजय यादव एवम् अंकित यादव ने फूलमालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का स्वागत किया। सिधौना में स्व. रामकरण दादा के पौत्र राहुल यादव की अगुवाई में स्वागत एवम् बधाई का…

फर्रुखाबाद:स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कारागार पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया

फर्रुखाबाद, आज 30.09.23 को प्रधानमंत्री के आव्हान, शासन, एसएन साबत, पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार के आदेशों, चित्रलेखा सिंह , अपर महानिरीक्षक ( प्रशासन ) एवम शिवहरी मीना, प्र. डीआईजी जेल के के कुशल निर्देशन, संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी के स्थानीय परवेक्षण में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत रेलवे फाटक से जेल गेट तक सफाई की गई । स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ही श्री बृजकिशोर , अपर आयुक्त ( प्रशासन ) द्वारा कारागार…

जौनपुर: द मर्सी क्लब ने सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत शहर के विभिन्न हिस्सों में की साफ सफाई

जौनपुर: द मर्सी क्लब ने सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत शहर के विभिन्न हिस्सों में की साफ सफाईजौनपुर :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम के नेतृत्व में सफाई कार्य में टीम ने योगदान दिया,आज के कार्यक्रम पीएम मोदी के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर टीम मेंबरों द्वारा श्रमदान किया गया।रियाजुल हक ने कहा कि मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने 1 अक्टूबर को…