सीतापुर: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी आज सीतापुर की तपोभूमि नैमिषारण्य पहुंचें, जहां पर मख्यमंत्री ने चक्रतीर्थ धाम व मॉ ललिता देवी मंदिर में पूरी विधि विधान से पूजन अर्चन कर नैमिषारण्य तपोभूमि की शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने चक्रतीर्थ के महन्तों से वार्ता करते हुये कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार मिलकर नैमिषारण्य का समग्र विकास कर रही है। यहां पर जो महन्त व साधु सन्त हैं एवं जनप्रतिनिधि हैं वह नैमिष के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं…
Category: देश
उत्तर प्रदेश में ‘रील बनाती हैं टीचर, नहीं कराती हैं पढ़ाई,’ परेशान बच्चों ने लगाई DM से गुहार
सोशल मीडिया के इस दौर में लाइक और शेयर के मोह से टीचर भी अब नहीं बचे हैं. यूपी के एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षकों को स्टार बनने का ऐसा क्रेज सवार हुआ कि छात्रों को लाइक और शेयर करने के लिए मजबूर करने लगीं. जब पेरेंट्स को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने टीचरों को सबक सिखाने की ठान ली. वे डीएम साहब के पास अपनी शिकायत लेकर चली गईं. अब इस खबर पर हंगामा बरपा है. मामला अमरोहा जिले का है. महिला टीचर, हर दिन स्कूल…
PUNJAB पुलिस की स्कॉर्पियो पर बैठ बनाई रील, कमिश्नर ने SHO को कर दिया सस्पेंड
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने के लिए इनफ्लूएंसर रोज कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. कई बार ये कोशिशें फूहड़ साबित हो जाती हैं तो कभी-कभी जाने-अनजाने में कानूनों का उल्लंघन भी हो जाता है. ऐसा ही कुछ एक महिला इनफ्लूएंसर के पंजाब पुलिस के वाहन पर रील बनाने के मामले में हुआ है. रील बनाने वाली महिला तो चर्चा में आ गई लेकिन उसे कार की बोनट पर बैठने की इजाजत देने वाले इंस्पेक्टर/एसएचओ को जरूर लेने के देने पड़ गए हैं. दोनों को सस्पेंड…
1984 में ही हो गई थी सनी देओल की शादी, क्यों छिपाई शादी की बात
सनी देओल पिछले महीने से अपनी फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला और लंबे समय बाद आई ये सीक्वल हिट रही. इस फिल्म में एक बार फिर 90 के दशक के सनी देओल की एंग्री यंगमैन वाली झलक देखने को मिली. अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए सनी देओल हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने जितना अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की, उतने ही इसके चर्चे…
प्रयागराज: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरते,
प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शाशी निकाय की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने जेएसवाई, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, कोल्ड चेन स्टेटस, आयुष्मान मित्र, क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम, फाइनेंशियल स्टेटस रिपोर्ट, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।…
बरेली – बरेली की संजना को राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
बरेली – बरेली की जन आदर्श कॉलोनी निवासी संजना सिंह का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे देश के 40 लाख से अधिक स्वयंसेवकों में 30 उत्कृष्ठ स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वोच्च पुरस्कार उनके द्वारा सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में उत्कृष्ठ योगदान के लिए स्वयंसेवक श्रेणी वर्ष 2021-22 के लिए दरबार हॉल राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदानकिया गया । संजना ने पर्यावरण,स्वच्छता,जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार,सड़क सुरक्षा ,साइबर क्राइम,महिलाओं को मासिक धर्म संबंधित…
ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर भारत ने बिगुल बजाया
भारत ने वर्ल्ड कप (World Cup 2023) से पहले ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात देकर बिगुल बजाया. लेकिन कंगारू टीम इतनी आसानी से थमने वाली नहीं है. दोनों टीमें वर्ल्ड कप की शुरुआत एक बेहद रोमांचक मुकाबले से 8 अक्टूबर को करेंगी. भले ही ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में भारत के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के घातक पेसर मिचेल स्टार्क ने हैट्रिक लेकर विरोधी टीमों को चुनौती दे दी है.वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच में…
लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, लखनऊ के हयात होटल में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन लखनऊ में इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से हो रही है. लखनऊ में बने इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका होगा.वर्ल्ड कप खेलने आ रही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही दूसरे देशों की टीम को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में ठहराया जाएगा, जोकि विभूति खंड में है. इस होटल का नाम है हयात होटल, आईपीएल के दौरान भी इसी होटल में कई…
लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने बनाया खास प्लान
पिछले चुनावों से बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. उधर वोट प्रतिशत में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच भाजपा-सपा उसके मूल वोट में सेंध लगाने की भरकस प्रयास कर रही हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने भी अपनी रणनीति बदल दी है. अब उसने दलित-मुस्लिम समीकरण तक सीमित रहने के बजाए सर्वसमाज को साधने का फैसला किया है. इसमें भी गरीब सवर्णों को अपने पाले में खींचने का पदाधिकारियों को खास निर्देश दिए गए हैंकैडर कैम्प…
6 दिनों में 8 बैठकें, प्रधानमंत्री मोदी एक्शन मोड में
पांच प्रदेशों में विधानसभा इलेक्शन की लड़ाई में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इन इलेक्शनों को 2024 के लोकसभा इलेक्शन के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी के सामने पहली बार विपक्षी दलों की एकजुटता की चुनौती आई है.कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A जीत का दावा कर रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा इलेक्शन भी विपक्षी एकता की परीक्षा लेते हैं।अगर I.N.D.I.A इन विधानसभा इलेक्शनों में जीतती है, तो ये 2024 से पहले सबसे बड़ा झटका होगा।…
बिधूड़ी पर कार्रवाई ना होने से नाराज दानिश अली ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
दानिश अली पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने अमर्यादित टिप्पणी की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और सियासत तेज हो गई। विपक्ष बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग करता रह गया और इधर बिधूड़ी को राजस्थान में पार्टी ने एक नयी जिम्मेदारी दे दी।उन्हें बीजेपी ने राजस्थान में टोंक जिले का प्रभारी बनाया है। अब इसे बिधूड़ी के प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है।विपक्षी खेमे में बीजेपी के इस कदम को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में सपा नेता एसटी हसन ने कहा है कि…
आतंकी हाफिज सईद का बेटा अचानक से कहां गुम हो गया, पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार
पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार मचा हुआ है। कारण है हाफिज सईद, जो मुंबई में 26 11 आतंकी हमले का मास्टर माइंड था। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद का इस वक्त हाल बेहाल है।वजह है उसका बेटा कमालुद्दीन जो इस वक्त गायब है।अब हाफिज का बेटा कहां है इस बात की जानकारी आईएसआई तक को नहीं है। अब सवाल उठता है कि आखिर आतंकी हाफिज सईद का बेटा अचानक से कहां गुम हो गया है। दरअसल पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैय्यबा का सरगना हाफिज सईद का…
इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर नाम बन चुकी हैं क्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर नाम बन चुकी हैं। वह बिग बॉस 16 से ज्यादा सुर्खियों में आईं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वीजे के तौर पर की थी और आज वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।एक्ट्रेस सीरियल ‘उड़ारियां’ से मशहूर हुईं। बिग बॉस 16 में सलमान खान ने उन्हें टीवी की दीपिका पादुकोण कहा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 27 साल की इस एक्ट्रेस को बॉडी शेमिंग का भी सामना करना पड़ा था?प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं.…
बरेली – भमौरा थाने में इंस्पेक्टर परमेश्वरी ने संभाला चार्ज महिलाओं का उत्पीड़न रोकना पहली प्राथमिकता ।
बरेली/आंवला – भमौरा थाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूत पूर्ण पहल की गई है जिसमें शारदीय नवरात्रि से पहले थाना भमौरा की कमान महिला प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी को सौंपी गई है। शारदीय नवरात्रि से पहले शुक्रवार को परमेश्वरी ने थाना भमौरा की कुर्सी संभाली उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने पर रहेगी। वैसे कप्तान ने थाना भमौरा की जिम्मेदारी दी है तो हर पहलू हर एंगल पर उनकी नजर रहेगी। उन्होंने कहा उनकी पहल रहेगी कोई…
बाइक मैकेनिक, कुली के बाद अब बढ़ई बने राहुल गाँधी , यहां जाकर सीखा आरी चलाना
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कुली, ट्रक ड्राइवरों, बाइक मैकेनिक, किसानों से मिलने के बाद गुरुवार को बढ़ई कामगारों के पास पहुंचे. दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने फर्नीचर मार्केट में काम कर रहे मिस्त्रियों के साथ आरी चलाना सीखा और लकड़ी साफ करने के लिए रंदा भी चलाया. साथ ही उनकी समस्याएं भी पूछीं. राहुल गांधी के फर्नीचर मार्केट में काम करने का वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो बेहद वायरल हो गया…
फर्रुखाबाद: जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड
30 सितंबर 2023 कायाकल्प अवार्ड स्कीम तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों ( हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सीएचसी, यूपीएचसी तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर उपकेन्द्रों के एक्सटर्नल व इंटर्नल असेसमेण्ट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों के कायाकल्प अवार्ड की घोषणा कर दी गयी है। इसके अन्तर्गत जिले के 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर, और संकिसा को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसमें पीएचसी अमृतपुर को जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उसे 2 लाख रुपए पुरस्कार के रुपए में…
पीलीभीत में ई-रिक्शों का नहीं कोई रूट तय, मनमाने संचालन से यातायात व्यवस्था ध्वस्त
पीलीभीत के शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन उन पर अमल होता नहीं दिखता। हर महीने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक होती है। अतिक्रमण और जाम पर खूब चर्चा होती है। कागजों पर रणनीति भी बनती है लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। शहर की सड़कों पर पांच हजार से ज्यादा ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनका न तो कोई रूट तय है और न स्टैंड। मनमाने संचालन और जहां-तहां खड़े रहने से जाम लगता है। शहर में सुनगढ़ी थाने…
पीलीभीत में हाथियों की चिंघाड़ और बाघ की दहाड़ से सदमे में ग्रामीण, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
पीलीभीत के फैजुल्लागंज में लगातार हाथी अपना डेरा जमाए हुए हैं। वहीं मथना जप्ती में भी बाघ जाने का नाम नहीं ले रहा है। मानव वन्यजीव संघर्ष में कई लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद अब ग्रामीण काफी दहशत में हैं। माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत इन दिनों बाघ और हाथियों का काफी आतंक फैला हुआ है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। पीलीभीत के जंगल के किनारे रहने वाले ग्रामीणों में हाथियों और बाघ का इतना भय फैल गया है कि रात्रि में ग्रामीण घरों में…
पीलीभीत में हत्या के मामले को दबाने की कोशिश कर रही दियोरिया पुलिस
पीलीभीत में खेत की रखवाली करने गए युवक का शव पास में ही पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है, लेकिन इसे आत्महत्या साबित करने पर तुली है। परिजजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी अतुल कुमार से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेपुरा निवासी रामआसरे ने बताया कि उनका बेटा अरविंद 20 सितंबर की रात 10 बजे धान की फसल देखने खेत पर गया था। आधी रात के बाद…
पीलीभीत में पनप रहे सट्टे के धंधेबाज, हिस्ट्रीशीटर खाईबाड़, संरक्षक बने जिम्मेदार
पीलीभीत के शहर में इन दिनों सट्टे के धंधेबाज बेफ्रिक हैं। कहीं किराना दुकान की आड़ में सट्टेबाजी चल रही, तो कहीं पान की दुकान..या घरों से। जिम्मेदारों के संरक्षण में दिनों दिन सट्टा बाजार फल फूल रहा है। कई नामचीन अपराधी भी इस धंधे में लिप्त हो चुके हैं। मगर पुलिस की ओर से कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता ही निभाई जा रही है। अधिकारियों के विशेष अभियान में खानापूरी करने के लिए सट्टे के खाईबाड़ को छोड़ खेलने वालों की धरपकड़ कर आंकड़ेबाजी का खेल चल रहा है।…
