उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही होगीं. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. 22 फरवरी को हिंदी के प्रश्न पत्र से हाईस्कूल और सैन्य विज्ञान के प्रश्न पत्र से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने भी सभी परीक्षा बोर्ड से शेड्यूल मांगा था, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी…
Category: देश
मैनपुरी में बाइक सवार युवक हुए घायल
भोगांव जाने वाले मार्ग पर बुधवार की देर शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। औरेया निवासी सतेंद्र अपने भाई नरेंद्र के साथ देर शाम कस्बा भोगांव रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक जब मैनपुरी भोगांव मार्ग पर ललूपुर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र और नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।
मैनपुरी में साप्ताहिक बंदी का पालन कराए प्रशासन
मैनपुरी शहर के दुकानदारों ने डीएम को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में शहर की दुकानों के बाजार बंदी के दिन बृहस्पतिवार को शहर का बाजार पूरी तरह बंद कराने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि डीएम द्वारा शहर में साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन बृहस्पतिवार तय किया गया है। बाजार बंदी के दिन कई दुकानदार आदेश का पालन करके अपनी दुकानें बंद रखते हैं। लेकिन क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, करहल रोड, आगरा रोड, गोलाबाजार में मोबाइल तथा इलेक्ट्रानिक की…
गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में मैनपुरी में प्रदर्शन, करहल चौराहा किया जाम
जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को मैनपुरी में करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह से ही करहल चौराहे पर एकत्र होना शुरू हो गए। भीड़ जैसे ही जुटी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों…
पीलीभीत में जनपद के 656 शिक्षक हुए ऑनलाइन, मानव संपदा पोर्टल पर फीड हुआ डाटा
जनपद के 656 शिक्षक ऑनलाइन हो गए हैं। इन शिक्षकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। इसका उद्देश्य शिक्षकों व कर्मचारियों को डिजिटलीकरण की तरफ ले जाना है। इसके तहत अब शिक्षकों को अगर अवकाश लेना है तो पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। पोर्टल पर ही अवकाश स्वीकृति की सूचना दी जाएगी। अब अवकाश लेने के लिए प्रार्थना-पत्र देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जनपद में 656 माध्यमिक शिक्षक हैं। इसमें 406 सहायता प्राप्त व 250 राजकीय कॉलेज के शिक्षक हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का…
पीलीभीत में सिस्टम से अलग हटकर किया भुगतान, चार सचिवों को नोटिस
पीलीभीत के ग्राम पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर सिस्टम और गेटवे लगा होने के बाद भी सचिवों ने इससे इतर भुगतान कर दिया। जबकि ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान किया जाना था। लापरवाही मानते हुए डीपीआरओ ने चार सचिवों को नोटिस जारी किया है।तमाम सख्ती के बाद भी पंचायतों में तैनात सचिवों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो पा रहा है। वह अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। शासन का आदेश है कि ई ग्राम स्वराज पोर्टल से ही पंचायतों के कार्यों का भुगतान किया जाए। इसके बाद भी बीसलपुर के…
पीलीभीत में 200 मीटर दौड़ में डिगर, गोला फेंक में भूमिका रहीं प्रथम
मझोला : एसके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में डिगर सिंह प्रथम, लक्ष्यदीप सिंह द्वितीय व सागिल मलिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राशि सिंह प्रथम, बबिता जोशी द्वितीय व वंशिका जिंदर तृतीय रहीं। गोला फेंक में भूमिका प्रथम, हरसिमरनदीप कौर द्वितीय व दीपिका धामी तृतीय स्थान पर रहे। बालकों में मनराज प्रथम, हरमिलन सिंह द्वितीय, रजविंदर तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में डिगर प्रथम, हरमिलन द्वितीय व लक्ष्यदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं…
पीलीभीत में गैंगस्टर ढोलक मास्टर की गिरफ्तारी पर भड़के किन्नर, थाने में किया हंगामा
उझानी : संरक्षित पशुओं को चोरी कर उन्हें काटने के मामलों में लिप्त ढोलक मास्टर मोहम्मद आलम पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे किन्नर भड़क गए। उसे छुड़ाने के लिए किन्नरों ने कोतवाली में घुसकर हंगामा किया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, थाने में घुसकर हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी मोहम्मद आलम किन्नरों की टोली में ढोलक बजाता है। कोतवाली…
जौनपुर : ट्रक के नीचे आने से चाचा की दर्दनाक मौत भतीजा घायल
खुटहन थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव में, शाहगंज रोड पर हुए सड़क हादसे में दो पहिया वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं गाड़ी पर बैठा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ निवासी शिवकुमार तिवारी पुत्र रामबली तिवारी उम्र तकरीबन 30 वर्ष व भतीजा दिव्यांशु तिवारी पुत्र विजय तिवारी उम्र तकरीबन 16 वर्ष पट्टी गोविंदपुर प्रतापगढ़ से शाहगंज की तरफ किसी शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे, खुटहन बाजार के आगे शेरपट्टी गांव में पहुंचते ही ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसकी चपेट में…
ग़ाज़ीपुर : सफाई कर्मचारियों व सचिव की मिलीभगत रोड़ पर कचड़े का अंबार
विकास खण्ड मरदह के ग्राम पंचायत गोविन्दपुर में सार्वजनिक नाली की साफ सफाई के लिये डीपीआरओ ग़ाज़ीपुर को बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष समाज सेवी राजकुमार मौर्य ने दिया पत्र ग्राम सचिव को कई बार अवगत कराया गया लेकिन निष्क्रिय सचिव के वजह से ग्राम सभा के नाली की सफाई नही हो पाई सफाई कर्मचारियों के लापरवाही से ग्राम सभा के रोड़ पर कूड़े का अंबार पिछले कई सालों से लगा है । नाली की सफाई नही होने की वजह से किसान विनोद कुशवाहा के खेत मे ग्राम…
बरेली – भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर में 134 वे स्थापना दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में आज 134वें स्थापना दिवस एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा. विष्णु प्रसाद मिश्रा, निदेशक, भाकृअनुप-राष्ट्रीय पशु अनुवांशिक ससांधन, ब्यूरो, करनाल तथा संस्थान निदेशक एवं कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त सहित सभी संयुक्त निदेशक तथा प्रभारी खेलकूद सचिव आदि की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईवीआरआई के केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम कर प्रस्तुति दी।अपने उद्बोधन में डा. विष्णु प्रसाद मिश्रा ने 134वें स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए…
बरेली – 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा न करने पर तीन एजेंसियों पर लगेगी 50 लाख पेनाल्टीकमिश्नर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तय की डेट लाइन, 31 दिसंबर तक का दिया अल्टीमेटम।
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की कमिश्नर ने गुरुवार को समीक्षा की। स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कमिश्नर ने कार्यदाई एजेंसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की डेटलाइन 31 दिसंबर तक है। 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा न करने वाली तीन बड़ी एजेंसियों पर 50 लाख की पेनाल्टी लगेगी। स्मार्ट सिटी के 65 में 60 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। पांच प्रोजेक्ट को इसी साल पूरा करने का टारगेट स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अफसरों और कार्यदाई…
बरेली में अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अर्चना पालीवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 08 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 के मध्य अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वाधान में किया जायेगा। हस्तशिल्प सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न शिल्पों में कार्यरत शिल्पी एवं ख्याति प्राप्त अनुभवी शिल्पकारों की कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान गोष्ठी एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रतिभागियों को विभाग में संचालित योजनाओं की पूर्ण…
बरेली जनपद में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) त्रिभुवन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेंटर, उ0प्र0 कौशल विकास केंद्र तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 08 दिसम्बर 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सी0बी0 गंज में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने…
फर्रुखाबाद: चलती ट्रेन में इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की हत्या करने वाला बसपा नेता माफिया अनुपम दुबे को 27 वर्ष बाद मिली उम्र कैद की सजा
फर्रुखाबाद, मुख्यमंमत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ जी की जीरो टालरेंस नीति को उ.प्र. पुलिस ने डीजीपी विजय कुमार IPS के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर चरितार्थ किया है। जीआरपी फतेहगढ़ तथा फतेहगढ़ जनपदीय पुलिस ने प्रभावी पैरवी कराकर शासन द्वारा चिन्हित माफिया अनुपम दुबे को वर्ष 1996 में थाना जीआरपी फर्रुखाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 30/1996 धारा 302/34 भादवि, जिसमे उ.प्र. पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर राम निवास यादव की दिनांक 14.05.1996 को चलती ट्रेन में गोली मारकर निर्मम हत्या की गयी थी, और इस मुकदमे की फाइल को 25 वर्ष तक उपरोक्त…
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बाद अब तक यूपी को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशन में प्रदेश सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के प्रथम फेज की तैयारी में जुटी हुई है। फरवरी में हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स के बाद अबतक यूपी को 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। वहीं जीबीसी के पहले फेज में सरकार और उद्यमी 13 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए तैयार हैं। प्रथम फेज में निवेश के मामले में जिन टॉप 10 कंपनियों की चर्चा हो रही है उनमें टाटा, हीरानंदानी, टस्को, ग्रीनको जैसे दिग्गजों के…
मेजबान होटल में रुके प्रेमी जोड़े आपस में झगडे और जख्मी हो गए
लखनऊ में कैसरबाग स्थित होटल मेजबान में ठहरे प्रेमी और प्रेमिका के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका की चीखपुकार सुनकर होटल स्टाफ को देखकर खुद का गला रेत लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कैसरबाग पुलिस के…
बुधवार से गुरुवार के दरमियान 350 लोगों की मौत हुई और 1900 लोग घायल हुए हैं।
दूसरी तरफ, लेबनान से इजराइल पर हमले तेज हो गए हैं। गुरुवार को फिर लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने एंटी टैंक मिसाइलें इजराइली क्षेत्र में दागीं। इनमें एक आम नागरिक की मौत हो गई।हमास के जिन आतंकियों के सरेंडर का दावा किया जा रहा है। उनकी सही संख्या सामने नहीं आ सकी है। यह सरेंडर जाबेलिया इलाके में हुआ है। तस्वीरों में कई लोग सिर्फ अंडर गारमेंट्स में नजर आ रहे हैं और उनके पास सैनिक खड़े हैं। कुछ लोगों ने गाजा के उत्तरी इलाके में भी आत्मसर्मपण किया…
ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। बारिश गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गई थी और दिन भर होती रही।अंपायर्स ने कई बार स्थिति का निरीक्षण किया। दोपहर 1 बजे आखिरी बार निरीक्षण किया गया, जिसके बाद बारिश तेज हो गई और मैच रद्द करना पड़ा। ढाका में तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को स्थानीय…
बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा कौन हैं, जानिए
‘बहुत कम लोग हैं, जो मेरी असल कहानी जानना चाहते हैं। लोगों का लगता है कि मेरा अतीत सुखद रहा होगा, मगर ऐसा नहीं है। हां, उन दिनों की याद आज भी आती है, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से हम सभी को बहुत दिक्कत होती थी। बहुत खुशी हुई कि आपने मेरे गुजरे हुए कल को जानना चाहा।’ये कहते हुए बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भावुक हो जाते हैं।2016 की दंगल, 2013 की चेन्नई एक्सप्रेस, 2013 की काई पो छे, 2014 की हाईवे और 2013 की गैंग्स…
