हरदोई जनपद की सवायजपुर तहसील मे ,संचालित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में, धूमधाम से मना स्वतन्त्रता दिवस

हरदोई जनपद की सवायजपुर तहसील मे ,संचालित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में, आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, विद्यालय के प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू एवं संस्थापक राजेंद्र सिंह सोमवंशी ने, ध्वजरोहन के साथ साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ ,कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यहां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरआत हुई, फिर गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया की शिक्षा से दिमाग का जीवन का विकास होता है, और मानसिक विकास…

Bigg Boss OTT २: एल्विश यादव ने बाहर आते ही अभिषेक मल्हान पर किया पलटवार, खत्म हो जाएगी दोस्ती ?

बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है और इस सीजन की ट्रॉफी वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव के हाथ में थमा दी गई है। इस शो से बाहर आने के बाद अब एल्विश यादव ने अब अपने को-कंटेस्टेंट और ब्रो अभिषेक मल्हान पर पलटवार किया है। विनर एल्विश यादव ने बताया कि फुकरा इंसान की किस हरकत ने उनका दिल तोड़ा। बिग बॉस ओटीटी 2 का इतिहास बदल चुका है, क्योंकि पहली बार कोई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट सलमान खान के शो की ट्रॉफी अपने घर लेकर गया है। बीती…

रायबरेली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का एवं मेरी माटी मेरा देश का समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

भिन्न स्थानो पे 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही लगातार मेरी माटी मेरा देश का समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया वही महिलाओ ने कलश मे माटी भर कर स्वतंत्रता चबूतर पे रख कर बड़े धूमधाम से भारत माता के जयकारो के साथ संपन्न किया मामला रायबरेली सलोन विकास खंड सैदपुर का है जहा जूनियर हाई स्कूल मे पुरुष और महिलाओ एवं बच्चो ने मिल कर बड़े धूमधाम के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया वही ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार पटेल एवं…

बरेली – सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों पर धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला को सौंपा।

आंवला नगर में नहीं थम रहा सरकारी सस्ते गल्ले में धांधली का मामला भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अकबर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य को दिए ज्ञापन में बताया की नगर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायतें की गई है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच करा कर कार्यवाही करने की…

बदायूं :समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ.राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया

समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची जारी की गई।जिसमें बदायूं के डॉ.राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी।और आज तक सभी पद खाली चल रहे थे जिसे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुनर्गठित करना शुरू कर दिया है।अति पिछड़ी जातियों का सम्मान।राकेश प्रजापति को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाना समाजवादी पार्टी अति पिछड़ी जातियों को सम्मान देने की योजना भी नजर आती है।जैसा कि गौरतलब है कि पिछले 2-3 चुनाव…

पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सभागार में जनपद के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आहूत की गयी।

पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सभागार में जनपद के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आहूत की गयी। चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त करने के दिये गये निर्देश सहायक पुलिस आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों के अन्तर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी का करे आकस्मिक निरीक्षण ऑपरेशन दृष्टि के तहत अधिक से अधिक स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने के दिये गये निर्देश ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत चिन्हित अभियोगों में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की जाये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर…

प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न टेडों के अन्तर्गत पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों के वास्तविक अभिलेखों की जांच 17 अगस्त से 19 अगस्त तक

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज के पोर्टल पर आॅनलाइन हुये आवेदन क्रमशः दर्जी, हलवाई, बढ़ई, नाई, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, सोनार, टोकरी बुनकर, मोची एवं धोबी ट्रेड के आवेदन पत्रों को स्कोर कार्ड के द्वारा चयन किया जाना है। समस्त आवेदको को सूचित किया जाता है कि अपने वास्तविक अभिलेख (शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, पारिवारिक वार्षिक आय, जाति प्रमाण पत्र, विशिष्ट श्रेणी यदि कोई हो, अनुभव प्रमाण पत्र) के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन…

पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने को सज-धजकर शहर हुआ तैयार, पीलीभीत में बिखरी तिरंगे की छटा

पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी दफ्तरों को सजाया गया है। पार्कों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सजावट सूर्यास्त होते ही देखते बन रही थी। इसके अलावा शहीद पार्क में भी बेहतर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में जश्न को लेकर तैयारियों शाम तक पूरा किया जाता रहा। बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इस बार आजादी के जश्न में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शामिल किया…

पीलोभीत में चार बाइक चोर गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद

पीलीभीत में वाहन चेकिंग के दौरान करेली पुलिस और एसओजी टीम ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि करेली के थाना अध्यक्ष जगदीश सिंह मलिक चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने गांव चपरौआ कुईयां गांव की ओर से खन्नौत नदी पुल की तरफ आने वाले…

पीलीभीत में छठे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

पीलीभीत में सावन माह के छठे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गौरीशंकर मंदिर में तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। लाइन लगवाकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर परिसर में इस कदर भीड़ थी कि मुख्य मार्ग पर दूर तक भक्तों की लाइन लगी रही। पूरा परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार देर रात तक करीब एक हजार कांवड़िये मंडी समिति पहुंच गए थे। यहां भीड़ को…

पीलीभीत में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

बीसलपुर में मोहम्मदी से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात कांशीराम कॉलोनी के पास सांड से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंबीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड की भी मौत हो गई। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी नितिन (35) रविवार को लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात नितिन बाइक से अपने मित्र बिलसंडा के ईंटगांव निवासी विशाल गुप्ता के साथ लौट रहे…

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को बेवर के जजेड़ा गांव सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार आने पर डीएम आवास खाली कराने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि वे डीएम आवास में महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवा देंगे। इसके अलावा उन्होंने महंगाई व अन्य मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा। सपा अध्यक्ष, जजेड़ा स्थित सपा नेता रामशरण यादव के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मैनपुरी के चौराहों पर भाजपा सरकार द्वारा प्रतिमाएं लगवाए जाने की बात पर उन्होंने कहा…

मैनपुरी, तिरंगे के रंग में रंगे बाजार, खरीदने को उत्साहित दिखे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजार तिरंगे के रंग में रंग गए। बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों तथा मकानों पर तिरंगे झंडे लगाए। खुद तिरंगा लगाकर दूसरों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। एक दूसरे की देखादेखी बाजार में चारों ओर तिरंगे लग गए। आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चों और युवाओं को तिरंगा बहुत भा रहा है। बाजार में चारों ओर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। दुकानदारों पर इस बार…

सतना जिले में अफसरों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया

मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक/3389/epco/ भोपाल दिनांक 07.8.2023 के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं परेड ग्राउंड के पास बने ओपन जिम के पास में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष गुप्ता, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय खरे यातायात ,रक्षित निरीक्षक सतना श्रीमती देविका सिंह बघेल,साइबर सेल प्रभारी श्री अजीत सिंह, सूबेदार अनिमा शर्मा ,सूबेदार हिरदय सिंह कुशराम पुलिस लाइन सतना एवं कार्यालयीन स्टाफ़ के साथ वृक्षारोपण किया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस स्टाफ़…

सतना जिले में पुलिस द्वारा तिरंगा रैली झंडा यात्रा निकाली गई

सतना यातायात थाना से तिरंगा रैली झंडा यात्रा निकाली सिविल लाइन चौक ,सिटीकोटवाली चौक , जयस्तंभ चौक , सिमरिया चौक होते हुए नगर में भ्रमण किया । जगह जगह लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर तिरंगा रैली झंडा यात्रा का स्वागत किया । यातायात थाने से शाम को तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेंद्र सिंह , रक्षित निरीक्षक श्रीमती देविका सिंह बघेल पुलिस लाइन सतना ,थाना प्रभारी कोतवाली श्री शंखधर दिवेदि ,थाना प्रभारी कोलगवां श्री सुदीप सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री योगेन्द्र सिंह…

हरदोई :किसान दिवस का आयोजन 16 अगस्त को

हरदोई : उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने बताया है कि शासन द्वारा माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस प्राविधानित है। इसी क्रम मे 16 अगस्त 2023 को किसान दिवस का आयोजन अपरान्ह 12.00 बजे से 02.00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा है कि अध्यावधिक सूचनाओं के साथ ससमय किसान दिवस में उपस्थित होने का कष्ट करें।

हरदोई :जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी ने दिए जलाकर किया बलिदानियों को याद

हरदोई :आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीद उद्यान में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओ०पी० मिश्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। सभी उपस्थित…

हरदोई :मत्स्य पालन में निवेश के लिए बैंकों से क्रेडिट लिमिट के माध्यम से ऋण लें:-जिलाधिकारी

हरदोई : सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है:- एम0पी0 सिंहमत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के लिए अधिक से अधिक आवेदन करें:- सौम्या गुरूरानी02. आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों/मत्स्य व्यवसायियों व अन्य मात्स्यिकी गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मत्स्य पालन…

प्रयागराज – उप मुख्यमंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

प्रयागराज मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के मेहता प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजादी से पूर्व जिन लोगो ने भारत की स्थिति को देखा या उस पीड़ा को महसूस किया है तथा किताबों में उस स्थिति को पढ़ा है, उसके मन में यह प्रश्न जरूर उठता है कि देश का विज्ञाजन क्यूं हुआ और फिर देश में विभाजन की स्थिति…

फर्रुखाबाद:दो दिन में 3.11 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवादवा है सुरक्षित, फाइलेरिया से करेगी बचाव, जरूर खाएं -सीएमओ

फर्रुखाबाद,14 अगस्त 2023 फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिलेमें 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है l इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी घर- घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिला रहे हैं। मुख्य चिकत्सा अधिकारी डा. अवनींद्र कुमार से सभी लोगों से अपील की है कि दवा जरूर खाएं। इसी  क्रम में  फाइलेरिया  निरीक्षक अनिमेष शुक्ल ने सोमवार को अभियान को सफल बनाने के लिए शमसाबाद  ब्लॉक के  ग्राम रोशनाबाद में दौरा किया lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत घर -घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी फाइलेरिया रोधी दवा खिला रहे हैं l उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा खाएं, अगर कोई परेशानी होती है तो रैपिड रिस्पांस टीम फौरन इलाज के लिए उपलब्ध होगी l दवा सुरक्षित है यह फाइलेरिया  से बचाव करेगी lफाइलेरिया निरीक्षक अनिमेष शुक्ल ने कहा कि हाईड्रोसील हो जाना, हाथी पाँव हो जाना, महिलाओं के स्तन में सूजन आ जाना यह सब फ़ाइलेरिया के लक्षण हैं, फ़ाइलेरिया रोग मच्छरों से फैलता है । खासकर क्यूलेक्स मादा मच्छर के जरिए । जब यह मादा मच्छर किसी फाइलेरिया रोग से ग्रसित व्यक्ति को काटती है तो वह संक्रमित हो जाती है, फिर यह  किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काट लेती है तो फाइलेरिया के परजीवी रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया  से ग्रसित कर देते हैं। इस रोग के लक्षण तुरंत नजर नहीं आते हैं। पांच से 15 वर्ष में इसके लक्षण नजर आते हैं।   इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है। इसकी रोकथाम ही समाधान है। फाइलेरिया के लक्षण नहीं दिखने पर भी इस दवा का सेवन  करना जरूरी है।डीएमओ नौशाद अली  ने बताया कि फ़ाइलेरिया रोग प्रबंधन के लिए पहली बार एक वर्ष से ऊपर और दो  वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई जा रही है। यह दवा खाली पेट नहीं खानी चाहिए | इसे  खाना खाने के बाद खाना है। ऐसे व्यक्ति जो अधिक बीमार हो, गर्भवती एवं दो  वर्ष से कम आयु के बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खिलाई जाएगी।फाइलेरिया निरीक्षक दीपांशु यादव ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 और 11 अगस्त को चलाया गया इस दौरान जिले में 3.11 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा चुकी है l 12 और 13 अगस्त को अवकाश होने के कारण  सोमवार (14 अगस्त) को जिला स्तर पर अभियान चलाया गया।रोशनाबाद के रहने वाले 45 वर्षीय रामबाबू ने बताया –‘मैंने फाइलेरिया से रोकथाम की दवा खा ली है l सभी लोग दवा का सेवन करें l’ फाइलेरिया के लक्षण :-सामान्यतः तो इसके कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।-बुखार, बदन में खुजली तथा पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द और सूजन की समस्या ।-पैरों व हाथों में सूजन, हाथी पाँव और हाइड्रोसील  के रूप में भी यह समस्या सामने आती है।फाइलेरिया से बचाव :*मच्छरो से बचने के लिए मच्छर दानी का प्रयोग करें*घर के आस-पास कूड़ा  इकठ्ठा न होने दें, कूड़ेदान का प्रयोग करें*आसपास पानी जमा न होने दें*गन्दे पानी में केरोसिन भी डाल दें*चोट या घाव वाले स्थान को हमेशा साफ़ रखें* पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें