जौनपुर में अर्जक संघ की राष्ट्रीय समिति की बैठक संपन्न
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा
जौनपुर(उप्र),30 अगस्त। मानववादी संगठन अर्जक संघ शिक्षा सम्बन्धी मांगों को लेकर आगामी 20 नवंबर को प्रांतीय मुख्यालयों में धरना देगा।उक्त निर्णय आज यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार भारती की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय बैठक में लिया गया।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अर्जक संघ का अब अलग युवा समिति और महिला समिति भी गठन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री रामजी वर्मा, शिवनंदन प्रभाकर, ऊषा सिंह, चंद्रभान वर्मा, सेवा राम पटेल, सतीश यादव, सुरेश चंद्र पटेल, भानु प्रताप सिंह, उपेन्द्र पथिक, सभाजीत यादव, रामप्रकाश पटेल, सत्य प्रकाश, प्रो ब्रजेश सिंह, रमेश चंद्र कटियार , राम निवास वर्मा, जीपी कन्नौजिया, शोभाराम पटेल, अधिवक्ता अशोक कुमार यादव आदि शामिल थे।
बैठक में उपस्थित डॉ जी सिंह कश्यप ने वादा किया कि वे अपने खर्च पर अर्जक संघ का वेबसाइट बना देंगे। इसपर राष्ट्रीय समिति ने स्वीकृति प्रदान की।
राष्ट्रीय समिति के सदस्य प्रो ब्रजेश सिंह ने कहा कि अर्जक संघ के सिद्धांत वाली पुस्तक को दो माह के अंदर अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर देंगे।बाद में इसे प्रकाशित किया जा सकता है।
बैठक के अंत में कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता अशोक कुमार यादव को धन्यवाद व्याप्त किया गया।
जौनपुर: शिक्षा सम्बन्धी मांगों को लेकर 20 नवंबर को अर्जक संघ प्रांतीय मुख्यालयों में धरना देगा
