बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति का ऐलान किया, वंसुधरा राजे का नाम नहीं

राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है। पार्टी ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे बाद यह बात सामने आ रही है कि पार्टी ने वसंधुरा को किनारे लगाने शुरू कर दिया है। मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारींकेंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने घोषणा पत्र समिती का संयोजन…

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स :नवाब मलिक ने अजित पवार को दिया झटका? बताया किस गुट का करेंगे समर्थन, कहा- मैं एनसीपी

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) ने वित्तीय हेराफेरी के मामले में पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था. नवाब मलिक पिछले 18 महीने से ईडी की हिरासत में थे. इस बीच बार-बार अर्जी देने के बावजूद मलिक को जमानत नहीं मिल रही थी. शुक्रवार (11 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नवाब मलिक को उनकी सेहत के चलते दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार (14 अगस्त) को नवाब मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया. किस…

मैनपुरी में युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद भवन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बिछवा थाना क्षेत्र की तिसौली गांव का है। जहां गांव के निवासी राजकुमार लोधी (26) ने अपने कमरे में आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए कनपटी के पास गोली…

मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े, चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराब के नशे में पिता ने एक साल की बेटी के दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद पत्नी को भी पीटकर चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। एक माह से महिला बच्चों को लेकर भटक रही थी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्ची के दोनों हाथों पर प्लास्टर किया गया। सोनभद्र निवासी रीता देवी की शादी सात साल पहले जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के हविलिया गांव निवासी प्रमोद यादव के साथ हुई…

बिजली कटौती, मैनपुरी में किसानों के साथ सपा विधायक धरने पर बैठे, बोले- सिंचाई न हो पाने से फसलें हो रहीं खराब

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिजली विभाग के जागीर फीडर से अघोषित विद्युत कटौती और किसानों को समय से बिजली न मिलने के विरोध में किशनी से सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जागीर फीडर पर किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा विधायक किशनी ने आरोप लगाया कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है। समय से बिजली न…

पीलीभीत: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

न्यूरिया, सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बिलगवां निवासी रोहित पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर के पास की है। सूचना पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई मुकेश पाल ने बताया कि रोहित का पिछले पांच माह से दिमागी संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। उसका उपचार भी कराया जा रहा था। बुधवार को ही पीलीभीत में कपड़े की एक दुकान पर उसे काम मिला था। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से शहर जा रहा था, तभी पीलीभीत…

पीलीभीत में जिला अस्पताल में दो माह के बच्चे की मौत पर हंगामा

दो माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में स्टाफ के समझाने पर परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए गांव चिड़ियादाह निवासी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके दो माह के पुत्र प्रेम की तबीयत खराब हो गई थी। वह उसे दोपहर एक बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार शुरू हुआ। कुछ फायदा होने पर बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके…

पीलीभीत में बाघ का आतंक: 50 दिन में दो किसानों को बनाया निवाला

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के मथना जपती क्षेत्र में बाघ की दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 50 दिनों में बाघ ने क्षेत्र के दो किसानों को मार दिया। व्यवस्थाएं सुधारने के बजाय विभाग सिर्फ आश्वासन देने तक सीमित है। जाल फेंसिंग न होने से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि मंगलवार को गांव रानीगंज निवासी किसान राममूर्ति लाल को मार डाला था। बुधवार को उनका अधखाया शव खेत में मिला। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की…

पीलीभीत में युवक को मारी गोली:पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपियों ने रंजिश के चलते की वारदात, 2009 में हुआ था डबल मर्डर

पीलीभीत में पैरोल पर बाहर आए 3 युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां युवक की हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वाले तीनों आरोपी पैरोल पर बाहर आए हैं। दरअसल, युवक के पिता और चाचा की वर्ष 2009 में हत्या की थी। अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र का अपने ही दूर के रिश्तेदार भगवान शंकर और हरिशंकर से मेड़ को लेकर वर्ष…

75 साल वाले को भी टिकट, 3 नेता पुत्र और ब्यूरोक्रेट की पत्नी को मौका,भाजपा का मास्टर प्लान

मध्यप्रदेश भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी हुई जिन 39 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उसमें 12 नए चेहरे हैं। जबकि पिछले चुनावों में हारे हुए 50% चेहरों पर दांव लगाया हैं। चंदेरी से 75 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को भी मौका मिला है। चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को टिकट मिला है। उनके पति भारतीय राजस्व सेवा के अफसर हैं और दिल्ली में पदस्थ हैं। पार्टी में हाशिए में धकेल दिए गए नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 14 टिकट ताे उन नेताओं को मिली हैं, जो पिछली…

CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं

मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही है। इनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले भी शामिल हैं।मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें…

पाकिस्तान PM की एडवाइजर बनीं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल

पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने गुरुवार को कैबिनेट का ऐलान किया। इसके बाद 16 मंत्रियों और 3 सलाहकारों को शपथ दिलाई गई। इनमें सीनियर जर्नलिस्ट मुर्तजा सोलंगी भी शामिल हैं।कश्मीर के आतंकी यासीन मलिक की पाकिस्तानी मूल की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को स्पेशल एडवाइजर टू प्राइम मिनिस्टर (SAPM) बनाया गया है। उनके अलावा चार और लोग भी स्पेशल एडवाइजर बनाए गए हैं।पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक दोहरी नागरिकता वाले शख्स को एडवाइजर तो बनाया जा सकता है, लेकिन वो फुल टाइम मिनिस्टर नहीं हो सकता। मुशाल…

डबलिन के द विलेज स्टेडियम में आज खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।साल 2023 में टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव टॉप स्कोरर रहे हैं। सूर्या ने 11 मैच में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 433 रन बनाए हैं। उनके बाद शुभमन गिल का नंबर आता है। उन्होंने 304 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में 15 विकेट साथ अर्शदीप सिंह पहले…

2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी गदर-2 , जानिए अब तक का कलेक्शन

गदर-2 वीक डेज में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 6 दिन में फिल्म की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है।इसी के साथ गदर-2, पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने द केरला स्टोरी के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। बात OMG-2 की करें तो इसने बुधवार को 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 79.47 करोड़…

आइये जानते हैं एक्टर बोमन ईरानी के बारे में, जिन्हे 44 साल की उम्र में मिली थी पहली फिल्म मुन्नाभाई MBBS

थ्री इडियट्स के वायरस का रोल हो या मुन्ना भाई MBBS के डॉक्टर का, इन किरदारों को बोमन ईरानी ने सिल्वर स्क्रीन पर बेहतरीन तरीके से उतारा है।उनका जन्म 2 दिसंबर 1959 को मुंबई के एक ईरानी पारसी परिवार में हुआ था।उनके जन्म के 6 महीने पहले ही पिता जी की मौत हो गई थी। उसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां ने ही निभाई।उन्होंने कहा की 5वीं-छठी क्लास तक मुझमें कॉन्फिडेंस की बहुत कमी थी। लोगों से बात करने में झिझकता था। मां के प्यार से धीरे-धीरे मैं खुद…

बच्चन’ सरनेम को लेकर क्या बोले अभिषेक? जानिए

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने बच्चन परिवार से जुड़े होने के प्रेशर और जिम्मेदारी को लेकर बात की। यूट्यूबर राज शमानी की पोडकास्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका जन्म बच्चन परिवार में हुआ है और उन्हें बच्चन फैमिली के नाम की लिगेसी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी का भी एहसास है।बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी अक्सर बेटी आराध्या बच्चन को इस परिवार की लिगेसी का महत्व समझाती रहती हैं।अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या की तारीफ भी…

बरेली – रामनगर ब्लाक क्षेत्र में 30 दिवसीय अखंड पाठ का हुआ समापन।

बरेली/आंवला – रामनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नसरत गंज में पुराने शिव मंदिर पर दो सावन होने के उपलक्ष में सभी ग्राम वासियों ने शिव मंदिर पर अखंड पाठ का आयोजन किया यह अखंड पाठ 16/7/023 को प्रारंभ किया गया वहीं 30 दिनों के बाद 16/8/023 को सुंदर सुंदर झांकियों के द्वारा गांव में भ्रमण कर अखंड पाठ का समापन किया गया जिसमें अहम भूमिका निभाने वाले भक्त गण रवि मिश्रा, राजेश मिश्रा, मुन्नी मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, हिमांशु मिश्रा , सौरभ शर्मा , विजय शर्मा , अरविंद वर्मा व समस्त…

बरेली – राजपुर कलां बिजली की समस्या से परेशान लोगों को आज हठयोगी विजय देव नाथ महाराज ने की मीटिंग।

बरेली/आंवला – ब्लॉक मझगवां के कस्बा राजपुर कला व अन्य गांव की जनता व किसान बिजली की समस्या से परेशान क्षेत्र के लोगों ने योगी कल्याण समिति सामाजिक संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक है योगी विजय देवनाथ महाराज को अपनी समस्या बताई तो महाराज ने आज बृहस्पतिवार को कस्बा राजपुर कला में एक विशाल मीटिंग की और उन्होंने अपने विचार रखें की जनता व किसान बिजली से परेशान है खेतों में फसल सूखी जा रही है और घरेलू लाइट से सभी लोग भीषण गर्मी से परेशान है इसलिए उन्होंने जनता…

फर्रुखाबाद:चार माह की उम्र में डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय  में हुआ सफल ऑपरेशन, हर शनिवार को क्लबफुट से ग्रसित बच्चों का होता है इलाज

ब्लॉक मोहम्दाबाद के ग्राम कुसज्जापुर के रहने वाले अरुण कुमार के घर 16 मई 2022 को बेटे का जन्म हुआ। बेटे का नाम हर्षवर्धन रखा गया। सभी खुश थे तभी पता चला कि बच्चे के पैर टेढ़े  हैं। अरुण कुमार बताते हैं –“मेरा यह पहला बच्चा है इसके जन्म पर सब खुश थे लेकिन टेढ़े मेढ़े पैर देखकर समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें l बच्चे को फर्रुखाबाद के कई निजी चिकित्सकों को दिखाया पर कोई लाभ  नहीं हुआ l दिल्ली में भी कई अस्पतालों में दिखाया, फिर…

छत्तीसगढ़ : प्लांट में बॉयलर फटा,5 मजदूर झुलसे

कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें एक पावर प्लांट में पिछली रात बायलर फटने की घटना हुई है। प्रारंभिक तौर पर सूत्रों के बताए अनुसार दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित ACB पावर प्लांट में बायलर फटने से यह हादसा हुआ है जिसमें 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। 3 लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 2 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है