मर्द की नजर पड़ने से मान घटता है, कुछ जगह औरतों का बेपर्दा होना पाप:तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद औरतों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं। अब तालिबान के मंत्री ने कहा है कि पब्लिक में औरतों का चेहरा दिखने से उनकी अहमियत कम होती हैउन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्मगुरू भी इस बात से सहमति रखते हैं कि औरतें जब भी घर से बाहर जाएं तो उन्हें अपने चेहरे ढ़ककर रखने चाहिए। उन्होंने कहा- अगर औरतों के चेहरे सार्वजनिक जगहों पर दिखते हैं तो इससे पाप होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।कई बड़े शहरों में महिलाओं का…

5 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर थमाई नोटिस,महिला अस्पतालों में भी बेड रिजर्व करने के निर्देश

लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 4 नए लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई।इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अहम बात यह हैं कि शहर के पॉश इलाकों में भी डेंगू मरीज अभी से मिलना शुरू हो गए हैं।वही मेडिकल टीम के निरीक्षण में कई जगह मच्छर पनपने की हालात भी मिले। इसके चलते विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए नोटिस भी थमाई। इस बीच लखनऊ के महिला अस्पतालों में भी डेंगू के बेड रिजर्व करने के निर्देश दिए गए…

टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 रनों से जीत लिया टीम इंडिया ने

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 2 रनों से जीत लिया है। टीम को DLS मैथड के तहत जीत मिली।डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला गया मुकाबला भारतीय पारी के 6.5 ओवर में बारिश के कारण रोका गया। तब तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे। ऋतुराज गायकवाड 19 और संजू सैमसन एक रन पर नाबाद लौटे।इससे पहले, क्रेग यंग ने 7वें ओवर में लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने युवा यशस्वी जायसवाल को 24 और तिलक वर्मा को जीरो…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई संपन्न

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के पूर्व समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई Iबैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्तियों की जांच संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार से कराने के उपरांत आपत्तियों के निस्तारण से प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया I बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सम्भाजन के पश्चात नवीन बनाए गए मतदेय स्थलों जिनमे कुछ भवन…

बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर के ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से घायल गाय को पहुंचाया गौशाला।

बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र के गांव दरावनगर में कई दिन से असहाय गाय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसकी जानकारी ग्राम वासियों ने गांव के ही रहने वाले आरिफ चमन को दी उन्होंने ट्वीट कर बरेली के आला अधिकारियों को और डायल 112 को टैग कर मदद की गुहार लगाई मौके पर तुरंत संज्ञान लेकर 112 ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप में लोडकर आंवला गौशाला भिजवायाग्रामीणों ने डायल 112 का धन्यवाद किया और उनके द्वारा कार्य की प्रशंसा की मनोज कुमार शाहनवाज सहयोग किया इसे…

दिल्ली:योगेंद्र कुमार (हेड वार्डर तिहाड़ जेल) के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई

दिल्ली: योगेंद्र कुमार हेड वार्डर तिहाड़ जेल एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया , राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाला अति विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई , इससे पहले उन्हें विशिष्ट सुधारात्मक सेवा पदक 2018, तथा नेचर के तहत पशु कल्याण के क्षेत्र में किये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिये जाने वाला राष्ट्रीय प्राणी मित्र अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है , तथा इनका नाम लिम्का बुक एवं इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी…

जौनपुर:कृष्णकांत सोनी बने संस्कार भारती के अध्यक्ष एवं वीरेंद्र यादव महामंत्री

शाहगंज(जौनपुर)संस्कार भारती शाहगंज ईकाई द्वारा वार्षिक योजना बैठक रक्षा गार्डन में हुआ जहां मुख्य अतिथि के रुप में सुजीत श्रीवास्तव (महामंत्री काशी प्रांत) का सानिध्य प्राप्त हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप मेंदिलीप (संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विष्णु जी (महामंत्री संस्कार भारती जौनपुर) संरक्षक अरविन्द अग्रहरि, सुनील जायसवाल, संजय गुप्ता, सुभाष चन्द्र यादव, सूरज (सह जिला प्रचार जौनपुर), वरिष्ठ समाजसेवी अनिल मोदनवाल, शाहगंज के गौरव अजेन्द्र अग्रहरी (प्रांतीय सदस्य काशी प्रांत) आदि रहे।बैठक की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र यादव किया जहां कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात…

जौनपुर:विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने विधायक को दिया ज्ञापन

शाहगंज/सुइथाकला(जौनपुर) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुइथाकलां के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. रणन्जय सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य प्रमुख 18 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन शाहगंज विधायक रमेश सिंह को दिया। विभिन्न अवकाश, चयन व प्रोन्नत वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति सहित अन्य मांगों के सम्बन्ध में सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से आहत शिक्षक संघ ने ज्ञापन देकर विधायक के माध्यम समाधान कराने का अनुरोध किया। इस दौरान ब्लाक मन्त्री उमेश चंद यादव, इन्द्रसेन तिवारी सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

जौनपुर:लेखपाल संघ हड़ताल पर आगणन न भेजें जाने पर आय जाति निवास आनलाइन रिपोर्ट लगाना किया बंद

शाहगंज(जौनपुर)उ प्र लेखपाल संघ की तहसील शाखा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आय जाति निवास प्रमाण पत्रों का आन लाइन रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया है। लिहाजा लोगों को उक्त प्रमाणपत्र हेतु दिक्कत का सामना करना पडेगा।इस बावत संघ की एक बैठक अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें तहसील प्रशासन पर नाफरमानी का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष के मुताबिक इस बाबत एसडीएम को कई बार पत्र सौंपा गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। लिहाजा झुब्द हो शुक्रवार से प्रमाणपत्रों के आनलाइन रिपोर्ट न…

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी व तहसीलदार सदर ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने तहसीलदार सदर फर्रूखाबाद के साथ तहसील सदर के क्षेत्र के अन्तर्गत ब्लाक कमालगंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम चाचूपुर का निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों को बाढ़ से बचने हेतु जागरूक किया।व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। और जहां राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है वहां पर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया।

दिल्ली HC ने मेकर्स को नोटिस भेज, सुशांत के पिता का आरोप- बेटे की प्राइवेसी हर्ट हुई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर तीन साल पहले एक फिल्म ‘न्याय’ बनी थी। फिल्म की रिलीज के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। केके सिंह ने बेटे की प्राइवेसी हर्ट करने का मामला दाखिल किया है। कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। जुलाई 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट के ही सिंगल बेंच ने केके सिंह की याचिका खारिज कर दी थी। तब केके सिंह ने इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर…

लोगों ने 90s में मुझे एक्सेप्ट नहीं किया: सुष्मिता

सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ताली को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि 1990 के दशक में अपने बेबाक बयानों के चलते बड़ी-बड़ी मैग्जीन कंपनियां उन्हें अपने कवर पर शामिल नहीं करती थीं। सुष्मिता ने कहा कि उन्हें अक्सर अपने करियर च्वाइस और पर्सनल लाइफ में लीक हटकर चलने के लिए क्रिटिसाइज किया गया। इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि दुनिया उन्हें आज एक्सेप्ट करने लगी है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था।उन्होंने कहा- ’90 के दशक में समाज की सोच ऐसी नहीं थी। इसलिए…

इमरान के करियर की शुरुआती फिल्में थीं किडनैप और लक, 15 साल पुराना पेमेंट नहीं मिला

8 साल से इंडस्ट्री से दूर आमिर खान के भांजे इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इमरान इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। एक हफ्ते पहले उन्होंने यहीं एक यूजर को रिप्लाय देते हुए अपने कमबैक को लेकर अनाउंसमेंट की थी। अब इमरान ने एक और यूजर के कमेंट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘किडनैप’ और 2009 में आई ‘लक’ के मेकर्स ने अब तक उनका फाइनल पेमेंट क्लीयर नहीं किया है।दरअसल एक यूजर ने इमरान की एक पोस्ट…

कौन है मेकअप आर्टिस्ट रिया का कातिल रिषभ ? जॉब ढूंढने आया था, लिव-इन में रहने लगा

मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की हत्या एक शक के चलते हुई। लिव-इन पार्टनर रिषभ को लगता था कि रिया उससे सच्चाई छुपा रही है। शादी मुझसे करना चाहती है, लेकिन दूसरे लड़कों के साथ घूम रही है। वो भले ही रिया पर हाई-फाई लाइफ स्टाइल और बढ़ती पैसों की मांग का आरोप लगा रहा हो, लेकिन पुलिस पूछताछ में कुछ और राज खुलकर आए। जो दिखाते हैं कि रिषभ को भी हाई-फाई लाइफ स्टाइल पसंद थी।दरअसल, रिषभ प्रतापगढ़ के भदौरियन का पुरवा में रहता था। लखनऊ में वो जॉब ढूंढने…

हरदोई : बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सुबह-शाम खाने की व्यवस्था करायी जाये:- जिलाधिकारी

हरदोई : राजस्व विभाग की सभी टीमें अपनी-अपनी बाढ़ चौकियों पर मुश्तैद रहे:-मंगला प्रसाद सिंहप्रशासन की प्रथम प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के जीवन की सुरक्षा करनाः-डीएमखांसी, बुखार, जाड़ा, सिर दर्द, आंख दर्द आदि जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनायें रखेंहरदोई, सू0वि, 18 अगस्त 2023ः- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज ब्लाक बिलग्राम के बाढ़ प्रभावित गांव चिरंजूपुरवा, उमेदपुरवा तथा मक्कूपुरवा का नाव से जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तथा बढ़ते पानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि जिन घरों में पानी भर गया…

फर्रुखाबाद:पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में  हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन,सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध-डॉ दलवीर सिंह 

फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023 जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद में स्थित पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया l इस दौरान पुरुषोत्तसिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत आयोजित पोस्टर, मेंहदी, कबड्डी प्रतियोगिता में अजय कुशवाह  को प्रथम, अमन, कोमल को दूसरे और ऐश्वर्य को तीसरे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से सोशल साइट से बढ़ रहे यौन शोषण , बाल अपराध, कोरोना, कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में किशोर-किशोरियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर  किशोर किशोरियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और लम्बाई भी मापी गई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आरकेएसके के नोडल अधिकारी डॉ. दलवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन कर बाल यौन शोषण एवं अपराध, एनीमिया, लिंग आधारित हिंसा इत्यादि के बारे में जानकारी दी जा रही है ।  शारीरिक एवं मानसिक रूप से बच्चे कैसे स्वस्थ रहें इसके प्रति भी जागरूक किया जा रहा है ।जिला सलाहकार किशोर स्वास्थ्य चंदन  ने छात्रों को गुड और बैड टच के बारे में बताया | उन्होंने कहा कि आपके निजी अंगों को कोई देखता है या छूता है, जिसमें असहजता महसूस होती है तो ऐसा करने वालों की शिकायत माता-पिता से करें व इसके लिए शासन द्वारा बनाई गई हेल्पलाइन नम्बर 1098,112, 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सोशल साइट से भी गलत व्यवहार होने की शिकायत आने लगी हैं| यदि आपको फेसबुक – व्हाट्सएप पर कोई ऐसी टिप्पणी या पोस्ट करता है जिससे असहजता महसूस होती है, तो उसे तत्काल फ्रेंड लिस्ट से हटा दें और इसकी जानकारी माता पिता को दें। हेल्पलाइन नंबर पर भी यह जानकारी दी जा सकती है।छात्र अमन ने कहा कि सोशल साइट का चलन तेजी से बढ़ा है। फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट बनाने की होड़ सी मची रहती है। इस दौरान कई बार गलत व्यक्ति भी फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो जाते हैं ,जो परेशानी का कारण बन जाते हैं। अब इस पर ध्यान देंगे ताकि गलत व्यक्ति फ्रेंड न बन पाए। छात्रा कोमल ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से आज हमें यौन शोषण एवं बाल अपराध की जानकारी मिली, इसमें जो हेल्पलाइन बताई गई हैं, वह बहुत उपयोगी है।अगर कोई भी गलत व्यवहार करता है तो इसकी जानकारी अपने माता पिता को जरूर देंगे।इस दौरान पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य , किशोर स्वास्थ्य समन्वयक आरके एसके से सरिता पाल, आर बीएसके टीम के चिकित्साधिकारी डॉ राजीव एवं डॉ शिप्रा सोनल पाल लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट अनुज और कालेज के लगभग  200 किशोर एवं 238 किशोरियां शामिल रहे।

फर्रुखाबाद: केन्द्रीय टीम ने परखी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हकीकत ,मोहम्दाबाद ब्लॉक के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव  में गृह भ्रमण कर लोगों से ली अभियान संबंधी जानकारी

 फर्रुखाबाद,18 अगस्त 2023  फाइलेरिया से बचाव के लिए चल रहे अभियान की हकीकत जानने  के लिए  शुक्रवार को भारत और राज्य सरकार की तीन सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। टीम में भारत सरकार की तरफ से डॉ अभिमन्यु सिन्हा, डॉ शाग्री नेगी और पाथ संस्था से डॉ सोहेब अनवर ने जिले के ब्लॉक मोहम्दाबाद के ग्राम नीवंकरोरी, और पिपरगांव  में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की घर घर जाकर जानकारी ली l टीम के सदस्यों ने कई घरों का दौरा कर दवा खिलाए जाने की जानकारी ली, जिसमें किसी भी घर में…

कन्नौज:- कन्नौज में धूमधाम से निकली काँवर यात्रा , गौरी शंकर मंदिर में चढ़ाया गंगाजल ।

कन्नौज:- बिलग्राम से कन्नौज के गौरी शंकर मंदिर तक बड़ी धूमधाम से निकली गई काँवर यात्रा । यात्रा बिलग्राम हरदोई से निकलकर गौरीशंकर मंदिर कन्नौज तक पहुची । यात्रा में परसोला गांव में मनोज कुमार सिंह,राम गोपाल द्विवेदी ,शिवम द्विवेदी और अन्य सभी लोगो ने शर्वत पिलाकर कवारियो का स्वागत किया। कावरियों ने महदीघाट से जल भरकर मंदिर पर चढ़ाया गया । जहा कन्नौज में महत्मा गांधी रोड ,पंजाब नेशनल बैंक के पास कन्हैया दीक्षित जी ने कांवरियों को शरवत पिलाकर स्वागत किया।जिनके साथ बिलग्राम और कन्नौज से रजनीश द्विवेदी,परमेश…

जौनपुर: पत्रकार और मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर

जौनपुर/ कुर्चनपुर:भंडारी वार्ड के कुर्चनपुर गांव में एक पत्रकार की पुस्तैनी जमीन पर एक कथित भूमाफिया राजकुमार मौर्य जो पहले भी जमीन हड़पने के चक्कर में जेल जा चुका है, अपने गुर्गों के साथ जबरजस्ती कब्जा करने लगा।जब पत्रकार ने पूछा आप लोग कौन है तो उसने कहा हम लोग राजा साहब के आदमी हैं और ये जमीन राजा साहब की है हम लोग कब्जा करके इसको बेचेंगे।जब पत्रकार द्वारा कागज मांगा गया तो गाली गलौज पर उतारू हो गए।दस्तक 24 के पत्रकार ने बताया की यह जमीन हमारे पूर्वजों…

फर्रुखाबाद:- जूनियर विद्यालय मे 12बजे छुट्टी कर आयोजित हुई जनचौपाल, बच्चों की पढ़ाई बाधित ।

फर्रुखाबाद:- कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद का मामला है । शर्फाबाद मे उच्च प्राथमिक विद्यालय को 12बजे बंद कराकर जन चौपाल का आयोजन हुआ।  स्कूल बंद करा कर आयोजित जनचौपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणो की माने तो जन चौपाल पंचायत घर पर होती । तो बच्चो की पढाई बाधित नही होती।  कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शर्फाबाद मे शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन पंचायत घर की वजाय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे करायी गयी। पढने आये छात्र छात्राओ की दोपहर 12बजे छुट्टी कर…