प्रयागराज- महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण आज मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। सर्वप्रथम भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण करते हुए वहां पर लटके हुए तारों को अंडरग्राउंड करने, मेन गेट को चौड़ा करते हुए वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में सर्कुलेटिंग एरिया सुनिश्चित करने तथा सभी अनावश्यक एनक्रोचमेंट को अतिशीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साइट रजिस्टर पर हर इंस्पेक्शन के उपरांत एंट्री करने के भी…

बरेली – पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा कर बना लिए प्लाट भू-माफिया की गई शिकायत।

बरेली योगी सरकार में भी भू माफिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके सरकारी मशीनरी को खुली चुनौती दें रहे है । ताजा मामला तहसील आंवला के ब्लाक रामनगर के गांव हरदासपुर में आंवला शाहाबाद रोड के किनारे में। एक राधा कुंज नाम से कालोनी काटी गई है। जिसमें पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण कर प्लाटिगं चल रही है। जिसमें राधा कुंज कॉलोनी के प्लाटिंग के आगे जो दुकानें बनाई जा रही है वह पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनाई जा रही है भूमाफिया की शिकायत मुख्य मंत्री पोर्टल व जिलाधिकारी…

प्रयागराज-मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और प्रभावशाली ढंग से चलाये जाने के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्वीप कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की स्वीप से सम्बंधित प्रत्येक दिन की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से सोमवार तक उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विभागों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को और व्यापक…

प्रयागराज- चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पच्छता से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया

पुलिस आयुक्त प्रयागराज व जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में आगामी चैत्र नवरात्रि , ईद-उल-फितर(ईद) के त्यौहार एवं रामनवमी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की गयी, जिसमें सभी त्यौहार/पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के परिपेक्ष्य में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए अपने कर्तव्यों का निपष्क्षता से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। जल कल एवं विद्युत विभाग को अबाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने, नगर…

धीरेन्द्र शास्त्री ने मांगी माफी, लेकिन फिर भी तहरीर

बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री अली को लेकर अपने विवादित टिप्पणी पर अब बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इसके बाद भी मुस्लिम समुदाय उनके खिलाफ आक्रोशित है। लखनऊ में कई मौलानाओं ने शुक्रवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने की मांग की। फिलहाल केस तो नहीं दर्ज हुआ है लेकिन पुलिस ने कहा है कि जांच हो रही है। वहीं,…

रायबरेली : बाइक से एडिमीशन कराने जा रही छात्रा को पीकप ने मारी जोरदार टक्कर

मामला सलोन क्षेत्र के जगतपुर रोड मदापुर के पास का है जिसमें एक ही परिवार के लोग बाइक से अपनी बहन का एडमिशन कराने के लिए जोधि का पुरवा कॉलेज जा रहे थे एक लड़की अनामिका पुत्र केदारनाथ उम्र लगभग 14 वर्ष उसके दादा शिवबक्श पुत्र राम प्रताप उम्र लगभग 60 वर्ष उसका बेटा अमित सरोज पुत्र घनश्याम उम्र लगभग 18 वर्ष जो अपनी बहन का एडमिशन कराने के लिए जा रहे थे तभी अचानक एक पिकअप वाले ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल…

जौनपुर : पूरे अकीदत के साथ अदा की गयी रमज़ान के आखरी जुमा अलविदा की नमाज़

शाहगंज : इस्लाम धर्म के रहमतों, बरकतों के महापर्व रमज़ान के आखरी जुमा अलविदा की नमाज़ नगर और आस पास की मस्जिदों में पूरी अकीदत के साथ सम्पन्न हुई।शुक्रवार को सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के घरों में बड़े बूढ़े बच्चे सब अलविदा नमाज़ की तैयारियों में लगे रहे।सभी ने नहा धोकर वक्त से पहले मस्जिदों में पहुंच कर अपना अपना स्थान ले लिया ताकि भीड़ बढ़ने पर नमाज़ इधर उधर न अदा करनी पड़े।नगर के इराकियाना, शाहपन्जा, भादी, नई आबादी, हुसैनगंज,मेन रोड, मिल्लत नगर, अहमद नगर,नजीराबाद, भटियारी सराय,घासमंडी के…

प्रयागराज-मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु लोगो को जागरूक किए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद में शुक्रवार को मतदाता पंजीकरण, मतदाता जागरूकता एवं आगामी 25 मई, 2024 को लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शत-प्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत लोगो को जागरूक किए जाने हेतु मेवालाल अयोध्या प्रसाद इण्टर कालेज सोरांव, मोतीलाल नेहरू इण्टर कालेज…

कनाडा में पकड़ी गई पाकिस्तानी एयर होस्टेस ,सूटकेस की तलाशी में हुआ खुलासा

कनाडा में गिरफ्तार की गई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर होस्टेस हिना सानी के बारे में नया खुलासा हुआ है। पहले दावा किया गया था कि हिना सानी जब टोरंटो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तो उनके पास से कई अवैध पासपोर्ट बरामद किए गए थे, जो उनके नहीं थे। बाद की रिपोर्ट में सामने आया था कि उनके पास से ड्रग भी बरामद किया गया, लेकिन अब कनाडा की मीडिया रिपोर्ट में इसके बारे में जो बताया गया है वो और भी हैरान करने वाला है। कनाडाई मीडिया रिपोर्ट के…

पीलीभीत में भालू और टाइगर की मुठभेड़ का वीडियो वायरल

टाइगर रिजर्व में हर दिन वन्यजीवों के अलग-अलग नजारे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते रहते हैं। एक वीडियो फिर प्रसारित हो गई। जिसमें बाघ एक भालू को जंगल के भीतर दौड़ा रहा है। पर्यटकों द्वारा बनाई गई यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है। मामला टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र का है। दो दिन पूर्व टाइगर रिजर्व में कुछ पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे। एक सफारी वाहन से कुछ पर्यटक आगे बढ़े। दूसरे सफारी वाहन से कुछ पर्यटक अगले वाहन से कुछ दूरी पर पीछे…

पीलीभीत में आरोपी को दस साल की सजा

पीलीभीत में सात वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमला करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ ने दस वर्ष की सजा सुनाई। 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। आरोप सिद्ध न होने पर एक आरोपी को दोषमुक्त किया गया। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल की वादिनी प्रेमवती ने थाना बीसलपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अनिल 27 अक्टूबर 2017 को 11 बजे दिन में मावे की दुकान से घर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले का सनी और उसका दोस्त थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा…

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को सम्पन्न होना है मतदान।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को सम्पन्न होना है मतदान। मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न तिथियों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण का कार्य कराया गया है। ऐसे अर्ह मतदाता जिनकी आयु 01.04.2024 को अथवा इसके पूर्व 18 वर्ष हो चुकी है और अब तक मतदाता के रूप में पंजीकरण नहीं कराया जा सका है, उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकरण कराये जाने एवं आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी…

प्रयागराज-हीटवेव से बचाव हेतु निर्देश

वर्तमान समय मे पारा 35 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं…

मैनपुरी : गांव करीमगंज में एक अनियंत्रक ट्रक घर के अंदर जा घुसा

बिछवा थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज में एक अनियंत्रक ट्रक घर के अंदर जा घुसा । जिससे घर में सो रहे बच्चे घायल हो गए । इस घटना में ट्रक चालक भी ट्रक में फंस गया । घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर यातायात को चालू कराया और घायलों को अस्पताल भिजवाया । मामले की सूचना पर क्षेत्राधिकार सदर अजय कुमार पहुंचे । घायलों को देखने के लिए पुलिस कर्मचारी अस्पताल पहुंचे । सवांददाता: जितेंद्र सिंह

जौनपुर: नौनिहालों का भविष्य संवारने वाले समाजवादी कुटिया का मना स्थापना दिवस

धर्मापुर, जौनपुर: कोरोना जैसी महामारी में चहुंओर अधिकांश लोगों को भूख आदि से भटकते देख संकल्पित युवा समाजसेवी ऋषि यादव एडवोकेट द्वारा स्थापित समाजवादी कुटिया का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह गुरूवार को तमाम हस्तियों के बीच नौनिहालों के साथ मनाया गया। स्थानीय क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में स्थित कुटिया में आयोजित समारोह की शुरूआत देश के रक्षामंत्री एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ समाजवादी  कुटिया के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कोरोना काल से पढ़ने वाले बच्चों को दूध, फल,…

फर्रुखाबाद:सत्ताधारी भाजपा के लोग ED व CBI की जरिए देश कों बर्बाद करने में लगे हुए हैं- नंदकिशोर दुबे

फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव है सत्ताधारी भाजपा के लोगों द्वारा तरह-तरह के वादा किए जा रहे हैं, लेकिन मीठी बोली बोलने वाले लोग 2014 व 2019 में भी यही बातें कहे थे। इनका वादा था दो करोड़ नौकरी देने का, लेकिन ये सत्ता में आए और रोजगार कों ही समाप्त कर दिए। महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, बहन बेटियों के सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बयान बाजी हो रही है। ब्राह्मणों का अत्यधिक…

फर्रुखाबाद: फूलों से होली खेल मनाया शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी समाज ने होली मिलन समारोह

कुशवाहा मौर्य सैनी समाज फर्रुखाबाद के बैनर तले होली मिलन समारोह नव भारत सभा भवन ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ वकील एसडी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ संचालन नागेंद्र शाक्य एवं शिवशरन शाक्य ने किया आयोजक समिति रघुवरदयाल मौर्य, शिवकुमार शाक्य कानूनगो, रामरतन लाल शाक्य बाबूजी, राम नारायण लेखपाल, सुभाष शाक्य एडवोकेट ,सत्यभान सत्तन, विजय सिंह शाक्य, महावीर शाक्य, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य लोकसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी प्रियंका शाक्य पत्नी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, लोग…