फर्रुखाबाद:सत्ताधारी भाजपा के लोग ED व CBI की जरिए देश कों बर्बाद करने में लगे हुए हैं- नंदकिशोर दुबे

फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव है सत्ताधारी भाजपा के लोगों द्वारा तरह-तरह के वादा किए जा रहे हैं, लेकिन मीठी बोली बोलने वाले लोग 2014 व 2019 में भी यही बातें कहे थे। इनका वादा था दो करोड़ नौकरी देने का, लेकिन ये सत्ता में आए और रोजगार कों ही समाप्त कर दिए। महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, बहन बेटियों के सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बयान बाजी हो रही है। ब्राह्मणों का अत्यधिक उत्पीड़न हों रहा हैं ब्राह्मण समाज के अलावा इन्हें कोई माफिया नजर नही आ रहा हैं। ये सत्ताधारी लोग ED व CBI की जरिए देश कों बर्बाद करने में लगे हुए हैं जिस नेता कों उठते देखते हैं उस के ऊपर ED व CBI लगाते हैं।
नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा भाईयों व बहनों व दोस्तों जिस पार्टी के लोगों की नियत और सोच अच्छी नहीं है वे, लोग देश का कभी भला नहीं कर सकते। देश का भला तभी होगा जब 2024 में परिवर्तन होगा, भारत का भविष्य भारत के जनता के हाथों में है। इसलिए भारत की जनता ने मन बना लिया हैं कि 2024 में भाजपा कों उखाड़ फेंक इंडिया गठबंधन कों विजयी बनाना हैं।
नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा जनपद फर्रुखाबाद में इंडिया गठबंधन से सपा के प्रत्याशी डॉ॰ नवल किशोर शाक्य जी भारी मतों से चुनाव कों जीतेंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी के पास उत्तर प्रदेश में व फर्रुखाबाद में 100प्रतिशत वोट में से 50प्रतिशत वोट वर्तमान हैं और 50प्रतिशत वोट में भाजपा से बँटवारा इसलिए उत्तर प्रदेश व फर्रुखाबाद में सपा चुनाव जीत रही हैं और भाजपा हार रही हैं जिसकी बौखलाहट खुद सांसद जी कों दिखने लगी हैं जिसका वीडियो भी वायरल हों रहा हैं । नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने कहा कि लोकतंत्र की मालिक भारत की जनता अपने देश को बचाने के लिए सत्ताधारी पार्टी को उखाड़ फेंकना का मन बना चुकी है, अब निश्चित रूप से हिंदुस्तान की दशा और दिशा में बदलाव होगा।