फर्रुखाबाद: फूलों से होली खेल मनाया शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी समाज ने होली मिलन समारोह

कुशवाहा मौर्य सैनी समाज फर्रुखाबाद के बैनर तले होली मिलन समारोह नव भारत सभा भवन ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ वकील एसडी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ संचालन नागेंद्र शाक्य एवं शिवशरन शाक्य ने किया आयोजक समिति रघुवरदयाल मौर्य, शिवकुमार शाक्य कानूनगो, रामरतन लाल शाक्य बाबूजी, राम नारायण लेखपाल, सुभाष शाक्य एडवोकेट ,सत्यभान सत्तन, विजय सिंह शाक्य, महावीर शाक्य, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य लोकसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी प्रियंका शाक्य पत्नी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, लोग गायक धनंजय कुशवाहा आदि।एकजुटता की मिसाल को दिखाते हुए फर्रुखाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन नवभारत सभा भवन में किया गया जिसमें हजारों की संख्या में शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी समाज इकट्ठा हुआ सबसे पहले भगवान बुद्ध को नमन करते हुए बाबा साहब को भी नमन किया और इसी बीच लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य व उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य भी मौजूद रही डॉ नवल किशोर शाक्य और उनकी पत्नी ने मंच पर उपस्थित तथागत बुद्ध का आशीर्वाद लेते हुए भंते लोगों से भी आशीर्वाद लिया डॉक्टर साहब ने अपने समाज के इतिहास को समाज के बीच बताते हुए कहा है कि शाक्यों का इतिहास जिला फर्रुखाबाद में राजनीति क्षेत्र में आगे रहा है डॉ नवल किशोर शाक्य के पिताजी ने उपस्थित जनता से झोली फैलाकर वोट मांगे उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो उनके बेटे की हाथों की लकीरें बदल जाएंगी और यह जीत डॉक्टर नवल किशोर की नहीं होगी यहां के हर शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी की जीत होगी डॉ नवल किशोर शाक्य और उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य ने मंच से उतर कर वहां उपस्थित लोगों के बीच में जाकर फूल माला पहनाई और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया उनकी पत्नी प्रियंका शाक्य ने फूलों की वर्षा करके लोगों का स्वागत किया और वोट मांगे इस प्रोग्राम के लगातार चलते रहते फूलों की वर्षा होती रही यहां पर सभी लोगों ने गुलाल की जगह फूलों से होली खेली।कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथुन शाक्य पूर्व प्रधान, नरेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य, राजन शाक्य, सुबोध शाक्य प्रधान, हेमंत शाक्य प्रधान, राधेश्याम शाक्य पूर्व प्रधान, देवेंद्र शाक्य प्रधान, श्याम शाक्य प्रधान, पातीराम शाक्य प्रधान आज हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।