पीलीभीत में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी तो खटखटाया न्यायालय का दरवाजा, FIR लिखकर कार्रवाई के निर्देश

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि विगत 15 नवंबर को परिवार के लोग आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे गांव का ही भीमसेन नामक युवक उनके घर में घुस गया।आरोपित ने उनकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। आरोपित ने धमकाते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित के पिता ने…

पीलीभीत में चरस के आरोपी को दो वर्ष की सजा

पीलीभीत में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस, एक्ट) चंद्र मोहन मिश्र ने चरस रखने के आरोपी को दोषी पाते हुए दो वर्ष की सजा व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार 19 अगस्त, 2016 को ग्राम उमरसड के मुश्ताक को 300 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के दौरान आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई गवाह पेश किए। वहीं आरोपित ने खुद को निर्दोष होना बताया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के…

पीलीभीत में निलंबित सांसदों के विरोध में सपा ने इंडिया गठबंधन के साथ कलक्ट्रेट पर दिया धरना

लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों को लेकर शुक्रवार को सपा ने इंडिया गठबंधन और अन्य दलों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में मोदी सरकार के इस कार्य की आलोचना करते हुए इसे विपक्ष की मांगों और आवाज को दबाने का आरोप प्रशासनिक मशीनरी और सरकार पर लगाया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर हटाने को लेकर नेताओं की सदर कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी,…

बरेली – पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद भानु प्रताप सिंह के बड़े पुत्र कर्नल पुरुषोत्तम ने कराया विशाल भंडारा।

मीरगंज – अग्रास गांव में प्राचीन देवस्थान श्री महापुरुष बाबा के देवस्थान पर बड़ी धूमधाम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पूड़ी सब्जी और लड्डू का आनंद लिया। जानकारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह के पुत्र कौस्तुभ प्रताप सिंह का अभी कुछ दिनों पहले 15 दिसंबर को इंदौर की रहने वाली कीर्ति शर्मा से (राजस्थान) उदयपुर में फाइव स्टार होटल में शाही अंदाज में विवाह हुआ था। विवाह समारोह में बड़े-बड़े दिग्गज नेता विधायक, एमपी, एमएलए, सगे संबंधी और पारिवारिक लोग सम्मिलित…

बरेली जनपद की धर्म रक्षा संघ की इकाई हुई गठित।

धर्म रक्षा संघ की एक विशेष बैठक डीडी पुरम स्थित धर्म रक्षा संघ कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें बरेली जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष पद के लिए के.सी. सक्सेना के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व समिति से पारित कर दिया गया। इसी तरह प्रदेश महामंत्री मनीष अग्रवाल ने महामंत्री पद के लिए विनय गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा उसे भी सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश वार्ष्णेय…

कासगंज जनपद में देह व्यापार करने वाले लोगों को एसओजी टीम और महिला थाने की पुलिस ने दवोचा

पुलिस को सूचना मिली की एक प्राइवेट रूम में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है जिसकी जानकारी sp सौरव दीक्षित को हुई आनन फानन में एसओजी टीम और महिला थाने की टीम गठित कर छापा मारकर पुलिस ने 4 महिलाएं और दो पुरुष को दबोच लिया बताया जा रहा है देह व्यापार का धंधा काफी समय से चल रहा है मुखबिर की सूचना के आधार पर सफलता हासिल की है कासगंज जनपद में लोग दबी जुबान से कह रहे है की कई अन्य जगह पर यह धंधा फल…

चोरों का खौफ बढ़ा, बन्दूक की नोक पर घर में में घुसकर चोरी कर रहे

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में गुरुवार देर रात बदमाश ने एक फौजी के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध पर पत्नी को गोली मार दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उनको कमांड अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला संदिग्ध बताकर दबाए रही। शुक्रवार रात मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर देर रात एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।निलमथा सेक्टर ए निवासी मोनू कुमार सेना में जवान हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब ढाई बजे पत्नी अंशू घर में अकेली…

फर्रुखाबाद:जिले के दौरे पर पहुंचे बनारस संगठन प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य डॉ अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने किया कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत

फर्रुखाबाद,आज 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को अचानक फर्रुखाबाद के दौरे पर पहुंचे बनारस संगठन प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक का भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ अभिनंदन किया। पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉक्टर अरुण पाठक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जुटने का आव्हान किया।    कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं बनारस संगठन प्रभारी डॉ अरुण पाठक ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की…

कासगंज से बड़ी खबर सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरफ्तार

कासगंज से बड़ी खबर कासगंज के एक प्राइवेट रूम में चल रहा था यह कारोबार महिला थाने की पुलिस और SOG टीम को मिली बड़ी सफलता आज कासगंज महिला पुलिस टीम और SOG टीम ने चार लड़कियों को एक प्राइवेट रूम से गंदा काम करते हुए गिरफ्तार किया है जिनमे 2पुरुष भी शामिल है

कासगंज: गंजडुंडवारा में मिशन जागृति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक के ब्राइट फ्यूचर इंटरकालेज में मिशन जागृति कार्यक्रम के अंतर्गत गंजडुंडवारा में कार्यक्रम हुआ संपन्न . ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज में आज मिशन जागृति के तहत महिलाओं को किया जागरूक .

पीलीभीत :- जी पी पी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खाग में तीन दिन से चल रहे स्काउट गाइड कैंप का हुआ समापन l

पीलीभीत :- जी पी पी पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खाग में स्काउट गाइड कैंप का दिनांक 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण चला जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया lपूरा प्रशिक्षण स्काउट अध्यापक त्रिलोक चन्द्र गंगवार के दिशा निर्देश में हुआ त्रिलोक चन्द्र गंगवार ने स्काउट एवं गाइड को (कमल, मोर, टाइगर एवं गुलाब ) चार टोलियों में बांटकर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि यदि कभी भी हमारे जीवन में ऐसे पल आ जाये जिसमें यदि हमारे पास खाना बनाने…

मैनपुरी में दिनदहाड़े मकान से चोरी कर भागे बदमाश

कुसमरा के पाल नगर में बृहस्पतिवार की दोपहर चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर गन्ने के खेत में छिप गए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। किशनी थाने की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पाल नगर निवासी सुधा देवी बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में ही एक गमी में शामिल होने गईं थीं। उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हए चोरों ने…

मैनपुरी : बिहार जा रहे ट्रक से कुरावली क्षेत्र में माल हुआ चोरी

मैनपुरी : गुडगांव से माल लाद कर बिहार जा रहे एक ट्रक को कुरावली क्षेत्र में खड़ा कर चालक सो गया। जब जागा तो पता चला कि 36 बॉक्स चोरी हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद ट्रक मालिक ने कुरावली थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा गुड़गांव में न्यू सुभाष नगर निवासी दिनेश चंद्र मिश्रा एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं। बुधवार को थाना कुरावली पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि 14 दिसंबर की रात कंपनी का ट्रक…

मैनपुरी में चकरोड के विवाद में दो पक्षाें में चले लाठी डंडे

घिरोर में गांव नगला दानी में बुधवार की सुबह चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। कुुल्हाड़ी लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी चौब सिंह का गांव निवासी दलवीर सिंह से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने…

मैनपुरी में चौकी से चोर भागने का मामला, एसपी ने इंचार्ज सहित पूरी चौकी को किया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलाऊ थाना क्षेत्र की जागीर चौकी से चोर भागने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर किया है। एक होमगार्ड के खिलाफ विभाग में रिपोर्ट भेजी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को कस्बा निवासी एक संदिग्ध चोर रवि को पकड़ कर लाया गया था। इसे पूछताछ के लिए चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मुख्य आरक्षी दिनेश भास्तकर आरक्षी अनुज कुमार, राधा रमन और होमगार्ड वीरेंद्र सिंह चौकी ले गए थे। पूछताछ होने से…

मैनपुरी में पिटाई में घायल किशोर ने मेडिकल कॉलेज मे तोड़ा दम

मैनपुरी शहर के राधा नगर में एक किशोर की 9 दिसंबर को नामजद लोगों ने पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल किशोर ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर कुछ दिन पूर्व चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोरी की मौत के बाद पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी योगेश कुमार (17) का 9 दिसंबर को काॅलोनी के रहने वाले लोगों से विवाद हो गया…

पीलीभीत में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से एंबुलेंस चालक की गई जान

शव को लेकर उत्तराखंड के खटीमा लेकर जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस चालक के शव को निकाल पाई। खटीमा कोतवाली क्षेत्र के गांव नौसर कुठरा निवासी प्रगति राना शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले उनका शव एंबुलेंस से खटीमा ले…

पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को दस वर्ष की कैद

पीलीभीत में बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने के दोषी को कोर्ट ने दस वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा का यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट गीता सिंह ने किया है। पांच दिसंबर 2020 को एक महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसकी नाबालिग पुत्री शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। तभी सुरेंद्र कुमार उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और अश्लील हरकतें…

पीलीभीत के डिग्री कॉलेज में घुसा बाघ, देखते ही गार्ड का छूटा पसीना, गांव में दहशत का माहौल

बाघ दिन में ही एक गांव से दूसरे गांव विचरण करता रहा। बाद में शाम को एक डिग्री कालेज के किनारे पहुंच गया। देखते ही देखते बाघ ने कालेज की दीवार पर छलांग लगा दी और अंदर पहुंच गया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। कालेज के अंदर मौजूद गार्ड को ठंड में पसीना आ गया। जैसे तैसे गार्ड ने अपनी जान बचाई। बाघ दिन में ही एक गांव से दूसरे गांव विचरण करता रहा। बाद में शाम को एक डिग्री कालेज के किनारे पहुंच गया। देखते ही देखते…

पीलीभीत में नाला निर्माण होने से कस्बे के पानी का निकास बंद

बीसलपुर मार्ग पर निर्माण के चलते कस्बे के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात जल्द नहीं सुधरे तो पानी बिजली घर में भर जाएगा। इससे आने वाले समय में बिजली भी बाधित हो सकती है। पीलीभीत मार्ग पर पिछले एक वर्ष से चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इससे कस्बे के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया गया है। नाला निर्माण अधिक ऊंचा होेने के कारण कस्बे के वार्डों से आने वाला पानी विद्युत उपकेंद्र और…