कन्नौज। बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया। सुबह होने पर दुकानदार ने दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा देख चोरी का अनुमान लगाया। तिजोरी के पास पहुंचा तो देखा चांदी सहित अन्य आभूषण चोरों ने पार कर दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। कन्नौज जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन नगर स्थित नाशिर मुशर्रफ ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की। तिजोरी में रखे गहने चोरी कर लिए। दुकान…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज:राज्यपाल महोदया ने राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल बुधवार को राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मा0 राज्यपाल महोदया ने दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग एवं अन्य उपहार सामाग्री का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों को खेल का सामान व आंगनबाड़ी किट प्रदान किया गया। मा0 राज्यपाल महोदया ने विभिन्न विद्यालयों में करायी गयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।…
कन्नौज: विद्यालय में माता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न
कन्नौज। न्याय पंचायत तरींद के विद्यालय मे शासन द्वारा निर्धारित एजेण्डा पर माता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे बड़ी संख्या मे माता अभिभावको ने प्रतिभाग किया । बच्चो मे नैतिक विकास, भावनात्मक विकास तथा शारीरिक विकास के लिए विद्यालय के साथ-साथ माता अभिभावको का महत्वपूर्ण योगदान है । इसलिए इस तरह के आयोजन प्रतिमाह किए जा रहे हैं । बच्चो की निपुण प्रगति को अभिभावको के साथ साझा किया गया तथा निपुण बच्चो की माताओ को सम्मानित किया गया । न्याय पंचायत तरींद के कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर…
कन्नौज: चोरों के आतंक से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में गुजारते रात
कन्नौज। गांव में गस्त ना होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। कन्नौज के खढनी चौकी क्षेत्र मे मवेशी चोरों से दहशत में ग्रामीण इससे पहले आसपास के गांव मुर्रा शरिफपुर कुतुबपुर बझेडी में हो चुकी है। वारदातें 15 दिन पहले मुर्रा में बलराम दुबे पुत्र श्री कृष्णा दुबे की भैंसे चोरी करने आए चोरों व बलराम में मारपीट भी हुई थी। जिससे बलराम घायल हुए थे । बलराम की चीखपुकार सुन ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों को आता देख कर घायल बलराम को छोड़कर भाग गए थे…
कन्नौज: जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आडिट आपत्तियों का निस्तारण समय से करें और जो त्रुटियां है उसे ठीक किया जाए। उन्होनें समस्त उपजिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे तहसीलों में प्रतिदिन तहसीलदार, लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा करें। कहा कि कोर्ट में लंबित वादों का यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें यह भी कहा कि 5 वर्ष से अधिक समय के लंबित मुकदमों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता से किया जाये। जनपद और तहसीलवार फाइलें निकालकर डिस्पोजल कराया जाए। प्रत्येक दशा में राजस्व वादों में कमी आनी…
कन्नौज: सज गया पंडाल आ गए गोरी के लाल
कन्नौज। गणेश चतुर्थी महोत्सव का आगाज शनिवार से हो गया है। कन्नौज जिले के ग्राम जनेरी में बप्पा के स्वागत के लिए पंडाल सज चुके हैं। इनमें शनिवार से पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। सुबह शाम भगवान गणेश जी की आरती वंदना कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है जो लगातार 10 दिन तक चलेगा। बुधवार की पूर्व संध्या पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान गणेश जी की आरती में सम्मिलित हुऐ। पंडित राकेश पाण्डेय ने बताया कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विद्या-बुद्धि, विवेक का प्रदाता, विघ्न-विनाशक,…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आरओबी एवं सड़कों का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बुधवार को महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे सेतु निगम एवं पीडब्लूडी के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने फाफामऊ से सोरांव मार्ग पर बन रहे आरएएफ रेलवे क्रासिंग पर आरओबी, फाफामऊ से सोरांव मार्ग, बड़गांव बागी से मऊआइमा रोड़, गारापुर-सिकंदरा-बहरिया मार्ग, आगरा पट्टी से मुबारकपुर मार्ग पर चल रहे सुदृढ़ीरकण एवं चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा सेतुओं के निर्माण कार्यों को…
पीलीभीत: मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी पीलीभीत रेड अलर्ट पर 12 एवं 13 सितम्बर को भारी वारिश एवं वज्रपात की संभावना
पीलीभीत :- सूचना विभाग 11 सितम्बर 2024/ भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केन्द्र, लखनऊ ने प्रदेश के कतिपय जिलों में वर्षा/अतिवृष्टि की सम्भावना व्यक्त किया गया है। जनपद पीलीभीत में दिनांक 12.09.2024 व 13.09.2024 भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है। जनपद को रेड जोन में दिखाया गया है। जनपद में भारी वर्षा के साथ वज्रपात/आकाशीय विद्युत (लाइटनिंग) हो सकती है। अतः वज्रपात/आकाशीय विद्युत (लाइटनिंग) से बचाव के संबंध में ’’क्या करें और क्या न करें’’ जिसका विवरण निम्नवत हैः- मौसम विभाग ने दिनांक…
फर्रुखाबाद:राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में 257 लोगों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितंबर 2024 जिले में इस समय किसी भी कारण से छूटे हुए लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है l इसी क्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्टॉफ सहित 257छात्राओं को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। इस दौरान सहायक जिला मलेरिया अधिकारी नरजीत कटियार ने बताया कि फाइलेरिया लाईलाज है इससे बचने के लिए वर्ष में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाता है l साथ ही कहा कि अभी 13 सितंबर तक किसी…
हरदोई: टेंपो से हुई दुर्घटना, सड़क दुर्घटना में हुए कई घायल
हरदोई: सहावाद के जमुरा गांव के पास टेंपो चालक ने johndeere कंपनी के सेल्स मैन सुधीर पाठक निवासी नगरिया साहावाद ब सवारी सहित मारी टक्कर , सवारियों ने ब गांव के लोगों के बताने के मुताबिक टेंपो चालक नसे के हालात में था टेंपो में बैठे 7 सवारियों को चोटें भी आई गांव वालो ने एंबुलेंस को फोन करके घायलों को समीप के CHC में इलाज के लिए भेज दिया गया
कासगंज :राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी और गांव के लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
गंगा कटान और पुलिया के टूटे होने से ग्रामीणों को होने बाली परेशानी से अवगत कराया और क्षेत्र की समस्या से अवगत करायाअगस्त 2023 में हुए गंगा कटान की वजह से आए सैलाब से पटियाली तहसील क्षेत्र की सनौडी से नगला जयकिशन वाली सड़क, नगला दुर्जन से नरदोली सड़क और मूंज खेड़ा से नरदोली सड़क पर पुलिया टूट गई थीं। इन सभी पुलियाओं के न होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. कासगंज पीडब्ल्यूडी को इन सभी पुलियाओं के निर्माण में जल्दी करनी चाहिए क्योंकि इन…
कासगंज : गंजडुंडवारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत में जलभराव से ग्रामीण परेशान
जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत नवाब गंज नगरिया में हाईवे से देवस्थान तक जल का भराव रहता है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई असर नहीं हुआ है बरसात के समय में घरों के सामने जल भरा हुआ है जिससे निकलने में गांव के लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है गांव के राजवीर और फूल सिंह का कहना है यह 400मीटर का टुकड़ा है जिसमे महिलाएं और आदमी देवस्थान…
कासगंज: अवैध तरीके से नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
कासगंज जनपद के ग्राम पंचायत म्याऊं के नगला पीतम में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमे मानक के अनुसार न तो सीमेंटलगाया जा रहा है और नहीं बदरपुर और पीला ईट से नाला निर्माण कार्य चल रहा है लोगों ने नाला पर कर रहे मिस्ट्री से बात की तो उन्होंने बताया की जो हमे मॉल लगाने के लिए बोला जाता है हम बही मॉल लगायेगे ज्यादा अच्छा हम अपने घर से थोड़े ही लगाएंगे लोगों ने प्रधान को जानकारी दी इस तरह से मानक के अनुसार काम नहीं…
फर्रुखाबाद:कृषको को उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में कृषको को उर्वरक उपलब्धता के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में रवी सीजन के लिये सभी कृषको के लिये पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, उर्वरक पर ओवररेटिंग न हो, वेट सही हो कोई भी आर्टिफिशियल क्राइसेस क्रिएट न हो, कोई भी विक्रेता ओवर रेटिंग करे तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाये,…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। बैठक में जनपद की रैंकिंग खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, समीक्षा में चिकित्सा विभाग की एम्बुलेन्स सेवा, समाज कल्याण, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, जलजीवन मिशन, बेसिक शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशु चिकित्सा, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन विभाग, एन आर एल एम का कार्य अत्यंत खराब पाया गया, जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को रैंक खराब होने के लिये जिम्मेदार…
फर्रुखाबाद:जिला जेल में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही है ।
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024 जेल में सुंदर काण्ड । सुनने में अजीब लगता है लेकिन जिला जेल फतेहगढ़ में आजकल भक्ति रस की गंगा बह रही है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल में विगत दिवस गणेश चतुर्थी पर गणेश पंडाल सजाया गया है जिसमे प्रतिदिन बंदी अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा पाठ कर रहे है बंदियों के मुलाकाती परिवारीजनो को भी गणेश वंदना का अवसर प्राप्त हो रहा है साथ ही गणेश पूजन का प्रसाद पा रहे है । आज जिला जेल फतेहगढ़ में…
फर्रुखाबाद:निर्माणाधीन गौशाला अचरौड़ा में जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली खामियां।
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 सितंबर 2024,जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा निर्माणाधीन गौशाला अचरौड़ा विकास खंड मोहम्दाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कार्य की गुडवत्ता खराब पाई गई, पिलर की ढलाई ठीक नही पाई गई, दो शेड का काम अधूरा व दो शेड का काम शुरू हुआ नही पाया गया, कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ को अगस्त तक कार्य समाप्त करना था केवल 25 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है, डीपीसी की क्वालिटी खराब पाई गई, चिनाई सही तरीके से नही हुई है, ईट दोयम दर्जे की पाई गई, मौके पर…
बाबू सिंह कुशवाहा और सौरभ जैन पर ईडी कोर्ट में चलेगा मुकदमा, 25 सितंबर को सुनवाई
जौनपुर से सपा के सांसद व एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा और दवा कारोबारी सौरभ जैन के खिलाफ ईडी/सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चलेगा। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने ईडी कोर्ट में सोमवार को फाइल पेश कर दी। बाबू सिंह कुशवाहा और सौरभ जैन के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट में करोड़ों रुपये के एनआरएचएम घोटाले से जुड़े कई केसों में आरोपी हैं। अदालत ने केस पर सुनवाई के लिए दोनों मामलों में 25 सितंबर की तारीख लगाई है। बसपा शासन काल के दौरान एनआरएचएम के तहत हुए करोड़ों रुपये…
कन्नौज :किसान गोष्ठी कार्यक्रम कर किसानों को दी जानकारी किया जागरूक
कन्नौज जिले में सब्जियों का राजा कहे जाने वाले आलू की फसल सबसे अधिक मात्रा में होती है।प्रति वर्ष जिले में करीब पचास हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान आलू की फसल की पैदावार करते हैं।आलू की पैदावार बंपर और बेहतर होने के अलावा उन्नत किस्म की पैदावार हो,इसके लिये किसानों को फसल विशेषज्ञों ने जागरूक किया।मंगलवार को तिर्वा क्षेत्र के कलुआपुर गांव में आलू की फसल को बेहतर और उन्नतशील बनाने को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडोरामा द्वारा आयोजित किसान जागरूकता कार्यक्रम में…
कन्नौज: फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
कन्नौज। फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल रूप से संचालित करने के लिये व दवा सेवन के प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज एवम राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बच्चों एवम अध्यापकों को जागरूक करते हुए दवा का सेवन कराया गया। पीसीआई इंडिया संस्था के जिला समन्वयक सुनील गुप्ता की नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक उमर्दा डॉ० राजन शर्मा, बीसीपीएम उमर्दा सुभाष कुमार नीरज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बच्चों एवम अध्यापकों को फाइलेरिया रोग से बचाव के जागरूक करते हुए सामने ही दवा का सेवन कराया। चिकित्सा…
