कन्नौज। गुरसहायगंज के बाजार में लंबे समय से नकली साबुन का कारोबार चल रहा था । कंपनी की टीम ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी करके नकली साबुन बरामद किया है। मामले में कंपनी के अधिकारी वैधानिक कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर जय साबुन कंपनी के फील्ड मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने कंपनी के लोगों की टीम के साथ गुरसहायगंज बाजार में छापेमारी की। कंपनी के टीम ने पुलिस का भी सहयोग लिया। छापेमारी में तिर्वा रोड स्थित एक दुकान पर राजन गुप्ता बैठे मिले। यहां…
Category: उत्तर प्रदेश
कन्नौज: नगर में नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय
कन्नौज। नगर में इस वक्त नगर पालिका की घोर लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि नगर पालिका परिषद कन्नौजके स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने वाले क्रेन वाहन द्वारा सभासद के घर की पुताई की की रही है। वायरल वीडियो को भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने अपने फेसबुक हैंडल से पोस्ट कर दिया जिसके बाद कथित सभासद समर्थक एक युवक ने फोन पर भाजपा नेता की जमकर क्लास लगा दी और भद्दी गालियां दी और तुरंत पोस्ट डीलीट…
कन्नौज:कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की घटना में गिरफ्तार नवाब के भाई वीरपाल यादव
कन्नौज। कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव द्वारा नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की घटना में गिरफ्तार नवाब के भाई वीरपाल यादव उर्फ नीलू और दुष्कर्म में सहयोगी आरोपी बुआ पूजा तोमर की पुलिस द्वारा मांगी गई दो दिन की रिमांड पर 09 सितंबर को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अलका यादव ने फैसला सुरक्षित किया था जिसके बाद मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने फैसला सुनाते हुए पांच शर्तों के साथ आरोपी नीलू यादव व बुआ पूजा तोमर की पांच घंटे की रिमांड स्वीकार की है।यह…
कन्नौज:अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री देवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रुप से कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में बैठक ली।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री आशीष कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री देवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रुप से कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में बैठक ली। जिलाधिकारी महोदय श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशों के अनुपालन में आईजीआरएस संदर्भो के गुणवत्तापरक निस्तारण के संबंध में फीडबैक खराब होने तथा जिले की रैकिंग प्रभावित होने की स्थिति में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, उप जिलाधिकारी कन्नौज, उप जिलाधिकारी तिर्वा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अधिक्षण अभियंता विद्युत, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद छिबरामऊ, जिला अर्थ एवं…
कन्नौज: जनपद में कार्यस्थल पर महिला महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं महिला संबंधी मुद्दों के प्रति कार्यस्थल
जनपद में कार्यस्थल पर महिला महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने एवं महिला संबंधी मुद्दों के प्रति कार्यस्थल पर संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशों के क्रम में महिला कल्याण विभाग एव राजकीय मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सौजन्य से “डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तिर्वा जनपद कन्नौज” में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण , प्रतिषेध एंव प्रतितोष अधिनियम 2013) के अंतर्गत वर्कशॉप ऑफ़ वीमेन सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या, मेडिकल कॉलेज…
कन्नौज: 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लवली जायसवाल की देखरेख में जनपद न्यायालय कन्नौज से माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज श्री चन्द्रोदय कुमार द्वारा आगामी दिनांक 14.09.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखा कर परिवार न्यायालय, एम०ए०सी०टी० कोर्ट, पुलिस कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सी०एम०ओ०, नगरपालिका सदर जिला अस्पताल, से होते हुये पाल चौराहा, तहसील सदर, ग्राम न्यायालय तिर्वा, तहसील तिर्वा, एवं बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, तहसील छिबरामऊ के गाँवों के साथ ही साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर…
प्रयागराज: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट जजेस लेडीज क्लब द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण
10 सितंबर 2024 को, इलाहाबाद हाईकोर्ट जजेस लेडीज क्लब (Allahabad Highcourt Judge’s Ladies club) द्वारा वन विभाग और उद्यान विभाग के सहयोग से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीशों की पत्नियों और उनके परिवार के सदस्यों ने टबेबिया रोजिया के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत 100 छायादार पौधों का रोपण किया गया।इस वर्षाकाल में, आजाद पार्क के वॉकिंग पाथ पर जो खाली स्थान…
प्रयागराज-: राज्यपाल महोदया ने प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल मंगलवार को प्रो0 राजेन्द्र सिंह ‘‘रज्जू भैया’’ विश्वविद्यालय में आयोजित सप्तम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। मा0 राज्यपाल महोदया ने दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग एवं अन्य उपहार सामाग्री का वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों को खेल का सामान व आंगनबाड़ी किट प्रदान किया गया। मा0 राज्यपाल महोदया ने विभिन्न विद्यालयों में करायी गयी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर…
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य, बोले- कमजोर बूथों पर अभी से करें काम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा हवा हो गया। वहीं, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे यूपी में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने के लिए कमजोर बूथों को मजबूत करने का काम अभी से शुरू कर दें। सजातीय नेताओं की स्थानीय स्तर पर सभाएं कराकर इस लक्ष्य को हासिल करना है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बरेली के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के…
कन्नौज में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14-09-24 को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दीवानी/फौजदारी एवं राजस्व न्यायालय में लम्बित मुकदमों के साथ प्री-लिटिगेशन, वैवाहिक विवादों का समाधान, भी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जायेगा । लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसके प्रचार प्रसार वाहन को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय कन्नौज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कन्नौज : शिक्षा के साथ साथ तकनीकी क्षेत्र में भी छात्रों ने फहराया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा का परचम
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्र शिक्षा,खेलकूद के साथ साथ तकनीकी क्षेत्र में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित करते हैं। दिनांक 09.09 .2024 को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा ने नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन के तहत आइडियाथान 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नवाचार सहयोग और रचनात्मकता के लिए जिला कन्नौज के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मॉडल प्रस्तुत किये। इसी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा के छात्रों ने अटल टिंकरिंग लैब में विकसित किए…
प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मांग पर छात्रों को अखिलेश यादव का साथ
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। छात्रों की ओर से कान पड़कर मुर्गा बनने की तस्वीर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। छात्रों ने कान पड़कर मुर्गा बनकर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि अगर नौकरी नहीं देनी है तो डीएलएड का कोर्स बंद कर देना चाहिए। अखिलेश यादव…
कन्नौज : पूर्व प्रधानाचार्य का लंबी बीमारी से हुआ निधन
कन्नौज। लंबी बीमारी के चलते पूर्व प्रधानाचार्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में सन्नाटा पसर गया। घर के लोगों का रो रो कर हो रहा है। कन्नौज जिले के विशुनगढ़ कस्बा निवासी जगदीश चंद्र दीक्षित श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत होने के बाद वह उधन्नपुर डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए वह अपनी बेटी के यहां आगरा चले गए। उपचार के…
कन्नौज : कानपुर ट्रेन हादसे की जांच पहुंची कन्नौज, देखें इस हादसे का मिठाई की दुकान से क्या है कनेक्शन
कन्नौज। कानपुर ट्रेन हादसा की जांच के दौरान एक नया मोड़ आया है । इस हादसे की जांच कर रही टीम को एक महत्वपूर्ण सुराग हांथ लगा है जिसमे मिठाई के डिब्बे मे बारूद पाया गया है और यह मिठाई का डिब्बा और जिस झोले मे यह मिठाई का डिब्बा था वह झोला कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत सियाराम स्वीट्स का है । मामले की जांच करने पहुंची आईबी और एसटीएफ टीम ने जांच करते हुए इस दुकान पर पहुँचकर दुकानदार से पूछताछ करने के बाद दुकान मे…
कन्नौज : घर घर विराजे विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति मोरिया का गूंजा जयघोष
जलालाबाद कन्नौज । कस्वा जलालाबाद के मोहल्ला पठकाना में बप्पा को गणेश चतुर्थी के दिन हर्षोल्लास के साथ विराजमान किया गया है जिसमे गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आरती भजन संध्या का विधिबत इंतजाम किया गया है। दस दिनों तक गणेश पंडालों में भगवान की स्थापना के लिए डीजे और ढोल-धमाके के साथ सायं सात बजे उन्हें पंडालों में लाया गया था । स्थापना के बाद शनिवार रात्रि आठ तीस बजे सभी जगहों पर गणेश जी की आरती की गई। स्थापना का आज तृतीय दिवस है जिसमे सैकड़ों…
कन्नौज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुयी
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन बैंक शाखााओं में आधार की प्रक्रिया बाधित है, वहां कार्य प्रारम्भ किया जाये। उन्होेने 13993 किसान के्रडिट कार्ड के सापेक्ष 8463 रेन्युअल कार्ड एवं 5530 नये कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लानेे के निर्देश दिये। उन्होने 6 बैंक लिंकेज के सापेक्ष 03 की उपलब्धि, 03 स्वरोजगार ऋण (समूह) के सापेक्ष 02 की उपलब्धि, 22 स्वरोजगार ऋण (एकल) के सापेक्ष 19…
कन्नौज : प्राइवेट स्कूली वाहन पर चला चेकिंग अभियान
छिबरामऊ /कन्नौज: प्रायः देखने में आ रहा है कि स्कूल के प्रबंधक/प्राचार्य द्वारा स्कूली बच्चों को प्राइवेट वाहनों से लाने लेजाने की कार्रवाई कराई जा रही है । जिसके चलते सोमवार को टीएसआई अरशद अली ने स्कूली बसों की फिटनेस,बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) व अन्य कागज़ों इत्यादि की जांच की। टीएसआई अरशद द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने के निर्देश दिए गए।इस अभियान के तहत दोषी पाए गए कई स्कूलों के वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान,टीएसआई अरशद ने स्कूली…
कन्नौज :स्कूली छात्र के साथ साथियों ने किया कुकर्म , की शिकायत
कन्नौज। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने ही साथी के साथ गंदा खेल खेला। उसे बाग में ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर वीडियो बनाकर धमकी देने लगे। पढ़ने वाले साथ में साथियों ने अपने साथी से कुकर्म के बाद वीडियो बनाकर उससे रुपए की मांग करने लगे। धीरे-धीरे साथियों ने पचास हजार रुपए की मांग की तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। साथियों ने धमकी देते हुए उसका वीडियो सोशल साइड पर वायरल कर दिया। पीड़ित के घर वालों ने कन्नौज पहुंच कर प्रार्थना पत्र देकर…
कन्नौज : प्राधिकरण का प्रयास, जुड़ा रहे हर एक परिवार
कन्नौज: प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालित मध्यस्थता केन्द्र में सचिव एवं मध्यस्थ अधिवक्ता के प्रयास से एक दंपत्ति के वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद का निस्तारण कराया गया एवं तहसील सदर, तिर्वा एवं छिबरामऊ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन लवली जायसवाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख रेख में किया गया।जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के कुशल निर्देशन में लवली जायसवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थ अधिवक्ता शिव नरायन सैनी ने लगभग तीन वर्ष से…
कन्नौज : एसपी को शिकायती पत्र सौंप आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कन्नौज ।पिछले तीन माह से पत्नी को गुमराह कर करीब तीन लाख बीस हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले के खिलाफ सोमवार को पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। अधिवक्ता किशोर दोहरे ने बताया कि वे जिला न्यायालय कन्नौज में विशेष लोक अभियोजक (पाक्सो एक्ट) के पद पर कार्यरत है। उनके नाम एक मोबाइल सिम है। जिसका उपयोग पत्नी प्रेमलता के द्वारा किया जाता है।विगत करीब तीन माह पूर्व अमनप्रीत नाम के अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाइल नंबर 923268546948 से उक्त मोबाइल सिम पर कॉल की गयी।…
