मैनपुरी: प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का संगठन ने किया वहिष्कार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप से भेंट की। तथा प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर बिना संसाधनों के कराए जा रहे शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण के संबंध में विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर संगठन ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के बहिष्कार से संबंधित शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन बीएसए को सौंपा। भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं । जब तक…

सीतापुर: डॉ. भीम राव अम्बेडकर के आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

सीतापुर: भीमराव सोशल और एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, सीतापुर द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था के विशेष संदर्भ में डाॅ. भीम राव अम्बेडकर के आर्थिक विचारों की प्रासंगिकता विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वेबिनार का आयोजन दिनांक 26 जुलाई, 2020 को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। वेबिनार में मुख्य अतिथि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफ़ेसर शक्ति कुमार होंगे| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनीष हिन्दवी, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अर्थशास्त्र विभाग, विद्यांत हिन्दू पी. जी. कॉलेज, लखनऊ रहेंगे| कार्यक्रम के आमंत्रित वक्ताओं में डॉ.…

मैनपुरी:कोरोना की रोकथाम के लिये पुलिस प्रसाशन अलर्ट

मैनपुरी: पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 2 टीमें की गठित ईगल वन ,ईगल टू मास्क ना लगाए मिलने पर करेंगी जुर्माना पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया जनपद में रवाना मास्क ना लगाने वालो पर होगी इन टीमों की जनपद में पैनी नजर मास्क ना लगाये मिलने पर सबक,प्रेरणा,जागरूकता,500 रूपये का कट जायेगा चालान ईगल वन, ईगल टू दिन में 10 घंटे करेंगी कार्य एक दरोगा चार सिपाही एक टीम के साथ गाड़ी पर रहेंगे तैनात पुलिस अधीक्षक ने जनपद…

पीलीभीत: माननीय जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत से आम नागरिकों की अपील

पीलीभीत: महोदय, आप जिले के सक्षम अधिकारी तथा सर्वेसर्वा हैं इसलिये अपनी जनता की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी है. लॉकडाउन से लेकर अब तक आपने दिन रात परिश्रम करके पूरनपुर सहित पूरे जिला पीलीभीत की जनता को कोरोना महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप से बचाने में अपनी सफल भूमिका निभाई है. अतः अब इस विषय में निवेदन करना चाहता हूं कि नगर पूरनपुर समेत पूरे जिले में कोरोना महामारी ने कहर बरपा रखा है.प्रतिदिन एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है, पूरनपुर नगर की बात करूं तो…

पीलीभीत: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा खनन, यह खनन अधिकारियों के संज्ञान में था

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा में धड़ल्ले से उपजाऊ खेत से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दे कि पीलीभीत माधोटांडा मार्ग हारदोई ब्रांच नहर के पुल के पेट्रोल पम्प के पास में एक राइस मिल में उपजाऊ जमीन से मशीन की सहायता से खुलेआम दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर मिल में डाली गई है। यह मिल सुुुुखदेव जयसवाल निवासी कलीनगर की है। जबकि यह खनन सभी आलाअधिकारियों के संज्ञान में है मगर अमीर और दबंग के खिलाफ क्यू नहीं चलती है कलम…

पीलीभीत : विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने खंड विकास अधिकारी अमरिया को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा पीलीभीत विकासखंड अमरिया संघ के पदाधिकारियों ने ब्लॉक पहुंचकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी डॉ मुकेश कुमार को सौंपा। जिसमें सफाई के संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई व एसीपी लगवाने की मांग की गई । जिसमें खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की तरफ से सौपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारियों को भुगतान किया जाए। करुणा…

कन्नौज/छिबरामऊ: अलग अलग मारपीट की घटनाओं में कई घायल।

छिबरामऊ/सौरिख: थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कई जगह मारपीट की घटनाएं सामने आई.सभी ने आकर थाने में गुहार लगाई. प्राथमिकता के तौर पर सभी की fir दर्ज कर ली गई है. दूसरी तरफ रख बाइक सवार के फिसलने से उसे बहुत चोट आई. उसे सौरिख से मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए देर रात तक रेफर किया गया.

पीलीभीत: खारजा नहर का कटान होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल हुई जलमग्न

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के क्षेत्र में बरसात होने से खारजा नहर का कटान होने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों की हजारों एकड़ जमीन खारजा नहर के कटने से जलमग्न हो गई है. इसे किसानों में काफी रोष है. किसानों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. बीते दिनों टिड्डी दल ने किसानों की फसल को काफी क्षति पहुंचाई और कुछ दिन पहले रेलवे के प्राइवेट ठेकेदार ने प्रसादपुर के पास गोमती नदी के पुल को बांधकर नदी के पानी की धार…

मैनपुरी: कमपोजिट स्कूल विक्षमा में प्रतिभाशाली छात्रों का संपन्न हुआ सम्मान समारोह

विक्षमा – कमपोजिट स्कूल विक्षमा में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ l जिसमें आर एस ग्लोबल एकेडमी जिरौली के सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन एवं सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया l राम प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य कमपोजिट स्कूल विक्षमा एवं जिला अध्यक्ष आरक्षित शिक्षक एसोसिएशन मैनपुरी के तत्वाधान में समारोह आयोजित किया गया l जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों का उत्साह वर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री राजेश कर्दम आरटीओ मैनपुरी एवं श्री नरेंद्र पाल सिंह प्रभारी…

पीलीभीत : प्रधानी चुनाव में वोट ना देने के चलते घर में घुसकर दलित महिला के साथ की गई मारपीट

पीलीभीत : पूर्व प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते दलित युवक तथा महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट करने का मामला कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया है।जहानाबाद पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा कॉपी के आधार पर कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा निवासी ठाकुरदास पुत्र रामस्वरूप के द्वारा जहानाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसमें बताया गया है कि प्रधानी चुनाव में वोट ना देने की रंजिश के चलते गांव के ही निवासी प्रेम बहादुर उर्फ ननकू लाल…

पीलीभीत: फौजी की बाइक में चाबी लगा रहे युवक को दबोचा

पीलीभीत: जनपद के तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के रहने वाले फौजी मंगलवार को किसी काम से बाइक से पूरनपुर आए थे. अपनी बाइक रामलीला मेला मैदान में खड़ी करने के बाद वह से खरीदारी करने लगे. इसी बीच एक युबक उनकी बाइक में चाबी लगाने का प्रयास करने लगा. इसी बीच फौजी की नजर अपनी बाइक पर पड़ी. अनजान व्यक्ति को चाबी लगाते देख फौजी घबरा गय. दौड़ कर अपनी बाइक के पास आया और उसे दबोच लिया . सूचना पुलिस को दे दी गई पुलिस उससे कड़ी…

पीलीभीत : कलेक्टर ऑफिस किया सील

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण सरकारी दफ्तरों में अपने पैर पसार रहा है. पीलीभीत में जिला कलेक्ट्रेट के 10 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कलेक्ट्रेट और विकास भवन को सील कर दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के ऑफिस को फिलहाल उनके आवास पर शिफ्ट कर कलेक्ट्रेट ऑफिस में सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाई जा रही है. मंगलवार को जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और कोरोना की जांच करवाई, अभी सभी की रिपोर्ट आना बाकी है.

जौनपुर: दो मोटरसाइकिल टक्कर के बाद मारपीट

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढंढवारा गांव निवासी दो मोटरसाइकिल की गोरारी गांव में टक्कर के बाद गांव पहुचने के बाद हुई मारपीट व फायरिंग में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के बाद तीन की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ।क्षेत्र के ढ़़ढवारा गांव निवासी अबुलैश सोमवार को बाइक से कही जा रहे थे। उसी गांव के अब्दुल्ला भी बाइक से आ रहा था। गोरारी गांव में दोनों…

प्रयागराज :आवारा पशुओं से किसान परेशान

प्रयागराज : फूलपुर के खोदायपुर ग्राम सभा में किसान जहां नीलगाय से परेशान था वही अब आवारा पशुओं से परेशान है. किसान की हरी-भरी खेती को आवारा पशु खा जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार कहती है की कादी हाउस बनाए गए हैं लेकिन कादी हाउस का पता नहीं है. किसान अपना दुख दर्द किससे कहें. खेतों के चारों तरफ बांस बल्ली लगाकर अपनी खेती बचाने की कोशिश कर रहा है. सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. जब से योगी सरकार बनी है तब से आवारा पशुओं…

जौनपुर – जिला उद्योग व्यापार मंडल ने की जिला अधिकारी से वार्ता।

जौनपुर – जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह( इंदु ) जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से उनके कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की जिसमें कोरोना जैसी महामारी के बीच व्यापार कैसे हो इस अहम मुद्दे पर चर्चा हुई । सुरक्षा के सारे मानक के प्रति व्यापार में आ रही समस्या विभिन्न ट्रेडों के साथ चश्मे की दुकान व मीट व्यापारियों की समस्या उनके परिवार वालों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी दुकानें खोलने इद – उल – अजहा व रक्षाबंधन पर्व के बारे में विस्तार से बात की गई। जिला…

पीलीभीत : एसडीएम अमरिया ने हटवाया अवैध अतिक्रमण

पीलीभीत : तहसील अमरिया में रोड के किनारे नेशनल हरिद्वार पीलीभीत अमरिया हाईवे पर अतिक्रमण चरम सीमा पर पहुंच गया है।रोड किनारे अतिक्रमण के कारण रोड किनारे पर बनाया गया नाला को भी दुकानदारों ने पाटकर अतिक्रमण कर लिया था जिस वजह से नाला पटे होने के कारण बरसात का पानी हरिद्वार नेशनल हाईवे पर आ जाता था जिस वजह से हाईवे की सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो जाया करते हैं। जिसमें आने जाने वाले वाहन फसकर कभी-कभी दुर्घटनाग्रस्त हो जाया करते हैं।क्षेत्रवासियों की यह समस्या प्रमुख मानी गई…

लखनऊ : कोविड-19 में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट की उपयोगिता पर क्रिएटिविटी प्रतियोगिता हुई सम्पन्न ।

मेडिकल लैबोरेट्री प्रोफेशनल सप्ताह (17-23, जुलाई,2020) के पांचवें दिन 21 जुलाई को शीर्षक कोविड-19 में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट की उपयोगिता पर क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया।एन.एम.एल.पी.डब्ल्यू-2020 के यूपी संयोजक डॉ अनिल मौर्य ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के चौथे दिन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट ने उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिए और अपनी कला कौशल का नमूना अपनी पेंटिंग, ड्रॉइंग और पोस्टर के माध्यम से प्रेषित किए जिसके लिए सभी सहभागियों को बहुत बहुत बधाईयां व अग्रिम शुभकामनाएं,…

बरेली : मझगांव ब्लाक में अधिकारी लेट फीस के बहाने मांगते हैं

बरेली : मझगांव ब्लाक के ग्राम बेहटा बुजुर्ग के महिपाल यादव ने अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ कागज तहसील से तैयार करवाए थे । महिपाल यादव यह कागज एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सागर के पास लेकर गए 22 मार्च से पहले ओम प्रकाश सागर ने यह कागज इनके जमा कर लिए और यह बोला आप फिर आ जाना। महिपाल यादव ने ब्लॉक के कई चक्कर लगाये एडीओ साहब से बहुत दुखी होकर अपने गांव के देवस्थान पर रह रहे विजय देव नाथ…

पीलीभीत: कच्ची शराब सहित दो अपराधियों पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूरिया थाना आज दिनांक 21 /07/20 को जिला आबकारी अधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश पर आबकारी निरीक्षकक्षेत्र प्रथम शैलेन्द्र कुमार प्रधान आबकारी सिपाही राधारमण सक्सेना थाना न्यूरिया पुलिस के सहयोग से एक बाइक जिसका नम्बर यू के/AS/8384 स्पेलेन्डर सहित दो लोगो को करीब बाइस लीटर शराब सहित जेल भेजा गया है। जिनका नाम छिदरसिह पुत्र गुरूवचन सिह राय सिक्ख थाना खटीमा उधम सिह नगर के खिलाफ धारा 60(1)72.आबकारी अधिनियम मे जेल भेजा गया दूसरा भोलाराय पुत्र बिधान राय निवासी भरतपुर थाना न्यूरिया पीलीभीत को पचास पाउच कच्ची शराब सहित सहित…

पीलीभीत/पूरनपुर: भाजपा विधायक ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर श्रद्धांजलि दी

पीलीभीत/पूरनपुर।  भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय टंडन जी के निधन पर भाजपा  कार्यकर्ताओं एवं संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्ण क्षति है। और में परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं, कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस…