आँवलाः किसान बिल के समर्थन में भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप भाजपा कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है विपक्षी वौखला गए है तथा भाजपा जनप्रिय नीतियों को भोले भाले किसानों के बीच गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहें है जो दल विरोध कर रहे है वह सरकार के साथ-साथ किसान विरोधी भी ह ैअब तक किसान बंधन में था मंडी शुल्क देना पडता था अब किसान इससे मुक्त है वह अपना अनाज देश के किसी भी राज्य व जिले…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत : हरिपुर रेँज और महोफ वन्य जीव पर हुई गोष्ठी
पीलीभीत : टाइगर रिजर्व के अंतर्गत इस सप्ताह वन्य जीव महोत्सव मनाया जा रहा है .जिसके अंतर्गत जंगल से जुड़े ग्राम वासियों को वन्य जीव का महत्व वताते हुये उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई जा रही है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में रेंजर चंद्रसेन मोरिया की अध्यक्षता में महोफ प्राथमिक विद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें कोविड-19 से बचाव ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को वन्य जीव के प्रति जागरूक किया गया. जबकि हरिपुर में रेंजर साजिद हुसैन की नेतृत्व में हरीपुर रेंज कार्यालय…
बरेली – हिन्दू मंच आँवला की टीम होली फैमिली कन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य से मिली और ज्ञापन दिया
आँवला – हिन्दू मंच के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में फीस के अभाव में किसी भी विद्यार्थी को ऑनलाइन एग्जाम देने से ना रोका जाए ना ही उन्हें किसी प्रकार की मानसिक पीडा दी जाए । काफी समय से हिंदू जागरण मंच आँवला की टीम के पास अभिभावक संघ के लोग स्कूलों द्वारा मनमानी और फीस वसूली को लेकर विधालय तानाशाही दिखा रहे थे कि अगर फीस नहीं दोगे तो एग्जाम नहीं होगा ।हिंदू जागरण मंच ने तत्काल लोगों के साथ मिलकर प्रधानाचार्य से बात की और उन्हें भविष्य में…
बरेली-हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कई दलों ने किए कैंडल मार्च, राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
बरेली-:-भारतीय राष्ट्रवादी दल के समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए पार्क से पैदल प्रदर्शन करते हुए नवलडी चौराहे पर माननीय राज्यपाल जी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जी को सौंपा और बताया कि हाथरस में स्वर्गीय मनीषा बाल्मीकि के साथ बलात्कार व उसके परिवार के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ भारतीय राष्ट्रवादी दल आंदोलित है। इस घटना ने निर्भया कांड को पुनः याद दिला दिया। और साथ ही यह भी याद दिलाया कि आज भी हम उसी स्थिति में हैं…
बरेली – सिरौली अलीगंज रोड पर सड़क हादसे में चचेरे तहरे भाइयों की मौत।
आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र की शिवपुरी बाजार के समीप अलीगंज सिरौली रोड पर सुबह 10:00 बजे अनियंत्रित पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत से दो किशोरों की मौत शिवपुरी निवासी प्रभात शर्मा पुत्र धनेंद्र शर्मा 16 वर्ष व निखिल शर्मा पुत्र तपेश्वर शर्मा 11 वर्ष नामदार गंज से दवा लेकर वापस घर आ रहे थे शिवपुरी बाजार के सामने अलीगंज से धान लेकर आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप का ड्राइवर बहुत ही तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जिससे…
मैनपुरी: पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के कुशल निर्देशन में किशनी पुलिस को मिली सफलता
मैनपुरी: विगत 7-जुलाई-2020 को राजीव खान (उम्र क़रीब 30 वर्ष) की गुमशुदगी लिखी गई थी। पुलिस गंभीरता से राजीव खान की तलाश कर रही थी। इसी बीच विगत 20 सितम्बर को राजीव के परिजनों द्वारा गाँव बघौनी निवासी नामज़द दो लोगों (अनिल यादव और सुनील यादव) के द्वारा राजीव खान को मार कर ग़ायब कर देने के संबंध में तहरीर दी गई। इस अनुक्रम में गुमशुदगी को तरमीम कराया गया। ऐसा करते ही, एक नामज़द अभियुक्त अनिल यादव हाज़िर अदालत हो गया। इसको कस्टडी रिमाण्ड पर लिया गया था, आज…
पीलीभीत। विधायक सदर एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पार्कों का किया गया शुभारम्भ।
पीलीभीत 2,अक्टूबर गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर आज विधायक सदर संजय सिंह गंगवार एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित नेहरू उर्जा उद्यान पार्क व बल्लभ नगर पार्क का लोकार्पण कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नेहरू पार्क मे पहुंचकर टिकट व्यवस्था का शुभारम्भ करते हुये प्रथम टिकट स्वयं जिलाधिकारी द्वारा खरीदा गया तथा आम जनमानस को भी पार्क का आनन्द लेने हेतु निर्धारित शुल्क देय करके ही पार्क में जाने हेतु प्रवेश दिया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील…
पीलीभीत .राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के उच्च आदर्शो का जीवन में करें पालन-जिलाधिकारी।
पीलीभीत: 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का माल्यर्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये गये। गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता…
शाहगंज(जौनपुर) :भाई बना भाई का दुश्मन, किया सर धड़ से अलग
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत रामपुर गांव के दलित बस्ती में बड़े भाई बृज कुमार ने छोटे भाई 40 वर्षीय राकेश कुमार की विवाद में मंगलवार की रात घर में ही राकेश का सर कलम कर दिया। हत्या के उपरांत बुधवार भोर में घर से एक किलो मीटर दूर सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित अपने खेत में गड्डा खोद शव को दफन कर दिया। शुक्रवार को खेत से दुर्गंध आने पर लोगों ने अखंडनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने…
पीलीभीत: कलीनगर अधिकारी को शासन का कोई प्रभाव असर नहीं हो रहा है।
पीलीभीत/कलीनगर: आसाम हाइवे से महादिया-अमरैयाकलां जाने बाले मार्ग की तीन वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया पर रोज हादसे होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने रात्रि के समय के लिए रेडियम स्टीकर भी नहीं लगाए हैं । जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।पीलीभीत आसाम हाइवे से पक्का मार्ग महादिया-अमरैयाकलां होते हुए कलीनगर मार्ग पर जुड़ा हुआ है। जिसमें मार्ग पर खमरियापट्टी से पहले तीन वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया को अभी तक सही न करने से आए दिन हादसे रोज हो रहे है। टूटी पड़ी पुलिया पर लोक…
पीलीभीत: प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में किया है विशेष सुधार
पीलीभीत: शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व और मानव को अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा से व्यक्ति में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, कौशल विकास, व्यापार, व्यवसाय एवं मानसिक, नैतिक, भौतिक आध्यात्मिक सौन्दर्य उत्कर्ष का ज्ञान होता है। शिक्षा से समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों का ज्ञान होता है। शिक्षा मनुष्य के शरीर, मन, आत्मा का सर्वांगीण एवं सर्वोत्कृष्ट विकास करती है तथा अन्तर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के सुधार पर विशेष बल दिया है। सरकार…
कासगंज : हाथरस बलरामपुर की बेटी को न्याय दो
कासगंज /(उत्तर प्रदेश) : हाथरस बलरामपुर में पीड़ित बहन को न्याय की मांग के लिए बौद्ध एकता समिति गंजडुंडवारा द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया । जिसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्याय कराकर दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग की गई व पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।जिसमें देवेंद्र सिंह प्रधान जी, डॉक्टर संजीव, कमलेश शाक्य, अजब सिंह, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अजय शाक्य, कुलदीप शाक्य, अनिल शाक्य, अलकेश शाक्य, भंते मंगलवर्धन, अमित, मयंक, सुभाष, रवि, व सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
देर आये दुरुस्त आये : हाथरस केस में एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाथरस में मृत युवती के मामले में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हाथरस के एसपी विक्रांत वीर समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। हाथरस केस के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया है। इसके साथ ही वादी प्रतिवादी सभी लोगों के नारको पॉलीग्राफ और नर्को टेस्ट भी कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शब्द,…
अनलॉक 5: यूपी में लगेंगे दुर्गा पूजा के पंडाल, और रामलीला का आयोजन की अनुमति
लखनऊ। यूपी में 15 अक्टूबर से प्रदेश में लगभग सारी गतिविधियां ‘अनलॉक’ हो जाएंगी। शर्तों के साथ स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी गई है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम भी सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के प्रोटोकॉल के साथ आयोजित हो सकेंगे। इससे दुर्गा पूजा के पंडाल, रामलीला के आयोजन आदि का रास्ता साफ हो गया है।अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 15 अक्टूबर से सभी…
जौनपुर : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का धूमधाम से मनाई गई जयंती
जौनपुर क्षेत्र के माँ मालती गर्ल्स एण्ड हैंडिकैप्ड जूनियर सेकेंडरी स्कूल तिलवारी के प्रांगण में बाल विकास शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष, प्रबधंक एवम सभी सदस्यों ने विद्यालय प्रांगण में झंडा रोहण करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाया गया। प्रबन्धक सत्य प्रकाश मिश्रा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि गांधी जी एक महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे।जिनकी गाथा पूरे देश में गाया जाता है।लाल बहादुर शास्त्री की बात करे तो वह एक नेक इंसान थे…
बरेली – सिरौली थाना अचानक पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह जसवाण ने थाने का किया औचक निरीक्षण।
आँवला – जिले के नए पुलिस कप्तान श्री रोहित कुमार सजवाण ने थाने पहुंच कर मुआयना किया और थाना सिरौली पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए आज दोपहर 2 बजे अचानक अपनी टीम के साथ थाने आए एसएसपी ने सर्वप्रथम थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये ।इसके बाद थाने में कम्प्यूटर कक्ष।भोजनालय, मालगोदाम, अभिलेखों को भी देखा तथा थाना परिसर की साफ सफाई व्यवस्था पर ख़ुशी भी जताई ,। निरीक्षण के दौरान कप्तान की नजर थाने परिसर में भारी संख्या खड़े वाहनो पर गई जिन्हें तत्काल सूची तैयार…
बरेली – महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक प्रमुख ने किया ध्वजारोहण
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आलमपुर जाफराबाद ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने ब्लॉक में ध्वजारोहण कर लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जी के चित्र दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किए।इसी क्रम में भाजपा नेता नितिन पाठक ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और सफाई अभियान चलाया जिसमें बूथ,348,349, आदि पर कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष धर्म सिंह शाक्य व अंशुल सैनी उपस्थित रहे।साथ ही महात्मा गांधी की…
बरेली – आँवला तहसील क्षेत्रमें खाद के बड़ते दामों से किसान परेशान किसानो पर पडी दोहरी मार अचानक बडे डीएपी के दाम।
आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र में खाद के बड़ते दामों से किसान परेशान बिशारतगज मे स्टेशन रोड पर स्थित इफको द्वारा सचलित दुकान पर कल से अचानक डीएपी के दाम पचास रूपये प्रति वैग बड़ा दिऐ गये है किसानों को अपनी फसल का पूरा दाम नही मिल पा रहा है और उपर से डीएपी के दाम मे अचानक तेजी किसानो के लिऐ किसी परेशानी से कम नही मोहम्मद गज के किसान नन्हे वर्मा ने बताया की कल तक 1150मे मिली डीएपी आज 1200से कम नही दे रहा दुकानदार नन्हे ने…
पीलीभीत :कलीनगर तहसील में कंमबाईन मालिकों और किसानों को तहसील प्रशासन ने SMS लगा कर धान की कटाई करने का पाठ पढ़ाया ।
पीलीभीत : आज कलीनगर तहसील में कंमबाईन मालिको व शेत्र के किसानों को तहसील प्रशासन ने SMS लगा कर धान की कटाई करने का पाठ पढ़ाया ।किसानों के प्रतिनिधि मंजीत सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाकियू पीलीभीत भी कलीनगर किसानों की मीटिंग में पहुँचे. किसान नेता मंजीत सिंह ने कंमबाईन मशीन SMS लगा कर धान की कटाई करने पर कई तरह के नुकसानों को SDM के सामने रखा.और यह भी आश्वासन किसानों की तरफ से दिया कि किसान पराली नहीं जलायेगे क्यो कि मवेशियों को चारे के रूप में भी उपयोग…
पीलीभीत: आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व युवा सांसद वरुण गांधी ने सुनी जनता की समस्या
पीलीभीत। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व युवा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के ब्लॉक ललौरीखेड़ा के दर्जन भर गांवों में जनचौपाल कर ग्राम वासियों की जन समस्याओं को सुना । सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद के जहानाबाद क्षेत्र की शाही पुलिस चौकी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया।इसके उपरांत सांसद वरुण गांधी ने ब्लॉक ललौरीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शाही, गुलरिया जाफरपुर, एमी, भगवंतपुर बजेड़ा, ढकिया नथा, अमर गंज, शरीफ़गंज,…
