पीलीभीत में राणाप्रताप नगर में बाढ़ से बचाव के लिए किया मॉकड्रिल

पूरनपुर में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में बाढ़ प्रभावित गांव राणाप्रताप नगर में बृहस्पतिवार को बाढ़ से वचाव, राहत कार्यों आदि को लेकर मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में बाढ़ में लोगों के फंसने, डूबने, बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, बाढ़ में डूबने पर हालत गंभीर होने पर इलाज, बाढ़ राहत केंद्रों में पीड़ितों के पंजीकरण, हेल्थ चेकअप, खाद्य सामग्री के वितरण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के विस्तार आदि का प्रदर्शन किया गया।

पीलीभीत लकड़ी माफियाओं ने उजाड़ा आम का हरा बाग, कमिश्नर कर रही थी वृक्षारोपण समिति की बैठक

पीलीभीत में एक दिवसीय दौरे पर पहुंची बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल वृक्षारोपण समिति के साथ जिले में होने वाले वृक्षारोपण की हकीकत परख रही थी तो वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की नाकामी को उजागर करते हुए लकड़ी माफियाओं ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित आम का हरा भरा बाग उजाड़ दिया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि आम का बाग उजाड़ने से पहले ना तो विभाग से कोई परमिशन ली गई और ना ही विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी लगी।…

पीलीभीत में मंगनी के बाद अब शादी से इन्कार कर रहे ससुराल वाले

पीलीभीत में थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव के रहने वाले ग्रामीण ने युवक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपनी बेटी की शादी जिला बरेली के थाना बहेडी के गांव से तय की थी। मंगनी हो जाने के बाद अब ससुराल पक्ष के लोग दहेज में और अधिक रुपयों की मांग करते हुए शादी से इन्कार रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव निजामडांडी निवासी वीरम सिंह पुत्र दोदराज ने बताया है कि नौ माह पूर्व उसने अपनी लड़की…

पीलीभीत में तीन साल में ही बदहाल हो गए शहर के पार्क

पीलीभीत,अमृत मिशन योजना के तहत शहर के तीन पार्कों का लाखों रुपये खर्च करके सुंदरीकरण कराया गया था। पार्कों की खूबसूरती बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग पार्कों में जाने लगे थे। अब ये पार्क बदहाल हो गए हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित रामस्वरूप पार्क की स्थिति तो और ज्यादा खराब हो गई है। लोगों ने भी पार्कों से दूरी बना ली है। अमृत मिशन योजना के तहत शहर के रामस्वरूप पार्क, नेहरू उद्यान और एकता सरोवर में लाखों रुपये से सुंदरीकरण के काम कराए गए थे। रामस्वरूप पार्क…

पीलीभीत में बीच बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग, तार भी जले, घंटों से नहीं आ रही लाइट

पीलीभीत में सर्राफा बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरे मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग को दी गई। हालांकि घंटों बाद भी विद्युत विभाग इलाके की सप्लाई शुरू नहीं करा पाया है। दरअसल मामला पूरनपुर कस्बे में स्थित सर्राफा बाजार का बताया जा रहा है। जहां बीती रात बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…

पीलीभीत: महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश के अनुपालन में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के आदेशानुसार आज दिनांक 19.07.2023 को सायं 04 बजे से तहसील सभागार जनपद पीलीभीत में महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त आयोजित शिवर का संचालन श्री मनोज कुमार शर्मा पीएलवी एवं श्री पंकज माथुर पीएलवी के द्वारा किया गयां आयोजित शिविर में रिर्सोस परसन श्रीमती गीता सिंह अपर जिला जज, पोक्सो न्यायालय, पीलीभीत तथा श्रीमती…

पीलीभीत में खतरे में शारदा डैम, डेढ़ दशक बाद खोले आपातकालीन फाटक

कलीनगर में लगातार जर्जर होता जा रहा शारदा डैम खतरे में हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग के अभियंताओं को डेढ़ दशक बाद पानी का दबाव कम करने के लिए डैम के आपातकालीन फाटक खोलने पड़े हैं। हालांकि अभियंताओं का दावा है कि खराबी के चलते मरम्मत के लिए फाटक खोले गए हैं। सूत्रों की मानें तो डैम की जर्जर हालत और शारदा नदी में बाढ़ की स्थिति को भांपते हुए फाटकों को खोला गया है। जनपद के तराई इलाके में 22 किलोमीटर लंबा शारदा सागर डैम है। इसका 17…

पीलीभीत में हत्यारोपियों की तलाश में जहानाबाद पहुंची उत्तराखंड पुलिस

पीलीभीत-उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी में होटल व्यापारी की हत्या में नामजद दंपती की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में दबिश दी। दंपती घर में ताला लगाकर परिवार समेत गायब था। पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। उत्तराखंड के शहर हल्द्वानी के व्यापारी अंकित चौहान की दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज निवासी रामअवतार व उसकी पत्नी उषा देवी के खिलाफ हत्या के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी दंपती घटना के बाद से फरार है। बुधवार…

पीलीभीत में मंडी प्रशासन ने घटाए टमाटर के दाम, अब 80 रुपये किलो बिक रहा

पीलीभीत के लोगों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर मंडी प्रशासन ने किफायती दर पर टमाटर की बिक्री करने के लिए काउंटर खोला है। पहले यहां पर 100 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर की बिक्री हो रही थी। अब आवक के कुछ बढ़ने के बाद 20 रुपये प्रति किलो दाम कम कर दिए। अब मंडी में 80 रुपये का भाव तय किया गया है। वहीं थोक व्यापारी के यहां अभी 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर के भाव में एकाएक तेजी आने…

पीलीभीत में खांडसारी उद्योग के लिए छह महीने बाद भी नहीं मिल सकी एनओसी

पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों में अप्रैन्टिस रखे जाने के लिए आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 277 अप्रैन्टिस शिशिक्षुओं को औद्योगिक इकाइयों में रखा जा चुका है, शेष लक्ष्य शीघ्र ही इस माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान के उद्यान विभाग…

पीलीभीत में ट्रक से भिड़ंत में इको सवार एक मासूम समेत सात लोग घायल

पूरनपुर-पीलीभीत मार्ग पर इको और ट्रक की टक्कर में इको में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने बमुश्किल घायलों को कार से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलवारपुर निवासी राजेश्वरी देवी ने बताया है कि उनका भाई कमलेश जिला कारागार में बंद है। उससे मुलाकात करने के लिए वह अपने छह माह के बेटे अभि, बुआ अनीता देवी, दादी फूलमती, भाई धर्मवीर के साथ बुधवार को किराए पर इको करके पीलीभीत…

पीलीभीत में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

कलीनगर में घर में अकेली विवाहिता का शव मंगलवार सुबह बरामदे में लगे पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी होने पर पति घर आया। पति ने अपने बहनोई पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माधोटांडा के ग्राम धुरिया पलिया निवासी मुख्तार सिंह काफी समय से काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। बेटा भी देहरादून में रहकर काम कर रहा था। घर पर पत्नी राजवीर कौर (45) अकेली थी। सोमवार रात खाना…

पीलीभीत में बीसलपुर में हुई झमाझम बारिश, बिजली उपकेंद्र में भरा पानी

बीसलपुर में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे से पौन घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन जलभराव ने मुसीबत भी बढ़ा दी। बिजली उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर गया। तेज बारिश से नगर के डाकखाना रोड, इंदिरा पार्क के पास वाली गली, मोहल्ला दुबे में होली मैदान, गोविंद आश्रम के पीछे वाले मैदान, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद और बाजार कटरा के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने…

पीलीभीत में शारदा के तटवर्ती गांवों में अलर्ट, लेखपाल कर रहे निगरानी

पूरनपुर में शारदा नदीं में उफान के बाद तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों ने घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया। कटान से बचाव के काम बंद हो गए हैं। निगरानी के लिए हलका लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। गांव चंदिया हजारा में अनाउंस कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शारदा का जलस्तर बढ़ने से कई दिन से लाखों रुपये खर्च कर कराए गए कार्य नदी की भेंट चढ़ गए हैं। पानी बढ़ने पर मंगलवार को…

पीलीभीत में चेक बाउंस होने के मामलों में दो दोषियों को जेल

पीलीभीत में धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार यादव ने दो दोषियों को क्रमश: छह माह और एक साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों को 2.40 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया है। पहला मामला गजरौला थाना क्षेत्र के पिण्डरा उर्फ देवीपुर निवासी जसमेर सिंह ने दर्ज कराया था। जसमेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा निवासी ओमप्रकाश को अपनी जमीन ठेके पर दी थी। ओमप्रकाश ने ठेके का 50 हजार…

पीलीभीत में धान के खेत में बाघ देख लोगों ने मचाया शोर

पूरनपुर में गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ के समीप धान के खेत में बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर माला रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर कई दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। नहर के 13 मील पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन बाघ उसके नजदीक नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी…

पीलीभीत में किशोरी को ले जाने के मामले में परिवार के समर्थन में पहुंचे हिंजामं कार्यकर्ता

पीलीभीत में वन स्टाप सेंटर पर रखी गई एक किशोरी के मामले में पुलिस पर आरोपी पक्ष की मदद और पीड़ित परिवार की अनदेखी करने का आरोप लगाया। दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की भूमिका का शोर मचा तो हिंदू जागरण मंच के तमाम कार्यकर्ता भी पहुंचे गए और विरोध किया। इस दौरान एक दरोगा से तीखी बहस भी कुछ कार्यकर्ताओं की हो गई। हालांकि बाद में मामला किसी तरह शांत हुआ। इस दौरान वन स्टाप सेंटर के बाहर महिला पुलिस बल मुस्तैद रहा और घंटों भीड़ जमा रही। बताते…

पीलीभीत में करोड़ों फूंके पर शारदा की बाढ़ से तबाही का खतरा बरकरार

कलीनगर। जनपद में हर साल शारदा नदी की बाढ़ से तबाही होती है। बाढ़ आने पर हर बार तटबंध बनाने की मुद्दा उठता है, लेकिन दो दशक बीतने के बाद भी तटबंध बनाने के लिए शासन और सिंचाई विभाग गंभीर नहीं है। ऐसे में बरसात के दौरान नदी का कटान को रोकने के नाम पर अस्थाई कार्यों पर करोड़ों रुपये फूंकने के बावजूद क्षेत्र को सुरक्षित नहीं किया जा सका। इस बार भी नदी तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान कर रही है। कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हर…

पीलीभीत में यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

पीलीभीत, जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर पखवाड़े का शुभारंभ किया। पखवाड़े के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर से यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना किया गया। इसके अलावा जिले में 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से ही हादसे होते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सफर…

पीलीभीत में नदी में कूदे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

पिता से कहासुनी के बाद अप्सरा नदी में कूदे किशोर का शव तीसरे दिन मिल गया। गांव भानपुर के पास ग्रामीणों ने शव नदी में उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ की शनिवार को किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह देर शाम घर से निकल गया और लगभग दो किलोमीटर दूर अप्सरा नदी में कूद गया। एक युवक ने सौरभ को…