कांवड़ियों का आरोप है कि कांवड़ यात्रा के दौरान पीलीभीत मंडी समिति में एक अन्य समुदाय के सदस्यों ने उन पर जूठा सेब फेंक दिया और यात्रा का माहौल खराब करने की कोशिश की. यूपी के पीलीभीत में कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. कांवड़ियों के एक ग्रुप ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब वो पीलीभीत के मंडी समिति इलाके से होकर गुजर रहे थे तो अन्य समुदाय के सदस्यों ने उन पर जूठा सेब फेंक दिया. जिसके…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में ईंट भट्ठा संचालक के बेटे ने रिवॉल्वर तानकर दी धमकी
पीलीभीत में तीन बच्चों की मौत के मामले में दर्ज मुकदमे में समझौते के लिए भट्ठा संचालक पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है। उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। भट्ठा संचालक के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर तानकर समझौता न करने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार ने अपर जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा देने के साथ ही भट्ठा संचालक के शस्त्र लाइसेंस…
पीलीभीत में महिला प्रधान से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में एक युवक की मंगेतर ने महिला प्रधान से बातचीत का ऑडियो वायरल किया है। इसमें महिला प्रधान के मुंहबोले भतीजे से संबंध को लेकर बात हो रही है। महिला प्रधान का आरोप है कि युवती ने फर्जी ऑडियो बनाकर उससे रुपये की मांग की है। इस मामले में युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं वायरल ऑडियो में बातचीत के आधार पर लग रहा है कि महिला प्रधान युवती पर युवक से शादी न करने का दबाव बना रही…
पीलीभीत में महिला से छेड़छाड़ की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
कलीनगर में माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 जुलाई को वह अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। पति मजदूर करने गए थे। आरोप है कि इसी बीच सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर के कुछ लोग घर में घुस आए। इन लोगों बुरी नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। सोने की चेन भी छीन ली। जानकारी के बाद घर पहुंचे पति की पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले में…
पीलीभीत में गन्ना विकास राज्यमंत्री ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
पीलीभीत। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरिद्वार एवं कछला घाट से गंगाजल लेकर यहां पहुंचे कांवड़ियों का मंडी समिति परिसर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वृद्ध कांवड़ियों के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। कावड़ यात्रियों में 101 वर्षीय शिवभक्त ग्राम बनोसा निवासी रामलाल गंगवार और सरदार परमजीत सिंह पम्मी शामिल थे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष पूरनलाल गंगवार, मनोज पटेल, संतोक सिंह संधु, रवि, कमल, लवी जौहरी, अनूप सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे ।
पीलीभीत में टमाटर ही नहीं दालों और मिर्च-मसालों के दाम भी छू रहे आसमान
पीलीभीत में सब्जियों के बाद अब दालों और मिर्च-मसालों के पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है। महंगाई आम आदमी की जेब पर खासा असर डाल रही है। लोगों को सब्जी के लिए मिर्च-मसाले खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। अब तक तो लोग टमाटर एवं हरी सब्जियों पर महंगाई से ही जूझ रहे थे कि अब अरहर की दाल और जीरा ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इससे दाल और अन्य सब्जियों में तड़का लगाना भी महंगा हो गया है। फुटकर बाजार में अरहर की दाल का…
पीलीभीत में उमस भरी गर्मी के बीच दगा दे गई बिजली, ट्रांसफार्मर हो रहे खराब,लोगों को हुई परेशानी
यूपी के पीलीभात में लगातार बिजली कटने से लोग परेशान हो रहे हैं। हालत यह हो गई कि एक स्थान पर फाल्ट दुरुस्त हो पाता तब तक कहीं दूसरी जगह तार टूटने या फेस गायब हो जाने की सूचना आ जाती है। ऐसे में लाइनें दुरुस्त करके आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए बिजली कर्मचारी पसीना बहाते रहे। शहर में शनिवार की रात करीब नौ बजे लाल रोड की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद निरंजन कुंज फीडर में फाल्ट हो गया। इससे अशोक कॉलोनी, एकता नगर, अंबेडकर नगर,…
कांवड़ियों में आक्रोश, पीलीभीत बाईपास पर लगाया जाम; सैकड़ों वाहन फंसे
बरेली में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां से थोड़ा आगे बढ़कर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना बताए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी आक्रोश नहीं थमा। कांवड़ियों ने शाम सात बजे पीलीभीत बाईपास पर हंगामा शुरू कर दिया। बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दोपहर करीब दो बजे एक इबादत स्थल के पास से विवाद शुरू हुआ था। यहां से गुजरते वक्त जत्थे में शामिल…
पीलीभीत में जंगल मार्गों के लिए नियम तो बनाए पर पालन कराना भूले जिम्मेदार
कलीनगर में बाघों की बढ़ती संख्या के बीच जंगल मार्गों पर उनकी सक्रियता बढ़ने लगी है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर विभाग की ओर से नियम तो बना दिए गए, लेकिन अमल नहीं हो सका। जंगल क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी के लगातार वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पूर्व में बाइक सवारों पर हमले की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। माला और महोफ रेंज सबसे अधिक संवेदनशील हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 65 से अधिक बाघ है। एनटीसीए के नई रिपोर्ट में संख्या और बढ़ने की…
पीलीभीत में दबंगों ने धार्मिक स्थल पर कर लिया कब्जा
बीसलपुर में दियोरिया कोतवाली के गांव दियोहना स्थित धार्मिक स्थल पर गांव के ही दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वहां स्थापित शिवलिंग हटाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है। आरोप है कि झंडी तोड़ दी है और दानपात्र गायब कर दिया है। इस मामले में पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर श्रद्धालुओं में रोष है। गांव दियोहना के लोगों ने 18 जुलाई को दियोरिया कोतवाल जवाहरलाल वर्मा और एसडीएम संदीप यादव को पत्र देकर धार्मिक स्थल पर कब्जे की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना…
पीलीभीत में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को जेल भेजा
कलीनगर में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ शुक्रवार देर रात माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लेखपाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की बरेली से आई टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत सुंदरपुर के मौजा पूरनपुर कुरैया निवासी बख्शीश सिंह की…
पीलीभीत में फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत
पीलीभीत,जहानाबाद- थाना जहानाबाद के गांव चांदडांडी निवासी वीरेंद्र का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इधर, परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। गांव चांदडांडी निवासी चंद्रसेन ने बताया कि उनके पुत्र वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव घर से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में…
पीलीभीत में कटान न रुका तो नाले से मिल जाएगी शारदा नदी, हालात हो जाएंगे भयावह
पूरनपुर में जलस्तर कम होने के बाद शारदा नदी के तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। करीब तीन एक एकड़ फसल नदी में समा गई। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने शनिवार को फिर से बंबूक्रेट लगाने का काम शुरू कर दिया। नदी जिस तेजी से कटान कर रही है, उससे एक-दो दिन में कच्चा रास्ता काटकर नदी के नाले से मिल जाने की आशंका है। इसे लेकर गांव राहुलनगर और चंदिया हजारा के लोग भयभीत हैं। बुधवार रात…
पीलीभीत में करंट लगने से मजदूर की जान गई
पूरनपुर में मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाना चाहा तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले…
पीलीभीत में आज रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे, प्रशासन ने पूरी की तैयारी
पीलीभीत में शासन की ओर से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार शनिवार को 27 विभागों की ओर से 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयुष वन स्थापित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी औषधीय पौधे रोपेंगे । वन महोत्सव के तहत इस बार एक से सात जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया गया था, लेकिन शासन की ओर से पौधरोपण को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले थे। इसके बाद शासन ने 22 जुलाई और 15 अगस्त को…
पिलीभीत में मंडी में गंदगी के अंबार, खामोश हैं जिम्मेदार
बीसलपुर में सफाई ठेकेदार की अनदेखी के चलते मंडी परिसर में बेहद गंदगी है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी पहुंचने वाले किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। मंडी प्रशासन ने परिसर में ठेके पर सफाई की व्यवस्था कर रखी है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था चौपट है। जगह-जगह गंदगी फैली है। इससे आढ़तियों के अलावा मंडी आने वाले किसानों को दिक्कत होती है। आढ़ती कई बार मंडी के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।…
पीलीभीत में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
पीलीभीत की कलीनगर तहसील क्षेत्र में तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पूरनपुर के एक लेखपाल को शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील में खलबली मच गई। टीम लेखपाल को माधोटांडा लेकर पहुंची। माधोटांडा थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूरनपुर के कुरैया निवासी किसान वकसीस सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में खेत की तूदाबंदी के लिए पूरनपुर तहसील में फाइल डाली थी। लंबा समय बीतने के बाद भी प्रार्थना पत्र पर…
पीलीभीत में जलस्तर कम होते ही बेकाबू हुआ कटान, साढ़े तीन एकड़ जमीन शारदा नदी में समाई
पूरनपुर में जलस्तर कम होते ही शारदा नदी का कटान बेकाबू हो गया है। शुक्रवार को तीन किसानों की साढ़े तीन एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। नदी तेजी से कटान करती हुई आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव से महज 250 मीटर दूर रह जाने से लोग भयभीत हैं। कटान न थमा तो चंदिया हजारा के अलावा राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया को भी खतरा पैदा हो जाएगा। मंगलवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई थी। चंदिया…
पीलीभीत में तालाब किनारे मिला युवक का शव
बिलसंडा में थाना क्षेत्र के गांव नागरारता में तालाब किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने गांव के ही दो युवकों पर लगाया हत्या का आरोप। थाना क्षेत्र के गांव नागरारता निवासी रामवती ने बताया कि उनका बेटा रामकुमार (30) पुत्र रूपराम वृहस्पतिवार की रात मथुरा से धान की गड़ाई कर वापस आया था। शुक्रवार की सुबह उसके लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो…
पीलीभीत:जन कल्याण सुरक्षा संघ ने मच्छर मलेरिया लार्वा की रोकथाम को पांच गांव में किया छिड़काव
पीलीभीत : तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास दयालपुर आसपुर खासपुर लक्ष्मीपुर में वुधवार को मच्छर के काटने से होने वाले डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, और गैस्ट्रोएन्टराइटिस जैसी होने वाली घातक बीमारियों की रोकथाम के लिए टेमीफास दवाई का छिड़काव मलेरिया मच्छर लार्वा की रोकथाम के लिए किया गया बारिश की वजह से मच्छरों की अधिक पैदावारी बढ़ जाती हैं जिसकी वजह से कई तरह के रोग उत्पन्न होने लगते है और जनता बीमारी का शिकार हो जाती है जन कल्याण सुरक्षा संघ ने जन हित का ध्यान रखते हुए…
