बीते कुछ समय से पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा से विधायक बाबूराम पासवान इस पुल के निर्माण की मंजूरी को लेकर प्रयास कर रहे थे. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. उत्तर प्रदेश आजादी के जश्न के बीच पीलीभीत जिले की ट्रांसशारदा आबादी के लिए एक अच्छी खबर है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदा नदी पर स्थायी पुल के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. इस पुल के निर्माण से तकरीबन एक लाख की आबादी को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत के पूरनपुर मे शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर छात्र छात्राओं ने बड़ी धूम-धाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
पूरनपुर नगर की पंकज कॉलोनी में संचालित शिक्षा संस्कार कोचिंग सेंटर पर 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सेनानियों को याद करते हुए, सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। कोचिंग सेंटर के संचालक प्रेम सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की गहनता से जानकारी देते हुए मार्गदर्शन व आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम समापन के बाद छात्र छात्राओं के लिए पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिससे छात्र-छात्राओं के और चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थिति देने वाले छात्र…
पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने को सज-धजकर शहर हुआ तैयार, पीलीभीत में बिखरी तिरंगे की छटा
पीलीभीत में आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर के सभी दफ्तरों को सजाया गया है। पार्कों को भी रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। सजावट सूर्यास्त होते ही देखते बन रही थी। इसके अलावा शहीद पार्क में भी बेहतर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में जश्न को लेकर तैयारियों शाम तक पूरा किया जाता रहा। बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। इस बार आजादी के जश्न में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शामिल किया…
पीलोभीत में चार बाइक चोर गिरफ्तार, 25 बाइकें बरामद
पीलीभीत में वाहन चेकिंग के दौरान करेली पुलिस और एसओजी टीम ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 25 बाइकें बरामद की हैं। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि करेली के थाना अध्यक्ष जगदीश सिंह मलिक चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने गांव चपरौआ कुईयां गांव की ओर से खन्नौत नदी पुल की तरफ आने वाले…
पीलीभीत में छठे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
पीलीभीत में सावन माह के छठे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गौरीशंकर मंदिर में तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। लाइन लगवाकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। मंदिर परिसर में इस कदर भीड़ थी कि मुख्य मार्ग पर दूर तक भक्तों की लाइन लगी रही। पूरा परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार देर रात तक करीब एक हजार कांवड़िये मंडी समिति पहुंच गए थे। यहां भीड़ को…
पीलीभीत में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
बीसलपुर में मोहम्मदी से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की बाइक रविवार देर रात कांशीराम कॉलोनी के पास सांड से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंबीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड की भी मौत हो गई। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी नितिन (35) रविवार को लखीमपुर के कस्बा मोहम्मदी में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। देर रात नितिन बाइक से अपने मित्र बिलसंडा के ईंटगांव निवासी विशाल गुप्ता के साथ लौट रहे…
पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
पूरनपुर में मायके में विवाहिता से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने मायके में अकेली थी। 18 जुलाई को पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी शमशाद ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। शमशाद दो अगस्त को फिर उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध पर पीड़िता की पिटाई कर…
पीलीभीत में चलते ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की पहिए से कुचलकर मौत
पीलीभीत में गजरौला से मजदूरी कर लौट रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। पीलीभीत ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दिनारपुर निवासी मिलाप सिंह ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही मजदूरों के साथ उनका 21 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शनिवार सुबह लिंटर डालने के लिए गजरौला के गांव बिठौराकलां गया था। गांव का ही रामभजन उसे अपने ट्रैक्टर…
पीलीभीत में पेड़ के नीचे लेटा था किसान; टेहनी टूटकर गिरी- हो गई दर्दनाक मौत
अचानक पेड़ की एक मोटी टहनी टूटकर बाबूराम के ऊपर गिर गई। स्वजन का कहना है कि वह काफी देर तक वहीं पेड़ के नीचे पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। क्षेत्र में चर्चा है कि बाबूराम अपने पांच साथियों के साथ टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गए थे। पूरनपुर में पेड़ के नीचे आराम कर रहे ग्रामीण के ऊपर टहनी गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। क्षेत्र में…
पीलीभीत में संयुक्त टीम बनाकर कराएं शिकायतों का समाधान
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में सदर कोतवाली पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान डीएम ने आपसी विवादों संबंधी शिकायतों का लेखपालों व पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान किया जाए। किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। थानाध्यक्षों को आईजीआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को…
पीलीभीत में कमरे में फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव
पीलीभीत में शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी में किराये के मकान पर रह रहे बीएससी के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने पर परिजन कमरे पर आए। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। माधोटांडा क्षेत्र के गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उनका 23 वर्षीय पुत्र दीपक बीएससी का छात्र था। दो वर्षों से वह शहर में रहकर पढ़ाई…
पीलीभीत में किशोरी के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म
कलीनगर के थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से उसके जीजा ने दुष्कर्म किया। बहन का घर न उजड़े इसलिए किशोरी खामोश रही। आरोपी ने जब पत्नी को घर से निकाल दिया तो किशोरी ने पिता को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर सात माह बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के ही एक गांव में अपनी विवाहित बहन के घर मेहमानी में गई थी। वहां किशोरी के जीजा…
पीलीभीत में जेसीबी से तोड़ा गया दुकानों के आगे का पक्का निर्माण
बीसलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दुकानों के आगे का पक्का निर्माण जेसीबी से तोड़ दिया। टीम ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे से दुकानों को भी तोड़ दिया जाएगा। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जाने हाईवे के चौड़ीकरण की जद में नगर के बरेली रोड और पीलीभीत रोड की लगभग 200 दुकानों का काफी हिस्सा आ रहा है। एनएचएआई ने काफी समय पहले चिह्नीकरण करने के बाद इन दुकानदारों को दुकानें खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन…
पीलभीत में शिक्षिका वर्षा की दो पुस्तकों का एबीएसए ने किया विमोचन
पीलीभीत में ललौरीखेड़ा ब्लॉक के कांशीराम कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका वर्षा सक्सेना की दो पुस्तकों का शुक्रवार को ललौरीखेड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ने विमोचन किया। निपुण चौपाल कार्यक्रम के लिए वर्षा सक्सेना ने अंग्रेजी वर्कबुक और स्नातक पाठ्यक्रम के लिए फूड एंड न्यूट्रिशन किताब लिखी है। इस अवसर पर एआरपी सौरभ सक्सेना, केके सागर, विशाल, संजीव गंगवार, अमनदीप, शगुफ्ता परवीन, शाहिद आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिवाली, बिंदु, संकुल शिक्षक शिराज शम्शी, नीरजा आदि ने वर्षा को बधाई दी है।
पीलीभीत में एसपी के आदेश पर एसटी-एससी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत में ज्योरहा कल्यानपुर के रहने वाले नन्हे लाल ने एसपी अतुल शर्मा को पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र जमुना प्रसाद तीन अगस्त की रात करीब नौ बजे जानवरों से फसल की रखवाली करने जा रहा था। तभी गांव के जितेंद्र कुमार ने नशे की हालत में उस पर हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवक ने मामले की शिकायत बरखेड़ा थाने में की थी। मगर पुलिस ने मामले में किसी तरह कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा…
पीलीभीत : पूरनपुर के प्रसाद टॉकीज में गदर2 देखने के लिए उमड़ी भीड़
पीलीभीत: पूरनपुर मे आज गदर 2 को लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ा दिन साबित हुआ लंबे समय से लोग गदर 2 फिल्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन गदर 2 की बुकिंग ने सबको चौंका कर रख दी थी आज 11 अगस्त को जब ग़दर 2 सिनेमाघर में लगी तब दर्शक अपने आप को बैठे फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों ने ताली बजाकर फिल्म का अभिवादन किया लोगों में एक अलग सी खुशी दिखाई दे रही थी वही सनी देओल की इस फिल्म को…
पीलीभीत : विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल निकट गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
आज दिनांक 11/08/2023 को विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल निकट गोमती उद्गम स्थल माधोटांडा में छात्र-छात्राओं व शिक्षक गणों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जहां पर इत्यादि प्रकार के वृक्षों से वृक्षारोपण किया गया व शिक्षकों के द्वारा छात्र – छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया जो कि इस मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक श्रीमान अनिल कुमार गुप्ता जी वह प्रबंधक महोदय श्रीमान विकास गुप्ता जी एवं प्रधानाचार्या जी श्रीमती अविनाश कौर जी व समस्त शिक्षकगण विद्यालय परिषद में उपस्थित रहे। द दस्तक 24 न्यूज जिला…
पीलीभीत में 11.24 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलाधिकारी ने शहर के मोहल्ला तखान स्थित प्राथमिक विद्यालय में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाते हुए इसके बारे में बताया। जिले में 1124940 बच्चों को गोलियां खिलाईं जाएंगी।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने स्कूल में मौजूद बच्चों को बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली खाने से कृमि रोग नहीं होता है। इस बीमारी से बचाने के लिए प्रदेश स्तर पर हर साल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग बीमारी से दूर रहें। मुख्य…
पीलीभीत में सगाई के बाद दुष्कर्म, दहेज नहीं मिला तो शादी से इन्कार
पीलीभीत के शहर की एक कॉलोनी की युवती का आरोप है कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। सगाई होने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और शादी नजदीक आते ही उसके परिजन व युवक दहेज की मांग करने लगे। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी…
पीलीभीत में बस्ती हाईवे पर टेंपो व वैन में भीषण भिड़ंत, 12 सवारियां घायल
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार वैन की टेंपो में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष सिंह ने बताया एक उप निरीक्षक को जिला अस्पताल भेजकर घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे पर तेज रफ्तार ईको वैन ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 12 लोग…
