पीलीभीत, फेसबुक के जरिए बिजनौर की युवती को प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म

बिजनौर की युवती को बरखेड़ा क्षेत्र के एक युवक ने फेसबुक पर संपर्क होने के बाद प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों मोबाइल नंबर का आदान प्रदान कर बातचीत करने लगे। युवक ने शादी का झांसा देकर बुलाया और कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों जब शादी का दबाव बनाया तो साफ इनकार कर दिया और धमकी देकर भगा दिया। बरखेड़ा पुलिस ने मामले में पहले सुनवाई नहीं की। अब आईजी के आदेश पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। बरखेड़ा थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में जनपद…

पीलीभीत में शारदा नदी ही नहीं, ये दो पहाड़ी नदियां भी बनती हैं… पीलीभीत में बाढ़ की वजह

शारदा में मिलने वाली अन्य सहायक नदियों पर कोई भी बांध मौजूद नहीं हैं. ऐसे में पहाड़ों पर बारिश के बाद सहायक नदियों के सहारे पानी शारदा में मिलता है, जिस वजह से शारदा नदी विकराल रूप ले लेती है शारदा में मिलने वाली अन्य सहायक नदियों पर कोई भी बांध मौजूद नहीं हैं. ऐसे में पहाड़ों पर बारिश के बाद सहायक नदियों के सहारे पानी शारदा में मिलता है, जिस वजह से शारदा नदी विकराल रूप ले लेती है.. लगभग हर साल पीलीभीत में शारदा नदी से सटे इलाकों…

पीलीभीत में दिन भर होती रही बिजली कटौती, दौड़ती रहीं टीमें

पीलीभीत शहर में जगह-जगह फॉल्ट के बाद घंटों बिजली कटौती हुई। ऐसे में कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में जानकारी मिलने पर विभागीय टीम एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले दौड़ती रही। बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली की ट्रिपिंग लोगों को परेशान करती रही। मोहल्लों में फाॅल्ट होने के बाद कई घंटों तक वहां की बिजली प्रभावित हुई। ऐसे में लोगों को दैनिक कार्यों में काफी समस्याएं आईं। शहर में सबसे ज्यादा दिक्कत नई बस्ती, आवास विकास कॉलोनी, अवध नगर कॉलोनी, पकड़िया नौगवां, छोटा खुदागंज और लाल…

पीलीभीत जिले में आज नेशनल हाईवे पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला

पीलीभीत जिले में आज नेशनल हाईवे पर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमें थाना गजरौला क्षेत्र के सकरिया नेशनल हाईवे पर कन्नौज नदी के पुल के पास सामने से आ रही बस और बाइक की भिड़ंत मे बाइक सवार दो युवकों मे से एक की मौके पर मौत हुई है ,जानकारी के मुताबिक,इस बाइक पर सवार दोनों युवक चूड़ी बेचकर घर वापस लौट रहे थे ,जो पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजाखेड़ा के निवासी थे, दोनों युवक, जिसमें एक युवक का नाम नवाब खान पुत्र एतम खान और…

पीलीभीत में अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव डंडिया भगत निवासी रामपाल ने बताया कि वह रात को अपने घर जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट तीन लोगों ने उसे लूट लिया। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि 15 नवंबर 2022 को वह रात आठ बजे ट्रैक्टर से गांव जा रहा था। इस बीच जंगरौली के निकट थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुड़िया हुलास के सत्यप्रकाश पुत्र नत्थूलाल ने अपने दो साथियों अमरजीत व हरमन सिंह के साथ उसे घेर लिया और जेब में…

पीलीभीत में बालक से कुकर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

अदालत के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बालक से कुकर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसका नाबालिग पुत्र 28 मई को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के पास खेतों की तरफ भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के बाद वह शाम लगभग छह बजे घर वापस आ रहा था। तभी विकास, विशाल, तौलेराम, कालीचरन और यशपाल ने उसके पुत्र को पकड़ लिया और जबरन उसे गन्ने के खेत में ले गए। इसकी…

पीलीभीत में महिला अस्पताल में लगाए गए 12 सीसीटीवी कैमरे

पीलीभीत में जिला महिला अस्पताल में 12 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन का ध्येय है कि यहां व्यवस्थाएं चौकस रहें। कर्मचारी समय से आएं और मरीजों और उनके तीमारदारों को भी किसी तरह की असुविधा न हो।जिला महिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज आते हैं। साथ ही नवजात वार्ड में भी भीड़ रहती है। यही नहीं आए दिन कोई न कोई शिकायत भी रहती है। इसको लेकर प्रभारी सीएमएस ने कैंपस में सीसीटीवी लगवाए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर दो कैमरोें को लगवाने के साथ…

पीलीभीत में आई फ्लू के बाद अब डेंगू की दस्तक

जिले में आईफ्लू के बाद अब डेंगू ने दस्तक दी है। शहर की अशोक कॉलोनी में डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने से खलबली मच गई। युवक प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव आया। जबकि मलेरिया विभाग का दावा है कि सरकारी लैब की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने कॉलोनी में पहुंचकर दवा का छिड़काव करवाया। कॉलोनी में दो घरों के बाहर गमलों में भरे पानी में मच्छर के लार्वा भी मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया।शहर की अशोक कॉलोनी…

पीलीभीत में ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आने से बाधित हुई बिजली व्यवस्था

पीलीभीत के शहर में मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफार्मर के जंफर में फाॅल्ट आ जाने से लगभग पौन घंटा तक बिजली प्रभावित हुई। इसके बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाकर यहां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई। शहर में रोजाना बिजली फाॅल्ट होने से उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ट्रिपिंग की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार की देर शाम मद्दे की पुलिया के निकट ट्रांसफाॅर्मर के जंफर में फाॅल्ट आने से यहां के 80 घरों की बिजली लगभग…

पीलीभीत के चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी, बिगड़े हालात

पूरनपुर में मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में जलभराव हो गया। रात को और पानी बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में घोषणा कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा। इधर, जलभराव के कारण कई घरों में चूल्हे नहीं जले और लोग सुरक्षित स्थानों के लिए सामान ढोते रहे।मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और…

पीलीभीत में दो अफसरों की खींचतान में नपा विकास भवन का बाबू

पीलीभीत में पंचायती राज विभाग में तैनात सफाईकर्मियों की अफसरों के यहां से संबद्धता खत्म करने के लिए नोटिस जारी होने के बाद अब दो अधिकारियों के बीच जंग शुरू हो गई है। इस जंग में विकास भवन का एक बाबू निपट गया है। दरअसल, इस बाबू ने ही नोटिस तैयार किए थे। डीएम के अनुमोदन पर डीडीओ ने उसका बीसलपुर तबादला कर दिया है। गांवों में तैनात करीब 26 सफाईकर्मी अपना मूल तैनाती स्थल छोड़कर जिला मुख्यालय पर अधिकारियों की सेवा कर रहे है। इनमें कई तो अधिकारियों के…

पीलीभीत में शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में लगी आग

कलीनगर में बिजली का तार टूटकर गिरने से हुए शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक के जनरेटर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। आपूर्ति बंद होने के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, सपहा गांव में परचून की दुकान में आग लगने से करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। कलीनगर कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा है। भवन के बाहर जनरेटर लगा है। सोमवार रात बैंक के ऊपर से गुजर रहा तार टूटकर जनरेटर पर गिर गया। इससे जनरेटर में आग लग गई। लोगों ने…

पीलीभीत :जलस्तर में कमी आई तो शारदा नदी ने कटान से तबाही मचाई

पूरनपुर में शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव चंदिया हजारा और आसपास के गावों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर कम होने के बाद नदी तेजी से कटान कर तबाही मचा रही है। 12 किसानों की 36 एकड़ गन्ने की फसल लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर अब गांव चंदिया हजारा के निरापद मिस्त्री का खेत है। 24 घंटे में निरापद के खेत में खड़ा दो बीघा गन्ना नदी में समा गया है। रविवार शाम नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के 1400…

पीलीभीत , जहानाबाद में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान में महिला का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। महिला के पति की कुछ दिन पूर्व ही हादसे में मौत हो चुकी है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी की रहने वाली प्रेमवती पत्नी शंकर लाल ने बताया कि उनकी पुत्री उमेंद्रा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान के मानव गंगवार…

पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे निजी स्कूल

पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में मंगलवार को जिले भर में निजी स्कूल बंद रहे। चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज आजमगढ़ की प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा करने की मांग को लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। बेसिक शिक्षक कल्याण समिति ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आजमगढ़ में छात्रा के खुदकुशी करने की घटना दुखद है। स्कूल की प्रिंसिपल और कक्षा अध्यापक की बिना उचित जांच के गिरफ्तारी करना निंदनीय…

पीलीभीत में तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं थम रहा आईफ्लू

पीलीभीत में जिला अस्पताल में सोमवार को भी बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज पहुंचे। तापमान में गिरावट आने के बाद भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, इससे डॉक्टर हैरान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित करीब 350 मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए काउंटर के आगे लाइन लगाकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नेत्र परीक्षण अधिकारी विकास अग्रवाल ने बताया है कि रोजाना मरीजों की संख्या…

पीलीभीत में जलाभिषेक को निकाली गई बाइक रैली, तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत में हिंदूवादी संगठनों द्वारा जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुए एक युवक का फोटो वायरल हो रहा जिसमें युवक हाथ मे तमंचे लिए नजर आ रहा है। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवक को हिरासत में लिया है। सोमवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के साईं श्रद्धा बैंक्वेट हाल से तमाम हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से शारदा नदी से जल लेने के लिए…

पीलीभीत में बच्चे नहीं बन पाए निपुण, प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी

पूरनपुर में बच्चों को निपुण बनाने का ढिढोरा तो खूब पीटा गया, लेकिन पूरनपुर ब्लॉक बच्चों को निपुण बनाने में फिसड्डी साबित हुआ है। ब्लॉक को 79वीं रैंक मिली। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने इसे गंभीरता से लेकर सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरल एप के माध्यम से बच्चों को गणित और भाषा आदि में पारंगत करना था। निपुण बनाने के बाद 25 नवंबर को…

पीलीभीत में सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण, शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाने लगे नायब तहसीलदार

पीलीभीत में एक पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी जमीन को धार्मिक कार्यक्रमों की जगह बताते हुए निर्माण शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जब दूसरे समुदाय के लोगों ने पूरे मामले का विरोध जताया तो राजस्व की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाना शुरू कर दिया तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। घटना के बाद शहर कोतवाल ने मौके पर विवाद बढ़ता देख मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। सूचना पुलिस व राजस्व विभाग…

पीलीभीत में अब डीएम तय करेंगे कि संबद्ध सफाईकर्मी हटेंगे या नहीं

पीलीभीत में मूल तैनाती स्थल पर जाने का नोटिस मिलते ही सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है। संबद्धता बहाल रखने के लिए सफाईकर्मी सोमवार को डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने डीपीआरओ से संबद्ध सफाईकर्मियों की सूची तलब की है। ग्राम पंचायत में तैनात कई सफाई कर्मियों को अधिकारियों के यहां अटैच कर दिया गया है। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले अधिकारियों के यहां लगे 13 सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर मूल तैनाती स्थल पर जाने को कहा था।…