फर्रुखाबाद ,आज 21 अक्टूबर 2023 को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जोरदार धरना प्रदान किया इसके उपरांत पैदल चलकर डीएम कार्यालय के सामने जोरदार नारीबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया । सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन को राष्ट्रपति महोदय को अग्रेषित करने के लिए अग्रिम कार्रवाई करने का निर्देश दिया, विदित हो आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई, 8…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:- सीडीपीओ संजय सचान ने किया पच्चीस आंगनवाडी केन्द्रो पर कोटेदारो द्वारा राशन वितरण ना करने का खुलासा ।
फर्रुखाबाद:- राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडोली, कोलासोता, करनपुर दत्त ,निबिया, शेराखार गोटिया, महमदगंज, भरहेपुर, किराचिन, हुसैनपुर तराई, सरह, अमैयापुर, अल्लादापुर,बदनपुर ,आंतर ,अंबरपुर ,कनकापुर, अमृतपुर, वीरपुर हरिहरपुर, महमदपुर गढिया, जैनापुर महेशपुर ,दौलतपुर चकई ,गुजरपुर गहलवार ,उजरामऊ, नगला केवल, फकरपुर , के राशन कोटेदारो ने वितरण नही किया आंगनवाडी लाभार्थी का खाद्यान्न ।31अकटूवर तक कोटेदारो को आंगनबाड़ी केंद्रो के लाभार्थियो का खाद्यान्न वितरण करने के सख्त निर्देश।आंगनवाडी केन्द्रो पर कोरोना काल से अब तक लाभार्थियो के लिये बंटने आया राशन राजेपुर क्षेत्र के पच्चीस कोटेदारो द्रारा वितरण ना करने से पेच फंस…
ग़ाज़ीपुर -: ग्रामीणों की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले संस्था के लोग
ग़ाज़ीपुर -:गोविन्दपुर , गोविंदपुर कीरत पोस्ट गोविन्दपुर ब्लॉक मरदह में दो सालों से पांच पोल पर अर्थिंग का तार नही है ।जिसकी सूचना कई बार दी गयी ।लेकिन अभी तक उसका समाधान नही हुआ ।जिस वजह से 2000 हजार की आबादी प्रभावित है ।व विजली उपभोग करने में कठिनाई हो रही है ।व दूसरा मामला झारकोल का है जहाँ पर कई वर्षों से 500 मीटर दूर से उपभोक्ता तार खींच कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है । न्यू विद्दुति करण के संधर्भ…
मैनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
यूपी के मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामरूपपुर भरतपुर का है। यहां के निवासी अरविंद रात से गायब थे और उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक ने खेत की…
मैनपुरी में किशोरी से दुष्कर्म के दो दोषियों को आजीवन कारावास, छह साल पहले हुई थी घटना
स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा की अदालत ने 6 साल पहले किशोरी से रेप के दो दोषियों को शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. दोनों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. घटना औंछा इलाके के एक गांव में हुई थी. मुकदमे की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही थी. आरोपियों ने पीड़िता को दी थी धमकी गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने 19 जनवरी 2017 में थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी खेतों की तरफ कुछ…
पीलीभीत के जिले में बेकाबू हुआ डेंगू, 150 के पार हुई पीड़ितों की संख्या
पीलीभीत के जिले में डेंगू का डंक लगातार बेकाबू होता जा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। निजी अस्पताल हो चाहे सरकारी हर जगह बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। बुखार का कहर पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र में भी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1400 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 70 से 80 फीसदी मरीज बुखार के होते हैं। इतना ही नहीं रोजाना 250 से 300 तक खून की जांचें हो रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट…
पीलीभीत के जोशीनगर कॉलोनी में फंदे से लटकी मिली युवती
पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने आरोप लगाया है कि साथी मित्र उसकी पुत्री को किसी बात को लेकर अक्सर धमकाया करता था। इससे पुत्री परेशान थी। परिजन ने मामले की लिखित तहरीर थाना सुनगढ़ी में दी है। गौहनिया चौराहा स्थित जोशीनगर कॉलोनी की रहने वाली दुलारो देवी ने बताया कि उनके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परिवार की गुजर बसर के लिए वह मंडी में मजदूरी करती हैंं, जबकि…
पीलीभीत के राज्यमंत्री बोले- क्षेत्र के विकास के लिए सही जनप्रतिनिधि होना बहुत जरुरी
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराने के लिए सही जनप्रतिनिधि को चुनना बेहद जरुरी है। अगर चूक हुई तो इसका खामियाजा आगे कई सालों तक अविकसित रहकर भुगतना पड़ता है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी बात रखी। चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनी व सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम चंदौली सिरसा सेमरखेड़ा सिमरिया अनूप आदि गांवों में पहुंचकर चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। अधिकारियों को समस्या का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण…
पीलीभीत में जंगल से फिर लौटा बाघ, वन कर्मियों ने खदेड़ा, ग्रामीणों में फैली दहशत
पीलीभीत में एक बार फिर बाघ की दहशत से ग्रामीणों में खौफ फैल गया है। पिछले दिनों महीनों से जंगल के बाहर घूमकर दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रेस्क्यू करके वापस जंगल में छोड़ा जा चुका है लेकिन अब दूसरा बाघ जंगल से बाहर आकर गांवों में घूम रहा है। टाइगर रिजर्व से सटे माधोटांडा क्षेत्र के गांवों में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही। पिछले दिनों महीनों से जंगल के बाहर घूमकर दहशत का पर्याय बनी बाघिन को रेस्क्यू करके वापस जंगल में छोड़ा जा चुका है…
प्रयागराज-डायट में जनपद स्तरीय एक दिवसीय टी.एल.एम. निर्माण एवं नवाचार और टैबलेट वितरण समारोह संपन्न।
जनपद स्तरीय टी.एल.एम. मेला प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में संपन्न हुआ। इस टी.एल.एम. मेले में प्रयागराज जनपद के समस्त विकासखंडों के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, डायट प्रयागराज एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों, छात्रों एवं प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय गणेश चंद्र केशरवानी महापौर प्रयागराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रताप उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी (नगरक्षेत्र) प्रज्ञा सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं बैच…
जौनपुर : जनार्दन यादव संयोजक एवं सनन्दन भट्ट सह संयोजक नियुक्त
शाहगंज: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने तहसील लेखपाल संघ का जनार्दन यादव को संयोजक एवं सनन्दन भट्ट सह संयोजक नियुक्ति किया है। नये अध्यक्ष के निर्वाचन तक दोनों दोनों लेखपाल संघ का उत्तर दायित्व देखेंगे। मालूम रहे बीते मंगलवार को चुनाव में रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं विकास सिंह को मतदान में 41-41 मत मिला था। बराबर मतदान होने के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। भविष्य में पुनः चुनाव कराया जाना है। लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं हुआ है। संघ का कार्य प्रभावित न हों इस हेतु…
जौनपुर : शबरी की कुटिया में पधारे श्रीराम
शाहगंज: आदर्श राजेश्वरी रासलीला व रामलीला मंडली वृंदावन द्वारा नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज में आयोजित लीला मंचन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंडली संचालक योगेश व्यास के नेतृत्व में गुरुवार को रात्रि लीला का मंचन किया गया। रावण द्वारा साधू वेश धारण कर सीता हरण के पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम माँ जानकी की खोज करते हुए जटायु के पास पहुंचे। पंख कटे मरणासन्न हालत में मिले जटायु में श्रीराम को पूरी कथा सुनाई कि किस तरह से रावण माँ जानकी को लेकर गया और रोकने का प्रयास करने…
जौनपुर : सर्पदंश से युवक की हुई मौत
शाहगंज : सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर (भटौली) गांव में सर्पदंश से युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी बोधई (40) गुरुवार की रात लगभग 8 बजे धान की सिंचाई के लिए खेत में गया था। सिंचाई के दौरान खेत में विषैले सर्प ने उसे डस लिया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज हेतु शाहगंज अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बकरी चराकर परिवार का भरण-पोषण पोषण करता था। पत्नी अमरीता…
जानिए देश की पहली महिला महंत का नाम है- देव्यागिरी।
सिर पर गेरुआ गमछा, शरीर पर भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष की माला। ये कोई आम महिला नहीं, बल्कि देश की पहली महिला महंत हैं। नाम है- देव्यागिरी।देव्या ने उस उम्र में संन्यासी बनना चुना, जिसमें लड़कियां ग्लैमरस जिंदगी जीने…करियर बनाने के सपने देखती हैं। 22 साल की थीं, जब परिवार से महिला साधु बनने की बात कह दी। पहले घरवालों की डांट सुनी। महंत बनी…तो संतों का विरोध झेलना पड़ा। लेकिन देव्या ने कभी हार नहीं मानी।15 साल बीत चुके हैं…देव्यागिरी लखनऊ के मनकामेश्ववर मंदिर की प्रमुख का…
बरेली – पैतृक गांव सिरसा जागीर पहुंचा जवान कमल सिंह का शव। दी गई अंतिम सलामी।
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई बरेली/मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक आर्मी जवान की हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु ऑफिस के काम से गये सूबेदार कमल सिंह का बुधवार देर रात हृदयगति रुकने से निधन होने पर पोस्टमार्टम के बाद सेना की टीम उनके शव को लेकर शुक्रवार दोपहर के बाद पैतृक गांव पहुंची।गांव के मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार कर नम आंखों से उन्हें दी गयी अंतिम विदाई।जानकारी के मुताबिक गांव सिरसा जागीर निवासी सेना के जवान सूबेदार कमल सिंह…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत घर में मचा कोहराम।
बरेली/आंवला – जनपद बरेली की तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से आज मौत हो गई जिसमें युवक अपने घर की बिजली ठीक कर रहा था बिजली की सप्लाई एक्सपायरिंग होने से से 35 वर्षीय तोलाराम को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई बताया गया है की थाना सिरौली क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर के तुलाराम प्रजापति अपने घर में सुबह के समय बिजली का तार संभाल रहे थे तभी बिजली की एक्सपायरिंग से तुलाराम…
फर्रुखाबाद: सफाई कर्मचारी के साथ भ्रष्टाचार व अन्याय के विरुद्ध सौपा ज्ञापन
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में पांच संगठन के जिला अध्यक्षों ने एकता दिखाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ घोर भ्रष्टाचार व अन्याय के विरुद्ध शंखनाथ किया और पांचो संगठनों के जिला अध्यक्षों व प्रदेश के पदाधिकारी ने कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाया कि अब युद्ध स्तर पर नहीं नगर पालिका में महायुद्ध की रणनीति के तहत सफाई कर्मचारियों की एक-एक मांग को पालिका प्रशासन को पूरा करना होगा इस युद्ध के महारथी ,,,,,,,, विनोद कुमार मिस्त्री जी संजीव कुमार आडवाणी जी विमल बेगीराजू शुक्ला जी हरिओम वाल्मीकि जी हरिशंकर…
पीलीभीत में खिलाड़ियों ने कौशांबी में फहराया परचम, चार ने जीता गोल्ड मेडल
पीलीभीत के कौशांबी में आयोजित बैंडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले से खेलने पहुंचे पांच खिलाड़ियों में चार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। कौशांबी से जब खिलाड़ी लौटे तो जिले में उनको ढेर सारी बधाइयां देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। जनपद कौशांबी में 12 से 14 अक्तूबर के बीच बैंडमिंटन प्रतियोगिता हुई थी। इसमें पीलीभीत के पांच खिलाड़ियों वर्धन राज, प्रज्वल कुमार, आदित्य और अंश गंगवार ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। वर्धन जिला क्रीड़ाधिकारी के बेटे हैं। गोल्ड मेडल लाने वाले…
पीलीभीत के रेलवे गेटमैन की हत्या में एक को उम्रकैद, पांच दोषमुक्त एक साल में आया फैसला, जानिए मामला
रेलवे के गेटमैन कमलेश यादव की हत्या के मामले में एक साल के भीतर ही सुनवाई पूरी करते हुए सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने मुख्य आरोपी न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भमौरा निवासी दीनदयाल को दोषी पाते हुए उम्रकैद और 60 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। जबकि हत्याकांड में शामिल तीन महिलाएं समेत पांच अभियुक्त साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिए गए। अभियोजन कथानक के अनुसार इटावा जनपद के ग्राम सिलोट एरबा निवासी पूनम यादव ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि…
पीलीभीत में डीएम से बोले बंदी- टेलीफोन खराब है, नहीं हो पा रही परिजनों से बात
पीलीभीत के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीएम ने बंदियों से बात भी की। शिकायत मिली कि जेल का टेलीफोन खराब है। इस कारण परिजनों से बात नहीं हो पा रही है। डीएम ने टेलीफोन तुरंत ठीक कराने को कहा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कारागार में स्थित भोजनालय, अस्पताल, बैरक, किशोर बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला/ पुरुष बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत…
