दिनांक: 28 जुलाई 2026 सुरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में “एक पेड़ माँ के नाम – हरियाली से खुशहाली की ओर” अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कनकुआ में 51 पौधों का सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है।
इस अभियान में ग्राम एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों तथा पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।
बालिकाओं में कु. अंशी, मानसी एवं अनन्या ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महिलाओं में श्रीमती श्यामा, रुक्मिणी, मंजू, फूलमती, रामबती एवं संगीता सहित अन्य महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पुरुषों में श्री राजा सिंह, सुखधयान सिंह, रिक्की चौहान, रवींद्र सिंह, सुखबीर सिंह, ओम नारायण, मुन्ना पंडित, शैलेश प्रधान, राम गोपाल, इंदल सिंह, प्रताप सिंह, सुरेश सिंह, शर्मन सिंह, राजबीर सिंह, नरेन्द्र सिंह, भैया जी, हनु, जसवंत, शोभाराम, मुनीम, नफीस, बबलू, इरशाद एवं टिंकू ने पौधारोपण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
युवाओं में ऋषी कुमार, आदेश, अश्वनी, शैलेश, रितेश, केतन, रंजित, प्रिंस, रवी एवं देव सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
रिपोर्ट : अजय यादव ताखा, इटावा
सामूहिक वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम कनकुआ में 51 पौधों का रोपण
