जौनपुर /मड़ियाहू :जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार घायल

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार घायल,घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

जौनपुर-जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार दोपहर बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल भरत लाल पटेल की पत्नी मंजूला पटेल के अनुसार,रसूलपुर गांव निवासी भोला शंकर पटेल और रामधनी पटेल के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार करीब 2:45 बजे भोला शंकर खेत में पानी भरने के बाद जुताई करने जा रहे थे। इसी दौरान रामधनी ने इसका विरोध किया। और कहासुनी बढ़ गई और रामधनी,हरिश्चंद्र,संजय,राम सिंह,युवराज लोगों ने लाठी-डंडों व फावड़े से मारने पीटना शुरू कर दिए मारने पीटने का विडियों सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना में एक पक्ष से भोला शंकर पटेल,भरत लाल पटेल और राजब्रिज पटेल तथा दूसरे पक्ष से रामधनी पटेल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एम.एस. यादव ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जौनपुर :

Leave a Comment