जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ): 6 दिन पहले गायब युवक की लाश पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकती मिली।

जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ): दीपावली के दिन से गायब खड़ौरा ग्राम निवासी प्रमोद विश्वकर्मा ( 35 ) पुत्र शिवराम की लाश वही पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर लटकती मिली । गुरुवार को सुबह मंगरावां निवासी चंदर पेट्रोल पंप के पीछे नित्य क्रिया करने गया तो वहां युवक की लाश पेड़ पर लटकते देख गांव वालों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने जाकर देखा तो लाश प्रमोद की थी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को भी दी । सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी…

आजमगढ़ :अस्ताचल सूर्य को छठ व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ

आजमगढ़ : अतरौलिया, फूलपुर, बुढ़नपुर कप्तानगंज में अस्ताचल सूर्य को छठ व्रत वाली महिलाओं ने दीया अर्घ किसी ने पुत्र कामना को लेकर तो कोई समृद्धि और सुख को लेकर रखी थी व्रत छठ के महापर्व पर अतरौलिया नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में जलाशयों नदियों के घाटों पर बड़ी ही धूमधाम और उल्लास से मनाया गया अतरौलिया नगर पंचायत के पूर्व पोखरा पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अस्ताचल में जाते सूर्य को सर्व मंगल की कामना लेकर दिया अर्घ सूर्य की छटा जैसे लालिमा को घेरे गिरने…

पीलीभीत: मंदिर के समीप खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश,ग्रामीणों ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से की शिकायत।

जनपद पीलीभीत की तहसील सदर तथा कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गाहलुइया निवासी अरविंद कुमार पुत्र नरेश चंद्र तथा गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है शिकायत पत्र में बताया गया है कि गांव के प्रिय किशोर व अशोक पुत्रगण नंदकिशोर,व रामकिशोर पुत्र श्याम लाल तथा चंचल पुत्र रामकिशोर और दीपक पुत्र ब्रजकिशोर ने गांव में भी मंदिर की जगह पर अवैध रूप से घूरा डालकर कब्जा कर लिया है और मंदिर की जगह में ईंटों से बुनियाद भर दी है और…

पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक गांधी सभागार, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालय खुलने से पूर्व समस्त विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित किया जाये तथा उससे छात्र/छात्राओं को पुस्तकें नियमित समय के लिए उपलब्ध कराई जाये तथा पुस्तकालय में विभिन्न विषयों से सम्बन्धित पुस्तकें उपलब्ध रहें। बैठक के दौरान कायाकल्प योजना के अन्तर्गत…

बरेली – फिल्मी स्टाइल में थाना सिरौली में एक दिन की कोतवाल बनाई गई कुमारी पूनम ।

आँवला – शासनादेश प्रशासन की योजना के मुताबिक मिशन शक्ति योजना के लड़कियों को सशक्त बनाने की मंशा के तहत आज पुलिस प्रशासन ने आज नगर के मोहल्ला मुरावटोला निवासी कुमारी पूनम पुत्री देशराज सिंह को एक दिन के लिए सिरौली कोतवाल बनाकर दप्तर में कोतवाल मि कुर्सी विराजमान किया गया ।इस मौके पर एक दिन की नई कोतवाल पूनम ने मौजूद कोतवाल नरेश त्यागी मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी महिला पुलिस कर्मी कुमारी आमना नीतू शर्मा से मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी हासिल की उन्हें लड़कियों की…

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों/रिक्रूट आरक्षियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर अनुशासन में रहने की हिदायत दी गई व यूपी 112 की गाड़ियों को चेक किया गया तथा उनके ड्राइवरो से गाड़ी की समस्याओं के संबंध में पूछा गया। महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक श्री निरोत्तम सिंह को पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत पुलिस कैंटीन, बाल वाटिका…

पीलीभीत : जिलाधिकारी द्वारा रोजगार मेले का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा रोजगार मेले का शुभारम्भ फीता काटकर गांधी प्रेक्षागृह प्रांगण में किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयोजित मेले में युवाओं को प्रोत्साहित व जागरूक करने हेतु लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला सेवायोजन विभाग द्वारा छात्र/छात्राओं के पंजीकरण हेतु लगाये गये स्टाल में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक आॅफ बडौदा व नाबार्ड द्वारा युवाओं को स्वारोजगार प्रदान करने हेतु संचालित प्रशिक्षिणों में पंजीकृत करने की कार्यवाही की गई। आयोजित मेले में जिलाधिकारी द्वारा आये छात्र/छात्रओं…

मैनपुरी: अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर आज शिक्षा मित्र श्री संजीव कुमार ने विद्यालय में बालिकाओं को किया मिशन शक्ति के तहत जागरूक

आज दिनांक 20 नवंबर 2020 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय नाहिली में बाल अंतर्राष्ट्रीय अधिकार दिवस के अवसर पर संजीव कुमार ने गांव के युवा शक्ति राखी , अंकुर , पवन के सहयोग से खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुमित कुमार सिंह के दिशा निर्देशों में बालिकाओं को कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए विद्यालय बुलाकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया ।संजीव कुमार ने मिशन नारी शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन हेतु जागरूकता के लिए विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 4 व…

सिद्धार्थ नगर : समाज व देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार ब्लाक भनवापुर के बिस्कोहर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विद्या प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी श्री रणधीर मिश्रा जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सबसे युवा व विकसित देश है. आज हमारे देश में 75 प्रतिशत युवा हैं फिर भी हम पीछे हैं. इसके मुख्य कारण को सोचना चाहिए और…

मैनपुरी : बेवर में जाम से स्थिति बेहाल

मैनपुरी : बेवर में आज पूरे दिन भीड़ के कारण जाम से स्थिति बेहाल रही l जिसके कारण लोगों का निकलना भी हुआ मुश्किल l

आजमगढ़ : बुढ़नपुर जफरा मऊ गांव में दबंगों ने सरकारी चक मार्ग को अपने चक में काटकर मिलाया

आजमगढ़ : बुढ़नपुर थाना कप्तानगंज छपरा मऊ गांव के ग्रामीणों ने गांव के सरकारी चक मार्ग संख्या 488 पर दबंग द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों द्वारा सरकारी चक मार्ग को अपने छत में मिला लिया गया है इसकी कई बार पूर्व में शिकायत की गयी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य खरपत्तू राजभर ने बताया कि लेखपाल की मिलीभगत के कारण इस चकमार्ग की पैमाइश नहीं हो पा रही है । वहीं गांव के पीड़ित दयाराम ने…

प्रतापगढ़/यूपी: बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक में घुसी, 14 बारातियों की मौत , निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे 14 लोगों की मौत हो गई. मामला मानिकपुर थाना के देशराज इनारा का है, जहां बारात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गई. भीषण सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत हो गई. ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला. पुलिस को रेसक्यू करने में तकरीबन दो घंटे का समय लग गया. प्रतापगढ़…

पीलीभीत: वृद्धवस्था पेंशन बन रही है बुजुर्गों का सहारा।

पीलीभीत: प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, असहायों, निराश्रितों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनकी सहायता कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों व किसानों के लिए वृद्धावस्था किसान पेंशन योजना चला रही है। इस योजनान्तर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे स्त्री-पुरूष जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रू0 व शहरी क्षेत्र में 56460 रू0 तक के गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोग पेंशन पाने के पात्र हैं। इस आयु सीमा के अन्तर्गत आने वाले वृद्ध किसान भी पात्र होते…

मैनपुरी: रोडवेज चालक और परिचालक में हुआ झगड़ा

जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर में , चालक और परिचालक में किसी बात को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हो गया l जिससे रोडवेज के आला अधिकारियों ने बवाल खड़ा कर दिया l सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला को रफा-दफा किया l

पीलीभीत: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकगणों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर 130 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा किया गया सूचित।

पीलीभीत :विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचकगणों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण आॅफीसर 130 बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा सूचित किया गया है कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अनुसार तैयार हो गई है। जिसकी एक प्रति कार्यालय में व प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिनांक 17.11.2020 से 15.12.2020 तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्वाचक नामावली को तैयार किये जाने की अर्हक तिथि 01.01.2021 है। पूर्वोक्त अर्हक तिथि के सन्दर्भ में नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किये जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के…

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में दो घायल

क्षेत्र के मलहज मोड़ के समीप समीप बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। बुधवार की देर शाम शाहगंज से दूध बेच घर वापस जा रहे बाइक सवार बृजेश बिंद 25 पुत्र नन्हकू व जय सिंह यादव 34 निवासी बसौली सरपतहां विपरीत दिशा से आ रही टैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

पीलीभीत : ग्राम निधि और मनरेगा कार्यों में ठेकेदारी प्रथा बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलाअधिकारी।

पीलीभीत: पूरनपुर उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा को सख्त निर्देश दिए कि ग्राम निधि एवं मनरेगा में ठेकेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ग्राम रोजगार सेवकों से ही ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाएं जिसको लेकर खंड विकास अधिकारी पूरनपुर में सभी सचिव एवं रोजगार सेवकों को पत्र जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए की ग्राम निधि एवं मनरेगा में ठेकेदारी बंद की जाए सभी कार्य रोजगार सेवकों और सचिव द्वारा ही कराए जाएं एवं कोई भी मनरेगा अभिलेख ठेकेदार या अन्य किसी को ना दिया जाए ऐसा मामला सामने आने पर…

पीलीभीत: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रय केन्द्रों तौल न होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी का तलब किया गया स्पष्टीकरण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय करने वाले पंजीकृत लघु एवं सीमान्त कृषकों की स्थिति की तहसीलवार समीक्षा गई। समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप केन्द्रों पर तौल न होने के कारण जिला खाद्य विपणन अधिकारी का चतुर्थ स्पष्टीकरण तलब करते हुये लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद में धान विक्रय करने वाले कुल 52336 पंजीकृत कृषकों के सापेक्ष अबतक मात्र 21767 के द्वारा ही सरकारी क्रय केन्दों पर धान विक्रय…

पीलीभीत:निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीददारी न होने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को प्रदान की गई तृतीय चेतावनी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर दैनिक विक्रय किये जाने स्थिति की क्रय संस्थावार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 115 क्रय केन्द्रों द्वारा क्रय लक्ष्य 325000 के सापेक्ष अबतक मात्र 144253 टन की खरीद की गई है जो निर्धारित लक्ष्य का 43.77 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान संज्ञानित हुआ कि दिनाक 09.11.2020 से 17.11.2020 तक किसी भी क्रय केन्द्र पर निर्धारित दैनिक लक्ष्य 6540 के सापेक्ष खरीद शत-प्रतिशत नही हुई है। लक्ष्य के अनुरूप खरीददारी न होने के…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियों को दी गई चेतावनी कोविड-19 का उल्लघंन करने वालों पर लगाया जाये नियमानुसार जुर्माना।

पीलीभीत:शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम, उपाय एवंज न सामान्य को जागरूक किये जाने आदि सम्बन्धी दिशा निर्देश का अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा माॅस्क न पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का उल्लघंन करने पर अधिरोपित एवं वसूल किये गये जुर्माने के की दिनांक 17.11.2020 की समीक्षा किये जाने पर जनपद की समस्त निकाय से अधिरोपित जुर्माना 1900, वसूल किया गया जुर्माना 1900, अधिरोपित जुर्माना 109600 व वसूल किया गया जुर्माना 109600 गया। नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर एवं बरखेड़ा के…