बरेली: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिशारतगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक।

बरेली/बिशारतगंज। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर थाना बिशारतगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने की। बैठक में आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment