रायबरेली: स्थगन आदेश के बावजूद भी भूमिधारी जमीन पर दबंग माफिया कर रहे जबरन कब्जा

रायबरेली में भू-माफियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद होते जा रहे हैं। न्यायालय का आदेश भी दबंगों कि रसूख के आगे बौना साबित हुआ है। दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी भूमिधर किसान कि जमीन में जबरन निर्माण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीएम ने तहसील प्रशासन को मामले में जांच व कार्यवाही का निर्देश दिया है। दरअसल जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित जमालपुर हुर्रैया थाना नसीराबाद निवासी अर्जुन कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी जमीन…

हर वक्त बनी रहती है थकान तो हो सकती है गंभीर बीमारी की वजह

आज के समय में हम जिस तरह की जीवन शेली को अपना चुके हैं , जिस तरह का खान पान हम कर रहे हैं उसके चलते हमको कई बीमारियों ने घेर रखा है । आज के समय में प्रदूषण भी इतना बढ़ चुका है की इसके चलते भी हम स्वस्थ नहीं रह पाते हैं । कई गमभीर बीमारियाँ है जो आज लोगों को हो रही है । उसमे से एक है ब्लड कैंसर । ब्लड कैंसर का का पता जल्द से नही चलता और कैंसर जानलेवा बीमारिया । सभी तरह…

खुद को सिक्योर रखने के 6 जुगाड़, FB हो या ट्विटर कोई नहीं चुरा सकेगा आपका डेटा

28 जनवरी का दिन इंटरनेशनल डेटा प्राइवेसी डे (International Data Privacy Day) के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर लोगों को जागरूक रखने के लिए डिजिटल सिक्योरिटी और प्राइवेसी प्रोडक्ट्स डेवलपर और दिग्गज Avast ने लोगों को सेफ्टी टिप्स बताए हैं. डेटा प्राइवेसी डे लोगों को सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर जागरूक करने और डेटा प्रोटेक्शन को बढ़ावा देना है. Avast के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर शेन मैकनमे ने कहा, “ये जरूरी है कि जब ऑनलाइन प्राइवेसी (Online Privacy) की बात आती है तो आप उदासीन न हों और…

ऐसे करे ठीक मुंह में छाले को नही होगा कोई नुकसान

अक्सर मुंह में हुए छालों के कारण लोग परेशान रहते हैं. अगर आपको यह पता चल जाए कि यह छाले किस वजह से होते हैं तो आप इन्हें होने से रोक सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि मुंह में छाले किस वजह से होते हैं व कैसे इनसे बचा जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कई कारणों से मुंह में छाले होने स्वाभाविक है। इस कारण होते है मुंह में छाले आपको बता दें तनाव भी छालों का कारण बन सकते हैं. जब आप…

पंजाब चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी या नहीं? राज्य के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ की तस्वीर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पंजाब में कट्टर ईमानदार की बजाय कट्टर बेईमान लोग सरकार चला रहे हैं. भूपेश बघेल मंगलवार (02 जून) को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा, ”पंजाब…

कितना है ‘कॉकटेल 2’ का बजट? कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने ली मोटी रकम; शाहिद कपूर की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

‘कॉकटेल 2’ का दमदार रोमांटिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद भी किया और साथ ही ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्ही हो बंधु’ की वापसी पर खुशी भी जताई। जानिए इस फिल्म के लिए रश्मिका, कृति और शाहिद ने कितनी फील ली है और क्या है फिल्म का बजट? इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को मिली फीस और फिल्म के बजट की जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस शाहीद कपूर ने ली है। शाहिद के अलावा…

सेंधा नमक खाने के ये 5 फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे

सेंधा नमक के बारे में आप लोग जरूर जानते होंगे। वैसे तो लोग इसे खाने में यूज़ नही करते हैं लेकिन फिर भी इसके इतने फायदे हैं जितना आप सोच नही सकते। आइये जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में। 1. दाद और कीड़े द्वारा काटे गए जख्मों को भरने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है सेंधा नमक। 2. सेंधा नमक के सेवन से शरीर मे पीएच स्तर हमेशा नियंत्रित रहता है और इससे शरीर के अंदर कोई बीमारी नही होती है। 3. सेंधा नमक से बना…

20.39 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण: बोले सीएम योगी, ताल-पोखरों को बपौती समझते थे लोग, अब बनता है पर्यटन स्थल

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल में 20.39 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल में प्राकृतिक जल है, लेकिन वहां शहर के पानी को ट्रीट कर छोड़ा जाता है। चिलुआताल में भी प्राकृतिक जल है और इसका शुद्धिकरण किया गया है। पिछली सरकारों में ताल और पोखरों पर अतिक्रमण किया जाता था। उन्हें नष्ट किया जाता था। लोग उन्हें अपनी बपौती समझकर कब्जा कर लेते थे और हवेलियां…

सलमान खान को बड़ी राहत: एफएसएल जांच के लिए नहीं आना पड़ेगा कोटा, 14 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। कोटा की उपभोक्ता अदालत (कंज्यूमर कोर्ट) में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभिनेता की ओर से पेश किए गए प्रार्थना पत्र और राजस्थान हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे) को अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही फिलहाल सलमान खान को एफएसएल जांच के लिए कोटा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से कंपनी के…

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम)…

आईपीएल 2026 में विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए बुमराह, किसी बुरे सपने की तरह बिता ये सीजन

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने की तरह बिता। 13 मुकाबलों में सिर्फ चार विकेट, 102.50 का गेंदबाजी औसत। यह टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 के आंकड़े हैं। टी20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस सीजन में बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए।…

बरेली:सब्जी मंडी में दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने पीटा।

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी: कस्बे की सब्जी मंडी, जामा मस्जिद के पास दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने जमकर पीटा, और दुकान में की तोड़फोड़। जानकारी के अनुसार शबीना पत्नी रब्बानी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिम ने बताया कि उनका बेटा फैजुल सब्जी मंडी में जमा मस्जिद के पास एक दुकान पर काम कर रहा था। कभी अचानक शकिर, फईम, इरफान,आमन व अदनान और तीन अज्ञात लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर उनके बेटे फैजुल के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे और बेल्टों से बुरी तरीके से पीटा…

बरेली: शराब बापस करने से मना करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी:- खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है।लेकिन वह घर से फरार है।स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी राकेश कुमार धनेटा फाटक पर मौजूद अंग्रेजी शराब की भट्टी पर सेल्समैन है। उन्होंने बताया मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 लड़के शराब खरीदकर ले गए।आधे घंटे के बाद वापस करने आए।खरीददारी सरकारी मशीन स्कैनिंग से होने के कारण उन्होंने वापस करने से मना कर दिया।जिस पर वह…

कासगंज :मकान गढ़ना कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा बैठक का आयोजन

जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 02-06-2026 को अपरान्ह 5:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारिओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।जिलाधिकारी द्वारा जनगणना कार्य की वर्तमान प्रगति पर समीक्षा गयी, जिसमे समस्त सम्बंधित अधिकारिओं को जनगणना के कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये] बैठक…

हरिद्वार: पत्रकारिता फूलों भरी सेज नहीं, कांटों भरा ताज है – मदन कौशिक

हरिद्वार:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पेजा) के 27वें राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम, ज्वालापुर में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा 51 पत्रकारों को प्रतिष्ठित ‘पंडित अटल बिहारी वाजपेयी अवार्ड-2026’ प्रदान किया। अपने संबोधन में मदन कौशिक…

फर्रुखाबाद:चोरी के मामले में दोषी करार, अभियुक्त को 11 माह कारावास और अर्थदंड की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रभावी पैरवी और सशक्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी के एक पुराने मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला दलमीर खाँ, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मु0अ0सं0 427/2007, वाद संख्या 500/2020, धारा 380/411 भारतीय दंड…

प्रयागराज: सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज़ आंधी-तूफ़ान (हवा की गति 60-80 किमी/घंटा, जो बढ़कर 90 किमी/घंटा या उससे अधिक हो सकती है) और ओलों के साथ मध्यम से तेज़ बारिश होने की बहुत अधिक संभावना के रेड अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।

बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़ और जौनपुर द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: यू०पी० बोर्ड परीक्षा-2026 में जनपद की श्रेष्ठता सूची के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न’’*

माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से लोक भवन लखनऊ में जनपद प्रयागराज के 05 मेधावी विद्यार्थियों को रु०-1 लाख, 01 टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर किया गया सम्मानित माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी के द्वारा 15 मेधावी छात्र/छा़त्राओं को संगम सभागार में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित युवा पीढ़ी की उपलब्धियां ही राष्ट्र के सशक्त और विकसित भविष्य की आधारशिला-माननीय महापौर प्रयागराज 01 जून, 2026। जनपद प्रयागराज के यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2026 मे प्रदेश की श्रेष्ठता सूची के टॉप-10 में से जनपद प्रयागराज के 05 मेधावी…

फर्रुखाबाद में 01 और 02 जून को ऑरेंज अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 01 जून से 03 जून 2026 की सुबह तक तेज आंधी, गरज-चमक, वज्रपात एवं वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने 01 एवं 02 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।…

फर्रुखाबाद: गौशालाओं की समीक्षा में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, कई अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गो आश्रय स्थल जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, गोवंश संरक्षण, वित्तीय प्रबंधन और संरचनात्मक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गौशालाओं में आगामी वृक्षारोपण अभियान के तहत व्यापक…