रायबरेली में भू-माफियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद होते जा रहे हैं। न्यायालय का आदेश भी दबंगों कि रसूख के आगे बौना साबित हुआ है। दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी भूमिधर किसान कि जमीन में जबरन निर्माण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीएम ने तहसील प्रशासन को मामले में जांच व कार्यवाही का निर्देश दिया है।
दरअसल जिले के सलोन तहसील क्षेत्र स्थित जमालपुर हुर्रैया थाना नसीराबाद निवासी अर्जुन कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरी जमीन डीह थाना क्षेत्र के मऊ मजरे रोखा गांव में डाटा संख्या 0-2832 रकबा 0.093 हे0 मौजूद है जिसमें अपने साथ खातेदारों के साथ संक्रमणीय भूमिहार दर्ज कागजात है। जिसमें मऊ गांव निवासी आशुतोष पुत्र दुर्गेश सुशीला पत्नी दुर्गेश अमरेश पुत्र भगवान बक्स ने मेरी हिस्से वाली भूमि पर जबरन निर्माण करना शुरू कर दिया इसके बाद
सिविल जज (सी०डि०), रायबरेली के यहां अर्जुन कुमार बनाम आशुतोष आदि मूलवाद संख्या-414/2026 योजित किया जिसमें न्यायालय द्वारा विवादित भूमि को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से मौके पर यथास्थिति 28. जुलाई 2026 तक बनाये रखने तक के लिए स्थगन आदेश पारित किया गया है। स्थगन आदेश की भली-भांति जानकारी होने के बावजूद विवादित भूखंड पर जबरन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। युवक अर्जुन कुमार ने बताया है कि यदि न्यायालय के आदेश का पालन नहीं कराया गया तो परिवार सहित धरना पर बैठ जाऊंगा। निर्माण कार्य को रोकने पर दबंग सामूहिक रुप से लाठी डंडों व असलहा लेकर मार-पीट पर उतारु हो जाते हैं। पीड़ित ने डीएम एसपी से न्याय कि गुहार लगाई है।
रायबरेली: स्थगन आदेश के बावजूद भी भूमिधारी जमीन पर दबंग माफिया कर रहे जबरन कब्जा
