फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन के तहत दो प्रमुख कार्यदायी संस्थाएं मैसर्स जीवीपीआर और मैसर्स वीटीएल गजा पेयजल…
Month: June 2026
फर्रुखाबाद:कायमगंज एसडीएम पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कायमगंज के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह पर किसानों के साथ कथित अभद्र व्यवहार, तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली तथा गौशालाओं में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय प्रशासनिक स्तर पर उनकी अनदेखी की जा रही है। संगठन का आरोप है कि उप जिलाधिकारी…
फर्रुखाबाद में 19 जून को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी 2500 से ज्यादा नौकरियां
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह बृहद रोजगार मेला 19 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में आयोजित होगा। रोजगार मेले में देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 2500 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, स्वराज इंजन चंडीगढ़, न्यू हॉलैंड, आईसीआईसीआई बैंक, मदरसन ऑटोमोटिव गुजरात, एमआरएफ…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना: दो उन्नत नस्ल की गायों पर मिलेगा ₹80 हजार तक अनुदान, 10 जुलाई तक करें आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौपालकों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने तथा स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो उन्नत स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापित करने पर अधिकतम ₹80,000 तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। नन्द बाबा दुग्ध मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लागू…
फर्रुखाबाद:एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सिखाए गए आग बुझाने और बचाव के गुर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के निर्देशन में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 के अंतर्गत गुरुवार को एनसीसी कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, आग बुझाने की तकनीक तथा बचाव कार्यों के महत्वपूर्ण तरीके बताए। कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड केंद्र फतेहगढ़ से आए अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार…
लखीमपुर खीरी : जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव: नवजात 6 बेटियों का भव्य स्वागत, बेबी किट भेंट कर मनाया जश्न
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी लवकुश भार्गव तथा सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के साथ नवजात छह कन्याओं का स्वागत कर उन्हें बेबी किट प्रदान किए और जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। नवजात कन्याओं के परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अतिथियों ने कन्या जन्म को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताते हुए…
फर्रुखाबाद:सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 सिखलाई रेजिमेंट फतेहगढ़ में सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सैन्य अधिकारियों, जवानों तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर गुरु जी के महान बलिदान को नमन किया। शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए, गुरबाणी का पाठ किया गया तथा संगत ने गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जन…
लखीमपुर खीरी : राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई। इस दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े 31 नए मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा से संबंधित 06, दहेज उत्पीड़न का 01, जमीनी विवादों के 12, अश्लील हरकतों का 01, साइबर क्राइम के 02 तथा मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े के 09 मामले शामिल रहे। संबंधित विभागों को समयबद्ध व…
सीतापुर:महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि मिश्रित में कोई सरकारी सुबिधाऐं न होने से यात्रियों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना
। मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि कस्बा मिश्रित हमेशा से त्याग तपस्या का केन्द्र बिन्दु रहा है । यहां पर स्थित महर्षि दधीचि आश्रम इस बात का ठोस गवाह है । उन्होने लोक कल्याण के लिए अपनी अस्थियां तक का दान देवताओं को दे दिया था । उनकी अस्थियों से कई दिब्य अस्त्रों का निर्माण हुआ था । उन्ही दिब्य अस्त्रो से दैत्यों का संहार देवताओं ने किया था । इतना पवित्र कस्बा मिश्रित हमेशा से उपेक्षा का दंश झेल रहा है । यहां पर आने…
लखीमपुर खीरी : मोहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की। इसमें डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोगों के साथ बातचीत कर सभी को आपसी भाईचारा, सौहार्द व शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि मोहर्रम गम और मातम…
लखीमपुर खीरी :12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ सामूहिक योग पूर्वाभ्यास
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास (वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल) का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष पूर्वाभ्यास सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त नोडल अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और पटल सहायकों व कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यालय स्तर पर आयोजित इस योग सत्र में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक…
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने हर्ष भारद्वाज को सौंपी गोला तहसील संयोजक की कमान
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग रायबरेली में संपन्न हुआ। इस वर्ग के समापन पर संगठन ने नए दायित्वों की घोषणा की। लखीमपुर विभाग के गोला जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष भारद्वाज को सौंपी गई है। उन्हें गोला का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गोला जिला संयोजक सचिन राज, मोहम्मदी तहसील संयोजक प्रदुमन और पलिया तहसील संयोजक हेमंत वर्मा को भी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी उनके समर्पण, नेतृत्व…
सीतापुर:आखिर ग्राम पंचायत सचिव केशव राना को किसका प्राप्त है संरक्षण , क्यों नहीं हो रही कार्यवाही
मिश्रित, सीतापुर / विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत जसरथपुर में तैनात पंचायत सचिव केशव राना की कार्य शैली वर्तमान समय काफी चर्चित चल रही है । उन पर सरकारी कार्यों के संचालन में निजी मुंशियों का सहारा लेने तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की मनमानी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं । जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर द्वारा सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं । कि सरकारी कार्य केवल अधिकृत कर्मचारियों द्वारा ही संपादित कराए जाय। इसके बावजूद आरोप है । कि पंचायत सचिव केशव राना द्वारा निजी…
जौनपुर :गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुना गया समस्या,निस्तारण करने का दिया निर्देश।
जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड के कादीपुर गांव में विशेष जन संपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार के द्वारा किया गया विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने चौपाल लगाकर सरकार के योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सभी ग्रामीणों की समस्या को सुनतेपुर्व विधायक हरेन्द्र सिंह ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद…
जौनपुर: दूल्हाआजाद बिन्द हत्याकांड, भाई को इंसाफ दिलाने के लिए बहन सौम्या बिंद सैकड़ो की संख्या में पहुंची कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना।
जौनपुर-दूल्हा हत्याकांड मामले में दूल्हाआजाद बिन्द की बहन सौम्या लोगोंक साथ आज जौनपुर कचहरी में फिर धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने शासन प्रशासन द्वारा कार्नयवाही न होने और न्याय न मिलने पर गंभीर आरोप लगाया। तथा धरने में मांग कि की आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद, भोले राजभर का एनकाउंटर जब तक नहीं हो जाता है तब तक वह न्याय के लिए लड़ती रहेंगी। साथ साथ यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे कुछ राजनेता अपराधियों को शरण दिये हुए हैं और उन लोगों को…
उन्नाव:मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ
उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद उन्नाव में दिनांक 18 जून 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 जून 2026 को कार्यक्रम स्थल भौनीखेड़ा, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव में श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने, यातायात एवं…
‘अपनी सुरक्षा अपने घर ले जाएं, हमें जरूरत नहीं’, लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर भड़के तेज प्रताप यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद यादव समेत पूरे परिवार की सरकार द्वारा सुरक्षा वापस ले ली गई है. इसको लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. लालू यादव ने इस पर नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने ही सब कुछ करवाया है. इस बीच लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव भी इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर…
मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति
तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी…
IND vs AFG: गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली वनडे सीरीज
शुभमन गिल और ईशान किशन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 44.3 ओवर में 232 रन बनाए। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस तरह गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है।
भारत बनाम नीदरलैंड: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया, श्री चरणी ने झटके चार विकेट
भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। बुधवार को लीड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। भारत…
