रायबरेली:मानसिक पीड़ा से परेशान युवती ने नदी मे लगाई छलांग पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी

रायबरेली सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव धनकेसरा मजरे पूरब नायन निवासिनी अनीता यादव पत्नी हीरा लाल यादव मानसिक पीड़ा से परेशान होकर परिवार को बिना किसी संवेदना दिए अपने पालतू कुत्ते को लेकर घर से बाहर निकल कर सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची बघौला गांव स ई नदी मे छलांग लगा दी मालिक के नदी मे कूदते ही वफ़ादार कुत्ते ने दौड़ दौड़ कर शोर शराबा करने लगा कुत्ते का इस तरह से चिल्लाने से लोग अचंभित हो ग ए और नदी मे झांक कर देखने लगे जिसमें एक युक्ती…

सीतापुर :मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बैंक कर्मचारी व अधिवक्ता समेत तीन घायल

रामकोट (सीतापुर)। मिश्रिख-सीतापुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क पर बृहस्पतिवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अरविंद शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला, जो बैंक कर्मचारी बताए जा रहे हैं, तथा गौरव बाजपेई पुत्र प्रशांत बाजपेई, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, शामिल हैं। दोनों मिश्रिख के मोहल्ला थोक के निवासी बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद शुक्ला, गौरव बाजपेई और बाइक चालक अभिषेक सिंह सीतापुर से मिश्रिख की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामकोट क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर उनकी…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में अप्रैल माह (42वीं) के बाद मई माह में (47वीं) गिरावट होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना में भुगतान समय पर सुनिश्चित न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से…

प्रयागराज:थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामदप्रेस नोट

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-175/26 धारा-2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मादूपुर रामनगर के पास से गिरफ्तार…

फेसबुक प्रोफाइल पर तस्वीर की जगह लगायें वीडियो ? जानें कैसे

टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रहा है. अब फोटो से वीडियो की ओर लोग काफी तेजी बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए Facebook ने भी एक फीचर लॉन्च किया था इससे यूजर्स Facebook प्रोफाइल में फोटो की जगह वीडियो लगा सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook काफी पॉपुलर है और लोग इसके नए फीचर्स को भी ट्राई करना चाहते हैं. ऐसे में यहां आपको Facebook पर वीडियो प्रोफाइल सेट करने का तरीका बता रहे हैं. Facebook वीडियो प्रोफाइल बिल्कुल प्रोफाइल फोटो की तरह ही दिखेगा लेकिन जैसे ही कोई आपका…

1 महीने तक सुबह खाली पेट पपीता खाने से शरीर में होते है ये 3 बड़े बदलाव – जरूर जानें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अपने खानपान पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिस वजह से उनका शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है।।बदलती जिंदगी के बीच में स्वास्थ्य और शरीर की देखभाल के लिए अक्सर अनेकों उपाय बताये जाते हैं। शरीर की देखभाल के लिए सुबह खली पेट पपीता खाना भी एक अच्छा विकल्प है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से शरीर में होने वाली अनेकों बीमारियों एवं समस्याओं से बेहद आसानी से बचा जा सकता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने के कुछ…

जानिए टमाटर खाना क्यों होता है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

अभी हाल ही में लंदन में हुए एक रिसर्च में में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ हैं कि टमाटर का रस, ऐसे कैंसर सेल्स जिनसे पेट का कैंसर होता है उनके विकास और क्लोनिंग को पूरी तरह रोकता है जिससे इस घातक बीमारी से लड़ने में बहुत ही मदद मिल सकती है। स्टडी में पाया गया कि टमाटर के अर्क या निचोड़ में पेट के कैंसर सेल्स को रोकने की पूरी क्षमता मौजूद है। पेट के कैंसर के इलाज में टमाटर के पूरे अर्क का उपयोग करने से कैंसर…

जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन उपायों को डेली रूटीन में शामिल करें, जल्दी मिलेगी राहत

सर्दी में अक्सर लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है. इसके कई कारण हैं. एक तो तापमान में गिरावट की वजह से शरीर में कई परिवर्तन होते हैं. दूसरा शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. शरीर की पहली प्राथमिकता आवश्यक अंगों को गर्म रखने की होती है. इसलिए ब्लड सर्कुलेशन में कमी आने लगती है. यही कारण है जब शरीर की गर्मी अंदर की ओर चली जाती है तो हाथ-पैर में बहुत ठंड लगने लगती है. ऐसी स्थिति में कई बार पुराने दर्द भी…

क्या होता है विद्युत-रसायन का महत्व, आईये जानते है

विद्युतरसायन (eletro-chemistry), भौतिक रसायन की वह शाखा है जिसमें उन रासायनिक अभिक्रियों का अध्ययन किया जाता है जो किसी विलयन (सलूशन्) के अन्दर एक एलेक्ट्रान चालक और एक ऑयनिक चालक (विद्युत अपघट्य) के मिलन-तल (इन्टरफेस) पर होती है। इसमें इलेक्ट्रान चालक कोई धातु या अर्धचालक हो सकता है।यदि रासायनिक अभिक्रिया किसी बाहर से आरोपित विभवान्तर (वोल्टेज्) के कारण घटित होती है (जैसे विद्युत अपघटन में) ; या रासायनिकभिक्रिया के परिणामस्वरूप विभवान्तर पैदा होता है (जैसे बैटरी में) तो ऐसी रासायनिक अभिक्रियों को विद्युत्त्-रासायनिक अभिक्रिया (electrochemical reaction) कहते हैं। सामान्य रूप…

ई-सिम टेक्नोलॉजी फोन में कैसे काम करती? क्या एक साथ 2 ई-सिम एक्टिव कर सकते हैं

कई सारी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में अब ग्राहकों को ई-सिम का ऑप्शन दे रही है। ई-सिम टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन को कई तरह के फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस टेक्नोलॉजी के बारे में डिटेल से। स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी तेजी से बदलती है। पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन में नए नए फीचर्स देखने को मिले हैं। अब सिम टेक्नोलॉजी में भी बदलाव आ चुका है। अब कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अब ई-सिम स्लाट के साथ फोन को लॉन्च कर रहे हैं। ई-सिम टेक्नोलॉजी में फिजिकल…

‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अगली फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है, जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ‘द इंडिया स्टोरी’ फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है और एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा पेश करने वाली है। पोस्टर में श्रेयस तलपड़े एक बीमार छोटी बच्ची को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बॉम्बे हाई कोर्ट दिखाया गया है। साथ ही एक कीटनाशक (पेस्टिसाइड) का सिलेंडर गवाह…

‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर रिलीज

‘स्पाइडर-मैन’ के फैंस का इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें मार्क रफालो को ब्रूस बैनर (जिन्हें हल्क के नाम से भी जाना जाता है) के रोल में वापसी करते हुए दिखाया गया है। दो मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर के लिए एक नई चुनौती का संकेत मिलता है, जो किसी रहस्यमयी बदलाव से जूझते हुए दिख रहे हैं।

नाइट क्लब विवाद के बाद क्रिकेटर बेन स्टोक्स की वापसी

बेन स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स का एक नाइट क्लब में विवाद हुआ था, जिसकी जांच के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलान करके बताया था कि स्टोक्स मामले की जांच के चलते दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. स्टोक्स को…

IPL 2026 में सबसे ‘महंगा’ बल्ला इस्तेमाल करने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था. यह आरसीबी का लगातार दूसरा खिताब था. टूर्नामेंट के बीच और बाद में भी कई चीजों को लेकर चर्चा हुई. किसी ने सीजन में मिलने वाली बंपर प्राइज मनी की बात की, तो किसी ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिलने वाले इनाम पर फोकस किया. लेकिन यहां आपको बताएंगे कि सीजन में किन पांच खिलाड़ियों ने सबसे महंगे बल्लों का इस्तेमाल किया. लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. –किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में सबसे महंगे बल्ले का…

झारखंड राज्यसभा चुनाव: इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं. विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद इंडिया गठबंधन अपने दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सका. चुनाव परिणामों से संकेत मिलता है कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई, जिसका सीधा फायदा एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को मिला. झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने आरोप लगाया कि आरजेडी ने और भाकपा (माले) ने पार्टी को धोखा दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस…

यूपी के CM योगी बोले, ‘दूध पीकर गाय को जो सड़क पर छोड़ देते हैं, वही लोग सरकार पर आरोप लगाते हैं’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (18 जून ) को कहा कि प्राकृतिक खेती एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है, क्योंकि इससे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है. सीएम योगी कानपुर में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2026’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्यों में बेहतर…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उन्नाव दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव के भगवंतनगर में 570 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) में शामिल करने और लखनऊ-उन्नाव-कानपुर रैपिड रेल परियोजना का ऐलान किया।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और लखनऊ से कानपुर तक विकास की नई धारा बहेगी। वहीं राजनीतिक मंच से मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासनकाल में…

फर्रुखाबाद:किसान दिवस में गूंजी किसानों की समस्याएं, फार्मर रजिस्ट्री और प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, मत्स्य, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी नवीन जानकारियों से अवगत कराया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने किसानों से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की अपील करते हुए…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सघन जांच, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देशी शराब दुकान तलैयालेन…

फर्रुखाबाद:रेलवे का ऐसा जुनून कि घर को ही बना दिया ट्रेन का डिब्बा,जनपद का अनोखा आशियाना बना चर्चा का विषय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2026 आपने ताजमहल की तर्ज पर बने घर देखे होंगे, महलों जैसी आलीशान कोठियां भी देखी होंगी, लेकिन क्या कभी ऐसा मकान देखा है जो बिल्कुल रेलवे के डिब्बे जैसा दिखाई देता हो? फर्रुखाबाद में एक ऐसा अनोखा घर लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर पहली नजर में हर कोई यही सोचता है कि आखिर यह घर है या फिर रेलवे का कोई कोच। फर्रुखाबाद आईटीआई के पास स्थित इस अनोखे मकान को रेलवे प्रेमी अश्वनी कुमार कुशवाहा ने अपने…