प्रयागराज:थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामदप्रेस नोट

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-175/26 धारा-2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत मादूपुर रामनगर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0-UP70 GB 7120 (थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-183/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित) व 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-234/2026 धारा-317(2)/347 भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है, जिसका गैंग लीडर छैला बाबू सरोज पुत्र स्व0 सुरेश सरोज निवासी बरेज श्रंगवेरपुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज है । उपरोक्त अभियुक्त अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु भारतीय दण्ड विधान के अध्याय-16,17 व 22 में वर्णित अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी है । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अपने आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ, स्वयं व परिवार के ऐशो आराम के लिये विभिन्न थाना क्षेत्रों से दुकानों से चोरी, सार्वजनिक स्थनों से वाहनों की चोरी कर उसके इंजन नं0, चेचिस नं0 बदलकर उसे बेच कर अवैध तरीके से धन अर्जित करने आदि जैसे अपराधिक कृत्य किया जाता है । थाना नवाबगंज पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0-175/2026 धारा-2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।

सम्बन्धित व पंजीकृत अभियोग का विवरण-

  1. मु0अ0सं0-175/26 धारा-2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-234/2026 धारा-317(2)/347 भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त अंकित कुमार गौतम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0-370/23 धारा-308/323/504/506 भा0द0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-151/24 धारा-379/411/413 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0-203/24 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. मु0अ0सं0-306/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. मु0अ0सं0-308/24 धारा-303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/338/336(3)/340(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. मु0अ0सं0-446/24 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. मु0अ0सं0-295/25 धारा-317(2)/318(2)/336(2)/338/340(2) भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. मु0अ0सं0-343/25 धारा-303(2)/317(2) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  9. मु0अ0सं0-566/2025 धारा-309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 व 3/9(क)/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  10. मु0अ0सं0-175/26 धारा-2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  11. मु0अ0सं0-183/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  12. मु0अ0सं0-234/2026 धारा-317(2)/347 भा0न्या0सं0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0-UP70 GB 7120 (थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-183/26 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित)
  • 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 आकाश सचान, चौकी प्रभारी आनापुर थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 जैकी गौंड, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 सत्य प्रकाश, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 जय प्रकाश यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. रि0का0 आशीष कुमार खरवार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. रि0का0 शुभम गुप्ता, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment