फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के वितरण एवं समीक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें…
Month: April 2026
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026:जिले में ग्रामीण परिवहन को मिलेगा नया विस्तार, कई मार्गों पर संचालन को मंजूरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य एवं आवेदक उपस्थित रहे। विशेष सचिव (परिवहन) उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्या 265/तीस-1-2026 के अनुपालन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना…
फर्रुखाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिलाधिकारी ने की पुष्टि की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण कर उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जबकि अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को…
एसिडिटी से फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
एसिडिटी आम समस्या है। ज्यादा तला-भुना और बाहर का खाना खाने से पेट में एसिडिटी होने लगती है। कई बार यह पेट में दर्द के साथ ही सिर में भी चढ़ जाती है। उल्टियां तक आने लगती हैं। ऐसे में आपको फौरन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए क्योंकि इनके जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। दरअसल, पेट में एसिडिटी बनने की कई वजहे होती हैं जिनमें देर रात तक जगना और ज्यादा चाय पीना भी शामिल है। आइए जानते हैं…
आपकी लाइफ में जरूरत से ज्यादा घुसते हैं पड़ोसी, तो ऐसे निपटे उनसे
कहते हैं कि पहला सगा पड़ोसी होता है। जब कभी आप मुसीबत में होते हैं तो पड़ोसी ही सबसे पहले आपकी मदद करते हैं। अगर पड़ोसियों से रिश्ता अच्छा हो तो व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन वहीं कुछ पड़ोसी ऐसे होते हैं, जो जरूरत से ज्यादा ताक-झांक करते हैं। जो मुसीबत का सबब बन जाते हैं। इनसेू निपटने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं- ऐसे लोगों की बातों पर इरिटेट न हो। ऐसा करने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आप खुद…
डिप्रेशन के ये लक्षण जानकर आप भी पहले से ही रह सकते है सतर्क
डिप्रेशन या अवसाद आज के समय में एक प्रचलित मानसिक रोग की श्रेणी में आता है। यह हर किसी को हो रहा है व हर कोई इससे छुटकारा चाहता है। ऐसे में लोग हंसना छोड़ देते हैं व ज़िंदगी से निराश हो जाते हैं। लेकिन ये एक अच्छी जीवन के लिए सही नहीं है। दरअसल देखा जाए तो बीमारी कोई भी नयी नहीं होती बल्कि लक्षण व कारण देर से मालूम होते हैं।डिप्रेशन के लक्षण जानकर अगर आप इसके शिकार पहले हो चुके हैं आप जानते होंगे। तो जान लें…
पंजाब : धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला, सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, सख्त सजा की तैयारी
पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर सियासत तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी सरकार ने 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की तैयारी है. सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर लंबे समय से सख्ती की मांग हो रही थी, जिसे अब कानून के जरिए लागू किया जाएगा. सरकार दरअसल 2008 में बने जगत गुरु गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2008 में संशोधन करने जा रही है. मौजूदा कानून में…
सपा के गढ़ में ओपी राजभर ने ठोकी ताल, संजय निषाद को किया दरकिनार!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत हर रोज अपने नए रंग दिखा रही है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी. हालांकि, अब मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगाते…
सबसे मशहूर टिकटॉकर की पत्नी ने तलाक के बाद मांगी आधी जायदाद
दुनिया के सबसे चर्चित टिकटॉकर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी खाबी लैम एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। ऐसी खबरें हैं कि उनकी पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दी है और उनकी संपत्ति में आधी हिस्सेदारी की मांग की है। सामने आने के बाद अब ये खबर काफी वायरल है। तलाक की कार्यवाही से पता चला है कि सेनेगल-इटैलियन कंटेंट क्रिएटर खाबी लैम, जो अपने मूक कॉमेडी वीडियो के लिए मशहूर हैं, उनके नाम पर कथित तौर पर कोई संपत्ति नहीं है। खबरों के मुताबिक, अदालत के निष्कर्षों से…
विवाद के बाद ‘टटीरी फिर से’ गाना लेकर आएंगे बादशाह
रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के विवादित बोल के कारण विवाद खड़ा हो गया। गाने पर महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा। मामला महिला आयोग तक पहुंचा, बादशाह ने माफी मांगी। शुक्रवार को रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘टटीरी फिर से’ गाने की घोषणा की है। जल्द ही यह गाना रिलीज होगा। यह जानकारी देने के साथ ही बादशाह ने हरियाणा वालों के नाम एक खास संदेश भी लिखा है। शुक्रवार को अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा, ‘मेरे हरियाणा के…
ब्राजील की एल. कारडोसो क्यों चर्चा में, टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड स्थापित किया?
ब्राजील की तेज गेंदबाज एल. कारडोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया जब वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। कारडोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर नौ विकेट चटकाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े है। उन्होंने गैबोरोन में बोत्सवाना क्रिकेट संघ ओवल दो मैदान पर बीसीए कालाहारी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड भूटान की सोनम येशे…
केकेआर के खिलाफ मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी देखकर गदगद हुए गावस्कर
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी देखकर अभिभूत हो गए हैं। मुकुल ने केकेआर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 27 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 54 रन बनाए जिससे लखनऊ ने आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दर्ज की और केकेआर के मुंह से जीत छीन ली। मुकुल चौधरी की पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को उनका दिवाना बना दिया है। गावस्कर ने मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी पर आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक…
वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत
यूपी के मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई है. यहां वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में बारे में डीआईजी आगरा शैलेश पांडे ने बताया कि हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है. इस नाव में लगभग में 25 से 27 लोग सवार थे. पांटून पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है. अभी तक इस हादसे…
लखनऊ: सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और ओबीसी अधिकारों को लेकर ओबीसी कांग्रेस का बड़ा ऐलान
लखनऊ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को डॉ. अनिल जयहिंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस ने संबोधित किया। उनके साथ मंच पर श्री जितेंद्र बघेल (सचिव, AICC एवं सचिव, राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार परिषद), श्री मनोज यादव (अध्यक्ष, ओबीसी विभाग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी), श्री ओम प्रकाश मेहतो (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस) सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल जयहिंद ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए: डॉ. जयहिंद ने कहा कि…
लखनऊ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा, स्मार्ट मीटर शिकायतों की होगी गहन जांच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्मार्ट बिजली मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों का वास्तविक लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और जवाबदेही को कार्य प्रणाली का आधार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम बघौना निवासी स्वेता पुत्री श्री कमलेश शाक्य एवं जनपद औरैया के ग्राम कछपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र श्री सरमनलाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार का आयोजन पारंपरिक बौद्ध विधि-विधान के तहत किया गया, जिसमें सामाजिक समता, आपसी सम्मान एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को दाम्पत्य जीवन के आदर्शों, कर्तव्यों एवं बौद्ध सिद्धांतों के पालन हेतु प्रेरित…
सम्यक पार्टी कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न
बुधवार को सम्यक पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार शाक्य के घर पर पार्टी की कानपुर इकाई की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता, दयाशंकर सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, प्रदेश सचिव श्रीराम राजपूत, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार, कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ. अनिल राठौर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष…
कासगंज:TET अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस
कासगंज।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज शहर के नबाब तरौरा विद्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पाल ने की।बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन TET लागू किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठनों ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को TET से मुक्त कराने हेतु विधेयक में आवश्यक संशोधन किया जाए।बैठक में निर्णय लिया…
प्रयागराज: जिला विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा के द्वारा गुरुवार को “आठवें पोषण माह “का उद्घाटन विकास भवन के यमुना सभागार में जिला विकास अधिकारी महोदय प्रयागराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जो दिनांक 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा पोषण माह की मुख्य -“थीम जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना” है जिसके अंतर्गत मां एवं शिशु का पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण 0-3 वर्ष के बच्चों के संबंध में, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा 3-6 वर्ष के…
फर्रुखाबाद: फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती: 7 जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले जनसेवा केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन स्तर से इस कार्य की लगातार समीक्षा के बावजूद अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 7 जनसेवा केंद्र संचालकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। जिन जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विपिन जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), भूप सिंह जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र…
