फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2026 शमसाबाद थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना शमसाबाद पर दर्ज मु.अ.सं. 135/2026 में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित आरोपी इबरार पुत्र हशमुद्दीन, निवासी ग्राम बजरिया गढ़ी, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई 2026 को वादी ने थाना शमसाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी इबरार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपों से किया इंकार
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इंकार किया और कहा कि वह अपना पक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना शमसाबाद में दर्ज यही मुकदमा वर्तमान में विचाराधीन है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल सोहित कसाना, कांस्टेबल सौरभ
