लखीमपुर खीरी : एनएच-730 पर मैजिक ट्रक की टक्कर से हुए भीषण हादसे में 10 की मौत,डीएम एसपी ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत एनएच-730 पर सोमवार को भरेहटा मजरा अदलीसपुर के पास मैजिक एवं ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर प्रशासन व पुलिस महकमा तत्काल सक्रिय हो गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने घटनास्थल व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पूरी स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी…

लखीमपुर खीरी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गोला गोकर्णनाथ के शहनाई गेस्ट हाउस में रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद माननीय दिनेश शर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा में…

लखीमपुर खीरी : गन्ना विकास समिति की बैठक में राकिमसं ने की मूल्य वृद्धि की मांग

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गन्ना विकास समिति द्वारा आयोजित सामान्य बैठक श्रीमती वीना आशीष सिंह की अध्यक्षता में सी जी एन पी जी कॉलेज गोला में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए डेलीगेटों के हस्ताक्षर सहित मांग पत्र लिखित और मौखिक प्रस्ताव पारित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा गन्ना समिति में किसानों की कर्ज लिमिट यदि 50000 है तो कर्ज स्वीकृत होने के बाद मात्र ₹5000 की खाद…

लखीमपुर खीरी : मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में खुशी की लहर,अनुदेशकों के खातों में बढ़ा मानदेय हुआ अंतरित

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शहर के रॉयल पैराडाइज में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। सीएम के भाषण को सुनकर अनुदेशकों ने…

लखीमपुर खीरी : ​सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ – नोडल वीडी) डॉ एसपी मिश्रा ने की। इस वर्ष यह दिवस “डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान डीएमओ हरिशंकर द्वारा सभी को…

लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की भारतीय बजरंग दल ने लगाई गुहार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला नगर में खराब पड़े हैंडपंपों व फूटी पेयजल पाइप लाइनों को लेकर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित जिलाधिकारी को पत्र भेज कर भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया भीषण गर्मी के बीच गोला नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों के कारण आम जनता को भारी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र…

लखीमपुर खीरी : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला नगर में वट सावित्री पूजा स्थलों पर शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा सभी पूजा स्थलों पर साफ सफाई सहित बैठने की उत्तम व्यवस्था और भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल व शर्बत की व्यवस्था की गई जिससे माताओं बहनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस बात का ध्यान रखते हुए अध्यक्ष ने सभी पूजा स्थलों सेठानी हाता, मां मंगला देवी मंदिर,फूलबाबा आश्रम, दुर्गा मंदिर, त्रिलोक गिरि मंदिर सहित कई पूजा…

लखीमपुर खीरी : सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल की डीएम ने की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी व पारदर्शिता पर जोर

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की रफ्तार को और तेज करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित सूचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार आंकड़ों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की माह तक आवंटित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पोर्टल पर अपडेट की जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि शासन…

लखीमपुर खीरी : प्राकृतिक आपदा में उजड़ा आशियाना, राहत लेकर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता का भरोसा दिया। गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व सांसद जुगुल किशोर, भाजपा…

लखीमपुर खीरी : टीकाकरण अभियान को धार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, सीएमओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ प्रशिक्षण

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने और ‘जीरो डोज’ बच्चों की संख्या को शून्य पर लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार, 14 मई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक स्टेट एनालिस्ट यूपी और हरियाणा डॉ शिखर चौधरी व नेशनल डाटा एनालिस्ट अरविंद कुमार द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों को…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने की कर करेत्तर की बैठक, राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में कर-करेत्तर के तहत प्राप्तियो की विभागवार, बिंदुवार मासिक समीक्षा बैठक की, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाय। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक बृजपाल सिंह ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्य की कार्ययोजना बनाकर मूर्त रूप देने का निर्देश दिया।…

लखीमपुर खीरी : जेठ के दूसरे मंगल के पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों ने कराया विशाल भंडारा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए प्रसाद का वितरण किया। तपती गर्मी के बीच पुलिस के सहयोग से किए गए भंडारे की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया साथ…

लखीमपुर खीरी : दस्तक मीडिया ने जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कराया भंडारा

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) दस्तक मीडिया द्वारा जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर गोला गोकर्णनाथ के अलियापुर, उदासीन आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता ने भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। हनुमानजी सहित सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह द्वारा प्रसाद का भोग लगाया गया। फिर शुरू हुआ भंडारा अनवरत रूप से शाम तक चलता रहा। जिसमें हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं नें…

लखीमपुर खीरी : महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं से मिले सपा सांसद

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में किए जा रहे सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन साथ ही भाजपा पर इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सपा के रुख के विरोध में सांसद के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी…

लखीमपुर खीरी : अतिक्रमण पर डीएम का सख्त एक्शन, अफसरों को दिए कब्जामुक्ति के निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में सार्वजनिक भूमि और चकरोडों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसील धौरहरा की ग्रामसभा जटपुरवा पहुंचकर चकरोड अतिक्रमण प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएम ने अभिलेखों और नक्शे का परीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कब्जामुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने…

लखीमपुर खीरी : सीएमओ ने जन आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, परखीं व्यवस्थाएं

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने और शासन की मंशा के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति को इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी टाउन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगुचा का दौरा कर वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। दवाओं की उपलब्धता और हो रही जांचों की…

लखीमपुर खीरी : जिला महिला अस्पताल को मिला नया भवन, जल्द शिफ्ट होगा अस्पताल

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) ममता और सेवा के संगम ‘मातृ दिवस’ के पावन अवसर पर जनपद को स्वास्थ्य सेवाओं की एक नई किरण दिखाई दी है। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने रविवार को मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि मेडिकल कॉलेज का नया परिसर अब उपयोग के लिए तैयार है। जिला महिला चिकित्सालय को इस भवन में शिफ्ट किया जाना है। यह दिन न केवल ममता को समर्पित रहा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य…

लखीमपुर खीरी : अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई सामाजिक संस्थाएं, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के बिजुआ विकासखंड के ग्राम अमरपुर में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा छोटी काशी गोला एवं श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा आयोजित ग्राम अमरपुर अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की गई। इस अग्निकांड में कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। आग की लपटों में घरों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट…

लखीमपुर खीरी : उन्नकिसेस कोचिंग संस्थान पर धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मीनगर कॉलोनी स्थित उन्नकिसेस कोचिंग संस्थान में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राजेश्वर सिंह पूर्व सैनिक की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने महाराणा प्रताप के…

लखीमपुर खीरी : थाना फरधान में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने थाना फरधान में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे जहां उन्होंने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित कराए। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों…