लखनऊ में इंदिरानगर के सुगामऊ इलाके में शुक्रवार रात नशेबाजी के विवाद में नीरज त्रिवेदी (25) की उसके साथी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसके बाद चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों के एकत्र होता देख भाग गया। पुलिस नीरज को लोहिया अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर आरोपी युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक नीरज त्रिवेदी मूल रूप से बहराइच का रहने वाला था। वह सुग्गामऊ में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का…
Category: लखनऊ
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की सजा मौत!
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पत्नी को अपने ही मौसेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना पति को भारी पड़ गया. पत्नी और उसके प्रेमी(मौसेरे भाई) ने मिलकर पति की हत्या कर दी. साथ ही उस पर किसी को शक न हो इसलिए पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसका इल्जाम दूसरे लोगों पर थोप दिया. वहीं बाराबंकी पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दरअसल, ये पूरा…
150 कलमकारों को दिया रूबरू फाउंडेशन ने साहित्य श्री सम्मान, कविता संग्रह का भी हुआ विमोचन
लखनऊ में हिंदी संस्थान स्थित निराला सभागार में गुरुवार को रूबरू फाउंडेशन ने साहित्य उत्सव आयोजित किया। उत्सव में देश भर से आए 150 कलमकारों को साहित्य श्री सम्मान से नवाजा गया। साथ ही रूबरू फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित ‘तन्हा तन्हा साझा कविता संग्रह’ का विमोचन भी हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व पुलिस महानिदेशक एमसी द्विवेदी ने रूबरू फाउंडेशन के संस्थापक इरशाद राही के बारे में कुछ शब्द कहे। उन्होंने कहा कि “इस तरह के कार्यक्रम इरशाद राही अपने दमखम पर खुद करते रहते हैं। उनकी वाणी में इतना दम…
सालभर के भीतर तीसरे बड़े डॉक्टर ने लोहिया संस्थान को कहा अलविदा, गैस्ट्रो मरीजों की समस्या बढ़ना तय
लोहिया संस्थान के सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. शकील मसूद ने संस्थान छोड़ दिया है। संस्थान प्रशासन की ओर से बताया गया कि डॉ. मसूद ने 15 जून को इस्तीफा दिया था। एक साल के भीतर संस्थान छोड़कर जाने वाले यह तीसरे डॉक्टर हैं। डॉक्टरों के जाने से मरीजों का इलाज लगातार प्रभावित हो रहा है। मरीजों को ओपीडी से लेकर ऑपरेशन की तारीखें दी जा रही हैं।SGPGI और KGMU की तरह लोहिया के डॉक्टरों को संस्थान नहीं भा रहा है। यही वजह है कि साल के भीतर गेस्ट्रो…
बरेली – ब्रह्माकुमारी संस्था के सिविल लाइन सेंटर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का किया गया स्वागत सम्मान।
सिविल लाइन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, महापौर श्री उमेश गौतम, कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री पवन शर्मा तथा पार्टी से जुड़े अनेक पदाधिकारी ब्रह्माकुमारी के सिविल लाइन सेंटर पर पधारे।संस्था की क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी एवं सेंटर की इंचार्ज नीता दीदी ने उनका स्वागत किया। रजनी दीदी द्वारा संस्था का परिचय दिया । पार्वती दीदी ने मेडीटेशन कराया।प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी ने बताया कि पार्टी के जन संपर्क अभियान के अन्तर्गत अपने कार्यों सेवा,…
बेखौफ लुटेरों ने तीन घंटे के अंदर दो व्यापारियों से दो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर भागे , पोलिचे ने किये 7 अरेस्ट
लखनऊ में बेखौफ लुटेरों ने तीन घंटे के अंदर दो व्यापारियों से दो लूट की घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकले। लुटेरों ने मंगलवार रात नाका में मोबाइल कारोबारी के कर्मचारी से 15 लाख रुपए और बीकेटी में व्यापारी भूपेंद्र सिंह को अगवा कर 8.55 लाख रुपए लूट लिए।पुलिस पहले नाका वाली घटना को संदिग्ध मानती रही, लेकिन बीकेटी की घटना सामने आने पर सक्रिय हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात लुटेरों को गिरफ्तार कर व्यापारियों से लूट का खुलासा किया। जिसमें सामने आया है कि लुटेरे…
मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का किया खुलासा, लेनदेन के विवाद में छात्र आकाश की हुई थी हत्या
लखनऊ में 17 जून की रात 15 सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में छात्र आकाश की हत्या हुई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी एलएलबी छात्र अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आकाश रुपए नहीं लौटा रहा था, मांगने पर गाली-गलौज करता था। जिसके चलते उसने भाई मयंक प्रताप सिंह और दोस्त मनमोहन सिंह के साथ हत्या कर दी। उसके बाद नेपाल भाग गए।एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि आकाश…
बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी प्रशासन मौन।
कर्मचारियों की भूख हड़ताल को आज पांचवा दिन हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। उनकी इस हड़ताल के समर्थन में अब राजनैतिक व सामाजिक संगठन भी आ रहे हैं। वहीं कॉलेज के प्राचार्य ने हड़ताल पर बैठे सचिव हरीश मौर्या और अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के बारे में क्षेत्रिय उच्च शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।कर्मचारियों के समर्थन में पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार कर्मचारियों के बीच पहुंची और अपना समर्थन दिया वहीं किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन…
बरेली – लखनऊ में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही हिंदू किशोरी से रेप करने वाला अदनान गिरफ्तार
बिथरी थाना क्षेत्र में हत्या करने का डर दिखाकर हिंदू किशोरी से रेप करने वाले अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया। हत्या करने का दिखाता था डर, बरेली से लखनऊ तक करता था पीछा कर्मपुर चौधरी का अदनान बिथरी की हिंदू किशोरी के पीछे पड़ गया। जब किशोरी घर में अकेली होती तो वह हत्या करने का डर दिखाकर रेप करने लगा। किशोरी 12वीं पास करने के बाद एयर होस्टेज का कोर्स करने…
बरेली – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनप्रतिनिधियों, अफसरों और छात्रों समेत बरेलियंस ने किया योग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरेली में नेताओं, पुलिस अफसरों, छात्रों और बरेली वासियों ने योग किया। योग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। उन्हें बताया गया कि योग करने से किस तरह से हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद संतोष गंगवार ने किया योग डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां सांसद संतोष गंगवार समेत कई चर्चित लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। उनके साथ ही छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। संतोष गंगवार ने बताया प्रधानमंत्री…
8 वीक का शार्ट टर्म कोर्स करेंगे अटेंड, LU पहुंचे 10 अमेरिकी स्टूडेंट्स
लखनऊ विश्वविद्यालय और अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज के बीच हुए MOU के तहत मंगलवार को दस अमेरिकी स्टूडेंट्स भारतीय भाषाओं के अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। इनके साथ यूएस से प्रोफेसर जान काल्डवेल भी आए। LU में उन्हें फारसी, उर्दू में शार्ट टर्म कोर्स कराने के साथ-साथ वैज्ञानिक, कला, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन के विभागों, और भारतीय संस्कृति, भाषाओं और सामाजिक विज्ञान में अध्ययन करने के लिए सहयोग दिया जाएगा।LU की डीन एकेडमिक प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि विदेशी स्टूडेंट्स को कैंपस में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के…
लखनऊ में बासित अली बोले- मुस्लिम बच्चों ने बढ़-चढ़कर योग में लिया हिस्सा
‘भारत समेत दुनियाभर में आज 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यूपी में भाजपा अपने महा जनसंपर्क अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने योग दिवस पर सभी मदरसों के बच्चों को भी योगाभ्यास कराया। लखनऊ के गोमती नगर में स्थित दारुल उलूम में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली समेत मदरसे के बच्चों ने भी योग किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि…
फर्रुखाबाद -फिर एक बार क्रिप्टो एक्सपर्ट का फर्रुखाबाद मे हुआ स्वागत ,गिनाये लाभ
देश दुनिया पैसो से चलती हैँ लेकिन फर्रुखाबाद की सरजमी पर लेकर आए है क्रिप्टो का खजाना आज उत्तसब गेस्ट हाउस मे मिस्टर सकील खान ने एक मीटिंग की सकील खान मूलतः गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले है उन्होंने फर्रुखाबाद मे क्रिप्टो कॅरंसी के बारे मे बताया उन्होंने बताया अब आने बाला समय क्रिप्टो का होगा जिसमे उन्होंने कुछ कॉइन जैसे JD, voz,एपिलो,ईल्ड फार्मिंग आदि कॉइन के विषय मे बताया फर्रुखाबाद की व्यस्था धर्मेन्द्र जी ने की
फर्रुखाबाद: समाज सेवी आशीष शर्मा ने गरीब बच्चों को बांटे कपड़े , कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिले
मूलतः पिपरगांव के निवासी आशीष शर्मा एक टेलीकॉम की दुकान चलाते हैं जो मुरहास कन्हैया बेवर रोड पर है आशीष जी से मुलाकात हुई और जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी मिलती है समाज की सेवा करने में जितना उनसे बन पड़ता है वह जनता की सेवा में लगे रहते हैं वस्त्र दान करके समय आने पर लंगर लगाकर समाज की सेवा मे हमेशा तात्पर्य रहते हैंवह और उनकी टीम सदैव दिन-रात लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहती है लगभग अभी तक उन्होंने 100 से अधिक…
भीषण गर्मी में लिफ्ट में 12 बच्चे फंसे:45 मिनट बाद दमकल कर्मियों ने निकाला
लखनऊ में सोमवार शाम करियर लांचर कोचिंग के 12 बच्चे लिफ्ट में फंस गए। वह छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट दूसरे मंजिल पर रुक गई। भीषण गर्मी से परेशान बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। तभी लोगों ने बच्चों की आवाज सुनी। लोगों ने बच्चों को लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी कोचिंग प्रबंधन को दी। इसके बाद मैकेनिक की मदद से बच्चों को निकालने का 45 मिनट तक प्रयास करते रहे।मगर जब मैकेनिक ने बच्चों को नहीं निकाल पाया तो प्रबंधन ने दमकल विभाग और…
बिजली पानी से लोग परेशान, सरकारी दावे हुए नाकाम
सरकारी दावें कुछ भी हो लेकिन राजधानी लखनऊ में बिजली और पानी की समस्या कम नहीं हो रही है। देर रात तक लोगों का गुस्सा बिजली और पानी को लेकर अब उतरने लगा है। बिजली नहीं आने पर सोमवार रात 12 से एक बजे तक लोगों ने विराज खंड उपकेंद्र पर हंगामा किया। वहीं विकास नगर में सुबह से पानी नहीं आया। आखिर में स्थानीय लोगों ने सीएम तक अधिकारियों की शिकायत पहुंचाने की बात की तो देर रात पानी का टैंकर भेजा गया। बिजली कटौती का आलम यह है…
मैनपुरी के नगला अतिराम में रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र सहित तीन को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड से फैली दहशत
यूपी के मैनपुरी जिले से है। यहां करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवादगांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार…
फर्रुखाबाद:- कोतवाली पुलिस ने वारन्टी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!
आज दिनांक 19.06.2023 को उ0नि0 मोहन सिंह मय हमराह का0 993 वीरेन्द्र सिंह द्वारा एक नफर वांरटी नाजिम पुत्र मुन्ने निवासी खटकपुरा /हाल मैकेनिक लक्ष्मी इलैक्ट्रीशियन 3/6 चौक किराना बाजार थाना कोतवाली फर्रूखावाद जिला फर्रूखावाद उम्र 49 वर्ष को सम्बन्धित वाद संख्या 481/13 राज्यप्रति नितिन रस्तोगी आदि थाना फर्रूखाबाद तारीख पेशी 10.07.23 धारा 406/420/504/506 भादवि0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद को समय करीब 08.50 बजे खटकपुरा/हाल मैकेनेकि किराना बाजार थाना क्षेत्र फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
यूपी के ग्राम सभा की भूमि के साथ ही अनुपयोगी और बंद पड़े भूखंडों का होगा अधिग्रहण : योगी जी
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद योगी सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए कमर कस चुकी है। 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए बड़े पैमाने पर भूमि की आवश्यकता है, जिसको लेकर सरकार व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश में अपने भूमि बैंक को दृढ़ता प्रदान करने और तीव्र औद्योगिक विकास की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) ने बड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए नोडल एजेंसी के तौर…
नेता ‘न’ और ब्यूरोक्रेट्स ‘हां’ कहना सीख जाए तो देश का कल्याण हो जाएगा : राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा, “आम तौर पर जनता में यह धारणा है कि ब्यूरोक्रेट्स उस तरह से जनता के साथ पेश नहीं आते, जिस तरह से उन्हें पेश आना चाहिए। जिस दिन इस देश का नेता ‘न’ कहना और ब्यूरोक्रेसी ‘हां’ कहना सीख जाएगी, उस दिन देश का कल्याण हो जाएगा। IAS होने का अहंकार मन में नहीं आना चाहिए। अहंकार से वह अपने कद को छोटा करता है।” रक्षामंत्री ने कहा,…
