पीलीभीत – जिलाधिकारी की अध्यक्षता बेस्ट टूरिज्म कम्पटीशन योजना की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बेस्ट टूरिज्म कम्पटीशन योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों का मूल्यॉकन एवं परीक्षण आदि के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील कलीनगर के पर्यटन स्थल गोमती उद्गम स्थल, लिलहर व इकोत्तरनाथ मंदिर का चयन किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा चयनित स्थलों पर सहमति व्यक्त की गई। ग्राम माधौटांडा पर्यटन स्थल गोमती उद्गम स्थल एवं चूका बीच टाइगर रिजर्व के समीप स्थित व ग्राम लिलहर तहसील बीसलपुर से…

पीलीभीत : रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स में दो बेबी वार्मर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में प्रदान किए।

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंदर भदोरिया ने बताया रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल 3110 के सहयोग से रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने सरकारी अस्पताल पूरनपुर में बच्चों की उचित देखभाल के लिए दो बेबी वारमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर को प्रदान किए इस बेबी वारमर के माध्यम से जो बच्चे समय से पूर्व पैदा होते हैं या जन्म के तुरंत बाद जिन्हें गर्म जगह पर रखने की आवश्यकता होती है उनके लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं इस मशीन के जरिए बच्चों के स्वास्थ्य में बहुत जल्दी सुधार आता…

प्रयागराज-जनपद प्रयागराज मे भारी वर्षा/आंधी/तूफान एवं वज्रपात के दृष्टिगत दिशा निर्देश जारी किये

भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्व चेतावनी के अनुसार दिनांक-28.06.2023 से दिनांक-30.06.2023 तक जनपद प्रयागराज में भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के दृष्टिगत जनपद में होने वाली भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात हेतु निम्नवत दिशा निर्देश (एडवाइजरी) जारी किये जाते हैः- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज- मंडली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आज मण्डलीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें कुछ आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी सर्वप्रथम भारवाहनों के ओवरलोड संचालन के विरुद्ध तथा टोल प्लाजा से प्राप्त करायी गयी सूची के अनुसार ओवरलोड वाहनों का अधिकाधिक के संबंध में अवगत कराया गया कि माह जनवरी 2023 से मई 2023 तक जनपद प्रयागराज में 873 भार वाहनों के चालान से 471.01 लाख, जनपद कौशाम्बी में 533 भार वाहनों के चालान से 108.34 लाख, जनपद प्रतापगढ़…

CBCID करेगी प्रिया की मौत मामले की जांच, SR स्कूल के हॉस्टल में 20 जनवरी को मिला था शव

लखनऊ के एसआर स्कूल के हॉस्टल में हुई छात्रा प्रिया राठौर के मौत मामले की जांच अब CBCID करेगी। पुलिस की जांच से असंतुष्ट उसके पिता 22 दिनों से धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के दबाव में आकर जांच को बंद कर दिया। उन्होंने CBI जांच की मांग की थी।जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 साल की बेटी प्रिया बीकेटी स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में संदिग्ध हालात में शव मिला था। जसराम…

हुसैनाबाद इलाके में निकला जनाब-ए-मुस्लिम का ताबूत जुलूस, पढ़िए रिपोर्ट

राजधानी के हुसैनाबाद इलाके में बुधवार को जनाब-ए-मुस्लिम की शहादत पर ताबूत जुलूस निकला। ये पारंपरिक जुलूस रौजा-ए-हजरत मुस्लिम से निकलकर घंटा घर वाली सड़क पर पहुंचा। जहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से हजरत मुस्लिम को श्रद्धांजलि दी। जुलूस से पहले रौजा-ए-हजरत मुस्लिम में मजलिस हुई। मजलिस खत्म होने के बाद हजरत मुस्लिम के नाम का ताबूत सजाकर जुलूस निकाला गया। जहां पर आम लोगों ने जुलूस में शामिल होकर ताबूत के दर्शन किए। ताबूत कुछ देर तक लोगों के लिए बाहर लाया गया, जिसे…

पीलीभीत : राहगीर एवं पढ़ने वाले बच्चों का सड़क पर लगे कूड़े के ढेर से निकलना हुआ मुश्किल ?

पूरनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है नगर पालिका द्वारा नगर की गंदगी और कूड़े के ढेर रोड पर लगे हुए रास्ते से गुजरने वाले गंदगी की बदबू को मिटरो दूर आने से राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है नगर के कूड़ा करकट को डालने के लिए आरसीएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है लेकिन उसके बावजूद नगर की गंदगी और कूड़ा सड़क के किनारे डाला जा रहा है नगर के मुझा रोड पर सड़क के किनारे…

रेडियो जयघोष और जिम्सी के बीच हुआ एमओयू, संगीत नाटक एकेडमी में शुरू हुई मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला

मंगलवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी में 7 दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। ये कार्यशाला यूपी संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और जिम्सी कानपुर द्वारा आयोजित हो रही है। कार्यशाला की शुरुआत यूपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की।इस दौरान उनकी मौजूदगी में रेडियो जयघोष और जिम्सी के बीच एमओयू भी साइन किया गया। रेडियो, टीवी एंकरिंग और लेखन की 27 जून से 2 जुलाई तक आयोजित कार्यशाला के पहले दिन न्यूजट्रैक अपना भारत के संपादक योगेश मिश्र, आरजे करिश्मा, आरजे प्रतीक मेहरा और पत्रकार…

अवैध रूप से संचालित हो रहा था अस्पताल, अस्पताल सील

गर्भवती की मौत के मामले में कृष्णा नगर में संचालित राज अर्चना अस्पताल में ताला जड़ दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित अस्पताल के मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग ने ताला जड़ दिया है। जांच पूरी होने तक अस्पताल में इलाज संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।कृष्णा नगर लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी इन्दु को प्रसव पीड़ा हुई थी। पति विकास सोनी ने पत्नी को राज अर्चना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से इन्दु की…

UPSSSC VDO के Re-Exam में एक नकलची का गजब का कारनामा, कान के अंदर डिवाइस छिपाकर कर रहा था नकल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 5 साल बाद आयोजित हुई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में कई सॉल्वर पकड़े गए. एसटीएफ ने लखनऊ, बरेली, कानपुर और गोरखपुर में कई लोगों को गिरफ्तार किया. नकल करने के लिए कई परीक्षार्थियों ने अलग-अलग तरीके अपनाएं. जिसे देखकर आपको गुस्से के साथ हंसी भी आएगी. कानपुर के नौबस्ता इलाके में सत्यम तिवारी नाम के एक परीक्षार्थी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया. उसने अपने कान के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस लगाया था. जिसे यूपी…

जनपद कासगंज के पटियाली विधानसभा सभा क्षेत्र के कादरगंज खाम के गांव हिम्मत नगर बझेड़ा में गंगा में नहाते समय दो बच्चों की मौत परिवार में मचा कोहराम

पाली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामपंचायत कादरगंज खान के हिम्मतनगर बझेड़ा में गंगा नहाने आए 4 बच्चे अंकित पुत्र ओमपाल उम्र करीब 12 वर्ष पुलिस स्टेशन सिकंदरपुर वैश्य राम वर्धन पुत्र मुकेसवरसिंह उम्र 18 वर्ष बदरपुर दिल्ली जो अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था भरत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह उम्र 15 वर्ष हिम्मतनगर वगैरा अंकित पुत्र ओमकर उम्र 16 वर्ष ग्राम हिम्मतनगर वगैरा का पैर नहाते समय गंगा में फिसल गया भैंस चराने वाले लोगों ने देखा चरागाहों ने गंगा में कूद कर भरतसिंह पुत्रसिरेंद्र सिंह उमर करीब 15वर्ष अंकित पुत्र…

कम समय में सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू : डीजीपी

यूपी पुलिस ने अपराधियों को कम से कम समय में सजा दिलाने के लिए ‘ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया है। जिसमें पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती, धर्मांतरण और गोकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस और अभियोजन विभाग संयुक्त रूप से न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उन्हें सजा दिलाएगा। डीजीपी विजय कुमार ने इस संबंध में सभी कमिश्नरेट और जिलों को निर्देश दिए कि वह इन श्रेणी के 20-20 मुकदमों चिह्नित करेंगे और इसकी समयबद्ध विवेचना पूरी कराकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करेंगे।डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए…

बारिश से पैदावार में कमी, लखनऊ में थोक भाव से तीन गुना महंगा रेट

बारिश आते ही सब्जियों के रेट एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्थिति यह है कि एक सप्ताह पहले तक 30 से 40 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर शहर के अलग – अलग इलाकों में 80 से 120 किलो तक बिक रहा है। हालांकि होल सेल मंडी में अभी भी टमाटर 40 से 50 रुपए किलो के भाव बिक रहा है। लेकिन होल सेल से लोकल बाजार में आते – आते रेट में करीब दो गुना तक की बढ़ोतरी हो रहीहै। दरअसल, होल से लोकल मार्केट आते – आते…

यूपी में 56 तहसीलदार व 38 नायब तहसीलदार के तबादले ,कौन कहाँ पहुंचा देखें

यूपी में राजस्व परिषद उतर प्रदेश ने रविवार की शाम तबादला सेशन के चलते बड़े पैमाने पर राजस्व विभाग में ट्रांसफर किए है ज्यादातर स्थानांतरण का आधार निजी अनुरोध पति पत्नी के सरकारी सेवा में रहने के कारण किया गया है जिन तहसीलदारों का तबादला हुआ है उनके नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती का जनपद इस प्रकार है l उतरप्रदेश में 38 नायब तहसील दारो के कार्यक्षेत्र बदले ,अविनाश चौधरी को इटावा से उन्नाव जनपद में नई तैनाती मिली है ,अरुण कुमार अग्रवाल को मुरादाबाद से गाजियाबाद ,जागृति सिंह लखीमपुर…

65 करोड़ की जमीन खरीद पर IT का छापा, नहीं मिला हिसाब

अमरावती बिल्डर के बाद अब उनके करीबी लोगों पर आयकर का छापा पड़ने लगा है। रविवार रात आयकर विभाग की टीम ने गोमतीनगर बेतवा अपार्टमेंट स्थित बिल्डर के करीब कारोबारी हरीश मिश्रा के यहां छापा मारा। बताया जा रहा है कि अमरावती बिल्डर के यहां हुई प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में कारोबारी रजनीकांत मिश्रा का बड़ा योगदान था। इसमें एक 65 करोड़ की जमीन का मामला सामने आया है। इसका कोई भी कागज बिल्डर नहीं दिखा पाए हैं। अब उसकी खरीदारी रजनीकांत मिश्रा के यहां से हुई है। ऐसे में टीम उनके…

पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर 27 जून को राज्य कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

पुरानी पेंशन को लेकर 27 जून को राज्य और केंद्र के कर्मचारी धरना देंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच की ओर से रेलवे स्टेडियम में कर्मचारी अपनी ताकत दिखांगे। इसके लिए हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि पुरानी पेंशन को लेकर यह अभी तक की सबसे बड़ी रैली है। इसमें पूरे प्रदेश से हजारों लोग आएंगे। स्थिति यह है कि जो गाड़ियां दूसरे जिलों से आएंगी उसको लिए तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी…

मैनपुरी के नृशंस में हत्याकांड ‘आखिर नई दुल्हन का क्या दोष था…’, शादी के अगले दिन पांच कत्ल; उलझा रहे है ये 10 सवाल

मैनपुरी में हुआ नृशंस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर में आई नई नवेली दुल्हन का आखिर क्या दोष था? शिववीर ने परिवार के चार सदस्यों को फरसे से काटने के दौरान नई दुल्हन की गर्दन को भी काट दिया। इस हत्याकांड के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी, लेकिन उसकी मौत के बाद तमाम सवाल ऐसे खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब तलाशना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। नई दुल्हन की भी कर दी हत्याशिववीर ने छत…

शनिवार को कैफे रेपर्टवाहर में लिट–अप लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल की हुई शुरुआत, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ में कैफे रेपर्टवाहर में शनिवार को लिट–अप लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इस साहित्यिक उत्सव का आयोजन लैब एकेडेमिया पब्लिकेशंस कर रहा है। इस फेस्ट का मकसद प्रतिभावान कलाकारों को मंच प्रदान करना है। फेस्ट के पहले दिन कविता कार्यशाला, कविता पाठ और पुस्तक चर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन TEDx वक्ता, लेखक और यूपी की G-20 ब्रांड एंबेसडर तूलिका रानी ने किया। इस दौरान कर्नल संजय त्रिपाठी, नर्चर लाइफ एनजीओ की संस्थापक फराह सरोश, सोशल वर्कर ताहिरा हसन और लैब एकेडेमिया की निदेशक नाज फरहा…

इनोवेटिव पाठशाला के बच्चों ने फटे कपड़ों से बनाई ड्रेस को पहन किया फैशन शो, वंचित से चर्चित कार्यक्रम का आयोजन:

लखनऊ में शनिवार को इनोवेशन फॉर चेंज सोसाइटी की बेहतरीन पहल देखने को मिली। संस्था ने वंचित से चर्चित 2.0 कार्यक्रम में फैशन शो आयोजित किया। जहां पर संस्था की इनोवेटिव पाठशाला के बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। बच्चों ने फटे-पुराने कपड़े, कतरनों से नई ड्रेस खुद बनाई। साथ ही उसे पहनकर रैंप वॉक किया।कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ गेस्ट आरती मेहता ने दीप प्रज्वलन से किया। जिसके बाद इनोवेशन फॉर चेंज सोसाइटी के बच्चों ने शिव वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद फैशन शो शुरू…

10 दिवसीय एग्जिबिशन में बाघ की बेहतरीन फोटो, पेंटिंग खींच रही यात्रियों का ध्यान

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में शुक्रवार को ‘टाइगर इन मेट्रो’ एग्जिबिशन की शुरुआत हुई। 10 दिवसीय इस एग्जिबिशन में टाइगर की एक से बढ़कर एक फोटो और पेंटिंग शामिल है। इसमें देश भर के फोटोग्राफर और आर्टिस्ट के काम प्रदर्शित हो रहे हैं। एग्जिबिशन का उद्घाटन यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने किया। इस दौरान एकेटीयू, फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग की दिन वंदना सहगल चीफ गेस्ट रहीं। एग्जिबिशन में लगीं टाइगर की शानदार पेंटिंग ने सभी को आकर्षित किया। कई आर्टिस्ट ने अपनी बनाई हुई पेंटिंग में टाइगर के साथ…