पूरनपुर में शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर गांव चंदिया हजारा और आसपास के गावों के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जलस्तर कम होने के बाद नदी तेजी से कटान कर तबाही मचा रही है। 12 किसानों की 36 एकड़ गन्ने की फसल लील चुकी शारदा नदी के निशाने पर अब गांव चंदिया हजारा के निरापद मिस्त्री का खेत है। 24 घंटे में निरापद के खेत में खड़ा दो बीघा गन्ना नदी में समा गया है। रविवार शाम नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा के 1400…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत , जहानाबाद में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान में महिला का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। महिला के पति की कुछ दिन पूर्व ही हादसे में मौत हो चुकी है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी की रहने वाली प्रेमवती पत्नी शंकर लाल ने बताया कि उनकी पुत्री उमेंद्रा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान के मानव गंगवार…
पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे निजी स्कूल
पीलीभीत में आजमगढ़ की घटना के विरोध में मंगलवार को जिले भर में निजी स्कूल बंद रहे। चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज आजमगढ़ की प्रधानाचार्य और शिक्षक को रिहा करने की मांग को लेकर इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। बेसिक शिक्षक कल्याण समिति ने भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आजमगढ़ में छात्रा के खुदकुशी करने की घटना दुखद है। स्कूल की प्रिंसिपल और कक्षा अध्यापक की बिना उचित जांच के गिरफ्तारी करना निंदनीय…
पीलीभीत में तापमान में गिरावट के बाद भी नहीं थम रहा आईफ्लू
पीलीभीत में जिला अस्पताल में सोमवार को भी बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज पहुंचे। तापमान में गिरावट आने के बाद भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, इससे डॉक्टर हैरान हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में आई फ्लू से पीड़ित करीब 350 मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए काउंटर के आगे लाइन लगाकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नेत्र परीक्षण अधिकारी विकास अग्रवाल ने बताया है कि रोजाना मरीजों की संख्या…
पीलीभीत में जलाभिषेक को निकाली गई बाइक रैली, तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत में हिंदूवादी संगठनों द्वारा जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुए एक युवक का फोटो वायरल हो रहा जिसमें युवक हाथ मे तमंचे लिए नजर आ रहा है। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और युवक को हिरासत में लिया है। सोमवार को पूरनपुर तहसील क्षेत्र के साईं श्रद्धा बैंक्वेट हाल से तमाम हिंदूवादी संगठनों द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से शारदा नदी से जल लेने के लिए…
पीलीभीत में बच्चे नहीं बन पाए निपुण, प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी
पूरनपुर में बच्चों को निपुण बनाने का ढिढोरा तो खूब पीटा गया, लेकिन पूरनपुर ब्लॉक बच्चों को निपुण बनाने में फिसड्डी साबित हुआ है। ब्लॉक को 79वीं रैंक मिली। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने इसे गंभीरता से लेकर सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरल एप के माध्यम से बच्चों को गणित और भाषा आदि में पारंगत करना था। निपुण बनाने के बाद 25 नवंबर को…
पीलीभीत में सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण, शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाने लगे नायब तहसीलदार
पीलीभीत में एक पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी जमीन को धार्मिक कार्यक्रमों की जगह बताते हुए निर्माण शुरू कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद जब दूसरे समुदाय के लोगों ने पूरे मामले का विरोध जताया तो राजस्व की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने शिकायतकर्ता पक्ष से ही निर्माण हटवाना शुरू कर दिया तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। घटना के बाद शहर कोतवाल ने मौके पर विवाद बढ़ता देख मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। सूचना पुलिस व राजस्व विभाग…
पीलीभीत में अब डीएम तय करेंगे कि संबद्ध सफाईकर्मी हटेंगे या नहीं
पीलीभीत में मूल तैनाती स्थल पर जाने का नोटिस मिलते ही सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है। संबद्धता बहाल रखने के लिए सफाईकर्मी सोमवार को डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने डीपीआरओ से संबद्ध सफाईकर्मियों की सूची तलब की है। ग्राम पंचायत में तैनात कई सफाई कर्मियों को अधिकारियों के यहां अटैच कर दिया गया है। इससे गांवों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। दो दिन पहले अधिकारियों के यहां लगे 13 सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर मूल तैनाती स्थल पर जाने को कहा था।…
पीलीभीत में 15 से 16 साल की 3 लड़कियों ने सहेली का करवाया रेप, सोचने पर मजबूर कर देगा ये मामला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां की पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों पर पॉक्सो एक्ट लगाया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही सहेली का एक लड़के से रेप करवाया। दरअसल, 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। इसमें उन्होंने बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत की। 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग की तीन लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज…
पीलीभीत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
पीलीभीत में थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय किसान राम निवास की फसल की रखवाली करने के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव खरगापुर खुर्द निवासी रीतराम ने बताया कि उनका मझला भाई रामनिवास शनिवार सुबह करीब आठ बजे गन्ने की फसल की बंदरों से रखवाली के लिए खेत पर गए थे, तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिवार के लोग उनका देसी उपचार कराते रहे। रविवार को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी सूरजकली का रो-रोकर बुरा…
पीलीभीत के केबल में फॉल्ट आने से शहर के तीन हजार घरों में अंधेरा
पीलीभीत के शहर में शनिवार देर रात रामलीला फीडर की केबल में फॉल्ट आ जाने से लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, रोजाना चार से छह घंटे तक कटौती भी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। शहर में कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात 12 बजे रामलीला फीडर की केबल में फाल्ट आ जाने से मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, मधुवन, नई बस्ती, तुलाराम, देशनगर, गंगोत्रीपुरम आदि के 3000 घरों में…
पीलीभीत में भाई की जमानत कराने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
गजरौला में थाना गजरौला क्षेत्र के गांव देवीपुरा के रहने वाला नोनीराम अपने भाई की जमानत कराने के लिए गांव के ही एक युवक के साथ शहर आया हुआ था। लौटते समय रास्ते में देवीपुर के नजदीक कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान नोनीराम की मौत हो गई। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी 40 वर्षीय नोनीराम गांव के नंदराम के साथ कचहरी में अपनी भाई राधेश्याम की जमानत कराने के लिए आया था। इसी…
पीलीभीत में शाारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को खतरा
कलीनगर में रविवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास होने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गावों को खतरा पैदा हो गया है। नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल से टकराने लगा है। नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके अलावा नलडेंगा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बाढ़ नियंत्रण योजनाओं के बीच नदी गोलाई में घूमकर कटान कर रहीं हैं। अभी नदी के नजदीक बसे गांवों में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी है। हालांकि जल स्तर बढ़ने…
पीलीभीत हाईवे,चौड़ीकरण के साथ नाले की खोदाई शुरू
बीसलपुर में रष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही रविवार से जेसीबी से नाले की खोदाई भी शुरू करा दी। पीलीभीत के साथ ही बरेली हाईवे पर नाला निर्माण शुरू होने पर तमाम व्यापारी वहां पहुंच गए और खोदाई का विरोध करने लगे। इसके उनकी ठेकेदार के कारिंदों से तीखी नोकझोंक हुई। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है। नगर में बरेली और पीलीभीत रोड पर अभी चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन चौड़ीकरण की जद में…
पीलीभीत के बीआरसी परिसर में बना लिया वाहन स्टैंड
बीसलपुर में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में वाहन स्टैंड बना लिया गया है। इससे परिसर में ही संचालित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंपिढ़ाई प्रभावित हो रही है। वाहनों की आवाजाही से बच्चों को भी खतरा बना रहता है। बीआरसी के पास ही तहसील कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। बीआरसी कार्यालय के अलावा इन दफ्तरों और अस्पताल में आने वाले लोग भी अपने वाहन बीआरसी परिसर में ही खड़े करते हैं। हालांकि बीआरसी परिसर में वाहन खड़े होने से रोकने के लिए एक कर्मचारी तैनात कर…
पीलीभीत में गोआश्रय स्थल होने के बाद भी फसलें उजाड़ रहे छुट्टा पशु
जहानाबाद के गांवों में गोआश्रय स्थल होने के बाद भी छुट्टा पशु खुले घूम रहे हैं। खेतों में पहुंचकर फसलें उजाड़ रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गोआश्रय स्थल से केयर टेकर ही पशुओं को छोड़ देता है। क्षेत्र के ग्राम ढकिया नथा और नवादा खुशहाली के ग्रामीणों ने बताया की छुट्टा पशु खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है…
पीलीभीत,आस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहे भारतीय से 2.45 करोड़ ठगे..जानिए क्या है पूरा मामला
चौदह साल से आस्ट्रेलिया में रहकर नौकरी करने वाले भारतीय युवक से उसके सगे भाई और भाभी ने 2. 45 करोड़ रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। जमीन खरीदकर स्कूल बनवाने के नाम पर छह साल तक उससे रुपये मंगवाए जाते रहे। जब घर आकर पीड़ित ने इसके बारे में जानकारी की तो अपनों की जालसाजी का पता चला। आरोपियों ने उसे मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में भाई-भाभी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज…
पीलीभीत में घर में घुसकर की पिटाई
पूरनपुर में गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत और उसके ममेरे भाइयों की कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देकर घर में तोड़फोड़ की। हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शुक्रवार की है। गांव शांतिनगर निवासी कुलवंत ने बताया कि घटना के दिन वह ममेरे भाई सत्यप्रकाश के घर गए थे। सत्यप्रकाश अपनी पैतृक जमीन पर घर बनवा रहे हैं। इसी दौरान गांव भरतपुर लक्ष्मननगर निवासी आलम, मोहम्मद हुसैन, ओमप्रकाश मौर्य, सुशील, आलोक, रंजीत, सोनू, अनिल, प्रमोद, दिनेश,…
पीलीभीत में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग:दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीलीभीत में शुक्रवार देर रात जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार दोनों ही पक्षों के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामला शहर कोतवाली के मियां मजार के पास का है। यहां एक जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार दोपहर में विवाद हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष के रियाज नाम के…
पीलीभीत में बजट मिले हो गए सात माह, काम अब तक शुरू नहीं, जनता झेल रही बिजली संकट
पीलीभीत में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रीवैंप योजना के तहत जर्जर लाइनाें को बदलने और ट्रांसफार्मरों को क्षमता वृद्धि करने का काम होना था। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद 180 करोड़ का बजट भी मिल गया, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है, जबकि दिसंबर तक काम पूरा किया जाना है। जिस कंपनी को ठेका दिया है, वह अब तक सिर्फ सर्वे ही कर सकी है। पूरा जिला बिजली कटौती और अंधाधुंध फॉल्ट से परेशान है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी खामोश…
