पीलीभीत में शुक्रवार की देर शाम असम हाईवे पर बरहा के रहने वाले सूबेदार और उसकी पत्नी खेमवती को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सूबेदार की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बेटे राजकुमार की तहरीर के पर ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव बरहा के रहने वाले राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी माता व पिता खेत से काम कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यालय के समीप गजरौला की…
Category: पीलीभीत
पीलीभीत में सड़क पर दुकान का बोर्ड रखने को लेकर मारपीट
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच आपसी संघर्ष हो गया. संघर्ष इतना विध्वंस था कि दोनों लोग एक दूसरे के पर लाठी डंडों से टूट पड़े और हमलावर हो गए. वहीं किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में आने वाली जमा मस्जिद के पास दो मेडिकल संचालकों के बीच सड़क पर बोर्ड रखने को लेकर कहा सुनी हो…
पीलीभीत में पुलिस का गैंगस्टर पर एक्शन, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी के पीलीभीत जनपद के बीसलपुर तहसील इलाके में शाहजहांपुर के गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया है। लगभग एक करोड़ रुपये की संपति कुर्क करने के बाद शाहजहांपुर पुलिस वापस लौट गई। गैर जनपद की पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी के आदेश पर की गई कार्रवाईदरअसल, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी विनोद सिंह पर शाहजहांपुर के थाना निगोही में वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस मुकदमे की विवेचना कांठ थाना प्रभारी…
पीलीभीत के नौगवां पकडिया आदर्श नगर पंचायत घोषित
पीलीभीत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत नगर पंचायत नौगवां पकड़िया का चयन किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को संस्तुति देते हुए नगर पंचायत नौगवां पकड़िया को आदर्श नगर पंचायत के रूप में वर्ष 2023- 24 के लिए चयनित किया है। पूरे प्रदेश से 14 नगर पंचायतों को इस योजना के तहत चयनित किया गया है। ईओ संतोष चतुर्वेदी ने यहां इस आशय की जानकारी दी।
पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत के दियूरी जूनियर हाईस्कूल और अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। दोनों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये टीमे दो सितंबर को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांधी स्टेडियम में 22 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बेसिक स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दियूरी और माध्यमिक स्तर पर अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता…
पीलीभीत में दो पक्षों में जमकर पथराव बाजार में तैनात की गई पुलिस
पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में शुरू हुई मारपीट पुलिस की लापरवाही के चलते पथराव में तब्दील हो गई। घटना के बाद फजीहत से बचने के लिए पुलिस ने आनन फानन में पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है और पूरे मामले में जांच की बात कही है। दरअसल पूरा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे का बताया जा रहा है, जहां गुरुवार को कस्बे के रहने वाले अनीस और असलम पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के चलते मारपीट हुई थी।…
पीलीभीत वरुण गांधी ने पीलीभीत में उतारी युवा ब्रिगेड
वरुण गांधी इन दिनों पीलीभीत में काफी सक्रिय हो गए हैं. 2024 को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर बीजेपी के खिलाफ अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में इस तरह की भी चर्चा है कि बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है, लेकिन वरुण गांधी भी पीछे नहीं है. तमाम कयासों के बीच उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. पीलीभीत…
पीलीभीत में गोली लगने से घायल युवक की मौत:डबल मर्डर करके जेल गए पिता और दो बेटे पैरोल पर आए थे बाहर, जमीनी रंजिश में गईं 3 जानें
पीलीभीत में डबल मर्डर के आरोप में पैरोल पर बाहर आए तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2009 को जमीन के विवाद के चलते बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र ने अपने बेटे शिवलेश और कुश्लेष के साथ…
पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण
पीलीभीत में अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं। शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर…
पीलीभीत में चोर को पांच साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना
पीलीभी में तविशेष न्यायधीश (गैंगस्टर एक्ट) चंद्रमोहन मिश्र ने चोरी के मामले के दोषी को 10 हजार रुपये के अर्थ दंड सहित पांच वर्ष की सजा से दंडित किया है। थाना पूरनपुर में तैनात उप निरीक्षक कमरुल ने 28 फरवरी 1997 को थाना निगोही, शाहजहांपुर के ग्राम ईशापुर के खेमसिंह व उसके गैंग के साथियों तिलक सिंह, श्रीकृष्ण ब्रिंदावन आदि के विरुद्ध चोरी कर जनता में भय व्याप्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपित खेम सिंह ने न्यायालय में…
पीलीभीत में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के नए पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
पूरनपुर में रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के शपथ ग्रहण समारोह में शेखर सिंह को अध्यक्ष, ऋषि खन्ना को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। बेस्ट रोटेरियन के लिए प्रभात सक्सेना और विशेष सहयोग के लिए अनंत गुप्ता, सोनू छीना व सौरभ पांडेय को पुरस्कृत किया गया। कोतवाली रोड स्थित एक होटल में बुधवार शाम हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। 2022-23 के अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल ने नव मनोनीत अध्यक्ष शेखर सिंह को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। सचिव पद की ऋषि खन्ना को जिम्मेदारी दी गई। संस्थापक अध्यक्ष…
पीलीभीत में काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में छीन लिया खेमवती का सुहाग
पीलीभीत में खेत से लौट रहीं गांव बरहा निवासी खेमवती का काल बनकर आए ट्रक ने पल भर में सुहाग उजाड़ दिया। वह असम हाईवे किनारे खड़ी होकर पति सूबेदार से बात कर रहीं थीं, तभी ट्रक ने पति-पत्नी को रौंद दिया। खेमवती बरेली के अस्पताल में मौत से लड़ रही हैं। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव बरहा निवासी सूबेदार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी खेमवती के साथ खेत पर गए थे। वहां से आते वक्त कुछ पल के लिए दोनों असम हाईवे किनारे खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान…
पीलीभीत : 10 किलो चरस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारकर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 10 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार रात सुनगढ़ी पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान लखनऊ एसटीएफ की टीम ने सूचना दी कि दो कारों में सवार तस्कर नेपाल से अफीम और चरस लेकर मझोला की तरफ आ रहे हैं। इस पर टीम बीसलपुर रोड स्थित पावर स्टेशन के पास चेकिंग करने लगी, तभी दो कारें आती दिखाई दीं। रुकने का…
पीलीभीत में बारिश और तेज हवा से लड़खड़ाया बिजली नेटवर्क
पीलीभीत में मंगलवार शाम से हो रही बारिश के साथ हवा चलने से बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया हैै। शहर के कई इलाकों में बिजली संकट पैदा हो गया है। कई जगह पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली लाइन के तार टूट गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिन भर लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। हल्की सी बारिश भी शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए काफी है। मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश हवा के साथ देर रात तक जारी रही। इससे शहर की बिजली व्यवस्था पूरी…
पीलीभीत में मंदिर पर दबंग ने किया कब्जा, डीएम से मिले ग्रामीण
पीलीभीत में थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सैदपुर में एक दबंग ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। प्रधान समेत ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से मामले की शिकायत डीएम से की है। गांव सैदपुर के ग्राम प्रधान शुभम ने बताया कि पीलीभीत रोड किनारे प्रताप सिंह की जगह है। उन्होंने कई साल पहले यह जमीन मंदिर के लिए दान कर दी थी। इस मंदिर में गांव के लोग पूजा-अर्चना करते हैं। एक दबंग ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। मंदिर के पास अपना गेट लगाकर रास्ता…
पीलीभीत में 24 घंटे की बारिश से पारा चार डिग्री लुढ़का, जनजीवन प्रभावित
पीलीभीत में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से पारा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। करीब 50 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है। उमस भरी गर्मी से राहत मिलने से लोग खुश हैं, लेकिन जगह-जगह जलभराव से दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। दो दिन से लगातार बारिश होने से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम खुशगवार हो गया है। लोगों को गर्मी…
पीलीभीत में 25 लाख खर्च कर पत्नी को भिजवाया कनाडा, अब पति का ही नहीं उठा रही फोन, जानें पूरा मामला
पूरनपुर में शादी के बाद पत्नी के जिद करने पर 25 लाख खर्च कर युवक ने पत्नी को कनाडा भिजवा दिया। पत्नी ने कनाडा में सेटल होने के बाद उसे बुलाने का भरोसा दिलाया लेकिन एक साल से कोई बात तक नहीं की। इसे लेकर सवाल जवाब करने पर ससुरालियों ने घर आकर मारपीट की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर निवासी गुरपिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद विदेश में…
पीलीभीत में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा
जहानाबाद में गांव खरूआ में मेला देखने गए भाई-बहन के साथ गांव के ही कई लोगों ने मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष से ही बदसलूकी की। परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी से की, तब कहीं रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना से गुस्साए परिजनों ने तमाम ग्रामीणों के साथ मंगलवार देर शाम जहानाबाद कोतवाली का घेराव कर हंगामा काटा। गांव खरूआ निवासी जागनलाल का पुत्र शिवम अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ गांव में…
पीलीभीत में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही खुशी से झूमे विद्यार्थी
पीलीभीत में चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का बुधवार शाम स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी इसका लाइव प्रसारण देखा। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक उतरते ही विद्यार्थी खुशी से उछल पडे। लोगों ने आतिशबाजी दागकर खुशी मनाई। मिठाई बांटकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल के प्रांगण में मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। प्रबंधक निशांत गोस्वामी व संरक्षक सोनिया गोस्वामी ने सभी विद्यार्थियों सहित विद्यालय परिवार के साथ प्रोजेक्टर…
यूपी में ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला, 25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, अब फोन तक नहीं उठाती
पीलीभीत के युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को कनाडा भेजा। वहां शिफ्ट होने के बाद पत्नी ने उससे बात करना बंद कर दिया। ससुरालियों से शिकायत करने पर उन्होंने युवक को घर में घुसकर पीटा। सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। यूपी में ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला सामने आया है। पीलीभीत के पूरनपुर में रहने वाले एक युवक ने लाखों रुपये खर्च कर पत्नी को विदेश (कनाडा)…
