शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में शुक्रवार की दोपहर बोलेरो से आए मौसी के घर के लोग युवक की लाश उसके घर के सामने छोड़कर भाग निकले। मृत युवक के गले पर गला कसे जाने का निशान है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी गुलशन बिंद 19 पुत्र राजमनी के माता पिता का देहांत पहले ही हो चुका है मृतक गुलशन सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर चकवां गांव स्थित अपनी मौसी के घर रह कर वेडिंग कारीगरी का…
Category: जौनपुर
शाहगंज(जौनपुर): विद्युत विभाग का चला हंटर , लाखों की वसूली
शाहगंज(जौनपुर): विद्युत विभाग की टीम ने पुराना चौक, पक्का पोखरा, पश्चिमी कौड़िया, पूर्वी कोरिया में चेकिंग अभियान चलाकर ₹2,70000 की वसूली किए साथ ही साथ पैसा ना जमा करने पर 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन को भी काट दिए वहीं पर 14 लोगों ने एकमुश्त समाधान के तहत पंजीयन कराकर छूट का लाभ भी उठायाटीम में उपखंड अधिकारी रोशन जमीर, अवर अभियंता भानुप्रताप सिंह, मीटर अभियंता सियाराम यादव व लाइन मैन स्टाफ मौजूद रहे।
शाहगंज(जौनपुर):सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
शाहगंज(जौनपुर): एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों द्वारा कुल 86 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, अधीशासी अधिकारी दिनेश यादव, कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी, नीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शाहगंज(जौनपुर): मामूली विवाद में दो वर्गों में जमकर मारपीट,सात घायल
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ढंढवारा गांव में तेज रफ्तार से बाइक चलाने के विवाद में दो वर्गों में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें दोनों पक्ष से कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सोमवार की देर शाम क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में बाइक से जाने के दौरान एक पक्ष के दो लोगों को पीट दिया गया। जिसके बाद दो वर्ग के लोग आमने-सामने हो गये। जिसमे दोनों पक्षों से सहनवाज, तनवीर, फैसल, अब्दुल्ला, विकास, रमेश व…
जौनपुर: प्रतिबंधित दवाओं के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार।
जौनपुर- उत्तर प्रदेश – शाहगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से एक करोड़ 34 लाख के प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए ।एस टी एफ वाराणसी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर फैंसेडील नामक प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक राजकुमार निवासी भादी मोहल्ला के पुत्र चंदन गुप्ता समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात चावल लदे ट्रक की बोरियों के बीच इन दवाओं को लादा जा…
शाहगंज(जौनपुर): अवैध ड्रग कारोबार का भण्डाफोड़,करोड़ों का प्रतिबंधित दवाएं बरामद
शाहगंज(जौनपुर): सोमवार की भोर में नगर के फैज़ाबाद स्थित एक मालगोदाम से हो रही अवैध ड्रग कारोबार का एसटीएफ और एनसीबी की संयुक्त ने भंडाफोड़ करते हुए छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है की एनसीबी लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र से अवैध द्वारा का कारोबार बड़े पैमाने पर महीनों से किया जा रहा है।सोमवार की भोर मुखबिर की सटीक सूचना पर एसटीएफ और एनसीबी की संयुक्त टीम ने नगर के फैज़ाबाद मार्ग स्थित एक मालगोदाम के बाहर खड़ी दो ट्रकों और गोदाम पर छापेमारी कर…
शाहगंज(जौनपुर): निशुल्क मेडिकल कैम्प में 350 मरीजों का हुआ स्वास्थ परीक्षण
शाहगंज(जौनपुर): सहारा हॉस्पिटल एवं गैलेक्सी हॉस्पिटल द्वारा रविवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल के बाहर पुलिस एवं सामान्य जन का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।जिसमें 350 मरीजों के स्वास्थ के जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।गैलेक्सी हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं बॉल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसएल गुप्ता ने बताया की इस शिविर में विशेष रूप से सहारा हॉस्पिटल लखनऊ के जनरल फिजिशियन एवं अधीक्षक डॉक्टर अब्बास ज़ैदी एवं हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉक्टर ऋषभ जायसवाल के द्वारा मरीजों के ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर, एवं बोन…
जौनपुर -हर्षोल्लास से मनाई गई मकर संक्रांति पर्व।
जौनपुर :जिले में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाई गई । लोगों में उत्साह और बाजारों में भीड़ भी देखने को मिली। लाई, चिवडा ,गुड़ ,पट्टी ,तिलवा आदि सामानों की दुकानें खूब सजी रही। लोग उस पर खरीददारी करते नजर आए। पूर्वांचल में अपनी बहन – बेटियों के यहां खिचड़ी पहुंचाने की परंपरा है। लोग मोटरसाइकिलो पर खिचड़ी के सामानों को बांधकर अपनी बहन- बेटियों के यहां पहुंचाते भी नजर आए । वैसे तो ठंड काफी रही दोपहर तक कोहरा भी छाया रहा ।दोपहर में हल्की धूप देखने को…
शाहगंज(जौनपुर):पुलिस पर फायर करने वाला पशु तश्कर गिरफ्तार
शाहगंज(जौनपुर): बुधवार की रात गश्त पर निकली पुलिस टीम पर असलहे से फायर करने वाले पशु तश्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया।बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी आदेश कुमार त्यागी अपने हमराही कांस्टेबल मंटू प्रसाद एवं मुकेश यादव के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे की क्षेत्र के ग्राम कौडियाँ चौराहे के पास एक सन्दिग्ध शिफ्ट डिजायर कार में तीन युवक दिखाई पड़े ।करीब जाकर पुलिस पूछताछ करती इससे पहले वाहन सवार उक्त तीनों बदमाशो ने पुलिस पर असलहे से फायर कर दिया।जवाबी कार्यवाई में पुलिस…
शाहगंज (जौनपुर )दुराचार का केस दर्ज आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज (जौनपुर ):कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मंदबुद्धि किशोरी से पड़ोसी गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। पीड़ित किशोरी के बुआ की तहरीर कोतवाली ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की दिमागी हालत सामान्य नहीं है। मंदबुद्धि किशोरी के साथ पड़ोस के गांव का युवक महीनों से दुराचार करता रहा। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने की जानकारी जब…
जौनपुर: छात्र के लापता की खबर ने एक बार फिर पुलिस को खड़ा किया कटघरे में
जौनपुर: अभिषेक के अपहरण और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक नयी घटना सामने आ गयी है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। शाहगंज कस्बे से 11वीं के छात्र के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है।11जनवरी 21को छात्र घर से स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है। परीजनों ने इस मामले में कोतवाली…
शाहगंज(जौनपुर): ट्रैक्टर की चपेटमेआने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के रजधरपुर गांव समीप ट्रैक्टर की चपेट मे आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के रजधरपुर गांव निवासी दूर्गा प्रसाद (35) पुत्र मुक्खू अपने बाइक पर अतरडीहां गांव निवासी पंकज (17) पुत्र राजमनी को अपने बाइक पर बिठाकर उसके घर अतरडीहां छोड़ने जा रहे थे गांव के…
जौनपुर:युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़कर प्रेरणा लेनी चाहिए: डॉ समर बहादुर
जौनपुर-जिले के तिलकधारी महाविद्यालय में ग्राम स्वराज मंच के तहत बारह जनवरी को युवा चेतना दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया तथा पैदल यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया गया!कार्यक्रम में मुख्य रूप में समर बहादुर सिंह एचआर तिलकधारी महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को जगाने के लिए कहा था कि उठो,जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’का संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, समाज…
जौनपुर में अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को दोपहर लगभग 1.45 बजे श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के जयंती समारोह में शामिल होने के बाद उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव सपा के संस्थापक दल के सदस्य और पूर्वांचल की कद्दावर बहादुर व साहसी नेता थे। वहीं देश भर में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने को लेकर सरकार की मुहिम पर भी…
शाहगंज(जौनपुर):पिस्टल से भयभीत कर दिनदहाड़े लाखों की लूट
शाहगंज(जौनपुर): हौसला बुलंद बदमाशो ने बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कोरियर कर्मचारी से लाखों रुपये लूट कर फरार हो गए।बताया जाता है की नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित ई काम एक्सप्रेस कुरियर सर्विस सेंटर पर सोमवार की सुबह रेडियन्स कैश मैनेजमेंट कर्मचारी नसीम अहमद पहुंचा और वहां पाँच लाख अठत्तर हजार रुपये कैश लेकर अपनी बाइक सुपर स्पेलेंडर से आजमगढ़ रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में जमा करने जा रहा था।अभी वह दादर पर ही पहुंचा था की पीछे से ओवर टेक करके एक बाइक पर सवार दो…
शाहगंज(जौनपुर): लोन मेले में 10 करोड़ रूपये के लोन को मिली मंजूरी
शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के एक होटल में आयोजित एमएसएसई लोन मेले में 10 करोड़ के लोन को मंजूरी दी गई। इस लोन मेले में मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ इंडिया के क्षेत्र महाप्रबंधक वाराणसी सीएम मिनोचा ने इस सम्बन्ध में कई जानकारियों से सभी उपस्थिति ग्राहकों को अवगत कराया।इस मेले को सफल बनाने में जौनपुर क्षेत्र के प्रमुख आरके नन्दा, उप क्षेत्र प्रमुख केएमके वर्मा, शाहगंज शाखा के प्रबंधक बी दयाल, लोन अधिकारी आदित्य ओझा, क्षेत्रीय कार्यालय से बृजेश कुशवाहा व सिद्धार्थ अवस्थी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शाहगंज(जौनपुर): इण्डेन गैस ने मनाया उपभोक्ता दिवस, उपभोगताओं को किया सम्मानित
शाहगंज(जौनपुर) : क्षेत्र के इमरान गंज सबरहद स्थित इण्डेन गैस एजेंसी पर प्रबंधक ब्रम्हदत्त यादव के अध्यक्षता में शनिवार को इण्डेन गैस के उपभोगताओं को एजेंसी के प्रबंधक ने उपहार देकर सम्मानित किया।उक्त मौके पर उपभोगता आफताब आलम, मो. वसीम, मो. दानिश आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एजेंसी के प्रबंधक श्री ब्रम्हदत्त यादव ने गैस के इस्तेमाल पर बरतने वाली सावधानियों को विस्तार से उपस्थित लोगों को बताया।और कम्पनी द्वारा चलाये जारहे स्कीमों पर प्रकाश डाला।उक्त अवसर पर अकील अहमद, अच्छेलाल, दयानंद,शाहिद, डॉक्टर संतलाल सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित…
शाहगंज(जौनपुर) : संवेदना व्यक्त करने पहुंचे राजमंत्री गिरीश यादव
शाहगंज(जौनपुर) : बैंकर्स कालोनी निवासी दीपचंद यादव के मासूम बेटे अभिषेक के अपहरण के बाद हुई हत्या में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने परिजनों का संत्वना दी। उन्होंने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।राज्यमंत्री ने अभिषेक के पिता दीपचंद, चाचा राम भुवन, मामा इंद्रेश यादव से मिलकर घटना के बाबत जानकारी ली। परिजनों ने घटना के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की अपील की।प्रेस प्रतिनिधियों से मुखातिब राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश…
शाहगंज(जौनपुर):भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहगंज(जौनपुर): भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया कि सरकार द्वारा कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाए।न्यूनतम मूल्य को कानून के दायरे में लाया जाए। धान क्रय केंद्र पीसीएफ तिसौली पर सचिव द्वारा किसानों परेशान किया जा…
शाहगंज(जौनपुर): जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के नेतृत्व में कुल 89 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 15 मामलों का निस्तारण किया गया।एवं अन्य प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को सौंप कर त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा,सीओ अंकित कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल एवं सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल व तहसील कर्मचारी एवं सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
