जौनपुर: राज्यपाल जी के दीक्षांत समारोह से कुछ दूरी पर बदमासो ने गोलियों से भूनकर की ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की हत्या

जौनपुर:अभी सिकरारा क्षेत्र के किशन यादव की हत्या से जिला उबरा नही कि कि तत्काल सराय ख्वाजा प्राथमिक विद्यालय के पास लोकप्रिय ग्राम प्रधान मखमेल पुर राजकुमार यादव की हत्या हो गई जबकि हत्या स्थल से 500 मीटर दूरी पर महामहिम राज्यपाल जी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मौजूद थी इसके बावजूद भी यह घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराएख्वजा क्षेत्र के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव को अपराधियों ने आज मंगलवार को तीन बजे सरे राह पांच गोली मारकर हत्याकर हत्यारे फरार हो गये ‌सूचना पर पहुंची…

जौनपुर:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के जौनपुर कार्यालय का संस्थापक अजय मौर्य द्वारा हुआ उदघाटन

जौनपुर:प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यालय का उद्घाटन जौनपुर के मौर्य पैलेस में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के संस्थापक अजय मौर्य द्वारा किया किया।अजय मौर्य जी ने बताया की यह एक सामाजिक संस्था है और इसका मुख्य कार्य मौर्य समाज को एकजुट करना और अपने समाज के लोगो पर अगर कहीं अन्याय होता है तो प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद उसे न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य,संघठन मंत्री राम भवन मौर्य,पवन मौर्य,आनंद प्रकाश मौर्य,अनिल मौर्य ,अरुण मौर्य,पवन मौर्य,नीरज कुमार मौर्य,सूरज…

शाहगंज(जौनपुर): प्राचार्या नूर तलहत ने किया एन एस एस के विशेष शिविर का उद्घाटन

शाहगंज(जौनपुर): राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा चयनित ग्राम सुरिस के कन्या प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यल की प्राचार्या डॉ. नूर तलअत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। डॉ. नूर तलअत ने राष्ट्र की अवधारणा को समझाते हुए राष्ट की सेवा करने का आह्वान किया और साथ में स्वयंसेविकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। डॉ मोती चंद्र यादव, प्रो. संजय कुमार एवं डॉ संदीप कुमार यादव ने अपने विचारों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते…

शाहगंज(जौनपुर):ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक छात्रा गंभीर रूप से हुई घायल

शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज के सबरहद बाजार में बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा स्कूल से अपने घर सिधाई जा रही थी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर जौनपुर की तरफ से आ रही थी ट्रेक्टर ड्राइवर कान में एयर फोन लगाया था लोगों द्वारा यह बताया जा रहा है कि मोबाइल से फोन लगा रहा था शाहगंज से कोई गाड़ी आई हड़बड़ा करके उसने गाड़ी मोड़ दिया जिससे स्कूल से छुट्टी होकर के घर जा रही एक छात्रा के ऊपर ट्रैक्टर चढ गया बाजार के लोगों ने किसी तरह से लड़की को पहिए के…

शाहगंज (जौनपुर) : सड़क दुर्घटना में तीन घायल

शाहगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर बाईक लेकर गिरने से बाईक सवार मंटू (25) पुत्र लालमन व उसका साथी चंद्रिका (29) पुत्र हरिलाल निवासी मड़वा मोहिद्दीन पुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुसरी घटना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार के समीप शनिवार…

जौनपुर- कोविड-19 वैक्सीन पालिका कर्मियों व पुलिस को लगाई गई ।

जौनपुर- उत्तर प्रदेश – शाहगंज तहसील में राजकीय पुरुष चिकित्सालय पर कोविड-19 के चौथे चरण में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव सहित सभी पालिका कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को भी वैक्सीन लगाए गए ।वैक्सीन लगाने का काम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा केंद्र पर कुल 208 लोगों को वैक्सीन लगाई गई ।उक्त जानकारी चिकित्सालय के अधीक्षक रफीक फारुकी द्वारा दी गई है।

जौनपुर -रेल पटरी टूटने से मचा हड़कंप।

जौनपुर – उत्तर प्रदेश – वाराणसी अयोध्या रेल मार्ग पर खेता सराय शेखपुर मंसूर अली गांव के समीप रेल पटरी टूटी मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया । जानकारी के मुताबिक गांव के किसी व्यक्ति ने सुबह 9:00 बजे रेल पटरी टूटी होने की सूचना नजदीकी गेटमैन को दी। गेटमैन राजीव कुमार ने तुरंत इसकी सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर सुमित कुमार को दी स्टेशन मास्टर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए ट्रेनों को धीमी गति से चलाने का काशन लगवा दिया । सायं 5:00 बजे तक मरम्मत का…

जौनपुर – सधन चेकिंग अभियान चलाकर वसूले 200000 विद्युत विभाग।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश : खेतासराय टाउन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत विभाग ने दो लाख की वसूली की ।साथ ही बकाया न जमा करने पर 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिए गए । बिजली विभाग के इस अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है ।उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, अपर अभियंता संतोष यादव व पुनीत सिंह इस अभियान में शामिल रहे।

जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

शाहगंज /जौनपुर: क्षेत्र के जोगी बांध के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी विजय पांडेय (20) पुत्र शीतला प्रसाद बुधवार की दोपहर अपने साथी रामहित (19) पुत्र गिरधारी के साथ अपनी बाइक से कहीं जा रहा था कि जोगी बांध के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीयों…

जौनपुर /सिंगरामऊ: हरपालगंज रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ हाईवे पर सिंगरामऊ का बोर्ड लगाया गया

जौनपुर /सिंगरामऊ: दिनांक 09/02/2021 को निर्बल सेवा समिति के सौजन्य क्षेत्रीय समाजसेवियों की उपस्थिति में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ हाईवे पर सिंगरामऊ का बोर्ड लगाया गया बताते चले दिनांक 07/02/2021 को निर्बल सेवा समिति कुशहां सिंगरामऊ जौनपुर के द्वारा यात्रियों की समस्या को देखते हुए सिंगरामऊ के नाम एक बोर्ड लगवाने का प्रस्ताव पारित हुआ था मौके पर निर्बल सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा क्षेत्र का समाज सेवी श्री इंद्रकुमार बरनवाल ,श्री उमाशंकर बरनवाल ,श्री बाबुराम बरनवाल ,श्री रामलाल जैसवाल , करीमुल्ला ,श्री सुबाष बरनवाल श्री…

जौनपुर : देवताओं का वास वही रहता है जहां नारी शक्ति पूजी जाती है – अनुपमा अग्रहरी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश: राम अवध गन्ना पीजी कॉलेज शाहगंज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन जेसीआई शाहगंज के सहयोग से कंबल वितरण किए गए । यह कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय पखनपुर में आयोजित किए गए । इस अवसर पर बौद्धिक चर्चा भी की गई। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने नारी शक्ति पर बोलते हुए कहा जहां नारी शक्ति की पूजा व सम्मान होता है वही देवताओं वास करते हैं ।आगे के संबोधन में कहा नारी जिस चीज को ठान लेती…

जौनपुर। मामा के स्वर्गवास कार्यक्रम में आई हुई लड़की को गोली मारी

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी फतेबहादुर मौर्य की भांजी 19 वर्षीया काजल पुत्री कुलदीप मौर्य निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ छत पर बैठे परिजनों को खाना परोसने के लिए जैसे ही नीचे उतरी गोली चलने की आवाज सुनकर आनन फानन में परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल पड़ी थी। उसे लोगो ने तत्काल सीएचसी बदलापुर पहुंचाया…

शाहगंज (जौनपुर): 126 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शाहगंज (जौनपुर): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत कैम्प लगाकर कुल 126 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कैम्प में 126 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को दवाएं वितरित किया गया। कैम्प गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा अधीक्षक मो रफीक डा हरिओम मौर्या, डॉ आर बी यादव ,डॉ आरके वर्मा, डॉ जमालुद्दीन आदि ने खान-पान आवश्यक जानकारी व देखभाल की जानकारी दी।16 महिलाओं को स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें…

शाहगंज (जौनपुर) : सड़क दुघर्टना में एक घायल

शाहगंज(जौनपुर): बडागांव में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।खुटहन थाना क्षेत्र के तीसौली गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन वर्मा पुत्र इन्द्रजीत मंगलवार को बाइक से शाहगंज आ रहें थे कि बड़ागांव बाजार के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद…

शाहगंज (जौनपुर) प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्द युवक ने खाया ज़हर ,जिला अस्पताल रेफर:

शाहगंज(जौनपुर): एक युवक ने बेवफाई के चलतें ज़हर खा लिया । गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, घटना की जानकारी मिलतें युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गयें ।युवक की हालत बिगड़ता देखें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया । जहां युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है ।वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दिया गया है तस्वीर जौनपुर की शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हैं । जहां अस्पताल के बेड पर पड़ा यह युवक बेवफाई में क्षुब्ध होकर जहर…

जौनपुर: ट्रक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत

जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे में पांच लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं. एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया है. हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

जौनपुर: घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री जे ई को लगाई फटकार

जौनपुर: विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अंतर्गत मवई गाँव में आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने पुरे लाव लश्कर के साथ हरिजन बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क लोकार्पण कर इंटरलॉकिंग सड़क की बारीकी से निरीक्षण करते समय खामियां देख गुस्से से तमतमाते हुए जे ई यस यन सिंह एवं बीडीओ अनुराग राय को खरी खोटी सुनाई। लेबर की लापरवाही एवं निर्माण में बस्ती वालों का सहयोग न मिलने से आनन फानन में निर्माण कराने की बात कह पुनः दुरुस्त कराने पर मामला शान्त हुआ। ततपश्चात सभा को सम्बोधित…

शाहगंज(जौनपुर):निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सौकड़ों हुआ इलाज

शाहगंज(जौनपुर): राम अवध यादव गन्ना पी जी कॉलेज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सहयोग से ग्रामीणों को निः शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी के गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजो का निरीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया । कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार डॉ. डी के गुप्ता ने नेत्र के रख – रखाव के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी । साथ ही…

जौनपुर: कॉमरेड कैलाशनाथ मौर्य लाल सलाम, आयोजित हुई शोक सभा

7 फरवरी 2021 बदलापुर जौनपुर: एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी से लम्बे समय से जुड़कर जनहित में संघर्षरत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य का देहांत 3 फरवरी 2021 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उनके निवास स्थान मुरादपुर कोटिला में हो गया था। वे लगभग 70 वर्ष के थे और काफी दिन से गम्भीर बिमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज वाराणसी में चल रहा था। दिवंगत कामरेड कैलाशनाथ मौर्य की शोक सभा 7 फरवरी को मुरादपुर कोटिला गांव में आयोजित की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत कामरेड SUCI(C) पार्टी के संस्थापक कामरेड…

शाहगंज(जौनपुर): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

शाहगंज(जौनपुर): उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत नगर के विद्यालय सेंट थॉमस इन्टर कालेज के 96 यूपी बटालियन जौनपुर की उप इकाई के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा अभियान से सम्बन्धित एक जन जागरूकता साईकिल रैली निकाली। रैली को कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी सामी के कालेज के मुख्य द्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया।एनसीसी के कैडेट्स ने अपने बैनर पर यातायात से सम्बन्धित स्लोगन को लिखा था ।तो कुछ कैडेट्स अपने साईकिलों पर तख्तियां लगाए थे जिस पर सड़क सुरक्षा…